Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

K.W.N.S.-दिल्ली। फरवरी का महीना करीब आधा बीत चुका है लेकिन सर्दी और कोहरे की परेशानी से अभी निजात मिलती नहीं दिख रही है. उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के बाद एक बार फिर शीतलहर तेज हुई है. सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में रेलवे ट्रैफिक पर लगातार असर पड़ रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बार फिर से कई ट्रेनों को रद्द (Cancel Train) कर दिया है. साथ ही कई ट्रेन्स के समय में बदलाव करने के साथ कई का रूट डायवर्ट किया गया है. खराब मौसम की वजह से आज भी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
रेलवे ने रद्द की 409 ट्रेन
दरअसल 9 फरवरी के लिए भारतीय रेलने ने चार सौ से ज्यादा ट्रेन कैंसिल कर दी हैं. साथ ही कई ट्रेन को रिशेड्यूल किया है. रेलवे ने खराब मौसम और अन्य कारणों की वजह से 409 ट्रेनों को रद्द किया है. इसके अलावा 5 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. जबकि 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपने भी कोई ट्रैवल प्लान किया है तो आपको जरूरत है कि अपने ट्रेन के बारे में सही जानकारी हासिल कर लें।
आपको अगर अपनी ट्रेन का स्टेटस जानना है तो इसके लिए आपको रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाना होगा या इसके लिए आप NTES मोबाइल एप्लीकेशन का भी सहारा ले सकते हैं. आप जैसे ही साइट पर जाएंगे आपको टॉप पैनल पर एक्सेप्शनल ट्रेन लिखा दिखेगा. यहां क्लिक करने के बाद आपको प्रभावित हुई तमाम ट्रेन्स की लिस्ट दिखाई देंगी।

K.W.N.S.-देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. अबतक देश में कोरोना के 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 5 हजार 279 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 10 लाख 12 हजार 869 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 71 हजार 726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 74 करोड़ 46 लाख 84 हजार 750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 170 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 53 लाख 61 हजार 99 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 170 करोड़ 87 लाख 6 हजार 705 डोज़ दी जा चुकी हैं।

panchayattantra24.com,दिल्ली। आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने भेंट कर राजनीतिक दबाव में कवर्धा पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए सांसद की छवि धूमिल करने एवं विशेषाधिकार का हनन करने के खिलाफ शिकायत कर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि कवर्धा के झंडा विवाद मामले में पुलिस ने सांसद संतोष पांडेय सहित भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं को फरार बताया है। भाजपा के कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि सरल व सहज, लोगों की संवेदना के प्रति संवेदनशील एवं निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के लिए तत्पर रहने वाले सांसद संतोष पांडेय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहते हैं। क्षेत्र में लोगों की आवाज बनकर लोकसभा में उनकी आंकाक्षाओं, जरूरतों व आवश्यकताओं को प्रखरता से रखते हैं। क्षेत्र में निरंतर दौरा करने वाले सांसद संतोष पांडेय को पुलिस फरार बता रही है। सांसद के प्रति छत्तीसगढ़ पुलिस की यह भावना द्वेषपूर्ण एवं राजनीतिक षड्यंत्र है। इसमें साजिश व षड्यंत्र की बू आती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का स्थान है, जिसमें सांसद की अपनी गरिमा है और सांसद जैसे पद की गरिमा को धूमिल करने के लिए पुलिस न्याय के मंदिर अदालत में मिथ्यावाचन कहे, न्यायाधीश के समक्ष झूठी शपथ लें, ऐसे में जनता किसके ऊपर विश्वास करेगी।
panchayattantra24.com, देश में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है. हालांकि, इसका खतरा अब भी बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे के दौरान 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले, बुधवार को कोरोना वायरस के 2 लाख 85 हजार 914 नए केस सामने आए हैं और 665 लोगों की मौत हो गई.आइये जानते हैं कोरोना के कहां पर कितने नए मामले आए हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में राज्य में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. बुलेटिन के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 76,05,181 हो गए. राज्य में अब तक कोविड से 1,42,316 मरीजों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन से संक्रमण के 2,858 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,534 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी कोविड के 2,98,733 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 1,858 नए मामले सामने आए और महामारी से 13 मरीजों की मौत हो गई।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और सात लोगों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2021 नये मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पटना में दो जबकि गया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में राज्य में आए 2021 नये मामलों में सबसे अधिक 336 मामले पटना में आए हैं जबकि बेगुसराय में 214 एवं मुजफ्फरपुर में 122 मामले आए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड के 12,596 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में 1,45,290 नमूनों की जांच की गई है।
कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 48,905 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,54,413 हो गयी, जबकि 39 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,705 पर पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. इससे पहले राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41,400 मामले सामने आए थे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 41,699 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,57,769 हो गयी. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,57,909 हो गयी है।

panchayattantra24.com, कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के ढाई लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं. फिलहाल देश में कोविड संक्रमण दर 15.2 फीसदी पर है. वहीं देश में कोरोना एक्टिव केस 22 लाख से ज्यादा हैं. इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3.06 लाख केस सामने आए थे. इसके मुकाबले आज का आंकड़ा कम है. कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,49,108 कोरोना टेस्ट हुए. अबतक देश में 71.88 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं. वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अबतक देश में 162.92 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस सामने आए हैं. लगातार ये तीसरा दिन है, जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं. देश में एक्टिव मामले बढ़कर 21 लाख हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई. अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई. देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र टॉप पर है. महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं. इसके बाद कर्नाटक में (48,049 केस), केरल में (41,668 केस), तमिलनाडु में 29,870 केस, गुजरात में 21,225 केस सामने आए हैं।
केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए जारी की नई गाइडलाइंस केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के टीकाकरण में तीन महीने की देरी होगी. इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है. सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, ”कृपया ध्यान दें- जिन व्यक्तियों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है अब उन्हें ठीक होने के तीन महीने बाद खुराक दी जाएगी. इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है.”शील ने कहा, ”मैं अनुरोध करता हूं कि संबंधित अधिकारी इसका संज्ञान लें.”
दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद एक बार फिर देश में वैक्सीनेशन तेज कर दी गई है. वायरस (Virus) से बचाव के लिए सरकार की ओर से कई माध्यमों के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वैक्सीन (Vaccine) लगवाने या कोरोना संक्रमण (Corona Virus ) से ठीक होने के बाद कितने महीने तक इम्यूनिटी (Immunity) यानि एंटी बॉडी शरीर में बरकरार रहती है. लोगों के मन में उठ रहे सवाल को लेकर आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव (Balram Bhargava) ने जानकारी दी है. 9 महीने तक एंटी बॉडी मौजूद रहती है बलराम भार्गव के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने या वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद करीब 9 महीने तक एंटी बॉडी मौजूद रहती है. आईसीएमआर के डीजी के मुताबिक वैक्सीन से मिली इम्यूनिटी को लेकर भारत में भी स्टडी हुआ और ग्लोबल स्तर पर भी रिसर्च किया गया. इन स्टडी से साफ हो गया है कि एंटी बॉडी करीब 9 माह तक शरीर में जीवित रहती है।

panchayattantra24.com,देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 82 हजार 970 नए केस सामने आए हैं और 441 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 15.13% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 44,952 ज़्यादा मामले आए हैं. कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 30 हजार हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार 202 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 88 हजार 157 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 55 लाख 83 हजार 39 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 158 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 76 लाख 35 हजार 229 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 158 करोड़ 88 लाख 47 हजार 554 डोज़ दी जा चुकी हैं. देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 8 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं. ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18 लाख 69 हजार 642 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 70 करोड़ 74 लाख 21 हजार 650 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉ़न के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,38,018 नए मामले सामने आए. हालांकि, रविवार की तुलना में संख्या कम है. रविवार को देश में 2.71 लाख केस मिले थे. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 1,57,421 लोग ठीक हुए हैं. अब तक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है।
वहीं, देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 8.31% केस बढ़े हैं. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है. वहीं. वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% है।

panchayattantra24.com, दिल्ली। दिल्ली में जारी कड़ाके की ठंड के बीच इस हफ्ते मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि 21 जनवरी से 23 जनवरी के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में बारिश के आसार हैं. कुछ दिनों पहले भी दिल्ली में 2-3 लगातार बारिश हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली में लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. उधर इस हफ्ते अगर दिल्ली में फिर से बारिश होती है तो क्षेत्र में ठंड बढ़ने के आसार हैं. इसके साथ ही विभाग ने अगले 2 दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की आशंका जाहिर की है। क्या है दिल्ली की हवा का हाल मौसम विभाग ने कहा है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है जिससे क्षेत्र में ठंड भी बढ़ सकती है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार IMD ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं दिल्ली की हवा की बात करें तो मामूली सुधार के बाद यह सोमवार सुबह 302 था. अगले दो दिनों में इसके बहुत ज्यादा सुधरने के आसार नहीं हैं।
इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा पड़ने के आसार जताए हैं. इसके साथ ही विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण तटीय एपी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

panchayattantra24.com,देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से जनता से लेकर प्रशासन तक को चिंता में डाल दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी को देश भर में 1,59,632 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 224 दिनों में सबसे ज्यादा है. वहीं इन बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज यानी सोमवार को पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करने, अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था और अस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था करने का दिशानिर्देश जारी कर सकते हैं. आज जिन राज्यों के साथ मंडाविया बैठक करेंगे, उनके नाम हैं राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और और केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली और दमन तथा दीव बता दें कि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी. पीएम इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस समीक्षा बैठक में पीएमओ के अधिकारियों के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक में पीएम ने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की भी अपील की. इस बीच कल जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में एक्टिव मामले 5.90 लाख के पार पहुंच गए हैं. ये एक्टिव मामले 197 दिनों में सबसे ज्यादा है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है।