Browsing: दिल्ली

 
panchayattantra24.com, नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही 7,678 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात दी है. कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,41,05,066 लोग ठीक हो चुके हैं. मार्च 2020 के बाद अब तक सबसे ज्यादा 98.36% रिकवरी रेट है. सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में 94,943 लोगों का इलाज चल रहा है. कुल कोरोना मामलों के 1 फीसद से भी कम सक्रिय मामले हैं, जो कि अभी 0.27% पर टिका हुआ है. यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं. कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 23 केस सामने आ चुके हैं, जिसके बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सतर्क हैं.
 

panchayattantra24.com, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। रावत, मधुलिका और हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव मद्रास रेजीमेंट सेंटर लाए गए हैं। यहां से रावत और मधुलिका की पार्थिव देह गुरुवार शाम दिल्ली लाई जाएगी। संसद में राजनाथ सिंह ने कहा कि हादसे में बचे अकेले शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी जान बचाने की कोशिशें जारी हैं।
शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच लोग रावत के दिल्ली स्थित घर पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद कामराज मार्ग से बरार चौराहे शवयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली कैन्टोन्मेंट में अंतिम संस्कार होगा। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ ने हादसे पर बयान देना शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक ले रहे हैं। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं।
फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की टीम क्रैश साइट पर पहुंची। टीम को डिपार्टमेंट के डायरेक्टर श्रीनिवासन लीड कर रहे हैं। घटनास्थल से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर बरामद किया गया है।
कुन्नूर में हादसे वाली जगह से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। इससे ही हादसे की असल वजह सामने आ पाएगी।
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर CDS रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।बुधवार दोपहर तक ये खबर आती रही कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुछ अफसर बुरी तरह घायल हुए हैं, लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी।
 
 

panchayattantra24.com, हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन हो गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है. आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ था. हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से चिह्नित थी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। 
 इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है. उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताते हुए कहा कि देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है… क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है. वह सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने अत्यंत भक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा की है. उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मुझे गहरा दुख हुआ है।
दुखद हादसे पर रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.’ छग के राज्यपाल – तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी सहित सहयात्री के रूप में सवार हमारी सेना के जवान, उनकी धर्मपत्नी, पायलट एवं अन्य सहायकों के निधन की सूचना बेहद पीड़ादायक हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
वहीं घटना पर देश के अन्य नेताओं ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के प्रति भी हार्दिक संवेदना. इस दुख की घड़ी में भारत एक साथ खड़ा है. इसके अलावा बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है।
ये दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ है. जिस हेलिकॉप्टर के साथ ये हादसा हुआ है वो भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 था. डबल इंजन वाला ये हेलिकॉप्टर बेहद सुरक्षित माना जाता है. इसी हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सवार थे जिनकी इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने पायलट ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के साथ उड़ान भरी थी. इस दौरान उनके साथ एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी समेत 14 लोग सवार थे।
 

panchayattantra24.com, देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 306 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 211 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 21 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 8,834 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.35 है: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,
 अबतक 4 लाख 73 हजार 537 की मौत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 98 हजार 416 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 73 हजार 537 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 8834 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 69 हजार 608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अबतक 127 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 127 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 55 हजार 911 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 127 करोड़ 93 लाख 9 हजार 669 डोज़ दी जा चुकी हैं. देश में ओमिक्रोन से अबतक 21 लोग संक्रमित बता दें कि देश में बीते दिन ओमिक्रोन के 17 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है. रविवार को दर्ज 17 मामलों में 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है. राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुणे जिले में सात लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है।
 

   

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लीडरशिप सम्मिट में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता ने मन बना लिया है कि योगी सरकार को हटाना है। उन्होंने दावा किया है कि यूपी में बदलाव की बयार बहने लगी है और साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री से किए गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में लागू किए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश में किसानों ने खिलाफत आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन किया। सालभर दिल्ली की दहलीज पर डटे रहे और आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन तीनों कानूनों को वापस लेना पड़ा। इसके बावजूद सरकार यह मानने को तैयार नहीं कि यह उनकी गलती थी, बल्कि कहा यह जा रहा है कि ‘हम किसानों को समझा नहीं पाए’। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश के किसानों को सरकार की नीति समझ आ चुकी है। 
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने केंद्र सरकार को सबक सिखाया, जिसके बाद पेट्रोल—डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई। अब यूपी और पंजाब सहित पांच राज्यों का चुनाव है, ऐसे में सरकार केवल राज ‘नीति’ के तहत काम कर रही है, पर राज्यों की जनता को अब भी नहीं समझा पाएंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान को लेकर सीएम बघेल ने जोरदार तंज मारा। उनहोंने कहा कि वे धरना तक अपने बंगले में देते हैं। ऐसे में उनका यह कहना कि यूपी में कांग्रेस जीरो पर सिमटकर रह जाएगी, हास्यास्पद है। यूपी की घटनाओं में जनता के साथ जो कभी खड़े नहीं हुए, वे जनता के मन को समझ पाएंगे, सही मायने में इस पर सवाल है।
 

   

panchayattantra24.com, दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित् निर्मला सीतारमण से सौजन्य मुलाक़ात की. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज शाम 7.45 दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे। सीएम भूपेश बघेल विगत दिनों से यूपी और दिल्ली दौरे पर है. उन्होंने यूपी दौरे के दौरान वहां आयोजित आमसभा को संबोधित किया। दरअसल छग के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. जिसकी जिम्मेदारी सीएम भूपेश बघेल बखूबी से निभा रहे है।
 
 

   

panchayattantra24.com,दिल्ली। INC कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल का वीडियो किया है. इस वीडियो में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कोविड न्याय अभियान के तहत केंद्र सरकार से मांग की है कि कोरोना के कारण जिन परिवारों के सदस्य की मृत्यु हुई है, उन परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाए. बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए सरकार के सामने दो मांगे रखी हैं. केरल  के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार को कोरोना महामारी के दौरान हुई कुल मौतों का सही आंकड़ा बताना चाहिए. अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने ये भी लिखा कि कांग्रेस  पार्टी की दो मांग हैं. एक तो कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जायें. वहीं अपने प्रियजनों को कोविड में खो चुके परिवारों को चार लाख हरजाना दिया जाना चाहिए. अपनी बात को हैशटैग #4LakhDenaHoga के साथ आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा।
इससे पहले जीएसटी को लेकर भी राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार की नीतियों पर निशाना साधा था. तब उन्होंने ‘जीएसटी में 140% विकास, जारी है अच्छे दिनों का पर्दाफाश’ जैसे कैप्शन से सरकार पर निशाना साधा था. गौरतलब है कि राहुल गांधी, जन-धन खातों  में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर आई खबरों पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं. राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की थी जिसके मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जन-धन खाताधारकों के अकाउंट से कुल 164 करोड़ रुपये की राशि काट ली।
 
 

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश के लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि यह तानाशाहों की पार्टी है जहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने दावा किया कि भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है, इसके बजाय वह मजहबी टिप्पणियों के माध्यम से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पीटीआई-भाषा के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के खिलाफ लड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि दो अन्य विपक्षी दल… समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने भाजपा के पक्ष में समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे पिछले चुनावों से बिल्कुल अलग होंगे और कई चुनावी विश्लेषकों को हैरत में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य है कि उत्तर प्रदेश में लोग भाजपा के शासन में डर के साये में जी रहे हैं। अगर एक पंक्ति में मैं अपने विचार व्यक्त करूं तो उत्तर प्रदेश में तानाशाहों की पार्टी शासन कर रही है जहां असहमति व्यक्त करने वालों को दंडित किया जाता है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र सरकार का फैसला एक राजनीतिक कदम है और किसानों का नरेंद्र मोदी सरकार पर से भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि नरेंद्र मोदी सरकार पर से किसानों का भरोसा खत्म हो गया है। अब वे भाजपा पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते। राजनीतिक नुकसान स्थायी है। कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला भाजपा को किसान हितैषी पार्टी नहीं बना सकता।

 

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,283 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस महामारी के कारण इस दौरान 437 लोगों की मौत हुई है. इस बीच, 10,949 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,11,481 हो गई है, जो कि पिछले 537 दिनों में सबसे कम है. अबतक 4 लाख 66 हजार 584 की मौत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले दिन कोरोना से 10 हजार 949 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 66 हजार 584 पर पहुंच गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 3 करोड़ 45 लाख 35 हजार 736 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
 लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज जर्नल  में प्रकाशित की गई भारतीय कोरोना वैक्सीन  के रियल एसेसमेंट में बताया गया है कि भारत में लगाई जाने वाली वैक्सीन यानी कोवैक्सीन की दोनों खुराक कोरोना के लक्षण वाले मरीजों पर 50 प्रतिशत ही प्रभावी है. हालांकि हाल ही में लैंसेट में छपी एक पीयर रिव्यू में कहा गया था कि भारतीय वैक्सीन यानी कोवैक्सीन कोरोना सिंप्टोमेटिक पर 77.8 प्रतिशत असरदार है. उसी रिपोर्ट में कहा गया था कि इसके कोई गंभीर प्रभाव भी नहीं हैं। 
बता दें कि तीन महीने के लिए यानी 15 अप्रैल से 25 मई तक दिल्ली के AIIMS में 2714 स्वास्थ्य कर्मियों पर स्टडी की गई. इस कर्मियों में कोविड के लक्षण पाए गए थे. साथ ही इनकी RT-PCR जांच भी की गई. हालांकि ये स्टडी तब की गई थी जब भारत में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ पीक पर था और देश में डेल्टा वैरिएंट से काफी लोग संक्रमित हो रहे थे. उस वक्त देश के 80 प्रतिशत मरीज डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित थे. भारत में लगाई जाने वाली वैक्सीन कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने मिलकर बनाया था. इसमें भारत बायोटेक ने इस सहयोग के जरिए SARS-COV-2 स्ट्रेन प्राप्त किया था. कोवैक्सीन की दो डोज दी जाती है. इन दोनों डोज के बीच 28 दिनों का अंतराल होता है. वहीं जनवरी में इस वैक्सीन को भारत में 18 साल से उपर के लोगों को इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की मंजूरी मिला थी। 
वैक्सीनेशन को प्रमोट करने के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला प्रशासन की एक घोषणा खूब सुर्खियां बंटोर रही है. इस घोषणा में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को शराब पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी. हालांकि, इसके लिए संबंधित व्यक्ति को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा. जिला आबकारी विभाग ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में सहयोग करने तथा दोनों डोज लगने का प्रमाण प्रस्तुत करने पर देशी मदिरा की दुकानों पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी। 
मंदसौर के जिला आबकारी अधिकारी अनिल सचान ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र दिखाने वाले को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट सीतामऊ फाटक, भुनियाखेड़ी और पुराने बस स्टैंड स्थित शराब की दुकानों पर लागू होगी. दरअसल, मंदसौर में लोग वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवा रहे हैं. जिला प्रशासन की कोशिशों के बावजूद वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है. इसलिए ये अजब घोषणा की गई है. बता दें कि इससे पहले खंडवा के एक अधिकारी ने यह कहकर सुर्खियां बंटोरी थी कि शराबी झूठ नहीं बोलते। 
 

 
panchayattantra24.com,देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 106 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 459 लोगों की मौत हो गई. देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख 26 हजार 620 है. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. अबतक 4 लाख 65 हजार 82 की मौत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले दिन कोरोना से 12 हजार 789 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 65 हजार 82 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक कुल 3 करोड़ 38 लाख 97 हजार 912 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 115 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 72 लाख 94 हजार 864 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 115 करोड़ 23 लाख 49 हजार 358 डोज़ दी जा चुकी हैं. केरल में 6111 नए मामले सामने आए केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6111 नए मामले सामने आए. वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 51 लोगों की मौत हो गई, राज्य में कल 7202 लोग ठीक भी हुए हैं।