Browsing: दिल्ली

 

 

 

 

दिल्ली ।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि अगर मोदी ने ‘तपस्या’ की होती तो नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते ।
अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने (मोदी) 50 घंटों की भी तपस्या की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते.” वह मोदी के एक साक्षात्कार के दौरान आई टिप्पणी पर किए गए सवाल का जवाब दे रही थीं ।
मोदी ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि यह 45 सालों की तपस्या है, जिसने उनकी यह छवि बनाई है, और इसमें खान मार्केट गैंग या लुटियन क्लब का योगदान नहीं है. कांग्रेस महासचिव ने यह भी दावा किया कि इस बार भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी. प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मध्य दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित मतदान केंद्र (विद्या भवन महाविद्यालय) में अपने मताधिकार का उपयोग किया. उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है ।

 
नई दिल्ली  । डीकेएस अस्पताल में फर्जीवाड़ा केस में अभियुक्त बनाये गये पुनीत गुप्ता को दिए गए अंतरिम बेल के विरुद्ध आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आज न्यायाधीश आनंद भूषण एवम् न्यायधीश थॉमस की डबल बेंच में शासन के तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की, जिसके दौरान न्यायलय ने यह माना कि बेल किसी ठोस कारण के बिना दिया गया है जबकि मामला ६४ करोड़ के गबन संबंधित है. इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर अभियुक्त को यह पूछा है कि अंतरिम  बेल को क्यो न निरस्त किया जाए । 
राज्य शासन के अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा किये गये अपील पर आज सुनवाई शुरु हुई और सुप्रीम कोर्ट ने बहस के बाद माना कि पुनीत गुप्ता को बिना किसी ठोस कारण के अग्रिम जमानत दी गई है. वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और कहा है कि क्यों न आपको दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त कर दिया जाये. अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई माह में होगी । 
गौरतलब है कि डीकेएस हॉस्पिटल में 64 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में तात्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद ही पुनीत गुप्ता फरार चल रहे थे और उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी. हाईकोर्ट ने इस याचिका पर पुनीत गुप्ता को राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी,जिसके खिलाफ राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी । 

 
 
नई दिल्ली ।  लोकसभा चुनाव मतदान के चरण जैसे-जैसे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जबान तल्ख होती जा रही है. कहीं पर नेता मंचों के जरिए विरोधियों पर हमला कर रहे हैं, तो कहीं पर नेता सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर हमले कर रहे हैं । 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने भाषणों में बिना नाम लिए गांधी परिवार को निशाना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी दी किसी को नामपंथी, किसी को नाकामपंथी और किसी को दमनपंथई कहते घूम रहे हैं. उनके पांच साल के कार्यकाल पर एक नजर डाले लें तो पता चलेगा कि अपने जनविरोधी और विकास विरोधी कामकाज की वजह से वे विनाशपंथी के अलावा कुछ नहीं है । 
उनके पांच साल के कार्यकाल पर एक नज़र डाल लें तो पता चलेगा कि अपने जनविरोधी और विकास विरोधी कामकाज की वजह से वे विनाशपंथी के अलावा कुछ नहीं हैं।
वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सवाल पूछने पर नाराज़ हो जाते हैं. उन्हें सवालों से डर भी लगता है इसीलिए पांच साल में एक भी पत्रवार्ता नहीं की है. लेकिन हम तो सवाल पूछेंगे साहब, अगर सवाल पूछना अपराध है तो हम अपराधी सही.। 

 
 
 
नई दिल्ली ।  मोदी सरकार के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह दूरदर्शन और आकाशवाणी पर पेश करेंगे. चुनावी प्रचार के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी में बीजेपी को दिए गए स्लाट की इस कड़ी में डाक्टर रमन सिंह को बीजेपी केंद्रीय संगठन ने यह जिम्मेदारी दी है । आज शाम रात 8 बजे दूरदर्शन पर साढ़े आठ बजे से लेकर 8. 40 बजे तक और आकाशवाणी पर रात 10 बजे से 10 बजकर 10 मिनट तक यह प्रसारित किया जाएगा. 15 अलग-अलग भाषाओं में यह प्रसारित किया जाएगा ।
बात दें कि डाक्टर रमन सिंह छत्तीसगढ़ में बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए 15 सालों तक ऊर्जा विभाग संभालते रहे हैं. छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट राज्य के रूप में पहचान बनाने में सफल रहा है. केंद्र में मोदी सरकार के काबिज होने के बाद दावा किया गया था कि देश के शत-प्रतिशत गांवों को ऊर्जीकृत किया गया है ।

नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट लेकर आने वाला है। यह नोट वर्तमान नोट से काफी अलग होगा, फिर चाहे वो रंग हो या आकार। रिजर्व बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि वो जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज के साथ नया 20 रुपए का नोट लाने जा रहा है।
केंद्रीय बैंक द्वारा जारी बयान के अनुसार नया नोट ग्रीन-यैलो कलर में आएगा जिसमें पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र होगा। नया नोट जारी होने के बाद बाजार में पहले से मौजूद 20 रुपए के पुराने नोट भी वैध होंगे।
नए 20 रुपए के नए नोट में और भी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसका आकार 60X129 एमएम का होगा। वहीं किनारों पर नोट के सामने 100 का अंक होगा जिसे आरपार देखा जा सकेगा वहीं देवनगरी में भी लिखा दिखाई देगा।
नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर भी होगी जो बीच में नजर आएगी साथ ही माइक्रो लैटर्स में आरबीआई, भारत, इंडिया और 20 लिखा होगा। महात्मा गांधी की तस्वीर के पास गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे वहीं दूसरी तरफ 20 रुपए का वॉटरमार्क नजर आएगा।

दिल्ली ।  ऑनलाइन और हाईटेक होती सभी सेवाओं के इस क्रम में अब ट्रैफिक पुलिस के चालान भी पेटीएम के माध्यम से अदा किए जा सकेंगे। इसकी शुरुआत हरियाणा के फरीदाबाद में हो चुकी है।
स्मार्ट सिटी में अब वाहन चालक ट्रैफिक चालान का भुगतान मौके पर ही ऑनलाइन कर सकेंगे। बुधवार से पॉयलट प्रोजेक्ट के आधार पर यह सुविधा शुरू हो गई है। ट्रायल सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
इस नई व्यवस्था को लेकर पुलिस और पेटीएम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जिस पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार, डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह और पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सिंह ने करार पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि अभी तक जिला पुलिस के पास मौके पर नगद ही चालान भुगतान की सुविधा है। ऐसे में अगर किसी के पास जेब में पैसे नहीं है तो एक सप्ताह में पुलिस की चालानिंग शाखा और उसके बाद अदालत में ही जाकर चालान भुगतना पड़ता था, लेकिन अब इससे वाहन चालकों को काफी सहुलियत मिल सकेगी। डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब नए बच्चे जेब में पैसे नहीं रखते। ऐसे में वे सीधे पेटीएम से चालान का मौके पर ही भुगतान कर सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डिजिटल की पहल है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस व्यवस्था से मौके पर चालान के जुर्माने की अदायगी करने से वाहन चालकों का काफी समय भी बचेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पहले से जो चालान भुगतने की जो व्यवस्थाएं हैं, वह भी चालू रहेंगी।

दिल्ली । बजाज क्यूट खरीदने की योजना बना रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इसे 18 अप्रैल 2019 को लॉन्च किया जाएगा। देश में यह क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट की पहली गाड़ी होगी। सड़क और परिवहन मंत्रालय इसे बाजार में उतारने की मंजूरी दे चुका है।
बजाज क्यूट फोर-व्हीलर वाहन है। दिखने में यह कार जैसी है, लेकिन हकीकत में यह कार नहीं है। इसे थ्री-व्हीलर ऑटो रिक्शा का फोर-व्हीलर वर्जन कहना भी गलत नहीं होगा। इस में एक स्टीयरिंग व्हील और चार पहिये लगे हैं। ड्राइवर के साथ एक पैसेंजर के बैठने की सीट भी इस में दी गई है। इस में ड्राइवर समेत कुल चार लोग बैठ सकते हैं। सभी पैसेंजर के लिए इस में सीटबेल्ट भी दिए गए हैं। भारत में इसे एक्सपोर्ट करके बेचा जाएगा।
बजाज क्यूट में 216.6 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसे सीएनजी से भी चलाया जा सकेगा। पेट्रोल मोड में यह 13 पीएस की पावर और 18.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। सीएनजी मोड में यह 10.98 पीएस की पावर और 16.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। इस में मोटरसाइकिल की तरह 5-स्पीड सिक्वेंशल गियरबॉक्स मिलेगा। बजाज क्यूट की लंबाई 2752 एमएम होगी। इसका वज़न 451 एनएम होगा।
बजाज क्यूट की प्राइस 2 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। कीमत के मामले में यह टाटा नैनो से भी सस्ती होगी। पैसेंजर इस में थ्री-व्हीलर रिक्शा से ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

दिल्ली । दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिवारी लोगों को बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
उन्होंने कहा, ‘‘जब वह वोट मांगने के लिए आएं तो उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दीजिए क्योंकि अब वह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।’
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे खराब चीज जो उन्होंने की, वह हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने देश का सांप्रदायिक सद्भाव खराब कर दिया। सदियों से हम सुनते आ रहे हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई (आपस में) भाई-भाई हैं लेकिन मोदी ने हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ करके, सब बिगाड़ दिया ।

नई दिल्ली । हिंदुस्तानवासियों के लिए आज की सुबह भी आम दिनों की तरह ही थी। ऑफिस जाने की तैयारियों के बीच अचानक करीब 11.25 पर एक मैसेज से लोग चौंक गए। यह मैसेज था प्रधानमंत्री मोदी का। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह 11.45 से 12 के बीच एक अहम संदेश लेकर आ रहे हैं। लोगों के दिमाग में नोटबंदी से लेकर एयर स्ट्राइक तक की अचानक मिली खबरें कौंध उठी। लोग तुरंत गूगल पर सर्च मोड में आ गए और तमाम तरह की पीएम से जुड़ी घोषणाओं को खोजने लगे।
लोकसभा के मतदान में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में पीएम मोदी के ट्विट ने भारतवासियों में एक सनसनी पैदा करदी। हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा था कि आखिर पीएम के मन में क्या चल रहा है? क्योंकि पिछले पांच साल में पीएम मोदी ने जब भी देश के नाम संबोधन दिया है। मामला देश की सुरक्षा से ही जुड़ा रहा है। लोग सोंचने लगे की नोटबंदी और एयर स्ट्राइक के बाद अब आगे क्या। लोग कयास लगा रहे थे कि चुनाव के नजदीक होने की वजह से यह घोषणा राजनीति से जुड़ी नहीं हो सकती है।
इस दौरान लोगों ने गूगल पर नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और यहां तक की दाउद की भी खोज-खबर ली। एक यूजर ने ट्वीट किया कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि पीएम मोदी दाउद को भारत ले आएं।
ठीक 12 बजकर 25 मिनट पर पीएम ने अपने वादे के मुताबिक बेलना शुरू किया और कहा कि भारत ने अब अंतरिक्ष में लड़ने में भी महारत हासिल कर ली है। उसके बाद उन्होंने भारत को मिली सफलता का जिक्र किया।

दिल्ली । दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाये तो पुलिस अधिकारी विधायकों और आम लोगों की बातें सुनेंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से मुझे दिल्ली पुलिस का प्रभार देने के लिए कहा है लेकिन वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे।’
केजरीवाल ने बुराड़ी में विकास कार्यों के लिए आयोजित एक उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं, तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।’ उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र पर बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार से मंजूरी पाने के लिए उन्हें कई चरणों में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली के लोग 1.5 लाख करोड़ रुपये आयकर देते हैं और केन्द्र से केवल 325 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पहले तो अंग्रेजों ने हमें लूटा और अब केन्द्र सरकार हमें लूट रही है।’
उन्होंने मांग की कि कॉलेजों में दाखिले के लिए और नौकरियों में भी दिल्ली के लोगों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए।