Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
नई दिल्ली । देश में जहां पाकिस्तान के खिलाफ वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है वहीं वायुसेना ने कहा है कि उसने मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा है।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने एयर स्ट्राइक से जुड़े कईं सवालों का जवाब देते हुए साफ कहा कि वायुसेना यह गिनती है कि उसने दुश्मन के कितने ठिकानों को निशाना बनाया, मारे गए आतंकियों के शव नहीं।
वहीं विपक्षी दलों और पाकिस्तान द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने और यह दावा किए जाने कि वायुसेना के ऑपरेशन में आतंकियों की बजाय पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। एयरफोर्स चीफ ने कहा कि अगर जंगल में बम गिरे होते तो पाकिस्तान जवाब नहीं देता। हमारा हमला सही निशाने पर लगा और इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान का जवाब आया। निशाने तबाह हुए तभी तो पाकिस्तान बौखलाया।
पाकिस्तान से लौटे विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल इलाज जारी है। वो फिर से उड़ेंगे या नहीं यह उनकी रिपोर्ट्स पर निर्भर है। एजेक्ट के बाद शरीर को बड़ा झटका लगता है इसलिए उनके टेस्ट जारी हैं। रिपोर्ट्स अगर ठीक आती हैं तो वो अभिनंदन जल्द ही उड़ान भरने के लिए लौटेंगे।
नई दिल्ली । पाकिस्तान में स्थानीय लोगों के हमले से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को चोट जब वह गुलाम कश्मीर में विमान से उतरे थे। इस दौरान उनकी पसली में चोट आई। वह इस समय दिल्ली छावनी में अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में जांच और उपचार से गुजर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक एमआरआई स्कैन में कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि यह चोट उन्हें मिग-21 से अलग होकर पैराशूट से जमीन पर उतरने के दौरान लगी होगी।
सूत्रों के मुताबिक पैराशूट से नीचे उतरने के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। इस दौरान उनकी पसली में चोट लग गई थी।
फिलहाल अस्पताल में उनके कुछ और चेकअप और उपचार होने बाकी हैं। बता दें कि पीओके में उतरने के बाद स्थानीय लोगों ने विंग कमांडर को घेर लिया था और कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई की थी। इस दौरान उनको पसली में चोट लगने की बात सामने आई है।
पीओके में गिरे पर हौसला नहीं खोया
पुलवामा में 14 फरवरी को 40 जवानों के शहीद होने का बदला लेने के लिए वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश का आतंकी अड्डा तबाह किया था।
उसके जवाब में पाक वायुसेना ने 27 फरवरी को एफ-16 लड़ाकू विमान से जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था।
तभी विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को खदेड़ा और एक एफ-16 को मार गिराया था। इस दौरान अपना मिग-21 क्रैश होने के कारण वह विमान से कूद गए थे।
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी अपनी गाथा गाए बिना पांच मिनट भी नहीं रह सकते हैं.
राहुल ने कहा कि पुलवामा में हमले के बाद मैंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा था कि इस वक़्त एकता दिखानी है और हमें सरकार की आलोचना नहीं करनी है
राहुल ने कहा कि इसके बाद सरकार की ज़िम्मेदारी थी कि संकट की घड़ी में एकजुटता को आगे बढ़ाए.
राहुल ने कहा, ”भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद राजनीतिक हमले हो सकते थे लेकिन प्रधानमंत्री के पास इतना सब्र कहां था. मोदी वॉर मेमोरियल की उद्घाटन के मौक़े पर कांग्रेस को निशाने पर लेने लगे. इस देश के प्रधानमंत्री अपने प्रचार के बिना पांच मिनट भी नहीं रह सकते. यही उनमें और कांग्रेस में फ़र्क़ है.
नई दिल्ली। पुलवामा में हमले के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद सेना और सुरक्षा बलों पर और हमले करने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन के संदेश को डीकोड किया है। इसमें पता चला है कि पुलवामा की तर्ज पर जैश सुरक्षाबलों के काफिले पर और आतंकी हलमे करने की योजना बना रहा है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि जो मैसेज डीकोड किया गया है, उसमें कहा गया है कि पहले 200 किलो का खिलौना इस्तेमाल किया गया था। इस बार 500 किलो का खिलौना इस्तेमाल होगा। बताते चलें कि पुलवामा हलमे के लिए 200 किलो आरडीएक्स को स्कॉर्पियों में रखकर सीआरपीएफ के काफिले में चल रहे ट्रक से भिड़ा दिया गया था।
इसके साथ ही हरे रंग की स्कॉर्पियो के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है। इस खबर के बाद सेना को अलर्ट पर रख दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने जैश के एक सोशल मीडिया ग्रुप की चैट में इस संदेश को डीकोड किया है।
इसमें पता चला है कि चौकीबल और तंगडार के रास्ते पर आईईडी से हमला किया जाएगा और एक तंजीम ने हरी स्कॉर्पियो इसके लिए तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि यह भी आत्मघाती हमला होगा। संदेश में कहा गया है कि सुरक्षा बलों को कश्मीरियों को टारगेट करना बंद करना चाहिए। इसके साथ ही और हमलों की चेतावनी भी दी गई है।
संदेश में आगे कहा गया है- युद्ध हमारे और तुम्हारे बीच में है। आओ और लड़ो, हम तैयार हैं। यह तो महज शुरुआत है। खुफिया इनपुट के अनुसार, 5-6 आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ के लिए तैयार है वह गुरेज पर क्लियरेंस का इंतजार कर रहा है।
बताते चलें कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने इसका बदला लेने की शपथ ली है। हमले के बाद धमाके के मास्टरमाइंड सहित जैश के तीन आंतकियों को ढेर किया जा चुका है। बताते चलें कि पाकिस्तान इस हमले में अपना हाथ होने की बात से इंकार करता रहा है।
नई दिल्ली । जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद पूरे देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है और हर हिंदुस्तानी शहीदों का बदला लेना चाहता है। भारत सरकार भी इस बार पाकिस्तान को छोड़ने के मूड में नहीं है। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा।
भारत पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेर रहा है। इसी कूटनीति के तहत पहले भारत ने पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया और अब पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200 फीसद टैक्स लगा दिया है। पहले से आर्थिक कंगाली झेल रहे पाकिस्तान की कमर भारत के इस कदम से और टूट जाएगी। अरबों रुपए का छुआरा बॉर्डर से वापिस लौट रहा है।
छुआरे से लदे सैंकड़ों ट्रक भारत पाक सीमा पर खड़े हैं। करोड़ों रुपए की चीनी के ट्रक भी वापस हो रहे हैं। अनुमान है कि इससे पाकिस्तान को रोजाना करीब 50 करोड़ का नुकसान हो रहा है। भारत के इस फैसले से व्यापारियों में हाहाकार मच गया है।
बहुत ही सफल रणनीति। अगर सीमेंट और ताजा फलों (अनानास, अमरूद) के सैकडों ट्रकों के नुकसान को जोड़ लें, तो पाकिस्तान को रोजाना होने वाला यह नुकसान करीब 70 से 80 करोड़ का है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल में इस संबंध में खबरें चल रही हैं कि भारत के इस कदम से व्यापारियों और पाकिस्तान को कितना नुकसान हो रहा है। एक व्यापारी ने चैनल को बताया कि मान लीजिए कि एक ट्रक में 15 लाख रुपए का छुआरा है, तो अब उस पर 30 लाख रुपए टैक्स देना पड़ेगा।
व्यापारी इतना पैसा चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। लिहाजा सैंकड़ो ट्रक बॉर्डर पर खड़े हैं और कई ट्रकों को बीच रास्ते से वापस बुलाया जा रहा है। बता दें कि तीन रास्तों के जरिये भारत में प्रतिदिन लगभग 400- 450 ट्रक माल पाकिस्तान से भारत में आता है, जो 200 फीसद टैक्स बढोतरी की वजह से वापस लौट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारत के इस कदम से 15 दिन में पहले से टूट चुके पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि मच सकती है। लगभग 8000 व्यापारी बर्बाद हो सकते हैं। व्यापार विनिमय नीति के तहत, कुछ खान पान की आवश्यक वस्तुएं भारत भी पाकिस्तान को भेजता है, जो अब पूरी तरह से बन्द हैं। इनमें नमक, पानी, आटा, टमाटर और रिफाइंड मुख्य रूप से शामिल हैं। भारत को इस व्यापार को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मगर, पाकिस्तान के व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुंछ सेक्टर में फिर से पाक रेंजर्स ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी है। अभी भी गोलीबारी जारी है। सेना के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दो दिन पहले भी पूंछ में सीजफायर का उल्लंघन हुआ था। फिलहाल, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों को कुछ ऐसे सूत्र हाथ लगे हैं जिससे इस बात के सबूत मिले हैं कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाक सेना के अधिकारी का हाथ है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक पाक सेना के अधिकारी मूसा ने साजिश को रचा था।
सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुलवामा आतंकी हमले की योजना 31 अक्टूबर 2018 को त्राल में आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर की हत्या के बाद बनाई गई थी। खुफिया सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर कश्मीर के स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर जम्मू में भी फिदाईन हमला करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन खुफिया एजेंसियों ने पिछले साल 30 अक्टूबर को उसे एक अन्य आतंकवादी के साथ त्राल के चंकीतार इलाके में मार गिराया था।
पाक आर्मी के पूर्व अफसर की भूमिका
खुफिया सूत्रों के मुताबिक जैश ए मोहम्मद का एक विदेशी आतंकी खुबैब, पाकिस्तानी आर्मी का पूर्व अधिकारी मूसा और चार अन्य आतंकवादी पिछले साल दिसंबर में उत्तरी कश्मीर से दक्षिणी कश्मीर गए थे। ये सब आतंकवादी यहां त्राल अवंतीपुरा के लाम इलाके में आदिल अहमद से मिले थे उस मुलाकात के दौरान आदिल अहमद ने ही खुबैब और उसके साथियों को पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले अली अहमद डार से मिलवाया था।
सूत्रों के मुताबिक विदेशी आतंकवादी खुबैब को जैश ए मोहम्मद के आतंकी यासिर के साथ त्राल के अरीपाल इलाके में देखा गया था। खुबैब लगातार एक जगह से दूसरे जगह मूव कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक दोनों त्राल के मिदूरा के रहने वाले स्थानीय आतंकवादी मुदस्सर खान के साथ घूम रहे थे।
लगातार मूव कर रहे थे आतंकी
सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर के भतीजे और जैश ए मोहम्मद के विदेशी आतंकवादी उस्मान हैदर को खुबैब और जहूर ही उत्तरी कश्मीर से दक्षिणी कश्मीर लेकर गया था। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस वक्त खुबैब शोपियां या पुलवामा इलाके में छिपा हुआ है। खुबैब जम्मू में एक और फिदाईन अटैक करने की तैयारी में है, लेकिन मौसम खराब होने और लगातार भूस्खलन की वजह से हाईवे बंद होने के कारण वो उसे अंजाम नहीं दे पा रहा है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक जम्मू में फिदाईन हमले की जिम्मेदारी तीन-तीन आतंकवादियो वाली दो अलग-अलग टीमों को दी गई है। एक टीम में जैश ए मोहम्मद के स्थानीय आतंकवादी मुदस्सिर खान और दो अन्य स्थानीय आतंकवादी हैं। मुदस्सिर खान मिदुरा इलाके का रहने वाला है।
वॉट्सऐप नंबर की जानकारी मिली
खुफिया एजेंसियों को मुदस्सिर खान का वॉट्सऐप नंबर का पता चला है। मुदस्सिर इसी वॉट्सऐप नंबर पर सक्रिय है। खुफिया एजेंसियां इस नंबर के संपर्क में रहने वाले लोगों की छानबीन कर रही हैं।
नई दिल्ली। रियल इस्टेट कंपनियों का संगठन क्रेडाई पुलवामा हमले में मारे गए सभी सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को टू-बीएचके का फ्लैट देगा। वहीं स्टेट बैंक आफ इंडिया ने उन सभी 23 जवानों के बकाया लोन को तत्काल प्रभाव से माफ करने का एलान किया है, जिन्होंने उसके यहां से कर्ज लिया था।
रियल इस्टेट की शीर्ष संस्था द कन्फेडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के अध्यक्ष जैक्स शाह ने सोमवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, “हमले में मारे गए जवानों के दुखी परिवारों की सहायता के तौर पर क्रेडाई उनके राज्य के शहर या कस्बे में एक टू-बीएचके का फ्लैट देने का प्रस्ताव करता है।”
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी 12,500 सदस्य दुख की इस घड़ी और असमय हुए नुकसान के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि क्रेडाई भारत में निजी रियल इस्टेट डेवलपर्स की शीर्ष संस्था है। 23 राज्यों और 203 चैप्टरों के माध्यम से यह 12,000 से अधिक डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करता है।
जल्द मिलेगी 30 लाख रुपये बीमे की राशि
स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “23 सीआरपीएफ जवानों ने हमारे यहां से लोन लिया था। बैंक ने तत्काल प्रभाव से उनके सभी बकाया माफ करने का फैसला किया है।” बयान में कहा गया है कि रक्षा वेतन पैकेज के तहत सभी सीआरपीएफ जवानों का वेतन बैंक में आता था इसलिए बैंक प्रत्येक जवान को 30 लाख रुपये का बीमा प्रदान करता है।
बैंक ने कहा कि शहीदों के परिजनों को बीमे की राशि जल्द मिल सके, इसके लिए भी वह कदम उठा रहा है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, “हमले में मारे गए शहीदों के परिजनों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उम्मीद है कि बैंक द्वारा की गई इस पहल से उन्हें राहत मिलेगी।” बैंक ने “भारत के वीर” नामक एक यूपीआइ बनाया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद दे सकता है।
दिल्ली | पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। लेह में एक सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, ‘सबका साथ- सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे इसके लिए पिछले साढ़े चार साल से हम लगातार काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट (Ladakh Autonomous Hill Development Council Act) में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। अब क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पैसे यहां की ऑटोनॉमस काउंसिल ही जारी करती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम ज़मीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हज़ार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में ST वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी की गई है और दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन इस बार किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। लेह-लद्दाख और कारगिल में भी इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है।
फीरोजाबाद । इस साल हज पर जाने वाले भारतीय यात्रियों का छाता ही उनकी राष्ट्रीयता की पहचान कराएगा। धूप से बचाने को सऊदी सरकार द्वारा उन्हें मीना (सऊदी अरब का पवित्र शहर) में छाता दिया जाएगा, जो भारतीय ध्वज तिरंगा के रंगों वाला होगा। हज यात्रा पांच जुलाई से शुरू होगी। उप्र से 30,836 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है।
मुंबई में सोमवार से हज कमेटी ऑफ इंडिया की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई है। फीरोजाबाद निवासी मौलाना याकूबी हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव हैं और वह प्रदेश के चीफ मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्यशाला में शामिल होने गए हैं। मौलाना याकूबी ने ‘जागरण’ को बताया कि हज के लिए सऊदी अरब में दुनियाभर से यात्री पहुंचते हैं।
ऐसे में भारतीय यात्रियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सऊदी सरकार ने तय किया है कि मीना पहुंचने वाले सभी भारतीय यात्रियों को तिरंगे झंडे के रंगों वाला छाता दिया जाएगा। बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कुछ दिन पूर्व निर्देश जारी किए थे कि प्रत्येक हज यात्री को अब एक्स-रे और खून की जांच करानी होगी, लेकिन विरोध के कारण इसकी अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।