Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो के 15वें एडिशन का आगाज़ 5 फरवरी से हो गया है. दुनिया भर से कार निर्माता नई से नई ऑटो टेक्नॉलोजी और खूबसूरत कारें लेकर आए हैं. कारों के इस जमावड़े के बीच रिलायंस जियो ने ‘कनेक्टेड व्हीकल इको सिस्टम’ पेश किया है. 4G कनेक्टिविटी पर आधारित इस इको सिस्टम में डिवाइसेज और प्लेटफॉर्म के साथ डेटा एनालिटिक्स की भी तकनीक प्रदर्शित की गई है ।
आपकी ड्राइविंग अच्छी है या खराब यह अब कनेक्टेड कार आपको बताएगी. डेशकैम के डाटा का विश्लेषण कर, ड्राइवर को कार ड्राइव करने में मदद भी करेगी. साथ ही जियो तकनीक से कनेक्टेड कार सड़क पर आने वाले खतरों से भी ड्राइवर को आगाह करेगी ताकी कीमती जिंदगिया बचाई जा सकें. जियो ने इस तकनीक को ‘एडवांस ड्राइवर असिसटेंट सिस्टम’ का नाम दिया है ।
रिलायंस जियो ने ‘ऑनबोर्ड डायग्नॉस्टिक कार कनेक्ट’ नाम का एक डिवाइस भी ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया है. यह कार के ऑन बोर्ड पोर्ट में आसानी से फिट हो जाता है. सिम से लैस यह डिवाइस कार को वाई-फाई जोन में बदल देगा. जिससे 8 मोबाइल या अन्य डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं ।
इसके अलावा कार के मल्टीपल सेंसर्स को भी इस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. तो अब आप कार की हर एक हरकत को और उसके रखरखाव के बारे में इन्फॉर्मेशन को अपने मोबाइल पर देख सकेंगे ।
कार में कितना ईंधन बचा है या फिर कार का कोई दरवाजा तो नही खुला इसकी भी जानकारी आप तक आपकी कनेक्टेड कार पहुंचा देगी. कार को ट्रेक करना भी अब आसाना हो जाएगा. वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ इन्फोटेनमेंट तो मिलेगा ही.
रिलायंस जियो की यह तकनीक जियो की 4जी वोल्टी तकनीक पर चलेगी. ट्राई के मुताबिक जियो के 4जी तकनीक की कवरेज देश में सबसे अधिक है. कार मालिकों के अलावा इसका फायदा किराए की कारों का बड़ा कारोबार चलाने वाले व्यापारियों को भी होगा. जिन्हें कार की ट्रेकिंग के अलावा उसकी स्पीड, माइलेज का भी ध्यान रखना पड़ता है ।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए युवाओं में जोश भरते हुए उनको कई सबक सिखाए वहीं पाकिस्तान को खुलेआम उसकी औकात दिखा दी।
दिल्ली में एनसीसी.कैडेट्स के कार्यक्रम में युवा कैडेट्स को मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं देश के बेहतर कल को लेकर बेहद आशान्वित हूं क्योंकि देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र के नौजवानों की है। जो कि देश बदलने की ताकत रखते हैं।
मोदी ने इस कार्यक्रम में हमारे चिर परिचित दुश्मन और पड़ोसी पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे खूब लताड़ लगाई। उन्होने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान को हराने में हमें दस दिन का भी वक्त नहीं लगेगा। हमारा पड़ोसी देश हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है। अब वह छद्म युद्ध करने में लगा है। हम जब चाहेंगे पाकिस्तान को सबक सिखा देंगे।

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की चार सीटों पर सोमवार को हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित हुए. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी ने तीनों सीट पर जीतकर अपना दबदबा बरकरार रहा है, वहीं उत्तराखंड में भी सत्ताधारी भाजपा ने अपनी पकड़ बनाए रखी है ।
पश्चिम बंगाल के तीन विधानसभा सीटों में से करीमपुर सीट पर टीएमसी के बिमलेंदु सिंघाराय ने भाजपा के प्रकाश मजुमदार पर 24,199 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. खड़गपुर सदर सीट पर टीएमसी के प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेमचंद्र झा को 20,811 वोटों के अंतर से हराया. कांग्रेस के चितरंजन मंडल तीसरे स्थान पर रहे. कालियागंज विधानसभा सीट से टीएमसी के तपन देब सिंघा ने भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2,304 मतों के अंतर से हराया. कांग्रेस के लिए यहां मिली हार सबसे बड़ा झटका रहा, क्योंकि यह कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. उपचुनाव कांग्रेस विधायक परमार्थनाथ राय के निधन के बाद हुआ ।
वहीं उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में भाजपा की चंद्रा पंत ने कांग्रेस की प्रत्याशी अंजु लुंथी को पराजित किया. उपचुनाव विधायक और पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की मृत्यु के बाद उपचुनाव करना पड़ रहा है. भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को सीट से उतारा था
बंगाल में मिली जीत से गदगद ममता बैनर्जी ने इसे मां, माटी, मानुस की जीत बताया. साथ ही उन्होंने साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के गुरुर में प्रदेश की जनता का अपमान करने का परिणान उन्हें भुगतना पड़ा है ।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की करीमपुर, खड़गपुर सदर और कालीगंज विधानसभा सीट और उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट में सोमवार को उपचुनाव हुआ था. पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर और करीमपुर में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से तो उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में कांग्रेस के मौजूदा विधायक परमहंस राय के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है. वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के विधायक की मौत के बाद चुनाव करना पड़ा है ।

दिल्ली । आखिरकार भाजपा और शिवसेना की दोस्ती का खात्मा बड़े कड़वाहट भरे अंदाज में हो गया. पार्टी के इकलौते मंत्री ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया ।
महाराष्ट्र में शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं. एनसीपी ने शिवसेना के सामने शर्त रखी थी कि वो भाजपा मंत्रीमंडल से अलग हो जाय. जिसको मानते हुए शिवसेना ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया. मोदी कैबिनेट में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है ।
मंत्री अरविंद सावंत ने ट्वीट के जरिये अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘शिवसेना सच के साथ खड़ी है. मैं भाजपा के साथ झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में नहीं रह सकता. इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं ।

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में आज अपना फैसला सुनायेगी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ यह ऐतिहासिक फैसला सुबह साढ़े दस बजे सुनायेगी.संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में जस्टिस एसए बोबडे,जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं. फैसले के बाद अयोध्या समेत पूरे देश में हालात दुरुस्त रहे इसके लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है ।
अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गयी है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर आरएएफ व अन्य पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद है। केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है. वहीं फैसला आने पर देश में अमन शांति बनी रहे ।
1950 में दायर हुआ था पहला मुकदमा
अयोध्या मामले को लेकर शुरूआत में निचली अदालत में 5 वाद दायर किए गए थे. पहला मुकदमा ‘राम लला’ के भक्त गोपाल सिंह विशारद ने 1950 में दायर किया था. गोपाल सिंह विशारद ने विवादित स्थल पर हिन्दुओं के पूजा अर्चना का अधिकार लागू करने की मांग की थी ।
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की बैठक में अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं. सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. शहर को जोन में बांटा गया. अपने-अपने इलाके में थानेदार सहित स्टाफ सक्रिय रहेंगे. शहर में कही भी धारा 144 लागू नहीं किया गया है. व्हाट्सएप ग्रुप में अफवाह या गलत मैसेज भेजे जाने पर सीधे ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई होगी ।
आईजी छाबड़ा ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है. हमारे जवान हर समय चौकन्ने रहेंगे. पेट्रोलिंग भी शहर में घूमती रहेगी. सभी से शांति बनाए रखने की अपील हमने की है. सभी पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग कर दी गई है. पूरी तैयारी के साथ हमारी व्यवस्था रहेगी ।
शांति व्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे- कलेक्टर अलंग
अयोध्या के फैसले के मद्देनजर बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग, एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने राजनीतिक दल के लोगों और शहर के नागरिक संगठन, गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया के अफवाह में न आने की अपील की.कलेक्टर संजय अलंग ने लोगो से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील लोगों से की है. धारा 144 और शराब दुकान बंद किये जाने को लेकर कलेक्टर ने कहा कि शांति कायम रहे इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे ।

नई दिल्ली । सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) को हटाते हुए अब सीआरपीएफ के कमांडों की जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी ।
जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है. इसमें गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की सुरक्षा से एसपीजी को हटाने का निर्णय लिया गया है. सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेस की त्वरित प्रतिक्रिया भी आ गई है, जिसमें गांधी परिवार परिवार की सुरक्षा हटाए जाने को साजिश करार दिया है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने इसके पीछे संघ के छिपे एजेंडे को जिम्मेदार बताया है.उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरे के बारे में सबको पता है ।

दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की जमानत रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. ED ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है ।
प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि मामले की जांच अभी भी चल रही है. ED ने कहा कि डीके शिवकुमार प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं. साथ ही वो गवाहों को भी प्रभावित कर सकते है. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीके शिवकुमार को जमानत दी थी ।
कोर्ट ने डीके शिवकुमार को 25 लाख रुपये के निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बिना अनुमति विदेश न जाने का भी निर्देश दिया है. शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था. ईडी मामले की जांच कर रहा है ।

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नया रायपुर में एयरफोर्स के एयरबेस कैंप की स्थापना की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया। बघेल ने बताया कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स का एयरबेस स्थापित करने के संबंध में पूर्व में भारत सरकार द्वारा सहमति दी गयी थी। उन्होंने रक्षामंत्री से एयरबेस स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने एयरबेस से संबंधित लंबित प्रकरणों को जल्द हल कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि आवंटन और भू अर्जन को लेकर प्रक्रिया काफी समय से लंबित है। मुलाकात के दौरान बघेल ने एयरबेस कैंप की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को छत्तीसगढ़ के ऑर्गेनिक चावल और राज्य के बुनकरों द्वारा बनाया गया नेचुरल डाई से तैयार कोसे का कुर्ता भी भेंट किया।

नई दिल्ली । रोहिणी पुलिस ने झपटमारों से सोने की चेन खरीदने वाले ज्वेलर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ पुलिस ने तीन झपटमारों को भी गिरफ्तार किया। ज्वेलर अपनी दुकान चलाने के लिए इन युवकों से झपटमारी कराता था।
एसआई सोमवीर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि जापानी पार्क के पास झपटमार अक्सर घूमते हैं। एसआई सोमवीर एवं एएसआई ओमप्रकाश की टीम सादी वर्दी में इलाके में फैल गई। उन्होंने तीन युवकों को पकड़ा जिनकी जांच के बाद कब्जे से पांच मोबाइल फोन एवं सोने की चेन मिली। उनकी पहचान रवि, साजिद और लव-कुश के तौर पर हुई। इन पर 70 से अधिक झपटमारी के मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये रवि शंकर सोनी नाम के ज्वेलर के कहने पर सोने की चेन को तोड़ते थे। पुलिस ने रवि को भी गिरफ्तार कर लिया। रवि की बुध विहार में ज्वेलरी की दुकान है। व्यवसाय जमाने के लिए वह युवकों से झपटमारी कराता था और सोने की चेन को कम कीमत में खरीद लेता।
पुलिस का मुखबिर निकला लुटेरा
नई दिल्ली (व. सं.) | गुजरात में रहने वाली फेसबुक फ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए पुलिस का मुखबिर झपटमार बन गया। वह अपनी महिला मित्र को ऑनलाइन रुपये भेजता था और ओयो होटल में कमरा बुक करके मिलने जाता था। 27 साल के आरोपी सागर को रोहिणी स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई सोमबीर की टीम झपटमारों की धरपकड़ के लिए गठित की गई थी। सोमबीर को सूचना मिली कि पुलिस का एक मुखबिर सागर खुद ही झपटमारी कर रहा है।बुधवार को रोहिणी सेक्टर तीन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कट्टा और झपटमारी के सामान मिले हैं। दो साल पहले फेसबुक के जरिए सागर की दोस्ती सोनल पटेल नाम की युवती से हुई थी। युवती गुजरात के बड़ौदा शहर की रहने वाली है।

दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं. मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं. जिनके इतनी तादाद में फालोवर्स हैं ।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में मोदी से बहुत पीछे हैं. उनको सिर्फ 14.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को 18.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. जबकि भाईजान सलमान खान को 26.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकप्रियता के मामले में मोदी ने अच्छे अच्छे सेलिब्रिटी और नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बने हैं. खास बात ये है कि मोदी इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।