Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: धर्म आध्यात्म

K.W.N.S-ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का बेहद खास महत्व है, इनकी चील बदलने से जातक के जीवन में असर देखने को मिलता है. उनके जीवन में कभी दुख तो कभी सुख का साया मंडराता रहता है. वहीं ग्रह-नक्षत्रों को शांत करने के लिए भी कई उपाय भी बताएं गए हैं, जो बेहद फलदायी साबित होते हैं. जिसमें से एकज रोटी के कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है, जिसे करने से आपके जीवन में अगर कोई बाधा, कोई समस्या, इसके अलावा अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है. तो ये लेख आपके लिए ही है, आज हम आपको अपने इस लेख में रोटी के ही कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपकी कुंडली के ग्रह-नक्षत्र शांत हो जाएंगे और घर की सुख-शांति भी बनी रहेगी।
रोटी के ये चमत्कारी उपाय, आपके सारे दुख करेंगे दूर 1. पितृ दोष और गृह कलेश को दूर करने के करें ये उपाय ज्योतिष शास्त्र में अगर किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष है, तो अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाएं और उस खीर को रोटी के ऊपर रखकर कौएं को खिलाएं. इससे पितृ दोष से आपको मुक्ति मिल जाएगी. वहीं अगर आपके घर में हमेशा कलह-कलेश की स्थिति बनी रहती है, खाना बनाने के समय पहली रोटी कुत्ते को खिलाएं. इससे घर में शांति बनी रहेगी।
2.आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिला दें. इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा. अगर आप चाहते हैं, आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहे, खाने की पहले रोटी गौ माता को जरूर खिलाएं. 3.ग्रह दोषों से पाना चाहते हैं छुटकारा अगर आप अपनी कुंडली में ग्रह- दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो तीन तरह की दाल जैसे कि अरहर, मसूर और उड़द की दाल रोटी में रखें और गौ माता को खिलाएं. इससे आपको असर देखने को मिल जाएगा. 4.नौकरी और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं अगर आप नौकरी और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो मछलियों को रोटी के टुकड़े जरूर खिलाएं।

K.W.N.S.-सनातन धर्म में हर देवी देवता की पूजा करने के लिए एक विशेष दिन समर्पित किया गया है। इसी तरह देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ को सोमवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करके भक्त उनसे आशीर्वाद पा सकते हैं और अपने जीवन को सुचारू रूप से चला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कठिन उपाय करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती। भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
1. सुख समृद्धि के लिए उपाय
यदि भक्त अपने आराध्य, देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सोमवार की शाम शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना चाहिए। गंगा जल अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आपकी आराधना से प्रसन्न होकर आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
2. नौकरी और व्यवसाय के लिए उपाय
यदि आप नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सोमवार की शाम भोलेनाथ के मंदिर में जाकर, शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से नौकरी और व्यवसाय में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
3. धन-दौलत में वृद्धि के लिए उपाय
सोमवार की शाम भगवान शिव को लाल या पीले रंग के चंदन का तिलक लगाने से घर में धन दौलत की कभी कमी नहीं होती। चंदन की प्रकृति शीतल होती है और भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाना सर्वोत्तम माना गया है।
4. हर मनोकामना पूरी करने का उपाय
यदि कोई व्यक्ति अपनी किसी भी तरह की मनोकामना पूरी करना चाहता है तो उसे भगवान शिव की पूजा करते समय फूल, नैवेद्य और अक्षत भोलेनाथ को जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं।
K.W.N.S.-मान्यता है कि भगवान गणेश के साथ-साथ सूर्य देव की उपासना करना बहुत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इसीलिए इसकी शुभ-अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्य देव की अलग-अलग प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी इच्छानुसार घर में सूर्य देव की प्रतिमाएं रखी जा सकती हैं। तो आइए आज जानते हैं कि सूर्य देव की कौन सी प्रतिमा को घर में रखा जा सकता है।
लकड़ी की प्रतिमा ज्योतिष और वास्तु के अनुसार सूर्यदेव की लकड़ी की प्रतिमा घर रखना बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इसके निरंतर पूजा-पाठ करने से घर के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही उन्हें भाग्य का साथ मिल जाता है। मिट्टी की प्रतिमा जिस जातक की कुंडली में सूर्य दोष हो और उसके सभी कामों में बार-बार बाधाएं आ रही हो तो वो इंसान घर में पत्थर या मिट्टी की सूर्य प्रतिमा रख सकता है। कहा जाता है कि इसकी पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
तांबे की प्रतिमा कहते हैं कि घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए हर किसी को तांबे से बनी प्रतिमा रखनी चाहिए। इसके शुभ असर से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चांदी की प्रतिमा कार्य क्षेत्र में अधिकार बनाए रखने के लिए चांदी की सूर्य प्रतिमा रख सकते हैं। सोने की प्रतिमा सोने से बनी सूर्य प्रतिमा घर में रखने और उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है सुख-समृद्धि बनी रहती है।
K.W.N.S.-हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं जो सदियों और युगों से युगों से चलती आ रही है। हमारे पूर्वज और घर के बड़े-बुजुर्ग इसका कई सालों से पालन करते आ रहें है। हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना, पूजा के दौरान शंख बजाना, हाथ जोड़कर प्रणाम करना और बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करना ये सब कई ऐसी परंपराएं हैं जिसे हमारी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। जितना इन सभी परंपराओं का धार्मिक महत्तव है उताना ही वैज्ञानिक भी है। आइए जानते हैं हिंदू धर्म के परंपराओं और मान्यताओं से जुडे फायदों के बारे में-
चरण स्पर्श करना या पैर छूना मान्यता है कि इससे मस्तिष्क से निकलने वाली ऊर्जा हाथों से सामने वाले के पैरों तक पहुंचती है और बुजुर्गों के पैरों से होते हुए उनके हाथों तक पहुंचती है, इसलिए जब वे आशीर्वाद देते हैं तो वह ऊर्जा पुन: हमारे मस्तिष्क तक पहुंचती है। इससे ऊर्जा का चक्र पूर्ण होता है। जमीन पर बैठकर खाना आज लोग कुर्सी-टेबल पर बैठकर खाते हैं, लेकिन जमीन पर बैठकर खाना खाने की परंपरा सदियों पुरानी है। कई घरों में आज भी इसका पालन किया जाता है। जमीन पर आलथी-पालथी मार बैठकर खाना खाने से भोजन पचाने में दिक्कत नहीं होती और इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है।
शंख बजाना
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में शंख बजाने की परंपरा है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। लेकिन इसी के साथ इसके वैज्ञानिक महत्व ये है कि शंख बजाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और फेफड़ों तक पहुंचने वाला संक्रमण पहले ही खत्म हो जाता है।
तिलक लगाना
तिलक लगाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। दोनों आखों के बीच माथे पर तिलक लगाया जाता है। माना जाता है कि दोनों आंखों के बीच आज्ञा चक्र होती है, इसलिए इस स्थान पर तिलक लगाने से एकाग्रता बढ़ती है।

हिन्दू धर्म में चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत और विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि विनायक चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्तों को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सकत चौथ व्रत रखा जाएगा। यह व्रत दिनांक कल यानी 10 जनवरी 2023 (Sankashti Chaturthi Vrat 2023) के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ भगवान गणेश के कुछ महत्वपूर्ण कवच स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा। इसलिए सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी के दिन हरिद्रा गणेश कवच स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। हरिद्रा गणेश कवच
ईश्वर उवाचः
शृणु वक्ष्यामि कवचं सर्वसिद्धिकरं प्रिये । पठित्वा पाठयित्वा च मुच्यते सर्व संकटात् ।। अज्ञात्वा कवचं देवि गणेशस्य मनुं जपेत् । सिद्धिर्नजायते तस्य कल्पकोटिशतैरपि ।। ॐ आमोदश्च शिरः पातु प्रमोदश्च शिखोपरि । सम्मोदो भ्रूयुगे पातु भ्रूमध्ये च गणाधिपः ।।गणाक्रीडो नेत्रयुगं नासायां गणनायकः । गणक्रीडान्वितः पातु वदने सर्वसिद्धये ।। जिह्वायां सुमुखः पातु ग्रीवायां दुर्मुखः सदा । विघ्नेशो हृदये पातु विघ्ननाथश्च वक्षसि ।।
गणानां नायकः पातु बाहुयुग्मं सदा मम । विघ्नकर्ता च ह्युदरे विघ्नहर्ता च लिङ्गके ।। गजवक्त्रः कटीदेशे एकदन्तो नितम्बके । लम्बोदरः सदा पातु गुह्यदेशे ममारुणः ।। व्यालयज्ञोपवीती मां पातु पादयुगे सदा ।जापकः सर्वदा पातु जानुजङ्घे गणाधिपः ।। हारिद्रः सर्वदा पातु सर्वाङ्गे गणनायकः । य इदं प्रपठेन्नित्यं गणेशस्य महेश्वरि ।। कवचं सर्वसिद्धाख्यं सर्वविघ्नविनाशनम् । सर्वसिद्धिकरं साक्षात्सर्वपापविमोचनम् ।। सर्वसम्पत्प्रदं साक्षात्सर्वदुःखविमोक्षणम् ।
सर्वापत्तिप्रशमनं सर्वशत्रुक्षयङ्करम् ।। ग्रहपीडा ज्वरा रोगा ये चान्ये गुह्यकादयः । पठनाद्धारणादेव नाशमायन्ति तत्क्षणात् ।।धनधान्यकरं देवि कवचं सुरपूजितम् । समं नास्ति महेशानि त्रैलोक्ये कवचस्य च ।। हारिद्रस्य महादेवि विघ्नराजस्य भूतले । किमन्यैरसदालापैर्यत्रायुर्व्ययतामियात् ।। इति हरिद्रागणेशकवचं सम्पूर्णम् ।।

K.W.N.S.-प्राचीन समय से ही ऋक्सिंता भारत में प्रचलित है। इस शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो धन को आकर्षित करते हैं। बेकार कुछ ऐसे संयंत्र हैं जो घर में पैसा आकर्षित करते हैं जैसे धन का पौधा, तुलसी का पौधा, शमी का पौधा आदि, इन्हीं समानों में एक क्रासुला का पौधा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस तत्व को सही दिशा में दिया जाए तो घर में पैसा तो खींचा जाता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी दिखाई देता है। यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं तो इसे अपने घर में रख सकते हैं।
क्रासुला की सही दिशा धन लाभ के लिए क्रासुला का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। सही दिशा में लगाने से धन के रास्ते खुलते हैं और वास्तु दोष भी दूर होता है। होगा धन लाभ यदि आप किसी तरह की आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस संयंत्र को अपने घर में लगा सकते हैं। उत्तर दिशा में आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं। सुख-समृद्धि के लिए यहां गरजने वाला पौधा यदि आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो इसे किसी खुले स्थान पर गदगद कर लें। अंधेरे वाले स्थान में इसे लगाने से यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इसलिए इसे ऐसी जगह पर ही रखें यहां पर खुली धूप नजर आती है। आप छत्र या छत पर सूक्ष्मदर्शी रख सकते हैं।
नौकरी में प्रमोशन मिलेगा यदि आप चाहते हैं कि नौकरी में प्रमोशन मिल गया तो आप क्रासुला का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इस संयंत्र को आप ऑफिस के डेस्क पर भी रख सकते हैं। कारोबार में भी दलाली करेंगे अगर आप किसी तरह का व्यापार करते हैं तो क्रासुला का पौधा कैश काउंटर प्राप्त करें। इससे धन के देवता कुबेर का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा और बिजनेस में भी आपके जिम्मेवार होंगे।

K.W.N.S.-धर्म। सनातन धर्म में हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है. हल्दी को धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग करना बेहद शुभ होता हैं. कोई भी मांगलिक कार्य में हल्दी का बेहद खास महत्व है. सेहत के लिए हल्दी बेहद लाभकारी माना जाता है. हल्दी से हमारे आधे रोग दूर हो जाते हैं. हल्दी चेहरे की रंगत को बढ़ाने का भी काम करता है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में हल्दी के कुछ उपायों को बताएंगे. जिन्हें करने से जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है और भगवान गणेश की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।
हल्दी के इन उपायों से सारे कष्ट होंगे दूर
1. रुका हुआ धन मिलेगा वापस अगर आपके पैसे कहीं किसी कारणवश अटके हुए हैं, तो हल्दी के ये उपाय आपके लिए बेहद असरदार साबित हो सकते हैं. सबसे पहले चावल के दानों को हल्दी में मिलाकर रख दें. उसके बाद उन रंगों के चावल को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें. इससे धन की कभी आपके जीवन में कमी नहीं होगी. 2.हल्दी गुरु ग्रह को करता है शांत अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति सही नहीं है, तो गुरुवार के दिन हल्दी और चने की दाल दान करें और इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करें. इससे गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहेगी।
3.हल्दी करेगा आर्थिक स्थिति में सुधार
अगर आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती ही रहती है तो हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें और तिजोरी की सुबह-शाम पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनकी आपके ऊपर हमेशा कृपा बनीं रहेगी. 4.भगवान गणेश की पाना चाहते हैं कृपा आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. तो भगवान गणेश को हल्दी की माला अर्पित करें. इससे काम में आ रही बाधा दूर हो जाएंगी और जब भी आप घर से बाहर निकलते हैं, तो हल्दी का टीका जरूर करके निकलें. इससे आपको सारे काम में सफलता मिलेगी और जीवन में सुख-शांत बनीं रहेगी. 5.अगर विवाह में आ रही है रुकावट अगर आपके विवाह में कोई रुकावट आ रही है, तो रोज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को एक चुटकी हल्दी चढ़ाएं. इससे विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएंगी और आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

K.W.N.S.-हमारी रसोईघर में कई प्रकार के मसालें रखें होते हैं, जिसे खाने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है. रसोईघर में लौंग से लेकर तेजपत्ते तक कई ऐसे मसाले होते हैं, जो खाने को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देते हैं.खासतौर पर अगर हम बात करें, तेजपत्ते की, तो तेजपत्ता भोजन की स्वाद को और भी लज़ीज बना देता है और खुशबूदार बना देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, तेजपत्ता हमारे जीवन में सुख,शांति और समृद्धि भी ला सकता है. अगर नहीं जानते हैं, तो ये लेख आपके लिए ही हैं. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में तेजपत्ते के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे,जिन्हें करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं, इसके अलावा घर की खुशियां लौट आएंगी।
तेजपत्ते के इन उपायों से लौट आएगी घर की सुख-शांति 1.घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये उपाय अगर आपके घर बिना किसी वजह की बाधाएं आती रहती हैं.इसके अलावा घर में कलह-कलेश होता रहता है, तो आपको हर शनिवार को 5 तेजपत्ता और 5 काली मिर्च को एक साथ जलाना है. इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाएंगी और घर के लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति मिलेगी. 2.बुरे सपनों से बचने के लिए करें ये उपाय अगर आपको हमेशा बूरे सपने आते रहते हैं और आप अचानक से नींद से जाग जाते हैं, तो आपको रात में तकिए के नीचे एक तेज पत्ता रखना है. इससे बुरे सपने से तुरंत राहत मिलेगी और आपकी सारी समस्या दूर हो जाएंगी।
3.अगर आपके घर धन की कमी होती रहती है, तो करें ये उपाय अगर आपके हाथ में पैसे तो आता है, मगर टिक नहीं पाता है, तो ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में एक तेज पत्ता रखें और बाद में उसे अपने पर्स में रख लें. इससे धन की कमी नहीं होगी और पैसे का बैग कभी खाली नहीं होगा. 4.मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये कारगर उपाय अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है, जो पूरी नहीं हो पा रही है. तो एक तेजपत्ते के ऊपर सिंदूर से अपनी इच्छा को दो शब्द में लिख दें और उस तेजपत्ते को मंदिर में रख दें. इससे आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
5.सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तेजपत्ते से करें ये उपाय अगर सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं, तो रोजाना 7 दिनों तक 2 तेजपत्ते को घर में जलाएं. इससे वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाएंगी।

K.W.N.S.-धर्म : इस बार नए वर्ष 2023 में हिंदू कैलेंडर का 13वां महीना मिलेगा, जिसमें अधिकमास शामिल होगा। विक्रम संवत 2080 में पड़ने वाले अधिकमास के कारण सावन दो महीने का होगा। जो 59 दिन तक रहेगा। खास बात यह है कि यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। हर तीन साल पर एक अतिरिक्त मास होता है, जिसे अधिकमास या मलमास कहलाता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। श्रावण मास के दौरान अधिकमास पड़ रहा है, इसलिए उस दौरान पूजा-अर्चना करने से भगवान हरि के साथ ही भोलेनाथ की भी जमकर कृपा बरसेगी।

K.W.N.S.- किचन, घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। जहां मां अन्नपूर्णा का निवास होता है। जिनकी कृपा से घर में खाने की कभी कमी नहीं होती। तो एक तरह से इसका महत्व पूजा घर से कम नहीं है। जैसे पूजा घर में नियमित साफ-सफाई जरूरी है वैसे ही किचन की भी। लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं या बस ऊपरी तौर पर ही सफाई करते हैं। जो सिर्फ हमारी सेहत को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि हमारी जिंदगी को भी प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ों को रसोईघर में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। तो आज हम उन्हीं के बारे में जानने वाले हैं।
न रखें टूटे बर्तन गृहणियों को बर्तन से बहुत प्यार होता है। इस चक्कर में वो कई बार हल्के टूटे बर्तनों को भी फेंकने के बजाय जब तक मुमकिन है इस्तेमाल करती रहती हैं। जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता। सिर्फ टूटे बर्तन ही नहीं रसोई में किसी भी तरह का पुराना सामान, कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। किचन में न रखें दवाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में दवाइयों भी नहीं रखनी चाहिए, इससे सेहत से जुड़ी परेशानियां लगातार बनी रहती हैं। साथ ही घर में नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है।
झाड़ू भी रखना है अशुभ वास्तु के हिसाब से, घर की रसोई साफ-सुथरी रहनी चाहिए। बेशक झाड़ू साफ-सफाई के ही काम आता है लेकिन रसोई में इसे रखना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि किचन में झाड़ू रखने से सेहत प्रभावित होता है साथ ही मां अन्नपूर्णा भी रूष्ठ हो जाती हैं जिससे घर में अन्न की कमी होती है। रसोई में न लगाएं शीशा किचन में अगर आपने शीशा लगाया है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार ये अशुभ है। इससे जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसा माना जाता है कि रसोई में शीशे की वजह से आग का प्रतिबिंब बनता है। जिससे रसोई में जरूरत से ज्यादा एनर्जी पैदा होती है और ये बेहद नुकसानदायक होती है।