Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

panchayattantra24.com, दुर्ग। दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है, कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए. इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है. पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाया गया था और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी।
इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है, ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकें. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें. पिछली बार की तरह हमने लॉकडाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया, तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे।
उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया है. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है, कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं. साथ ही कोरोना पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर ही कार्य करें. पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं. पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें।
लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने कहा-
कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है. यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया, तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।
बता दें की छ.ग. के एक अन्य जिले में भी पहले लॉकडाउन लगाया गया है. बेमेतरा में भी लॉकडाउन का आदेश कर दिया गया है. फिलहाल अभी बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है. जारी किए गए आदेश के मुताबिक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी।

panchayattantra24.com,दुर्ग। खदान में काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी दुष्कर्म का शिकार हो गई. घटना 25 फरवरी की है, जिस पर शुक्रवार शाम को नेवई थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में पांच नाबालिगों सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मजदूर परिवार की नाबालिग 13 साल की नहाने के लिए खदान गई हुई थी, उस दौरान बच्ची के परिचित लड़के ने अपने घर पर बुलााया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घबराई पीड़िता ने घटना की जानकारी 26 फरवरी को अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद इस मामले में नेवई थाने में शिकायत दर्ज की गई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नाबलिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी के खिलाफ 376, और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दुर्ग एडिशनल एसपी रोहित झा ने बताया कि शुक्रवार शाम थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में एफआईआर दर्ज की गई है. नाबालिग के बताए अनुसार तत्काल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है इनके खिलाफ 342, 376, AD 5 G 6 पॉस्को एक्ट के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों में 1 बालिग बाकी 5 नाबालिग हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। दुर्ग जिले में पाटन ब्लाक के दो गाँव गुजरा और बटरेल पूरी तरह से कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत यह बड़ी सफलता मिली है। कोरोना काल में दिक्कतों के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं ने यह लक्ष्य प्राप्त किया है। यह बेहद मुश्किल लक्ष्य है क्योंकि स्वास्थ्यगत परिस्थिति के चलते कोई न कोई बच्चा कुपोषण के दायरे में आ ही जाता है ऐसे में संपूर्ण सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करना बड़ी सफलता है।
मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत गुजरा ग्राम पंचायत के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों के 150 बच्चों में 16 बच्चे कुपोषित चिन्हांकित किये गए थे। मिशन के अंतर्गत लगातार इन बच्चों की बेहतर फीडिंग की गई और नतीजा सामने आया है। पिछले हफ्ते मटिया ग्राम की एकमात्र कुपोषित बच्ची क्षमा भी कुपोषण के दायरे से बाहर आ गई। गुजरा गांव दो महीने पहले ही कुपोषण के दायरे से बाहर आ गया था। इसी प्रकार बटरेल में अक्टूबर 2019 में 177 बच्चों में से 5 कुपोषित थे। अभी यहाँ 230 बच्चे हैं और एक भी कुपोषित नहीं है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दायरे से बाहर निकालने का कार्य निरंतर जारी है। इसे ट्रैक करने के लिए सुपोषण साफ्टवेयर भी दुर्ग जिले में बनाया गया है। प्रथम फेस के लिए 11 हजार कुपोषित बच्चे चयनित किए गए थे। इसमें से लगभग 3600 कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ गए थे। दूसरे चरण के बाद लगभग छह हजार बच्चे कुपोषण के दायरे में हैं जिन्हें सुपोषित करने निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस तरह कदम दर कदम पहुँचे मंजिल पर- कुपोषण मुक्ति का लक्ष्य लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर गृह भेंट के लिए पहुँचे। कार्यकर्ता श्रीमती लता नायर ने बताया कि हमने गृह भेंट के दौरान लोगों को बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने बीच-बीच में खिलाना बेहद आवश्यक है। नारियल तेल के साथ रोटी देने की सलाह दी गई। पहले बच्चों के आहार में केवल चावल शामिल था, हमने रोटी की भी आदत की। खाने में मुनगा और भाजियों का समावेश किया। हमने अपनी आंगनबाड़ी में मुनगा भी रोपा।
महिला पुलिस वालंटियर की ली मदद- लोगों को कुपोषण मुक्ति के लिए प्रेरित करने अभिनव पहल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई। पाटन ब्लाक के परियोजना अधिकारी श्री सुमीत गंडेचा ने बताया कि महिला पुलिस वालंटियर की सहायता भी ली गई। वालंटियर शाम के भोजन के समय बच्चों के परिजनों से मिलने रोज पहुँचे। इससे नियमित रूप से बच्चों का आहार रूटीन में आ गया।
गृह भेंट की फोटो व्हाटसएप ग्रुप पर- कार्यकर्ताओं के हर दिन गृह भेंट का शेड्îूल तय किया गया। इसके फोटोग्राफ कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर को देने थे और इस तरह से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की मानिटरिंग की गई। कार्यकर्ताओं ने इसमें फीडबैक भी शेयर किये और व्हाटसएप ग्रुप्स के माध्यम से उन्हें सलाह दी गई। गुजरा केंद्र की सुपरवाइजर श्रीमती समता सिंह ने बताया कि हर दिन यह फोटो उच्चाधिकारियों को शेयर किये जाते हैं।
सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने भी लगाया जोर- ग्राम पंचायत गुजरा में सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को सफल करने पर पूरा जोर लगाया। ग्राम गुजरा में यह लक्ष्य पूरा प्राप्त कर लिया गया था। मटिया में केवल क्षमा इस दायरे से बाहर थी। क्षमा को भी सुपोषित करने पूरा जोर लगाया गया। अब क्षमा भी कुपोषण के दायरे से बाहर है।

panchayattantra24.com, दुर्ग। छत्तीसगढ़ बीजेपी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दुर्ग जिले में पार्टी की हालत बत से बत्तर होती जा रही है. गुटों में बंट चुकी बीजेपी की लड़ाई अब सड़क पर आ चुकी है. भिलाई के जाने माने चर्म रोग विशेषज्ञ और स्वयं सेवक संघ के नेता डॉक्टर दीप चटर्जी के घर हमला हुआ जिसके बाद संघ कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए. बीजेपी का एक धड़ा आज कलेक्ट्रेट पहुंचा और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे की भाभी चारुलता पांडे समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।
देश भर में सबसे अनुशासित पार्टी का तमगा लगाने वाली बीजेपी का अनुशासन आज तार तार हो गया जब अपनी ही पार्टी की कद्दावर नेता राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगे सरोज पांडेय मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले ये कोई और नही बीजेपी कार्यकर्ता ही है राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का अब जमकर विरोध हो रहा है ।
दरअसल 2 दिन पहले ही बीजेपी के जिला अद्यक्ष ने अपनी कार्यकरणी घोषित की जिसमे राजयसभा सांसद सरोज पाण्डेय के समर्थकों को तवज्जो दी गई जिसके बाद तो मानो बवाल शुरू हो गया संघ से जुड़े डॉ दीप चटर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट किया जिसके बाद तो मानो एक पोस्ट से बवाल मच गया भाजपा नेता व आरएसएस के लीडर डॉ. दीप चटर्जी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा जिसके बाद उनके घर पर तोड़फोड़ हुई है यह आरोप डॉ. दीप चटर्जी ने सीधे अपनी ही पार्टी के भाजपा के लोगों पर आरोप लगाया है ।
बता दे की रविवार दोपहर भिलाई के भाजपा नेता डॉक्टर दीप चटर्जी के स्मृति नगर निवास पर भाजपाईयों ने हमला बोल दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है. वीडियो में दिख रही घुंघराले बालो वाली महिला चारु लता पांडेय है जो कि बीजेपी की कद्दावर नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की भाभी है जो डॉ दीप चटर्जी के घर जाकर विरोध जता रही है तो वहीं सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के समर्थक घर के बाहर हल्ला कर रहे है और अप शब्द कह रहे हैं ।
डॉक्टर दीप चटर्जी ने बीते शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा में चंदे को चंदा नहीं समर्पण निधि कहा जाता है चंदा तो शाही दहशरा वाले लोग लेते हैं आपको बता दे कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की भाभी चारुलता पांडे हर साल शाही दशहरे के आयोजन करती है जिसमे चंदा वसूला जाता है तो वही डॉ दीप ने फेसबुक और अपने द्वारा दिया गया चंदा भी वापस मांगा. डॉक्टर दीप चटर्जी ने कहा कि 2 साल पहले उनके द्वारा बीजेपी कार्यालय बनाने के लिए उनके द्वारा 50 हजार का चंदा दिया गया था उसे भी उन्होंने वापस मांगा है चंदे को लेकर दीप चटर्जी ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी. संघ और एंटी सरोज समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया तो वही अपनी ही पार्टी की नेता सरोज पांडे मुरदबाद के नारे भी लगाए. वही इस मामले के बाद अब जिले में 2 फाड़ हुई बीजेपी की आपसी लड़ाई सड़क पर आ चुकी है जिसका खामियाजा आने वाले निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा ।

panchayattantra24.com-बेरला। स्थानीय जनपद पँचायत बेरला के ग्राम बोरसी की बस्तियों-चैक पर अस्वच्छता का आलम देखने को मिल रहा है।जिस पर ग्राम पंचायत के शासन-प्रशासन जिम्मेदार वर्ग आंख मूंदकर अव्यवस्थता एवं अस्वच्छता को बढ़ावा दे रहे है।
वही उल्लेखनीय है कि गाँव-गाँव मे स्वच्छता को लेकर कई अभियान व मुहिम चलाये जाते है।लेकीन इसके बावजूद बेरला के बोरसी में प्रशासन की लापरवाही व निष्क्रियता देखी जा रही है।जबकि कोरोना काल के कारण वर्तमान में परिस्थितियां बदल चुकी है।शासन-प्रशासन द्वारा गाँवो में स्वच्छता को लेकर सख्त आदेश है।परंतु जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व कर्मचारी अपने गाँव को स्वच्छ कर पाने में नाकाम है।जिसका ताजा उदाहरण बोरसी गाँव के चैक, गलियारों व बस्तियों में देखने को मिल रहा है।स्थानीय प्रशासन को कुम्भकर्ण की नींद से जागकर गाँव मे साफ सफाई की उचित बन्दोबस्त करना चाहिये ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानियां न हो।

panchayattantra24.com,दुर्ग। हथखोज इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलने पर नगर सेना अग्निशमन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।
भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के सार्थक मेटल लिमिटेड एवं रौतास केमिकल्स गोडाउन में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई. आगजनी की घटना में लाखों रुपए का केमिकल जलकर खाक हो गए. घटनास्थल पर नगर सेना के 6 अग्निशमन के दमकल मौके पर पहुंचकर करीब तीन घण्टे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
इस दौरान आग बुझाने के लिए दुर्ग से भी दमकल वाहन मंगाए गए थे. आग पहले सार्थक मेटल लिमिटेड में आग लगा उसके बाद धीरे-धीरे रौतास केमिकल्स को अपने चपेट में लग गया. समय रहते नगर सेना की दमकल पहुंची नहीं रहती तो हथखोज स्थित अन्य फैक्ट्री भी इसके चपेट में आ सकते थे. आग बुझाने फोम का भी जमकर उपयोग किया गया. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है. मामले में भिलाई तीन पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने शहर के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर करीब 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पहली कार्रवाई रिंग रोड नंबर-1 में की गई, जहां से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई. दूसरी कार्रवाई में गो-गांव इलाके के गोडाउन से करीब 77 पेटी शराब बरामद किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुर में बड़े स्तर पर शराब की तस्करी की जा रही है।
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले आबकारी विभाग ने बेमेतरा जिले में एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. उड़नदस्ता की टीम ने बेमेतरा में 4 ओपी (ओवर प्रूफ) ड्रम में भरे 860 लीटर शराब बरामद किया था, जो कि नकली शराब था. जिसे अंग्रेजी शराब के ब्रांड के नाम से बॉटलों में भरकर बेचा जाना था. इसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई थी. मेन बिस्लरी से ओपी गैरकानूनी तरीके से छत्तीसगढ़ में लाकर शराब बनाई जा रही थी. विभाग ने अवैध शराब वाली फैक्ट्री और जमीन को राजसात करने की बात भी कही थी।

panchayattantra24.com,छत्त्तीसगढ़। दुर्ग एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में जिले में अवैध पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एक आरोपी पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में थाना अंडा के सहायक उपनिरीक्षक नकुल प्रसाद ठाकुर, प्रधान आरक्षक रोहित साहू, प्रधान आरक्षक कमलेश साहू, आरक्षक आशीष राजपूत, आरक्षक नितेश कुर्रे, आरक्षक रामेश्वर कोमा के द्वारा थाना अंडा में अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन कर रहे रोहित कनौजिया उम्र 24 वर्ष को अपने वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बीआर 8870 से अवैध रूप से लगभग 4 किलोग्राम गांजा परिवहन करते पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

panchayattantra24.com, भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक भिलाई सेक्टर 3 कार्यालय में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर देवेंद्र यादव की पहल से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर बनने के बाद यहां बीजेपी की कुछ लोगों की वजह से काम नहीं कर पा रहे थे मैं किस्मत वाला हूं कि मुझे बहुत ही कठिन परिस्थितियां मिली जिससे मुझे सीखने का मौका मिला उसके बाद प्रदेश में हमारे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और उसके बाद विकास कार्य में हमने कोई भी कमी नहीं छोड़ी हमारी सरकार बनने के बाद 2 साल लगातार प्रत्येक दिन हमने भिलाई की भलाई के लिए काम किया सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि खेल एजुकेशन आदि सभी दिशा हमें विकास कार्य का प्रयास किया है हम हुडको में एक मांगलिक भवन बना रहे हैं जहां शादी आदि कार्यक्रम किए जा सकें सेक्टर 9 में फुटबॉल मैदान बनाया जा रहा है सिविक सेंटर की पुरानी सूरत को वापस लाना का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सीएम माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने ₹10 करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन किया है साथी स्वीट सेंटर में शहीद पार्क का निर्माण किया गया है कौशल विकास कार्य आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा हो सका है इसके साथ ही हम सेक्टर 4 में खेल परिसर सेक्टर 22 में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं इस प्रकार हर वार्ड और हर क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए गए हैं और चल रहे हैं सिर्फ यही नहीं हमारा उद्देश्य स्ट्रक्चर पर ही काम करना नहीं है बल्कि हमने शिक्षा को लेकर भी बेहतर काम किया केंद्र सरकार बीएसपी के पुराने सभी स्कूलों को बंद कर रही है लेकिन हमने और हमारी सरकार ने मिलकर निशुल्क सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है जब प्रदेश में सबसे पहले 42 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरुआत की गई उसमें भिलाई 12 इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात मिली और दूसरा और मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाले दिनों में इस स्कूल में सारी सुविधाएं होने के साथ यहां बेस्ट शिक्षा भी बच्चों को मिलेगी।

panchayattantra24.com,दुर्ग। 5 एकड़ बंजर जमीन को जंगल बनाकर एवं अपने गांव कोड़िया से लेकर महाराजा चौक दुर्ग तक सड़क के दोनों किनारे 300 बरगद, पीपल ,नीम व पाकर के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दुर्ग जिले एवं प्रदेश में अलख जगाने वाले ट्री-मैन के नाम से विख्यात पर्यावरण प्रेमी गैंदलाल देशमुख नहीं रहे ।
गुरुवार की देर रात उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली. 94 वर्ष की आयु में सबका साथ छोड़ जाने वाले देशमुख जीवन भर सिर्फ पर्यावरण के लिए काम करते रहे. उन्होंने अपने अंतिम दिनों में भी पर्यावरण को बचाने के लिए संघर्ष किया. जीवन भर वह लोगों को यह संदेश देते रहे कि प्रकृति है, तो हम सब हैं. हमें पौधारोपण ही नहीं करना है, बल्कि उसे बचाना बहुत जरूरी है. इस संदेश के साथ उन्होंने जीवन भर काम किया और 5 एकड़ बंजर जमीन को अपने अकेले के अथक प्रयासों से उसे जंगल में बदल दिया ।
बता दें कि पर्यावरण प्रेमी देशमुख को पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री सहित अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुके हैं. पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की भनक दिल्ली तक भी पहुंच चुकी है. उन्होंने अपने कार्यों को देखने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को भी पत्र लिखा था. हालांकि देशमुख को सरकार की ओर से वो सम्मान नहीं मिल पाया जिसका वह हमेशा हकदार रहा है. यहाँ तक कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों तक से वंचित रहे ।
सरकार से बस अब यही मांग
पर्यावरण कार्यकर्ता एवं हितवा संगवारी संस्था के संयोजक रोमशंकर यादव बताते हैं कि कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने बोरसी -हनोद-कोड़िया-पाऊवारा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अपने द्वारा सड़क के दोनों छोर पर रोपे गए पेड़ों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि सड़क किनारे रोपे गए पेड़ों को चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षित रखा जाए ।
यादव ने कहा हमारी मांग है कि कोड़िया गाँव के जिस 5 एकड़ बंजर जमीन को देशमुख ने जंगल में बदलने का काम किया, उसे उनकी में उनके नाम उपवन के रूप में संरक्षित रखा जाए. साथ ही ग्राम कोड़िया से महाराजा चौक दुर्ग तक जिस मार्ग के दोनों छोर पौधरोपण किए गए हैं, उसका नामकरण भी पर्यावरण प्रेमी गेंदलाल देशमुख मार्ग रखे जाने एवं उनके ग्राम कोड़िया को जाने वाले बोरसी चौक में देशमुख की प्रतिमा स्थापित किया जाए. ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे पर्यावरण के कार्य के लिए प्रेरित होते रहे ।
देशमुख के निधन पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले हितवा संगवारी डुंडेरा, पर्यावरण मित्र रिसाली, युवा सृजनशील संगठन पीसे गांव के पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे उनके द्वारा तैयार किये गये जंगल में किया जाएगा ।