Browsing: दुर्ग

 
panchayattantra24.com,दुर्ग। 5 एकड़ बंजर जमीन को जंगल बनाकर एवं अपने गांव कोड़िया से लेकर महाराजा चौक दुर्ग तक सड़क के दोनों किनारे 300 बरगद, पीपल ,नीम व पाकर के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दुर्ग जिले एवं प्रदेश में अलख जगाने वाले ट्री-मैन के नाम से विख्यात पर्यावरण प्रेमी गैंदलाल देशमुख नहीं रहे  । 
गुरुवार की देर रात उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली. 94 वर्ष की आयु में सबका साथ छोड़ जाने वाले देशमुख जीवन भर सिर्फ पर्यावरण के लिए काम करते रहे. उन्होंने अपने अंतिम दिनों में भी पर्यावरण को बचाने के लिए संघर्ष किया. जीवन भर वह लोगों को यह संदेश देते रहे कि प्रकृति है, तो हम सब हैं. हमें पौधारोपण ही नहीं करना है, बल्कि उसे बचाना बहुत जरूरी है. इस संदेश के साथ उन्होंने जीवन भर काम किया और 5 एकड़ बंजर जमीन को अपने अकेले के अथक प्रयासों से उसे जंगल में बदल दिया  । 
बता दें कि पर्यावरण प्रेमी देशमुख को पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री सहित अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुके हैं. पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की भनक दिल्ली तक भी पहुंच चुकी है. उन्होंने अपने कार्यों को देखने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को भी पत्र लिखा था. हालांकि देशमुख को सरकार की ओर से वो सम्मान नहीं मिल पाया जिसका वह हमेशा हकदार रहा है. यहाँ तक कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों तक से वंचित रहे  । 
सरकार से बस अब यही मांग 
पर्यावरण कार्यकर्ता एवं हितवा संगवारी संस्था के संयोजक रोमशंकर यादव बताते हैं कि कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने बोरसी -हनोद-कोड़िया-पाऊवारा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अपने द्वारा सड़क के दोनों छोर पर रोपे गए पेड़ों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि सड़क किनारे रोपे गए पेड़ों को चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षित रखा जाए  । 
यादव ने कहा हमारी मांग है कि कोड़िया गाँव के जिस 5 एकड़ बंजर जमीन को देशमुख ने जंगल में बदलने का काम किया, उसे उनकी में उनके नाम उपवन के रूप में संरक्षित रखा जाए. साथ ही ग्राम कोड़िया से महाराजा चौक दुर्ग तक जिस मार्ग के दोनों छोर पौधरोपण किए गए हैं, उसका नामकरण भी पर्यावरण प्रेमी गेंदलाल देशमुख मार्ग रखे जाने एवं उनके ग्राम कोड़िया को जाने वाले बोरसी चौक में देशमुख की प्रतिमा स्थापित किया जाए. ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे पर्यावरण के कार्य के लिए प्रेरित होते रहे  । 
देशमुख के निधन पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले हितवा संगवारी डुंडेरा, पर्यावरण मित्र रिसाली, युवा सृजनशील संगठन पीसे गांव के पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे उनके द्वारा तैयार किये गये जंगल में किया जाएगा  । 
 

 
panchayattantra24.com,दुर्ग। रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली. सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए. फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी  । 
उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है. विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है. इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं. आपसे बातचीत करूं. यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया  । 
हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए. हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे. इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया. इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ. मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की. उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए  । 
मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके. उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं  । 
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं. किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है. इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है. नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है  । 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते. देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए. अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं. इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे. स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए  । 
इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है. उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं. विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है. संस्कृति को सहेजना है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ  । 
श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं. हम सबको बहुत अच्छा लगा. इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे  । 
 

 
panchayattantra24.com, दुर्ग। भिलाई के न्यू खुर्सीपार में लोहे के एंगल से भरी एक अनियंत्रित ट्रेलर दो मकान की दीवारों को तोड़ते हुए घर में घुस गया. जिस मकान में यह ट्रेलर घुसा उसमें बच्चों सहित परिवार के 8 लोग सो रहे थे. गनीमत यह रही कि जिस कमरे में सभी सो रहे थे, वहां तक ट्रेलर नहीं पहुंचा. जिससे सभी लोगों की जान बच गई. इस घटना में ट्रेलर चालक बुरी तरह घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में खुर्सीपार पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । 
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात की है. तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दो मकानों का दीवार तोड़कर घर में जा घुसा. इस घटना में घर में सो रहे परिवार को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेलर की चपेट में एक और मकान भी आया है. दोनों मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं. जिस मकान में ट्रेलर पूरी तरह से घुसा, उसमें परिवार के सभी लोग सो रहे थे. मकान के पिलर को तोड़ता हुआ ट्रेलर घर में घुसा, लेकिन जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे वो जगह सुरक्षित रही. ट्रेलर में 25 टन से भी ज्यादा लोहे के एंगल लोड है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक नशे में था । 
मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम
घटना की जानाकरी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इक्क्ठा हो गए. जिसके बाद दोनों मकान के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर सड़क से हटाया, लेकिन ट्रक मालिक ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद नुकसान राशि देने की बात कही. जिसके बाद दोबारा चक्काजाम किया गया. जिसके बाद ट्रक मालिक घटना स्थल पहुंचा और दोनों मकान मालिकों के घर सुधारवाकर देने की बात पर सहमति बनी. फिर लोगों का प्रदर्शन समाप्त हुआ । 
 

   

panchayattantra24.com, भिलाई। शराब के नशे में दो युवकों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। सुपेला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवकों ने एक युवक की चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती देर रात की यह घटना है। वारदात के बाद सुबह पुलिस ने शव बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं 10 लोगों से पूछताछ किया है। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हुई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

पंचायत तंत्र 24.com,दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे उस वक्त भावुक हो उठीं, जब वो बाजार में खरीददारी के दौरान सुमन से मिलीं. दोनों की मुलाकात तो सामान्य थी, लेकिन बातचीत के बाद जो वाक्या सामने आया, उससे सरोज का दिल पिघला गया. दरअसल सुमन अपने कान की बाली 10 हजार रुपए में गिरवी रखकर दुकान चला रही है. आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ते इस बेटी के कदम की सांसद पांडे ने सराहना की । 
दीपावली के अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे शुक्रवार की शाम दुर्ग स्थित सरस्वती नगर बाजार में खरीददारी करने पहुंची थी. तभी सरोज पांडे ने सुमन नाम की युवती से मुलाकात हुई. सुमन ने बताया कि वो 10वीं पास है और अपने कान की बाली 10 हजार रुपए में गिरवी रखकर दुकान चला रही है । 
जिस पर सांसद पांडे ने उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने लाए गए प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के बारे में बताया. इस योजना के तहत उसे अपने व्यवसाय के लिए मोदी सरकार से 10 हजार रुपए तक का कर्ज मिल जाएगा. जिससे वो अपना व्यवसाय कर सकती है । 
सांसद ने सुमन को अपना नंबर देकर उसे इस योजना का लाभ दिलाने और उसके व्यवसाय को बढ़ाने में हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया है. सरोज पांडे ने कहा कि सुमन की इच्छाशक्ति और आत्मनिर्भर बनने का जुनून देश की सभी बेटियों के लिए प्रेरक है. अपने शहर की इस बेटी पर मुझे गर्व है । 
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,भिलाई ।  छत्तीसगढ़। भिलाई में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में SAF के जवान की मौत हो गई है। जवान की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी थी। सुपेला थाना के सामने ये हादसा हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 

पंचायत तंत्र 24.com,दुर्ग। बीजेपी सांसद विजय बघेल की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उन्हें रायपुर एम्स के आईसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. विजय बघेल के ब्लड सर्कुलेशन की नली में सूजन आ गया था, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल अभी उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 
विजय बघेल के निज सचिव मनोज वर्मा ने बताया कि सांसद बघेल के ब्लड सर्कुलेशन की नली में सूजन आ गया था, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ा गया. बीते 2-3 दिनों से उनको स्वास्थ्य की समस्या हो रही थी, जिसे लेकर वो घर पर ही अपना इलाज करा रहे थे. आज सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज के दौरान उनके ब्लड नली में सूजन की समस्या देखी गई. जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह से एहतियातन उन्हें एम्स में भर्ती कराया. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया जाना था, लेकिन अब वो रायपुर में ही इलाज करवाएंगे। 
सांसद विजय बघेल की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद रायपुर सांसद सुनील सोनी उनसे मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. सुनील सोनी ने कहा कि फिलहाल विजय बघेल ठीक है, जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे। 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा से बीजेपी सांसद विजय बघेल ने आज 5 दिन बाद खिचड़ी खाकर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से समर्थन लेकर उन्हें खिचड़ी खिलाकर अनशन खत्म कराया. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आलाकमान के लिए एटीएम है. शराब के जरिए हर महीने का पैसा दिल्ली भेजती है ।
इस दौरान रमन सिंह के अलावा राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे, रामशिला साहू, लाभचंद बाफना, विधायक विद्यारतन भसीन, नारायण चंदेल, तमाम भाजपा के दिग्गज नेता आज पाटन के मंडी प्रांगण पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं की हामी लेकर सांसद विजय बघेल से अनशन तोड़ने को लेकर आग्रह किया ।
राज्यपाल के आश्वासन के बाद खत्म हुआ अनशन
डॉक्टर रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विजय बघेल कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ रहे है और प्रदेश सरकार ने जिस तरह झूठे मामले में कार्यकर्ताओं को फंसाया है, उसकी शिकायत उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर राज्यपाल से की है. जिस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय से मंगाकर 3 दिनों में न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी. राज्यपाल से आश्वासन मिलने के बाद सांसद विजय बघेल अपने अनशन को तोड़ने के लिए राजी हुए ।
सरकार दिल्ली आलाकमान का एटीएम मशीन
उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से सत्ता सम्हल नहीं रही है. लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है. ये सरकार दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आलाकमान के लिए एटीएम मशीन है और शराब के जरिये महीने का पैसा वहां भेजती है. प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और इस बात का विरोध करने पर भाजपा के लोगों को टारगेट कर झूठे आरोप में जेल भेजा जाता है. उन्होंने मंच से सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अभी तो केवल 11 कार्यकर्ताओं पर ही अपराध दर्ज हुए है, अगर जरूरत पड़ी तो सरकार के अन्याय के खिलाफ भाजपा के सैकड़ों हजारों कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है ।
 

पंचायत तंत्र- भिलाई । भिलाई विधानसभा कांग्रेस के कद्दावर युवा विधायक देवेन्द्र यादव आज बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ के दरगाह में फूलों की चादर चढ़ाई गई और बाबा साहब के दरबार मत्था ठेका जंहा कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने व राज्य एंव देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई है इस मौके पर दरगाह कमेटी के चेयरमैन सैय्यद अकबर बक्शी साहब एंव प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सैकेटरी शेख़ हमीद,नूर मोहम्मद,अब्दुल करीम बेग अब्दुल वहाब अशरफी इदरीस खान दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद नजीर हुसैन,कासीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।
 

 पंचायत तंत्र-दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 पाॅजिटीव मरीजों के उपचार हेतु निजी चिकित्सालयों को उपचार की अनुमति दी गई थी। भिलाई के बीएसआर सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल को शासन के आदेशानुसार उपचार की अनुमति दी गई थी। कोविड-19 मरीजों के उपचार, मरीजों की मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों से शासन द्वारा निर्धारित राशि से अत्यधिक राशि लेने एवं उपचार में अनियमितता बरतने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच किया गया। विभागीय जांच एवं भौतिक सत्यापन तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच अभिमत के अनुसार शासन द्वारा उपचार हेतु निर्धारित राशि से अधिक राशि लेना पाया गया है, जो कि नर्सिंग होम एक्ट 2013 का उलंघन करना पाया गया है। नर्सिंग होम एक्ट का प्रथम बार उलंघन करने पर अर्थदंड से दंडित एवं अधिक राशि की वसूली कर संबंधितों को वापस करने का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत् बनाए गए अधिनियम के अनुसार प्रावधानों का उलंधन करते पाए जाने पर 20 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित करने का प्रवधान है। साथ ही उपचार एवं क्लिनिकल स्थापना अधिनियम के शर्तों को पूरा नहीं करने पर 20 हजार रूपए से दंडित करने का प्रावधान है इस प्रकार कुल राशि 40 हजार रूपए से दंडित किया गया है। निर्धारित राशि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के आदेश जारी किया गया है। संबंधित मरीज किरण सुखदेव 1 लाख 15 हजार 140 रूपए,  कौशल टंडन 5 हजार 6 सौ रूपए, आशा सतीश 66 हजार 8 सौ रूपए, हीरा सिंह वर्मा 21 हजार 8 सौ रूपए, सुरेन्द्र सिंह 12 हजार रूपए, टेमन सिंह बेलचंदन 21 हजार 680 रूपए, विजय राठौर 48 हजार 6 सौ रूपए, अंजू गजभिए 68 हजार 370 रूपए, अनिल कुमार तेलंग 41 हजार 8 सौ रूपए, राहुल सिंह चैहान 14 हजार रूपए, नितिन मुखरिया 29 हजार 8 सौ रूपए, दिलीप कुमार अग्रवाल 48 हजार 8 सौ रूपए, सुखबीर शेखो 2 हजार 2 सौ रूपए, प्रेमलता गुप्ता 14 हजार 40 रूपए, श्री मनोज कुमार मित्रा 65 हजार 60 रूपए इस तरह से कुल राशि 5 लाख 75 हजार 690 रूपए संबंधित मरीजों व परिजनों को वापस करने के आदेश जारी किया गया है। कार्यलय कलेक्टर से जारी आदेशानुसार नर्सिंग होम एक्ट के प्रवधानों का उलंधन करते पाए जाने पर अर्थदंड, लाइसेंस निरस्त, लाइसेंस का नवनीकरण नहीं करने, अस्पताल सीलबंद के तहत् कार्रवाई की जाएगी।