Browsing: दुर्ग

पंचायत तंत्र- दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में हरियाली के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हर घर-एक पेड़ अभियान की सफलता के लिए जिले के निवासियों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि जिले के नागरिकों की इस अभियान में भागीदारी से हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी ।

सीएम बघेल ने जिलेवासियों के नाम जारी पत्र में लिखा है कि आपके दुर्ग जिले में हरियाली के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर एक पेड़ अभियान (वन होम-वन ट्री कैंपेन) चलाया जा रहा है. प्रकृति को सहेजने के पुनीत उद्देश्य से यह महती अभियान जिले में 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है. हम सब इस दिन अपने घर में पौधे लगाएंगे. जनसरोकारों से जुड़े कार्याें में दुर्ग जिले के नागरिकों की हमेशा अग्रणी भागीदारी रही है. पौधरोपण ऐसा ही कार्य है हम जितने पेड़ लगाएंगे, प्रकृति को उतने ही बेहतर तरीके से सहेज पाएंगे. अपने घरों में पौधे लगाने पर उन्हें सहेजने में हमें आसानी होगी ।
मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए पत्र में लिखा है कि इस अभियान अंतर्गत 6 जुलाई को अपने घर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और इसे सहेजे भी. स्वयं पौधे लगाएं और अपने पड़ोसियों को, परिचितों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर, शासकीय कार्यालयों में, प्रमुख मार्गाें पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी होगा. कुपोषण मुक्त दुर्ग बनाने बड़े पैमाने पर स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाडी केन्द्रों में मुनगा के पौधों का रोपण भी होगा. आने वाली पीढ़ी को सबसे अच्छा तोहफा आप हरियाली के रूप में दे सकते हैं. बघेल ने उम्मीद जताई है कि जिले के लोगों की भागीदारी से वन होम-वन ट्री कैंपेन सफल होगा और एक ही दिन में आप लोगों द्वारा किए गए इस महती प्रयत्न से भविष्य में हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी ।

 

 
 पंचायत तंत्र-दुर्ग । रायपुर एम्स से भागा कोरोना पॉजिटिव युवक अपने गांव से निकलकर मर्रा गांव पहुंच गया था। यहां उसने 2-3 घंटे अपने साथियों के साथ पार्टी की थी। युवक ने अपने दोस्तों के साथ जमकर नशा किया था।  सरपंच ये जानकारी पुलिस को दी है। उतई थाना पुलिस अब संपर्क में आए युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीं उन्हें क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कोरोना पॉजिटिव युवक एम्स से फरार होकर अपने गांव पहुंच गया था। अचानक मरीज के गांव में वापस आने से सनसनी फैल गई थी। युवक मोटर सायकल से अपने गांव पहुंचा था। गांव पहुंचने के बाद वो कंटेन्मेंट जोन स्थित अपने घर में जाकर अपनी मां से मुलाकात कर रुपए लेकर वापस लौटा था।
 

 
पंचायत तंत्र – दुर्ग ।  वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में  19 मई को कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद् की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 19 मई को दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक आयोजित की गई है।

 
पंचायत तंत्र – छत्तीसगढ़/ भिलाई। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ गया. इस तरफ की घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार पत्नी-पति ने खुद को आग लगा ली है. अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है. पति का नाम खिलावन वर्मा और पत्नी का नाम नीलू वर्मा बताया जा रहा है. पति-पत्नी दोनों का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है. घटना भिलाई-3 थाना एकता नगर की है. पुलिस भी मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

पंचायत तंत्र –  बेमेतरा lभारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस संक्रमण की वैश्विक संकट से निपटने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक अभियान शुरू किया है भाजपा प्रदेश इकाई ने विभिन्न मोर्चों पर 1 साथ पहल कर वैश्विक महामारी के ख़ात्मे स्वस्थ भारत का निर्माण और इस संकट से जूझ रहे लोगों तक पहुँचने और सरकार व भाजपा द्वारा किये जा रही सहायता उपायों को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए प्रदेशभर में संपर्क समूह बनाया गया है जिसमें संभागी प्रमुख श्री राजेन्द्र शर्माजी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी जी जिला संपर्क प्रमुख विकास धर दीवान जी
के निर्देशानुसार
मैं समस्त भाजपा वह मोर्चा के हर कार्यकर्ता से निवेदन  करती हूँ कोरोना वायरस से निपटने हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष में कम से कम सौ रुपये का अनुदान अवसय दे तथा अन्य दस लोगों को भी इस नेक काय हेतु प्रेरित कर उनसे भी अनुदान दिलाएँ 
  सेक्टर वार अनुदान की जानकारी मंडल संपर्क प्रमुख वह जिला संपर्क समूह प्रमुख को अवगत करे या जिला अध्यक्ष संभाग समूह संपर्क प्रमुख को भी अवगत करावे 
 
प्रेषक 
मधु राय
जिला मंत्री भाजपा बेमेतरा 
अकाउंट नाम  PM CARES
अकाउंट नम्बर 2121 PM 20202
IFSC SBIN0000691
Swift code – SBININBB104
New Delhi, Main Branch 
 

पंचायत तंत्र – रायपुर: छत्तीसगढ़ से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजीटिव मरीज की संख्या दो पहुंच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज राजनांदगांव में कोरोना वायरस (COVID 19) से संक्रमित दूसरा मरीज सामने आया है. कलेक्टर जे पी मौर्य ने इसकी पुष्टि कर दी है l

बताया जा रहा है कि कोरोना पाॅजिटिव मरीज हाल ही में थाईलैड घूमकर लौटा था. वहां से लौटने के बाद कोरोना का संक्रमण देखा गया.जांच कराए जाने के बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली. बता दें कि इससे पहले राजधानी रायपुर में लंदन से लौटी 23 साल की युवती में कोरोना पाॅजीटिव पाया गया था, जिसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है l

 

K. W. N. S. -रायपुर 16 फरवरी 2020/ कृषि और जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विगत दिवस डोंगरगांव के जनसेवा मैदान में तीन दिवसीय लोक मड़ई और कृषि मेला 2020 का शुभारंभ किया। 
 
समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद  किसानों में नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है।  सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत, धान बोनस के वितरण से किसानों के आत्मसम्मान में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। जिस दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में सरकार बनी उसी दिन से किसानों और जनता को महसूस हुआ कि अब उनका राज आया है। श्री चौबे ने  कहा कि किसानों की सोच के अनुरूप हमारी सरकार कार्य करती है। खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की है। यह योजना किसानों की तकदीर बदलेगी। 
 
श्री चौबे ने कहा कि खेतों की सिंचाई में जल संसाधन का बेहतर से बेहतर उपयोग करने व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। प्रदेश में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगभग 5 हजार गौठान विकसित किए जा रहे हैं। गांवों के आस-पास बहने वाले नदी-नालों को पुनर्जीवित कर भू-जल का स्तर बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में कृषि का विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेती पर आधारित रोजगार को बढ़ावा देने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब और किसान खुशहाल हो यही हमारी सरकार की सोच है। 
 
 श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ को खुशहाली की ओर सतत अग्रसर करना है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज-त्यौहारों को विशेष महत्व देते हुए जनमानस को नये उत्साह के साथ तीज-त्यौहार मनाने नई पहल की है। 
 
 कृषि मंत्री ने कहा कि छोटे स्वरूप में मड़ई शुरू करने वाले विधायक श्री दलेश्वर साहू एक सजग जनप्रतिनिधि के साथ  छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति के संरक्षक भी हैं। कला-संस्कृति के प्रति उनके रूझान के कारण छोटी सी मड़ई आज लोक मड़ई के रूप में भव्य रूप ले चुकी है। 
 
    श्री चौबे ने कृषि मेले के स्टॉलों का अवलोकन किया। लोक मड़ई  में स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया गया।

 भिलाई ।  छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से 11 साल के मासूम बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास गार्डन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां कुछ लोगों ने गार्डन के पास से बच्चे को खाने का लालच देकर बुलाया और चाकू की नोक पर अपहरण कर फरार हो गया। हालांकि अभी तक अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती मांगे जाने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस बच्चे और अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार सुपेला थाना क्षेत्र निवासी प्रथम धीवर मंगलवार को नेहरू नगर गार्डन के पास खेल रहा था। इसी दौरान वहां कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। बताया गया कि अपहरणकर्ताओं ने पहले बच्चे को खाने का लालच दिया और इसके बाद उसका किडनैप कर फरार हो गए।

 
दुर्ग । प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है. एक वर्ष के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष जहां इसे बड़ी उपलब्धि बता रहा है वहीं विपक्ष इसे फिसड्डी करार दे रहा है. भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने भूपेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को 10 में से शून्य नंबर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साल भर खेल खेला, भौरा चलाया और सोटा खाया बाकि विषयों में फेल रहे । 
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की जीत से घबराकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को वोट मांगने सड़को पर उतरना पड़ गया है. सरकार के एक साल के काम काज को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपना घोषणा पत्र वापस पलटकर कर देखना चाहिए. उन्होंने कोई वादा पूरा नही किया है शराब बंदी, किसानों के समर्थन मूल्य, बोनस, बिजली बिल हाफ करने, पेंशन तमाम घोषणाएं अधूरी है. मुख्यमंत्री ने साल भर में सिर्फ खेल खेला है, भौरा चलाया है, सोटा खाए हैं बाकी विषयों पर वो विफल रहे हैं. उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को साल भर के कामकाज पर 10 में से शून्य नंबर दिया है । 
सरोज पाण्डेय ने यह बातें दुर्ग में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में कही. दुर्ग नगर निगम में पिछले दो दशकों से भाजपा का कब्जा है. सरोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने इन 20 सालों में शहर का विकास किया है उसी को देखकर जनता एक बार फिर से भाजपा का महापौर बनाएगी । 
चुनाव में पार्टी के बागियों पर सरोज ने कहा कि पार्टी को बागियों से कोई भारी नुकसान नहीं होगा, नाराजगी स्वाभाविक है हमने चेतावनी दी है और कहा है कि वो पार्टी के साथ खड़े रहें. समय आने पर सभी को मना लिया जाएगा. भाजपा का हर कार्यकर्ता उसका हिस्सा है और पार्टी हमेशा से अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ी है । 
सरोज ने एनआरसी पर भी कांग्रेस को लेकर हमला बोला उनका कहना था कि सभी राजनैतिक दल एक मजबूत राष्ट्रीय पार्टी के पीछे खड़े हैं. प्रबुद्ध कहलाने वाले लोगों का चेहरा उजागर हुआ है राष्ट्र विरोधी लोगों का निर्णय आने वाले समय में होगा. सीएए का कानून भाजपा ने बहुत सोच समझकर लाया है. सीएए पर सीएम भूपेश के बयान पर पर सरोज पाण्डेय ने कहा कि देश संघीय व्यवस्था से चलता है राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून का पालन करना सारे राज्यों की बाध्यता है । 
आपको बता दें प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव है. 21 तारीख को मतदान है. चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बुधवार को सरोज पाण्डेय ने 60 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए रोड शो किया । 
 

दुर्ग । कुम्हारी। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है. भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कुम्हारी मंडल के 9 बागी कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है  । 
निष्कासित कार्यकर्ताओं में वार्ड क्रमांक 1 से अनुपा देशलहरे, वार्ड क्रमांक 2 से महेश सोनकर, वार्ड क्रमांक 7 से संगीता श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 10 से सुधाकर त्रिपाठी और सूरज कुर्रे, वार्ड क्रमांक 11 से रितिका यादव एवं सुनीता तिवारी वार्ड क्रमांक 22 से संदीप मारकंडे एवं वार्ड क्रमांक 14 से मीरा यादव शामिल हैं  ।