Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ को लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजनांतर्गत कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषकों की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है। मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की क्रियान्वयन की तैयारी में वन विभाग जुट गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्व संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। इस योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा 5 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान देगी। योजना अंतर्गत मुख्य रूप से 05 वृक्ष प्रजातियों की खेती के लिए कृषकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनमें टिशू कल्चर बांस, क्लोनल नीलगिरी, मिलिया डूबिया, टिशू कल्चर सागौन तथा सफेद चंदन शामिल है।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्धशासकीय, पंचायतें, अथवा स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था, निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना है।
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजनांतर्गत राज्य में इस वर्ष 12 प्रकार के प्रजाति के वृक्ष का 30 हजार एकड़ रकबे में रोपण किया जाएगा। इनमें से क्लोनल यूकलिप्टस का 17 हजार 182 एकड़ में, रूटशूट टीक का 6 हजार 456 एकड़ में, टिश्यू कल्चर का 2 हजार 617 एकड़ में, चंदन का 1 हजार 462 एकड़ में, मिलिया डूबिया का 8 सौ 34 एकड़ में, सामान्य बांस का 7 सौ 37 एकड़ में, टिश्यू कल्चर बम्बू का 6 सौ 7 एकड़ में, रक्त चंदन का 1 सौ 26 एकड़ में, आमला का 43 एकड़ में, खमार का 40 एकड़ में, शीशम का 20 एकड़ में तथा महानीम का 20 एकड़ रकबे में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आर्मी अफसर बनकर सामान बेचने का आफर फेसबुक पर शेयर कर 1.65 लाख रूपए ठग लिए। पिछले महीने 5 फरवरी के रात 8 बजे से 6 फरवरी के रात 8 बजे यानी 24 घंटे के दौरान प्राथी सी-36 बजाज कालोनी न्यू राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र पेसवानी ने फेसबुक एड देखकर कुछ सामान खरीदने आनलाइन कनेक्ट हुआ। 70086-60799, 60034-71946 के फोन धारक से सम्पर्क करने पर आरोपी ने स्वयं को आर्मी का अधिकारी बताकर घरेलू सामान बेचने का सौदा किया।
आरोपी के कहे अनुसार जितेंद्र ने उसके खाता मे 165430 रू ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद भी आरोपी ने जितेंद्र को सामान नहीं भेजा। एक माह तक इंतजार के बाद भी सामान नहीं आने पर ठगे जाने का आभास होने पर जितेंद्र ने कल देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस 420 का मामला दर्ज कर सायबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। एक अवैध शराब विक्रेता को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़वाने के बाद ग्राम में अवैध शराब बिक्री बंद कराने सक्रिय ग्राम बुडेनी की महिलाओं ने चौकसी अभियान जारी रखा है। ग्रामीणों के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान के चलते फिलहाल पियक्कड़ शराब विक्रेताओं के घर के आसपास भी नहीं फटक रहे। अब पियक्कड़ों की फौज या तो नजदीकी ग्राम ‌भडहा अथवा खरोरा शराब भट्ठी की ओर रुख कर रहे हैं ।
ज्ञातव्य हो कि नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार व खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी के ध्यानाकर्षण के बाद खरोरा थाना अमला ने बीते 4 मार्च ‌को ग्राम बुडेनी के‌ एक अवैध शराब विक्रेता को 50 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ जेल दाखिल करवा दिया है । इसके बाद महिलाओं की समझाईश ‌के बाद भी अन्य कोचियों द्वारा शराब बिक्री बंद न करने से आक्रोशित महिलाओं ने पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से ‌अवैध शराब बिक्री के‌ खिलाफ ‌मुहिम छेड़ दिया है और कोचियों के घर जाने के‌ रास्ते की चौकसी कर पियक्कड़ों को शराब विक्रेताओं के घर की ओर फटकने भी नहीं देने ‌के साथ साथ बुडेनी की ओर रुख न करने की चेतावनी भी दे रहे हैं । इसका असर भी दिखलायी पड़ने लगा है और बाहरी ग्रामों के तो दूर बुडेनी के‌ पियक्कड़ ‌भी इस ओर रुख करने से तौबा कर रहे हैं ।बुडेनी के‌ ग्रामीणों के अनुसार पियक्कड़ों की फौज या तो खरोरा शराब भट्ठी जा रहे हैं या फिर इसी थाना क्षेत्र के‌ अंतर्गत आने वाले नजदीकी ग्राम ‌भडहा की ओर रुख कर रहे हैं। इनके अनुसार पूर्व में शराब बिक्री करते पकड़े जा चुके भडहा का एक अवैध शराब विक्रेता इस धंधे में लिप्त हैं और भडहा के ग्रामीण आज तक इस पर रोक लगाने में सफल नहीं हो पाये हैं। चौकसी अभियान में आशा पारधी , सुखमणि पारधी , श्यामा पारधी , माधुरी वर्मा , गौरी वर्मा , ललिता कोसले , जनकदुलारी जलक्षत्री , विमला वर्मा , सिलोचना वर्मा , चंद्रिका वर्मा , इंदरमन चौहान आदि ने भाग लिया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को भी नियमितिकरण का मुद्दा गूंजा। अलग- अलग विभागों के अलग-अलग नियमितिकरण को लेकर राज्य सरकार ने जवाब दिये। रेणु जोगी ने जहां दैनिक वेतनभोगी के नियमितिकरण का मुद्दा उठाया वहीं गुलाब कमरो ने जिला और जनपद पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर सवाल पूछा…
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई जिसमे छग से सुबोध हरीतवाल को स्थान मिला और वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई. जारी की गई सूची में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए है. नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था।
 
 
जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया और नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी. छग से सुबोध हरितवाल को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी का आभार व्यक्त किया है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसएस राजा मौली की फिल्म RRR के गीत नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर बधाई दी है। और कार्तिकी गोंसाल्विस की फिल्म को “डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट केटेगरी” में द्वारा ऑस्कर अवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बधाई हो… आखिर RRR ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपना परचम लहरा ही दिया. जी हां… आपने सही समझा. एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीत लिया है. आज हर इंडियन प्राउड फील कर रहा है, देशभर के फिल्मी फैंस नाटू नाटू गाने पर झूम रहे हैं. पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और अब ऑस्कर जीतना कम बड़ी बात नहीं है।
RRR का देश-विदेश में डंका बजा है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ने इंडिया में 750 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में भी आरआरआर की धूम रही. फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण लीड रोल में दिखे. अजय देवगन, आलिया भट्ट के कैमियो ने भी लोगों का दिल जीता. नाटू नाटू सॉन्ग को म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने बनाया है. 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नाटू नाटू की जीत के बाद स्पीच देते वक्त एमएम कीरावानी इमोशनल हो गए थे.
एमएम कीरावानी जाने माने म्यूजिक कंपोजर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं. वे तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा के लिए काम करते हैं. डायरेक्टर एसएस राजामौली से कीरावानी का गहरा रिश्ता है. राजामौली उनके चचेरे भाई हैं. एमएम कीरावनी के बच्चे भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं. बड़े बेटे काल भैरव सिंगर हैं, उन्होंने ही नाटू नाटू गाने को अपनी आवाज दी. छोटे बेटे का नाम श्री सिम्हा है. वे तेलुगू मूवीज में काम करते हैं. कीरावानी की पत्नी एमएम श्रीवल्ली लाइन प्रोड्यूसर हैं. कीरावानी महज 4 साल की उम्र में संगीत से जुड़ गए थे. कीरावानी ने साउथ ही नहीं कई बॉलीवुड गानों को भी बनाया है. इनमें गली में आज चांद निकला, तू मिले दिल खिले, आ भी जा, खूबसूरत है वो इतना, मैंने दिल से कहा, जादू है नशा है जैसे सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं.
ऑस्कर में भारत की ओर से तीन फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थीं। जिसमें से एसएस राजामौली की RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीत लिया है। शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ है ने भी ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। ‘ऑल दैट ब्रीथ’ को नॉमिनेशनल जरूर मिला लेकिन यह फिल्म ऑस्कर जीतने से चूक गई। ऑस्कर 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा, दीपिका पादुकोण ने अवॉर्ड प्रजेंट किया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। डीडीनगर इलाके में चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। सूने मकान और पॉश कालोनियों में चोरों का आतंक देखने को मिला। शादी, त्योहार और पारिवारिक फंगसनों में गए दंपत्ति के सूने मकान से चोर नगदी जेवर की चोरी कर भगे। मिली जानकारी के मुताबिक देवनागरी महादेवघाट निवासी भूरूराम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की होली पर उसका पूरा परिवार शहर से बाहर गए हुए थे। जहां 7 मार्च को उसके सूने मकान में चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर रखे आलमारी से सोना, चांदी का जेवर और नगदी की चोरी कर ले गए।
जब उसका परिवार वापस आया तो देखा की मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। इस पर जब अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा आलमारी खुला हुआ था। उसमें रखा जेवर और नगदी नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। जिसपर चोरी मकान में चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में बजट सत्र के दुसरे चरण का आगाज हो चुका हैं। सदन में जारी प्रश्नकाल के बेच विपक्ष सरकार पर हावी होने की कोशिश कर रही हैं। पहले सत्तादल के विधायक मोहन मरकाम ने डीएमएफ में गड़बड़ी का मामला उठाया तो वही अब भाजपा ने गोबर खरीदी पर सरकार से सिलसिलेवार तरीके से सवाल किये।
गोधन न्याय योजना ,गोबर बिक्री के प्रश्न पर भाजपा के सदस्यों ने कृषि मंत्री की घेराबंदी शुरू कर दी। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की गैर मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिलेवार मांग की। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया की 15 फरवरी 2023 तक 3 लाख 52 हजार 5 सौ 22 विक्रेताओं से 1 करोड़ 5 लाख 50 हजार 6 सौ 82 क्विंटल गोबर खरीदी कर ली गई हैं।
वही इन विक्रेताओं को 211 करोड़ का भुगतान गोबर विक्रेताओं को किया गया है। मंत्री ने बताया की 1575 गोबर विक्रेताओं से 1 लाख से जयाद का गोबर खरीदा गया है। रविंद्र चौबे के जवाब के बाद भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने गाय-भैंसों की जानकारी चाही जिनसे गोबर खरीदा गया हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सांसद सोहन पोटाई को श्रद्धांजलि देने के बाद गर्मजोशी से शुरू हुआ। सदन में पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे ने सवाल उठाते हुए महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से सवाल पूछा कि, पामगढ़ क्षेत्र में कितने आगंनबाड़ी केंद्र संचालित है, कितने आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहिन है और कितने किराए के भवन में संचालित है। वित्तीय वर्ष में 2021-22 में कितने आंगनबाड़ी भवन बनाए गए हैं।
इंदू बंजारे के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने सदन में बताया कि वित्तीय वर्ष में 2021-22 में एक भी नए भवन नहीं बनाए गए। केंद्र से बजट नहीं मिला। नए भवनों के लिए सरकार की अलग-अलग एजेंसियों के समन्वित प्रयास जारी है। शहरी क्षेत्रों के लिए बजट में 100 नए भवनों के लिए स्वीकृति मिली है। इसके लिए केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी से आंगनबाड़ी के नए भवनों का निर्माण होता है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। इन दिनों देशभर में हिंडनबर्ग रिपोर्ट का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। इस मामले में कांग्रेस ने राजभवन मार्च किया। बता दें राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से दोपहर 12 बजे राजभवन मार्च किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बता दें सभा में CM भूपेश बघेल ने कहा कि, हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी का शेयर गिरा, SBI और LIC में आम जनता का पैसा है। इसके आगे सीएम बघेल ने कहा कि केंद्र ने SBI, LIC का पैसा अडानी को दिया है। SBI, LIC का पैसा डूबने की जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहे।