Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। लोन दिलाने के नाम पर एक और बड़ी सायबर ठगी हो गई। तीन युवकों ने हसन कालोनी टिकरापारा निवासी महफूज़ अंसारी से एक साल के दौरान कई किश्तों में 26 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2023 तक एक साल के भीतर यह ठगी हुई।
आरोपी 9990296414 नंबर के फोनधारक ने महफूज अंसारी को अपना नाम सुजाता जैन स्वयं को सिटी फाईनेंस मुंबई का मैनेजर होना बताया। और जरूरतमंद को लोन दिलाने की बात कही। महफूज़ को लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड , पेन कार्ड, चेक बुक एवं फोटो वाट्स एप के जरिए लिया और प्रोसेसिंग शुल्क एवं अन्य शुल्क के नाम पर इस एक साल के भीतर कई बार में 25 लाख 84 हजार रू 681 रू आनलाइन अपने खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी की। अंसारी ने यह रकम केनरा बैंक की तेलीबांधा शाखा में अपने बचत खाते से ट्रांसफर किया था। पुलिस ने सायबर सेल के साथ ठगी की पड़ताल शुरू कर दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंच रहे है. दरअसल केंद्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन करेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस राजभवन मार्च करेंगी। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से दोपहर 12 बजे राजभवन मार्च करेंगे। इस दौरान कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। चलो राजभवन मार्च में शामिल होने कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची है। बता दें कि केंद्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन करेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस राजभवन मार्च करेंगी। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से दोपहर 12 बजे राजभवन मार्च करेंगे। इस दौरान कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मोटरसाइकिल के पैनल बोर्ड में एक दूध नाग सांप के घुस जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. पूरा मामला आरंग के रसनी गांव है. जहां पर मोबाइल दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकिल के मीटर पैनल बोर्ड में अचानक सफेद दूधिया नाग सांप दिखाई दिया, जिसे देखकर मोटरसाइकिल चालक और आसपास खड़े लोग भयभीत हो गए।
वहीं मामले की जानकारी आनन-फानन में लोगों ने रायपुर वन विभाग की टीम को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा. पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में और वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की स्मारिका एवं ऑनलाइन शिकायतों के लिए बनाए गए मोबाइल एप “छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग” लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को महिलाओं को अधिकार सम्पन्न, सुरक्षित, सशक्त बनाने की शपथ दिलायी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। इसके लिए सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। कोरोना काल में लोगों को राहत देने के लिए चावल वितरण के साथ मनरेगा के कार्य प्रारंभ किए गए। लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम करने समूह के माध्यम से कार्ययोजना बनाई गई है। आज महिलाएं गौठानों में वर्मी कंपोस्ट,पेंट बनाने और साग सब्जी का उत्पादन कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। इसी तरह ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने रीपा की स्थापना की जा रही है। इससे पारंपरिक कार्यों के साथ नए कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। समाज को आगे और आधुनिक समय के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए विधिक जानकारी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है, शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से लोगो को ऑन द स्पॉट नियमो की जानकारी के साथ न्याय भी दिलाया गया। महिला आयोग की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है,जिससे प्रकरणों का निराकरण शीघ्र किया जा सके।लोगो को जागरूक करने करने के लिए शॉर्ट फिल्मों के अतरिक्त विषय विशेषज्ञों के माध्यम से संभागस्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश किया है। प्रदेश के सभी वर्गाें के लोगों को ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया गया है। बजट में युवाओं से लेकर बुजुर्गा और महिलाओं तक सभी के लिए विशेष प्रावधान किया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या को बढ़ाने के साथ कुछ चयनित महाविद्यालयों में भी आगामी सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य रिसर्च फेलोशिप योजना प्रारंभ की गई है।
बजट के माध्यम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से ही उच्च शिक्षा निरंतर रखने की सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शिक्षा सत्र 2023-24 से प्रदेश के चयनित महाविद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तर्ज पर महासमुंद, कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ जिले में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के लिए नए सेटअप और प्रति भवन 12 करोड़ की लागत से 4 महाविद्यालय भवन निर्माण किया जाएगा। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर और अंबिकापुर में पूर्व से स्वीकृत महाविद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करते हुए कुल 10 जिलों में अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में देश-विदेश से अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवा रायपुर, अटल नगर में ऑफ कैम्पस सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ ही 4 संभागीय मुख्यालयों पर संगीत महाविद्यालय और 6 कन्या महाविद्यालय सहित इस वर्ष कुल 23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य रिसर्च फेलोशिप योजना प्रारंभ की गई।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है।
आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कालेज ग्राउंड पहुंचे है. जहां आयोजित प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए. बता दें कि महासम्मेलन कलार महासभा ,छत्तीसगढ़ की तरफ से आयोजित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है।
आगे सीएम ने कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।
जब कोरोना संकट के समय सब कुछ बंद था, लॉक डाउन था तो हमने महिला समूहों की मदद से वनांचलों में महुआ और ईमली की खरीदी की। 100 लाख करोड़ क्विंटल गोबर खरीदा, इसके भुगतान में 2 सौ लाख करोड़ रुपए लोगों की जेब में पहुंचा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन, 3 प्रतिशत ब्याज दर में ऋण और सीमा 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक बढ़ा दिया । रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे हैं जहां पानी, बिजली, सड़क, शेड की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि पारंपरिक रूप से काम करने वाले लोगों को अवसर मिले। नगर पंचायतों के भूमिहीन श्रमिकों को भी अब 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है, शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है।
आगे सीएम ने कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।
जब कोरोना संकट के समय सब कुछ बंद था, लॉक डाउन था तो हमने महिला समूहों की मदद से वनांचलों में महुआ और ईमली की खरीदी की। 100 लाख करोड़ क्विंटल गोबर खरीदा, इसके भुगतान में 2 सौ लाख करोड़ रुपए लोगों की जेब में पहुंचा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन, 3 प्रतिशत ब्याज दर में ऋण और सीमा 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक बढ़ा दिया । रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे हैं जहां पानी, बिजली, सड़क, शेड की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि पारंपरिक रूप से काम करने वाले लोगों को अवसर मिले। नगर पंचायतों के भूमिहीन श्रमिकों को भी अब 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है, शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर आरक्षण संशोधन बिल के साथ अन्य लंबित बिल पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने चर्चा को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इस पर (आरक्षण संशोधन बिल) तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्णय लें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया. बैठक में राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 4 बिल पर राज्यपाल से चर्चा हुई है. पहला यूनिवर्सिटी का संशोधन बिल हैं, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल एक अतिरिक्त लाइन जोड़ा गया है. दूसरा पत्रकारों से डिमांड पर लाया गया पत्रकारिता यूनिवर्सिटी का बिल है. तीसरा जुआ सट्टा से जुड़ा है, और चौथा आरक्षण बिल है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात आरक्षण बिल का हैं, जिसके कारण हमारे उच्च शिक्षा एडमिशन और सरकारी भर्तियां रुकी हुई है. मैंने आग्रह किया हैं कि विधानसभा से पारित हो चुका है. आपने नया पदभार ग्रहण किया है, इसलिए आपके संज्ञान में लाना आवश्यक है. हमने आग्रह किया है कि संतुलित निर्णय हो, जिससे प्रदेश के हित में काम हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल से बातचीत सकारात्मक रही. राज्यपाल वह खुद लॉ मिनिस्टर रहे हैं. लंबे समय से उड़ीसा में लॉ मिनिस्टर रहे हैं. जनप्रतिनिधि रहे हैं. चार-चार बार मंत्रिमंडल में रहे हैं. पहले भी राज्यपाल रहे हैं. एक अनुभवी व्यक्ति हैं. राजनीति प्रशासनिक अनुभव है, डिपार्टमेंट के बारे में भी उनको काफी जानकारी है. मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक फैसला लेंगे राज्यपाल से अपेक्षा करता हूं।
पीएम आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार के वेबसाइट में मैंने दिखाया था कि 2019-20 में कितने मकान बने. ये झूठ बोलने वाले लोग हैं, आज आवास के लिए नए हितग्राही तैयार हो गए हैं, ये जब पता चलेगा जब आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे, जनगणना कराएंगे. प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था, और मुलाकात करके जनगणना कराने की बात कही. जो नए हितग्राही हैं, उसको भी चिन्हित कर सके उनको लाभान्वित कर सके. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी मौन है. एक अप्रैल से राज्य सरकार सर्वे करवाएगी, आवास के लिए जो हितग्राही हैं, उसे क्रमबद्ध करेंगे. बीजेपी के पास घड़ियाली आंसू बहाने के अलावा कोई काम नहीं है।