Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने एक छात्र की हत्या करके उसके शव को गांव में फेंक दिया है। युवक गढ़चिरौली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। होली में अपने घर गया हुआ था। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में युवक का पहले अपहरण किया और फिर मार डाला। हत्या करके उसके शव को गांव के नजदीक में फेंक दिया। मामला जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक साईनाथ नरोट (26) गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित गांव मर्दूहूर का रहने वाला था। जो पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई करता था। करीब 4 से 5 दिन पहले होली की छुट्टियों में अपने गांव लौटा था। किसी काम से गुरुवार को वह गांव से बाहर निकलकर जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था। जिसकी सूचना नक्सलियों को मिली। ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया। और फिर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर गोली मार दी।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा – चामराजनगर से पूर्व सांसद, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण जी के आकस्मिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे एक ज़मीन से जुड़े हुए सांगठनिक अनुभव के धनी नेता थे। उनका जाना एक राजनीतिक क्षति है। उनके परिवार एवं चाहने वालों को ईश्वर हिम्मत दे।
ध्रुवनारायण मैसूर के एक प्रभावशाली और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता थे। वह पूर्व सीएम सिद्धारमैया के भी काफी करीबी दोस्त थे। डॉक्टर डॉ मंजूनाथ ने बताया कि आर ध्रुवनारायण ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर अस्पताल ले आए थे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका और खरगे ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल ने कहा, ”एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे, जो एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के रैंकों के माध्यम से उठे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

K.W.N.S.- रायपुर। जब से सरकार में आए हैं, तभी से ही मिशन 2023 की रणनीति पर काम हो रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हित में काम किया है. कांग्रेस के कामों के कारण ही 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी. यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने कही।
महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि बैठक में मिशन 2023 की तैयारियों के साथ घर-घर पहुंचने रणनीति बनाई जाएगी. दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम भी शामिल होंगी. विधानसभा चुनाव में महिलाओ की भागीदारी को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को अहम भूमिका में रखा हुआ है. जो महिला संगठन में अपने कामों को लेकर सक्रिय हैं, जिन महिलाओं ने ग्राउंड स्तर पर तैयारी की है, उन्हें जरूर मौका मिलेगा. हमारी तरफ से कोशिश होगी कि जो महिला सक्रिय हैं, जो जीत सकती हैं, उन्हें मौका मिले।
बृजमोहन अग्रवाल के आगामी विधानसभा चुनाव को राम और रावण के बीच युद्ध बताए जाने पर नेटा डिसूजा ने कहा कि भगवान राम सबके दिल में हैं. रावण के 10 सिर हैं – लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, चाइना के साथ जो हो रहा है, उन सब में नजर आ रहा है, लेकिन बात जन-जन की समस्या को समझने की है, तो वह कांग्रेस पार्टी बेहतर समझती है. उन्होंने कहा कि दुनिया और देश जनता है कि भारत की इकोनॉमिक कंडीशन गिरती जा रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आएगी ही आएगी और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

K.W.N.S.–रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है. सीएम भूपेश बघेल शाम को 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सीएम छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए कई विषयों पर पीएम मोदी से चर्चा करेंगे और उनका ध्यान आकर्षित करेंगे. इससे पहले 31 दिसंबर को पीएम और सीएम बघेल की मुलाकात हुई थी. इस दौरान मिलेट्स मिशन, पीएम आवास सहित कई मुद्दों पर उनकी बातचीत हुई थी. पीएम ने उनके सुझावों को सराहा था. हालांकि पीएम ने उन्हें अगली मुलाकात में कुछ और मुद्दों पर चर्चा की बात कही थी. दिल्ली दौरे के दौरान सीएम बघेल ने पीएम मोदी से मिलने के लिए समय मांगा और उन्हें खबर मिली कि 7 बजे पीएम उनसे मिलेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। छग से लोकसभा सांसद रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी नॉर्मन अल्बनीज से मुलाकात की.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ 8 मार्च से कल 11 मार्च तक भारत के दौरे पर हैं. ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम एंथनी भारत आए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि उनका ये दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा. वहीं, इस बीच ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया को पार्टनर बताया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया. ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और हम पार्टनर भी हैं और हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भाजपा के ‘विदेश में राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया’ इस बयान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि PM विदेशी धरती से कांग्रेस पर हमला बोले हैं उसी समय PM मोदी को सोचना चाहिए था।
बता दें कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक मंच पर अपने संबोधन के दौरान भारत को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की थी। जिसके बाद भाजपा ने उनपर लगातार निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा ने बयान दिया था कि ‘विदेश में भारत को बदनाम करने की राहुल गांधी की पुरानी आदत है।’ बीजेपी के इस बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हैं, PM विदेशी धरती से कांग्रेस पर हमला बोले हैं, उसी समय PM मोदी को सोचना चाहिए था।’

K.W.N.S.-रायपुर। बालोद एवं कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हुआ है. ट्रक, कार और बाइक में भिड़ंत से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों एवं घायलों को डौंडी अस्पताल लाया गया है. यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के पिच्छेटोला गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा कि हादसे के बाद कार रोड किनारे लगे रेलिंग से टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना स्थल पर पहुुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही. मरने वालों में 5 पुरुष और एक 13 साल की लड़की शामिल हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और शराबबंदी का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उच्चस्तरीय टीम भेजी गई है। इस टीम में 17 सदस्य हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है। छत्तीसगढ़ की टीम ने मुख्यमंत्री से शराबबंदी को लेकर विस्तृत जानकारी ली है। ऐसे मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव सहित विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
ऐसे छत्तीसगढ़ से आई टीम बिहार के कई क्षेत्रों का भी भ्रमण कर रही है और उसके आधार पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी। छत्तीसगढ़ की टीम ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद सीएम आवास में अधिकारियों से मुलाक़ात की और उनसे सीएम आवास के संबंध में मंथन किया।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया।
वही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने भेंटकर उनका अभिवादन किया और बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी दी।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में होलिका दहन में धर्म विशेष से जुड़ा पोस्टर जलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया. एफआईआर के बाद अक्रोशित लोगों की भीड़ शांत हुई. यह मामला रामनगर चौकी क्षेत्र का है. राजधानी में लगातार असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रायपुर के रामनगर में होलिका दहन के दिन असामाजिक तत्वों ने रात को होलिका जलाने के दौरान धर्म विशेष से जुड़ा पोस्टर फाड़कर उसे होलिका में डाल दिया. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों में गुस्सा देखने को मिला. सैकड़ों की संख्या में लोग आज सड़कों पर उतरकर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की.
इलाके में तनाव की स्थिति ना हो, इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर उन्हें वापस घर भेजा. रायपुर पश्चिम एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया, यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके का है. इस मामले में एफआई आर दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.