Browsing: रायपुर

KWNS – रायपुर l होली के ठीक पहले जनसंपर्क विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी स्तर के 25 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन अधिकारियोंका तबादला हुआ है, उनमें संयुक्त संचालक संतोष कुमार मौर्य को प्रतिनियुक्ति पर राज्य सूचना आयोग भेजा गया है। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी से इस्मत जहां दानी को भी राज्य निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्त पर भेजा गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के उपसंचालक मृगेंद्र सिंह सोरी को जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग भेजा गया है। इसके अलावा छगनलाल लोन्हारे को जगदलपुर से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

नीलिमा अग्रवाल को कोरबा से रायपुर पदस्थ करते हुए राजभवन से संबद्ध किया गया है। दुर्ग से सौरभ शर्मा को हटाकर रायपुर भेजा गया है। नारायणपुर से रंजीत पुजारी को हटाकर दंतेवाड़ा भेजा गया है। सरगुजा से दर्शन सिंह सिदार को हटाकर बलौदाबाजार भेजा गया है। बलरामपुर रामानुजगंज से मुक्ति प्रकाश को हटाकर कोरिया पदस्थ किया गया है।

जनसंपर्क संचालनालय रायपुर से राहुल सिंह को हटाकर धमतरी भेजा गया है। इसी तरह राजभवन में संबद्ध विवेक कुमार सरकार को जनसंपर्क संचालनालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है। कोरिया से संगीता लकरा को सरगुजा भेजा गया है। सूरजपुर से अजीत कुमार को जशपुर भेजा गया है। इसके अलावा सुनील त्रिपाठी को रायपुर से खैरागढ़ संबद्ध किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय सुकमा से अर्जुन पांडे को हटाकर जगदलपुर पदस्थ किया गया है। रायपुर से कमल ज्योति जाहिरे को कोरबा भेजा गया है।

महासमुंद से हेमनाथ सिदार को गरियाबंद भेजा गया है। गरियाबंद से पोषण साहू को महासमुंद भेजा गया है। सरगुजा से सुखसागर वारे को मनेंद्रगढ़ भरतपुर चुनरी से संबद्ध किया गया है। जशपुर से सुरजीत सिंह चौहान को कोरबा भेजा गया है। कोरबा से विसे कुमार रात्रे को जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय जीपीएम से देवराम को सारंगढ़ संबद्ध किया गया है। इसी तरह जांजगीर चांपा से आनंद कुमार दुबे को नवगठित जिला सक्ति से संबद्ध किया गया है। जगदलपुर से अमित नूणीवाल को जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी भेजा गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से प्रवीण रंगारी को नवगठित जिला मोहला मानपुर चौकी से संबद्ध (PRD Transfer Breaking) किया गया है।

 

 K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा की रंग, उल्लास और उमंग का पर्व होली आप सभी के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि का इंद्रधनुषी रंग लेकर आये। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेम और सद्भावना के साथ होली मनाएं और जिनसे हमारी दूरियां है आज के दिन हम भी गुलाल लगाकर दूरियां मिटाएं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के आंतरिक इलाकों के 400 आदिवासी युवकों के एक नए समूह का चयन किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी भर्ती बल में बतौर कॉन्स्टेबल की जाएगी। आदिवासी युवा ज्यादातर ‘बस्तरिया बटालियन’ का हिस्सा होंगे, जिसका नाम छत्तीसगढ़ के तत्कालीन अविभाजित बस्तर जिले के नाम पर रखा गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी चयनित 400 आदिवासी युवकों के नियुक्ति प्रस्ताव जारी कर दिए गए हैं।
केंद्र ने 2016 में ‘बस्तरिया बटालियन’ की स्थापना की घोषणा की थी। इसके तहत कर्मियों को बड़े पैमाने पर बस्तर क्षेत्र से लिया जाता है और उन्हें छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियानों को अंजाम देने का काम सौंपा गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने आदिवासी पुरुषों और महिलाओं की भर्ती के लिए उन्हें वजन और लंबाई की श्रेणी में छूट दी है।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लेकिन घर-परिवार और समाज में आर्थिक भागीदारी के मामले में वे पिछड़ गई थी, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई। गौठानों और महिला समूहों से जोड़कर उनके लिए आर्थिक समृद्धि की नई राह तैयार की गई है। गौठान महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के केन्द्र बन रहे हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपनी उद्यमिता और काबिलियत से पूरे देश में अपना नाम बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। माताएं-बहनें तेजी से तरक्की करें, इसके लिए राज्य सरकार ने न सिर्फ महिला समूहों का 13 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया, बल्कि महिला कोष से कम ब्याज पर ऋण देने की सीमा को भी दोगुना कर दिया है। महिलाओं की सेहत की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और दाई-दीदी क्लीनिक योजना जैसी अभिनव पहल की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया मुक्त हो गई हैं। दाई-दीदी क्लीनिक योजना से गरीब बस्तियों की महिलाओं का इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल्या समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सहायता राशि को 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के पोषण और देखभाल में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की व्यवस्था भी बजट में की गई है। बघेल ने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूरा अवसर प्रदान करें।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।
होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। ईडी ने पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आज बुलाया है. विधायक यादव समर्थकों के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. यहां पूछताछ जारी है. वहीं बड़ी संख्या में दफ्तर के बाहर समर्थक मौजूद हैं. देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर वीडियो जारी किया है. उन्होंने लिखा है कि लाजिम है कि हम भी देखेंगे…!! आज ईडी के साथ होली खेलेंगे. हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है।
आपको बता दें कि जन्मदिन के दूसरे दिन ही विधायक देवेंद्र यादव के घर रेड पड़ी थी. विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी को जन्मदिन था. अगले दिन 20 फरवरी को ईडी के अधिकारियों ने उनके सेक्टर 5 स्थित आवास और उनके भाई धर्मेंद्र यादव के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में एक साथ रेड मारी थी।
ईडी के अधिकारियों ने देवेंद्र यादव के घर में लगभग 17 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान बंगले के बाहर देवेंद्र समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. उसके बाद बाहर टेंट लगाकर भजन कीर्तन करने लगे. देवेंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव के घर से जब लंबी पूछताछ के बाद भी ईडी के अफसरों को कुछ नहीं मिला तो वो रात में ही रवाना हो गए थे. इस दौरान विधायक का मोबाइल जब्त कर लिया गया था।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली का त्यौहार, देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी में आज एक और बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक ट्रक ने कई युवकों को कुचलते हुए महिंद्रा कार को ठोकर मार दी. एक नाबालिग की मौत होने की खबर है. ये हादसा सरोरा मजदूर नगर में हुआ. हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी है. पूरा मामला उरला थाने का है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पिटाई से ट्रक चालक लहू-लुहान हो गया. जिन्हे मेकाहारा भेजा गया है.
बता दें कि आज दो युवकों की भी जान चली गई। दोनों की उम्र 22 से 23 साल थी। चश्मदीदों के मुताबिक कचना इलाके में बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में जा गिरी। घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ओडिशा के रहने वाले थे। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी के कचना इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौके पर मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराकर पेड़ तोड़ती हुई खाली मैदान में जा गिरी. दोनों मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह और अहमद रजा निवासी संबलपुर ओडिशा के रूप में हुई है।
 

K.W.N.S.- रायपुर। कांग्रेस में पानी मौजूदा स्थिति को लेकर अपना दर्द बयां कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस और राज्य सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव को भाजपा का साथ मिला हैं। भाजपा की तरफ से पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है की यह सच हैं की सिंहदेव खुद को कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहे हैं। आगे बताया की टीएस सिंहदेव के परिवार के बारे में सब जानते है, यह बताने की जरूरत नही। जो सम्मान उस परिवार का रहा है आज कांग्रेस में उन्हें ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यही वजह हैं की उनकी पीड़ा सामने आती है । धरमलाल कौशिक ने दावा किया की कांग्रेस में सम्मान नहीं होने से वे दिल से अपमानित महसूस कर रहे है।
गौरतलब हैं की सोमवार को अम्बिकापुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना दर्द बताया था। उन्होंने कहा था की कांग्रेस का हाथ हमारे कंधे और सिर पर जितना होना चाहिए, अब वो महसूस नहीं हो रहा हैं। सिंहदेव ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के सवाल पर भी इंकार करते हुए कहा था की भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती इसलिए वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।