Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



रायपुर, 9 मार्च। Regularization Breaking : अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभागों से रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी ने बैठक के बाद हर विभाग से पांच-पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
रिपोर्ट अभी आधे विभागों ने नहीं दिया है। लिहाजा रिपोर्ट तक आ नहीं जाती, तब तक कैसे निर्णय लिया जा सकता है। सीएम ने कहा कि कर्मचारी किस कैटेगरी में भर्ती हुए?, क्या पद है?, जब तक पूरा डाटा नही आएगा उसमे विचार कैसे किया जा सकता है । आपको बता दें अनियमित कर्मचारी 12 मार्च को बड़ी सभा करने जा रहे हैं।
22 विभागों से अब तक नहीं मिल पायी जानकारी
इससे पहले विधानसभा में नियमितिकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया था कि कहा कि गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को लेकर जो जानकारी मांगी गयी थी, उनमें से 24 विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मिल गयी है, जबकि 22 विभागों से अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल अगस्त में अनियमित कर्मचारियों के लिए बनी कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हुए निर्णय के बाद 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी थी। विभागों में 24 विभागों जानकारी (Regularization Breaking) उपलब्ध करा दी है, जबकि 22 विभागों से जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।
रायपुर, 9 मार्च। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रए रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेडए रायपुर द्वारा बिजनेस ध गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 8वींए 10वीं एवं स्नातक; टैली ईआरपी 9 एम एस ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहितद्ध आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अंतर्गत चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल एवं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के एक-एक पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के दो पद पर संविदात्मक नियुक्ति हेतु अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 15 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय बेमेतरा में सीधे अथवा डॉक के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। संपूर्ण विज्ञापन एवं वेतनमान जिला न्यायालय बेमेतरा के वेबसाईट
PT रायपुर// 8 मार्च 2023 // राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन तथा प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज होली के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी और भगवान जगन्नाथ से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
PT रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमकर होली खेली जा रही है। राजधानी में भी होली का खुमार चरम पर है। गलियों और मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। चौक-चौराहों पर बैठकर युवाओं की टोलियां फाग गीत गा रही हैं। आम से लेकर खास लोगों तक त्योहार की खुमारी छाई हुई है।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने पोते को गुलाल का टीका लगाते कहा कि ‘एक दूसरे को रंगने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मेरे नन्हे दोस्त और हम सबकी तरफ़ से आपको शुभकामनाएं, सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियां बांटें’।
PT बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप फेयर प्लेन दिशा बुक के नाम से सट्टा का कारोबार चलता था, जिसमें से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने मामले का खुलासा किया lभाटापारा में एक आरोपी के पकड़ाने के बाद साइबर सेल और कोतवाली पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंची. ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 9 लैपटॉप, 44 नग मोबाइल फोन और 17 से अधिक बैंक खातों की जानकारी दस्तावेज जब्त किए गए हैं