Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूदा सरकार का आज आखिरी बजट को पेश करेंगे। चुनावी साल के इस बजट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आम लोगों में भी बड़ी उम्मीद है। विधानसभा में सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण शुरू हो जाएगा। आज छत्तीसगढ़ बजट सुनने के लिए पूरे प्रदेश की निगाहे टिकी हुई है। वहीं विधानसभा में मंत्रियों का आना शुरू हो चुका है। इस दौरान आज विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत कुछ अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे हुए हैं।
सदन में सभी मंत्रियों का आना शुरू हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत किसानों के वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत धोती कुर्ता और जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान महंत ने कहा – बजट में किसानों के लिए बहुत कुछ! वहीं बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उम्मीदों का नहीं नाउम्मीदों का बजट है। पिछली बार की कितनी घोषणाएं पूरी हुई?
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त ,प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें कि हैदराबाद में शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गए हैं. एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को चोट लग गई है. चोट लगने की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है. बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. अमिताभ बच्चन ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. एक्टर ने बताया कि हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी. ये हादसा एक एक्शन शॉट के समय हुआ. बिग बी को पसली में चोट आई है. अमिताभ बच्चन ने बताया- रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है. चोट लगने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई है।

K.W.N.S.- रायपुर। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं महापौर एजाज ढेबर सहित समस्त पार्षदों ने आज होली मिलन समारोह में जमकर थिरके तथा आम जनता से अपील की है कि पेड़ों को ना काटे तथा बिजली के तार के नीचे होली जलाने से बचने की अपील की है। पारंपरिक फाग गीत पर आम जनता एवं पार्षदों ने होली का आनंद लिया। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर एजाज ढेबर सहित अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ,कान्यकुब्ज ब्राम्हण अध्यक्ष अरुण शुक्ला ,सचिव सुरेश मिश्रा ,संजय पाठक ,प्रमोद चौबे, महेश शर्मा ,अजय साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी ,देव साहू, अरुण जंघेल,अशोक ठाकुर,माधो साहू,एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग ,सुंदर जोगी ,आकाश तिवारी ,जितेंद्र अग्रवाल ,सुरेश चन्नावार,नागभूषण राव यादव, जगदीश आहूजा, बंटी होरा, अमितेश भारद्वाज ,कामरान अंसारी ,घनश्याम छतरी ,मन्नू यादव, उत्तम साहू ,निशा देवेंद्र यादव ,माधव साहू ,तुषार पांडे, बाकर अब्बास ,इंद्रजीत गहलोत, नीलम नीलकंठ जगत, मुकेश कंदोई कन्हैया अग्रवाल मनोज कंदोई नवरत्न महेश्वरी सहित सराफा एसोसिएशन चेंबर ऑफ कॉमर्स साहू समाज देवांगन समाज ब्राह्मण समाज सिख फोरम सहित अनेक समाज प्रमुख जनप्रतिनिधि गण एवं विशिष्ट जन उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम मे शिरकत की।
K.W.N.S.-रायपुर। चुनावी जमीन तलाशने छत्तीसगढ़ आ रहे आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस प्रस्तावित प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा हैं। उन्होंने कहा हैं की उन्होंने पिछले बार भी चुनाव लड़ा था लेकिन तब सब की जमानत जब्त हुई थी। सीएम ने कहा की चुनाव आ रहा है इसलिए बहुत सारे दल के लोग आएंगे। सीएम ने इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने बजट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी हैं। कहा की अभी तक वे प्रदेश की जनता के भरोसे में खरे उतरे है। उन्होंने पेश होने वाले इस सत्र के बजट को भरोसे का बजट बताया हैं। पीएम आवास को लेकर भाजपा के आरोपों पर भूपेश बघेल ने पूछा कि आखिर ये आंकड़े आए कहां से हैं? सीएम ने दावा किया की छग में 11 लाख से अधिक आवाज़ का आवंटन हुआ हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सभा का आगाज हो गया हैं। वह जोड़ा में प्रदेश भर से आये आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस जनसभा में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों को आड़े हाथो लिया। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आपस में मिले होने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा की छग में भाजपा का राज रहा, कांग्रेस का राज रहा। पार्टी बदली, नेता बदले, सीएम भी बदले लेकिन जनता के हालात नहीं बदल पाएं। दोनो पार्टी ने एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए लेकिन कार्रवाई किसी ने भी किसी के ऊपर नहीं की। केजरीवाल ने अपने पुराने अंदाज में कहा की दोनो पार्टी के लोग मिले हुए है। उन्होंने बताया की दिल्ली में भी यही हाल था और पंजाब में भी यही हाल हुआ और अब बारी छत्तीसगढ़ की है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट को लेकर नागरिकों में ज़बर्दस्त उत्साह है. ट्विटर पर अभी से देश भर में ट्रेंड हो रहा है. यूज़र फोटो वीडियो डालकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. बजट से पहले ही यह उत्साह अभूतपूर्व है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कल यानि 6 मार्च को प्रदेश का बजट पेश करेगी। बजट से प्रदेश के सभी वर्ग को बड़ी उम्मीद है। जहां एक ओर किसानों को धान की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद है तो वहीं सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। इतना ही नहीं अनियमित कर्मचारी भी सरकार से नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठी है। इस बीच भूपेश सरकार के आबकारी और उद्योग महकमे के मंत्री कवासी लखमा ने बजट 2023 को लेकर बड़ी बात कही है। और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सुनने वाला कोई है, तो वो भूपेश बघेल हैं. पूरे छत्तीसगढ़ की जनता बजट की ओर देख रही है. बजट का पिटारा जनता के हित में होगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज के दीन दुखियों की पीड़ा को महसूस करना और उनके दुख दर्द को दूर करने जैसा पुनीत कार्य कोई दूसरा नहीं है। सामाजिक क्षेत्रों में तो वैसे बहुत से संगठन कार्य कर रहे हैं परंतु ब्राइट फाउंडेशन रायपुर जिस तरह से समाज के तकलीफजदा लोगों के जीवन साथी ढूंढने मैं मदद व उनका विवाह कराने का पुनीत कार्य कर रहा है अनुकरणीय है। उक्त बातें बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राइट फाउंडेशन द्वारा महामाया सत्संग भवन पुरानी बस्ती में आयोजित विधवा, विधुर, तलाकशुदा, निर्धन, विकलांग युवक-युवतियों के विवाह,पुनर्विवाह एवं परिचय सम्मेलन में कहीं।
इस आयोजन में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
बृजमोहन ने कहा कि समाज के बीच में एकाकी जीवन जीना बड़ा कठिन होता है। जीवन में एक साथी, सुख-दुख साझा करने वाले व्यक्ति की कमी महसूस होती है। ऐसे में किसी कारणों से जिन लोगों का विवाह सफल नहीं हो पाता तो उनका जीवन और भी कष्टप्रद होता है। इस अवसर पर बृजमोहन ने नवविवाहिता एवं परिचय में हिस्सा लेने वाले युवक-युवतियों को सुखद एवं खुशहाल जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद सीतूत व उनकी पूरी टीम तथा विवाह हेतु एवं परिचय सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों के परिजन मौजूद थे।
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के लिए हुए रवाना हो गए हैं. यादव समाज के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे. इससे पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि जनगणना तत्काल कराई जाए, लेकिन अब तक जवाब नहीं आया. बघेल ने कहा कि 12 साल में जो अधिकृत हैं, वह वंचित हो जाते हैं. इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि जनगणना तत्काल कराई जाए, ताकि हितग्राहियों का चिन्हांकित कर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है।
सीएम बघेल ने कहा कि जिनको आवास की आवश्यकता है, उनका हम सर्वे कराएंगे. केवल आवास ही नहीं शौचालय और गैस सिलेंडर के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जाएगी. 30 जून के बाद से सभी हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकार पट्टा के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि वन अधिकार पट्टे के मामले में हम देश में अव्वल नंबर पर हैं, चाहे वह व्यक्तिगत दावे की बात हो, चाहे सामुदायिक दावे की बात करें. हमने 20 हजार हेक्टेयर से भी अधिक जमीन वनांचल में रहने वाले लोगों को आवंटित की है।
वहीं सीएम बघेल ने बजट को लेकर कहा कि अभी तक हम छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे में खरे उतरे हैं. ये बजट भी भरोसे का बजट होगा. सीएम ने कहा कि 12 साल हो गए जनगणना नहीं हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर। क्षेत्र के सोण्डरा गांव में भाजपा नेता के घर जमीन से भगवान निकलने की खबर से गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बीजेपी नेता दिलेंद्र बंछोर के घर मिट्टी से सनी खंडित प्रतिमा जमीन के अंदर से निकली है. यह प्रतिमा जैन तीर्थकर भगवान की है या अन्य भगवान की, यह अभी स्प्ष्ट नहीं हुआ है. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भाजपा नेता बंछोर के घर भगवान के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया।