Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.- रायपुर। बिलासपुर में एम्स खोलने के नाम पर आज एक बड़ा मजाक हो गया। विधानसभा में कल इस पर चर्चा के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का 4:18 में एक ट्वीट आया जिसमें लिखा था कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह फैसला लिया गया है की राज्य के दूसरे एम्स के लिए केन्द्र सरकार के फैसले के बाद बिलासपुर का ही नाम प्रस्तावित किया जाएगा। जब भी छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्र द्वारा यह अनुमति पारित होगी तो राज्य में दूसरा एम्स बिलासपुर में ही स्थापित होगा।
कल विधानसभा में इस पर काफी चर्चा हुई थी। बिलासपुर के विधायकों ने इसे पुरजोर तरीके से उठाया था।
बिलासपुर संभाग के सभी विधायक इस मांग पर लामबंद नजर आए। विधायक जानना चाह रहे थे कि बिलासपुर में एम्स खोलने के लिए राज्य सरकार ने जो पत्र भेजा था, उसका क्या हुआ। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रश्न के उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का दूसरा एम्स बिलासपुर में खोलने के लिए पत्र लिखा गया है। अभी वहां से कोई जवाब नहीं आया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री जी भी बात हुई है। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश में दूसरा एम्स भी खुले। बिलासपुर इलाके के सभी विधायक इस बात पर लामबंद थे कि एम्स अगर खुलेगा तो बिलासपुर में ही खुले। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मैं जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को समझता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि कई राज्यों में अभी एक भी एम्स नहीं है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में आज चर्चा शुरू हो गई है। विधायक अजय चंद्राकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अधिवेशन को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप अभिभाषण की जगह अधिवेशन पर चर्चा कर रहे हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि अधिवेशन में कांग्रेसियों ने सिर्फ 2 लोगों को देखा। एक तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नजर आए। दूसरा एक ढेबर नजर आया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यूएन ढेबर की आत्मा घुस गई थी।
स्पीकर ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि आप कांग्रेस का इतना अच्छा विवरण दे रहे हैं। कहीं इधर आने का विचार तो नहीं है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि राज्य सरकार मानसिक रूप से दिवालिया है। नरवा-गरवा घुरवा-बारी योजना के लिए कोई बजट नहीं है। हमारी सरकार आई तो इस सरकार के करप्शन की जांच कराएंगे। 17 दिसंबर के बाद सभी को जेल भेजेंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मछुआरों पर कृषि मंत्री को बहस की चुनौती दी थी। कंगाल सरकार छोटे मछुवारों से भी पैसा ले रही है।
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने रामायण मेला कराया। छत्तीसगढ़ के रामायण पढ़ने वाले लोग नहीं थे। दिल्ली से रामायण पढ़ने के लिए लोग लेकर आए थे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यह भी कहा कि बस्तर में बाहरी लोग शादी कर जमीन खरीद रहे हैं। आदिवासियों के साथ यह षड्यंत्र हो रहा है। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री संस्कृति के स्वयंभू संरक्षक बन गए हैं। चंदखुरी को राम वन गमन परिपथ में शामिल कर दिया। भगवान राम कभी चंदखुरी में नहीं गए। चंदखुरी की खासियत यह है कि सुषेण वैद्य वहां के थे। धनतेरस के दिन चंदखुरी के पेड़ पौधे औषधीय गुणों से परिपूर्ण हो जाते हैं। इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह कहीं भी भगवान राम की मूर्ति लगा रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद। छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार गरिमा दिवाकर मनोरम प्रस्तुति दे रहीं है।
K.W.N.S.-रायपुर। आर्थिक सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय 10 प्रतिशत से बढ़ने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि 10 प्रतिशत आय बढ़ने पर इतराने वाली कांग्रेस सरकार से हमारा प्रश्न है कि जब 2003 में छत्तीसगढ़ की गिनती बीमारू राज्य में होती थी प्रदेश का बजट केवल 6 हजार से 9 हजार करोड़ रुपए था सरकार के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे राज्य की खुद की कोई आय नहीं थी केंद्र से भी कोई खास मदद नहीं मिलती थी ऐसे चुनौती के समय में भी भाजपा की सरकार में 15 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय लगभग 18 प्रतिशत तक बढ़ती रही।
अमित चिमनानी ने कहा 2003 में प्रति व्यक्ति आय 12 हजार रु थी जबकि भाजपा के शासन जाते-जाते वह 92 हजार रुपए हो चुकी थी आज तो प्रदेश का बजट एक लाख करोड से ज्यादा हो गया है राज्य की खुद की आय लगभग 50 हजार करोड है केंद्र से भी ₹50 हजार करोड़ मिलते हैं ऐसे में प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम है गलत नीतियों का परिणाम है छत्तीसगढ़ पॉलिसी पैरालिसिस से गुजर रहा है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी दूसरी पारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर सीएम पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि अभी टीएस बाबा का नंबर नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि आगे के लिए अमूमन जो मुख्यमंत्री रहते हैं वह पार्टी को लीड करते हैं, बाकी हाई कमान के ऊपर है और उनका लोगों के बीच में काम करने का प्रयास चलता रहेगा। टीएस सिंहदेव ने विधानसभा में प्रदेश का अगला एम्स बिलासपुर में खोलने की सहमति देने के बाद ये भी कहा कि भाजपा और उनके संगठन की अपनी एक मजबूती है, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ हमलावर रुख इख्तियार किया है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए थे, आज साढ़े 4 सालों के बाद भी वादे अधूरे हैं. पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी आंदोलनरत हैं. विधवा बहने सिर मुड़वा रहीं, लेकिन सरकार से कोई भी बात करने के लिए नहीं पहुंचे. आंगनवाड़ी, स्कूल की स्थिति भी खराब है. इस पर चर्चा कराने की मांग हमने रखी है।
केंद्रीय मंत्री के बस्तर पर टारगेट किलिंग वाले बयान पर कहा पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, इस विषय को लेकर कल हंगामा हुआ. बस्तर में टारगेट करके एक नहीं दो नहीं एक महीने के अंदर हमारे 4 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्ष मंडल और उपाध्यक्ष की हत्या हुई है. टारगेट किलिंग इसलिए कहा जा रहा है कि, बस्तर में दहशत का वातावरण तैयार कराना चाहते हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाह रहें है. भाजपा डरने वाली नहीं है, हमारे कार्यकर्ता तो दुखी जरूर हैं, लेकिन उनके अंदर आक्रोश है।
विधानसभा में ओम का उच्चारण को लेकर कहा, विधानसभा में सभी सदस्यों का पक्ष-विपक्ष उनकी गरिमा रखने का काम आसंदी का होता है. आसंदी ने कहा कि, वे सारे शब्द को विलोपित किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कल सदन में जब हम हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे जय सियाराम भजन गा रहे थे, ओंकार का नाद कर रहे थे तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा कि इन्हें रेबीज का इंजेक्शन दीजिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हां मैं बुला लेता हूं। मुख्य मंत्री ने कहा कि खत्म तो नहीं हो गया तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पूरा है। इसी बात को संसदीय कार्य मंत्री भी कह रहे थे की जानवरों जैसी आवाज कर रहे थे।
इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की उन्होंने जो सदन में हमारे लिए कहा है अगर उनके लिए भी उसकी आवश्यकता है तो हम उनके साथी हैं। पर इस प्रकार की बाते कहना पूरे सदन का अपमान है। यहां की परंपराओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि हम तो आसंदी को धन्यवाद देते है जो उन्होंने इन बातों को विलोपित किया है और कहा है कि सदन की कार्रवाई में यह सब बातें नहीं आनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने जरूर इस विषय पर खेद व्यक्त किया है परंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसोस भी जाहिर नहीं किया। सत्ताधारी नेताओं द्वारा कही गई यह आपत्तिजनक बातें सदन के सदस्यों की अवमानना है। बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई करें।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित “संत कवि पवन दीवान” श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। नये, पुराने शहर के बीच कनेक्टिविटी बस,कार बाइक के अलावा जल्द ट्रेन से भी मिलने वाली है। खासकर नया रायपुर इलाके के रहवासियों को बड़ा लाभ होगा। इसकी घोषणा खुद डीआरएम संजीव कुमार ने की हैं। उन्होंने ने बताया है कि नया रायपुर में जल्द शुरू होगी ट्रेन सुविधा की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया की नया रायपुर से केंद्री तक रेल ट्रैक पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण करने पहुंचे हैं। यह नई रेललाइन 18 किलोमीटर लंबी है। ट्रेन के स्टापेज पर बताया कि नया रायपुर, मंदिर हसौद और केंद्री में स्टॉपेज देने की तैयारी है। बता दें कि इस रेल लाइन का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। चार रेलवे स्टेशन के साथ दिसंबर 2021 तक पूरा होना था। लेकिन कोरोनाकाल और फिर कुछ अन्य वजहों से इस पूरी परियोजना में देर हुई। लिहाजा अब 2023 में इस नए रेल लाइन में ट्रेन सेवा बहाल होने वाली हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक नन्दकुमार साहू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य नाचा कला को संरक्षित एवं सम्वर्धित करना है, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 357 नाचा-दल शामिल होंगे। इस अवसर पर घसिया राम देशमुख, डॉ. पीलेश्वर कुमार साहू, मुक्ति सुधा दिवाकर और मनीष बेलचंदन भी उपस्थित थे।