Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। होली के लिए आजकल बाजारों में मिलने वाल चटक और आकर्षक रंग केमिकलयुक्त होते हैं। जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। यही नहीं बाजार में मिलने वाले ये रंग बच्चों के स्किन के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। सांस के माध्यम से भी केमिकलयुक्त रंग हमारे शरीर में पहुंचकर फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं इसीलिए विशेषज्ञ ये सलाह देते हैं कि होली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रंग केमिकल फ्री होने चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए दरभा के अल्वा गांव में पटेलपारा की महिलाएं पलाश के फूलों से होली के लिए गुलाल तैयार कर रही हैं। बिहान की इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह से केमिकल फ्री हैं इसीलिए ये गुलाल बाजार में मिलने वाले रंगों की जगह अच्छा विकल्प साबित होंगे।
गेंदा फूल स्व-सहायता समूह से जुड़ी लगभग 12 महिलाओं के इस समूह ने अब तक 50 किलो के आस-पास गुलाल तैयार कर लिया है। जिन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से सीमार्ट तक पहुंचाया जा रहा है जहां से आम नागरिक केमिकल फ्री गुलाल खरीद सकेंगे। इन रंगों को तैयार करने के लिए पलाश के फूलों को सुखाकर पाउडर बनाया गया, जिसके बाद इसमें मक्के का आटा मिलाकर चिकना किया गया। इन्हें रंगीन बनाने के लिए भी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है। जैसे लाल रंग के लिए लाल भाजी, पीला रंग के लिए हल्दी और हरे रंग के लिए मेथी और हरे रंग की भाजियों का इस्तेमाल किया गया है।
समूह की सदस्य सावित्री मंडावी का कहना है कि उन्हें 1 क्विंटल गुलाल बनाने का ऑर्डर मिला था, जिसे उनके समूह की महिलाएं बड़ी मेहनत से तैयार कर रही हैं। सावित्री बताती हैं कि उनका यह गुलाल केमिकल फ्री होने की वजह से स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं है। इसे बच्चे-बूढ़े सभी उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय बाजारों में भी ये महिलाएं अपने प्राकृतिक गुलाल को बेचेंगी। प्राकृतिक गुलाल बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पलाश के फूल के कई नाम हैं। इसे टेसू, ढाक, परसा, केशुक, और केसू भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऋतुराज वसंत की सुंदरता पलाश के बिना पूरी नहीं होती है। पलाश के फूल को वसंत का श्रृंगार माना जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजातियों पर डॉ. सत्यजीत साहू द्वारा लिखित एवं ’जात्रा’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव लखेश्वर बघेल, सुनील शर्मा, संतोष ठाकुर, सूरज दुबे और भूमिसुता साहू भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री बघेल को डॉ. साहू ने बताया कि पुस्तिका में छत्तीसगढ़ में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के संकेन्द्रण, उनकी जीवनशैली, रहन-सहन और खान-पान का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही उनकी टीम के द्वारा शिविर के माध्यम से इन जनजातियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए किये गए प्रयासों की भी जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कैम्प लगाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवँ दवाइयां भी मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री ने डॉ. साहू एवं उनके टीम के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में बिलासपुर में एम्स खोलने का मुद्दा उठा. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि बिलासपुर में एम्स खोलने राज्य शासन ने एक अर्ध शासकीय पत्र केंद्र को लिखा है. विधानसभा में कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में एम्स खोलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जब भी एम्स खोला जाये, बिलासपुर में ही खोला जाये. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने भी समर्थन किया. विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि क्या इस सदन ने एक शासकीय संकल्प भेजना जाएगा? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य की ओर से जब भी पहल की जाये. एम्स बिलासपुर में खोला जाये इस दिशा में प्रयास किया जाना चाहिये।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने राज्य शासन ने एक अर्ध शासकीय पत्र केंद्र को लिखा है. देश के कई राज्यों में एम्स पहले नहीं होते थे. आज भी कई राज्य ऐसे हैं, जहां एम्स नहीं है. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट आई है कि केंद्र हर राज्य में कम से कम एक एम्स खोला जाएगा. मुख्यमंत्री से भी मैंने राज्य में दूसरे एम्स खोले जाने के संदर्भ में चर्चा की थी।
उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच संभाग है, इनमें सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है. जनसंख्या के अनुपात में, मांग के आधार पर और औचित्य के आधार पर भी बिलासपुर में एम्स खोले जाने पर मेरी सहमति है. मैंने केंद्रीय मंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है. उनका जवाब भी आया है कि उन्हें पत्र मिल गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रायपुर एम्स में भी अब बिस्तरों की कमी हो रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य भेंट की।
बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायकगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायपुर। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी चितरंजन पटेल ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 01 पुरानी बस्ती में रहता है तथा लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी दिनांक 18.02.2023 को अपनी पत्नी के साथ सत्संग सुनने सिहोर (मध्यप्रदेश) गया था तथा पुत्री घर पर ही थी। दिनांक 19.02.2023 को सुबह 08.00 बजे प्रार्थी की पुत्री ने प्रार्थी को फोन कर बतायी कि रात्रि 02.00 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके अपने कमरे में सो गई थी, कि दिनांक 19.02.2023 के प्रातः 07.30 बजे उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था जिस पर दरवाजे किरायेदार को फोन कर खुलवाई हूं एवं घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा होना बताई। जिस पर प्रार्थी दिनांक 22.02.23 को जब घर वापस आकर देखा तो पाया कि कमरे रखे आलमारी के लॉकर का ताला खुला हुआ था तथा उसमें रखा नगदी रकम एवं सोने का हार नही था। कोई अज्ञात चोर घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 141/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसकी पुत्री सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा निवासी प्रीतम यादव की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रीतम यादव द्वारा अपने अन्य 04 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त चारों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
टीम के सदस्यों द्वारा पांचो को गिरफ्तार कर टीम के सदस्यों द्वारा उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 60,000/- रूपये तथा सोने का हार एवं चोरी के पैसो से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,30,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी प्रीतम यादव पूर्व में भी चोरी के प्रकरण मेें बाल सम्प्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी- 01. प्रीतम यादव पिता महेन्द्र यादव उम्र 19 साल निवासी हटरी बाजार, सिद्धार्थ चौक, थाना टिकरापारा रायपुर।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से किए जा रहे अन्याय जिसमें जानबूझकर अस्थाई कनेक्शन देना ताकि बिजली की छूट प्राप्त ना हो सके एवं शुल्क भरे जाने के बाद भी हजारों कनेक्शन लंबित चुकी सरकार को इसमें अनुदान देना पड़ेगा। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार प्रमाणित, अधिकारी निलंबित लेकिन सरकार कर रही है भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव। एसआईटी की मांग को नहीं माना इसीलिए विपक्ष ने वॉक आउट किया।

K.W.N.S.-रायपुर । विधानसभा सत्र में जमकर हंगामा हो रहा है। बीजेपी ढेर सारे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। तो वहीं सत्ताधारी कांग्रेस बीजेपी को उसके 15 साल का कार्यकाल याद दिला रही है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार को नक्सली हमले पर घेरने का प्रयास किया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रदेश में लगातार नक्सली घटनाएं बढ़ रही है। इसके बावजूद प्रदेश कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे का नक्सली हमले में कांग्रेस के भी 18 लोगों की हत्या हुई है शर्म करो.. यह सुनते ही सत्ता पक्ष भड़क गए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कि आप भी टारगेट में आ गए हो शर्म करो। वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के शासन काल में हमारे नेताओ को चुन चुन कर मारा गया। इसी बीच स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करने लगे।

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरु हो गई है। BJP सदस्यों ने फिर से सदन में BJP कार्यकर्ताओं की हत्या मुद्दा उठाया है। बढ़ते नक्सल घटनाओं पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग उठाई है। इस दौरान किसी मुद्दे पर मंत्री कवासी लखमा ने टोकाटाकी की तो भाजपा सदस्य आवेश में आ गए। जिसके बाद विस उपाध्यक्ष ने दोनों नेताओं को शांत करते हुए कहा कि सदन का सम्मान करें। उपाध्यक्ष ने फिलहाल स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।
जिसके बाद BJP सदस्यों ने गर्भगृह में प्रवेश कर जमकर नारेबाजी की। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के स्थगित करनी पड़ी। सदन में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया गया। जिसका जवाब देते हुए सीएम बघेल ने कहा नियमितीकरण संबंध में कार्यवाही हो रही हैं और इसमें समय सीमा बताना संभव नहीं है।

K.W.N.S.-रायपुर। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इनमें प्रमुख सचिव विधि और विधायी कार्य विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन, वित्त विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सदस्य हैं.
कांग्रेस विधायक प्रीतम राम के प्रश्न पर सीएम बघेल ने अपने जवाब में बताया कि समिति की पहली बैठक 9 सितंबर 2020 को हुई थी. इसमें समिति द्वारा सभी विभागों के अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी चाही गई है. शासन के 38 विभागों से जानकारी प्राप्त हुई है. आठ विभागों से जानकारी अप्राप्त है. समिति की अनुशंसा के अनुसार अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विधि एवं विधायी कार्य विभाग से अभिमत चाहा गया है. विधि विभाग द्वारा उक्त के संबंध में महाधिवक्ता का अभिमत चाहा गया है. विधि विभाग के टीप दिनांक 28 मई 2019 में लेख किया गया है कि महाधिवक्ता का अभिमत प्राप्त होने पर सामान्य प्रशासन विभाग को प्रेषित किया जाएगा, जो अपेक्षित है. समिति की द्वितीय बैठक दिनांक 16 अगस्त 2022 को हुई थी, जिसमें समिति ने इन पांच बिंदुओं पर सभी विभागों से जानकारी मांगी है…
विभागों में पदस्थ अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर कार्यरत कर्मचारी क्या खुले विज्ञापन/ भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त हुए हैं?
क्या कार्यरत कर्मचारी उक्त पद की निर्धारित शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता रखते हैं?
कार्यरत कर्मचारी जिस पद पर कार्य कर रहा है, क्या वह पद संबंधित विभाग के पद संरचना / भर्ती नियम में स्वीकृत है?
क्या उक्त नियुक्ति में शासन द्वारा जारी आरक्षण नियमों (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) का पालन किया गया है?
अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर कार्यरत व्यक्ति जिस पद पर कार्यरत है, उन्हें वर्तमान में क्या मानदेय भुगतान किया जा रहा है तथा उन नियमित पदों का वेतनमान क्या है?
सीएम ने बताया है कि 24 विभागों से जानकारी प्राप्त हुई है. शेष 22 विभागों से जानकारी अप्राप्त है. शासन स्तर पर अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने हेतु विधिवत / नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है. समय सीमा बताना संभव नहीं है?

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने तीखे-तेवर दिखाए हैं। बस्तर में टारगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से सदन में चर्चा कराने की मांग रखी।
विपक्ष ने भाजपा नेताओं की हत्या कराने का आरोप लगाया। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा बस्तर में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। हमारे नेताओं का टारगेट किलिंग किया जा रहा है। विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई और सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बस्तर में टारगेट किलिंग पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा की मांग विपक्ष ने की है। इसको लेकर विपक्षी विधायक सौरभ सिंह और सत्तापक्ष के अमरजीत भगत में तीखी बहस हुई भारी हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रदेश में नक्सली गतिविधि तेज हो गई है. हमारे नेताओं की हत्या की जा रही है. बृजमोहन ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को कहा- आपके भी नेताओ की हत्या हुई है थोड़ा तो शर्म करो. पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बहस. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इसमें स्थगन लाकर चर्चा कराई जाए. बृजमोहन अग्रवाल की टिप्पणी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस सदन की कार्यवाही फिर से 10 मिनट के लिए स्थगित की गई.