Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के द्वारा बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि 17 वर्षीय छात्रा दुबई के लड़के से चैटिंग करती थी। लड़का मूलत: यूपी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दुबई में रहकर वहीं काम करता है। छात्रा युवक के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करती थी। इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें भेजी थी। जांच में ये भी बातें सामने आई है कि सुसाइड से पहले छात्रा का दुबई के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान युवक ने छात्रा को उसकी प्राइवेट फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी थी। इस बात से छात्रा काफी नाराज थी और सोमवार को वो बोरियाखुर्द RDA की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चढ़ कर वहां से कूद गई।
फिलहाल इस पूरे मामले में पश्चिम एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने कहा कि कुछ जानकारी सामने आई है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे इस मामले में कुछ कहा जायेगा। दरअसल, बीते सोमवार 27 फरवरी को संतोषी नगर स्थित गवर्नमेंट सेकंडरी स्कूल की 9वीं की छात्रा ने RDA की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। छात्रा जब सुसाइड करने के लिए बिल्डिंग में चढ़ी थी, इस दौरान नीचे खड़े लोगों ने उसे रोकने के लिए काफी कोशिश की। उसे नीचे से आवाज देते और समझाते रहे, लेकिन छात्रा ने किसी की भी नहीं सुनी और बिल्डिंग से कूद गई थी।
 

 
K.W.N.S.-धमतरी। जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस प्रदर्शन में कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे. प्रदर्शनकारी घेराव करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचे. इस दौरान भजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई.
भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि विगत चार वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है, लो वोल्टेल की समस्या बनी हुई है. गत वर्ष मानसून में पर्याप्त वर्षा से जिले के समस्त जलाशयों में जलभराव क्षमता के अनुरूप होने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न करवाना संदेहास्यपद, दुखद एवं चिंताजनक है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अन्नदाता किसानों के समस्याओं का निवारण समय रहते हो सके इसके लिए हमने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है. 7 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना को शुरू किया था। आज इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं न सिर्फ नए रोजगार में हाथ आजमा रही हैं बल्कि स्वावलंबन की नई कहानी भी लिख रही हैं। पहले छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर के पुरुष सदस्यों पर निर्भर रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और संभावनाओं के नए द्वार खोल रही हैं। ऐसी ही एक कहानी है छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर में बसे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की । यहां की प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों ने विगत तीन वर्षों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, घरों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाकर एवं सामुदायिक बाड़ी विकास के कार्यों से करीब 37 लाख 17 हजार रुपए कमाये हैं।
प्रगति स्व सहायता महिला समूह की की 28 महिलाओं द्वारा अब तक 3 हजार 724 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 3 हजार 631 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया गया है, जिससे कुल 36 लाख 31 हजार 700 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस आय से स्व-सहायता समूह को 9 लाख 58 हजार 200 रुपये का मुनाफा हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना से स्व-सहायता समूह की महिलाओं के हौसलों को नई उड़ान मिली है और वे नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रगती महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती लाखो पुरी बताती है कि 28 महिलायें संयुक्त रूप से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय के साथ समाज में प्रतिष्ठित स्थान भी मिला है। उन्होंने बताया कि लाभांश के पैसे से हमारे घर की स्थिति में सुधार हुआ है। समूह की सचिव बताती है कि गोधन न्याय योजना हम महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना है, इससे प्राप्त आय से बच्चों की पढ़ाई में सहायता मिली है।
इन मेहनती महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरा इक्ट्ठा करने का कार्य ई-रिक्शा और मिनी टिपर के द्वारा किया जा रहा है, जिसे ये स्वयं चलाकर घरों से कचरा इक्ट्ठा कर गौठान में बने सेग्रिगेशन सेड तक लाती है। समूह की सदस्य गीता नागवंशी ने बताया कि गौठान में सामुदायिक बाड़ी के तहत सरसो, केला, टमाटर, मटर, चना, लहसुन एवं प्याज की भी खेती की जा रही है। इसके साथ ही मुर्गी पालन और बटेर पालन से भी समूह को अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
 

 
K.W.N.S.-सूरजपुर। जिले में जब एक श्रद्धालु की मन्नत पूरी हुई, तो उसने भैयाथान ब्लॉक में स्थित खोपा धाम में एक पिकअप नारियल का चढ़ावा चढ़ाया। सोमवार को खोपा धाम में जब श्रद्धालु एक पिकअप नारियल लेकर पहुंचा, तो वहां मौजूद अन्य लोग भी दंग रह गए।
पहले तो लोगों ने सोचा कि शायद ये व्यक्ति कोई दुकानदार है, जो यहां नारियल बेचने के लिए आया है, लेकिन जब एक-एक करके नारियल फोड़ा जाने लगा, तब जाकर उन्हें यकीन हुआ कि किसी भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर एक गाड़ी भरकर नारियल चढ़ाया है। इस श्रद्धालु का नाम विजयलाल मरकाम है, जो वाड्रफनगर के रजखेता का रहने वाला है।
विजयलाल ने बताया कि असुरों ने उसकी इच्छा पूरी की है, इसलिए वो 1 हजार 51 नारियल यहां लेकर पहुंचा है। उसने कहा कि इस धाम में उसकी बहुत आस्था है और पहले भी कई मनोकामनाएं इस धाम ने पूरी की हैं। खोपा धाम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसी देवी-देवता नहीं बल्कि दानवों की पूजा-अर्चना करते हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन में जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी. एक मार्च को मंत्री अग्रवाल का जन्मदिन है. डीईओ ने अपने आदेश में बाकायदा लिखा है कि यूथ कांग्रेस द्वारा मंत्री के जन्मदिन पर एक मार्च को सुबह 6 बजे हॉफ मैराथन नशा मुक्त कोरबा का कार्यक्रम रखा गया है।
इसके सफल कार्य संपादन के लिए व्यायाम शिक्षकों / शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. सभी शिक्षकों को सुबह 5.30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 में अपना पहला पदक हासिल करके इतिहास रच दिया । यूएई दुबई में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 जिसे टोंग युन काई कप 2023 भी कहा जाता है, जिसका आधिकारिक और प्रायोजित शीर्षक ब्लू ओशन बैडमिंटन एशिया मिक्स चैंपियनशिप दुबई 2023 का तीसरा संस्करण फरवरी 2023 में आयोजित किया गया. यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड नेशनल बैडमिंटन टीमों की ताजपोशी के लिए एक महाद्वीपीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है। भारत पहली बार इस चैंपियनशिप के सेमीफायनल तक पहुंचा तथा कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने सुदीरमन कप 2023 में सीधा प्रवेश किया है जो इस साल के अंत में चीन में आयोजित किया जाएगा। 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी ईशान भटनागर, जो कि रायपुर मंडल में टिकट कलेक्टर सह कामर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत है, ने मिक्स्ड डबल मैच में गोवा की तनिशा क्रासटो की जोड़ी के साथ खेलते हुए संयुक्त अरब अमीरात के भरथ तथा नायोनिका की जोड़ी पर विजय हासिल किया । भारत की इस जीत में ईशान भटनागर का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके कारण भारत पहली बार इस चैम्पियनशिप में किसी भी पदक को जीतने में सफल रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार के सभी सदस्य ईशान की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं । महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा मंडल रेल प्रबंधक रायपुर ने ईशान को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा और भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की संघर्ष गाथा को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता के लिए जनजागरण में ‘बाबू साहेब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। बाबू छोटेलाल के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण उनकी जन्मभूमि कण्डेल गांव इतिहास में दर्ज हो गया है। श्री बघेल ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेगे।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है। इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान किया।
राज्य सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।
 

 
लाखों की सट्टा पट्टी जब्त, जुआ फड़ से 50 हजार कैश जब्त
 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी व उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 16,260/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार सटोरियों के नाम 01. आसकरण भारती पिता सुखदास भारती उम्र 35 साल निवासी सतनामी पारा डुंडा 02. खेमकरन साहू पिता पतिराम साहू उम्र 36 साल निवासी नहरपारा बोरियाकला 03. हिरामन ढीमर पिता भाऊलाल ढीमर उम्र 49 साल निवासी ग्राम माना बस्ती साई मंदिर के पास रायपुर। 04. होमलाल जांगड़े पिता हेमंत जांगड़े उम्र 27 साल निवासी घासीदास मंदिर के ग्राम तुता माना रायपुर। 05. वली खान पिता नन्हे खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम झाकी प्रमरी स्कूल के पास थाना अभनपुर रायपुर। 06. मुकेश टंडन पिता धनसिंह टंडन उम्र 32 साल निवासी ग्राम झाकी प्रमरी स्कूल के पास थाना अभनपुर। 07. मनोज कुमार चुटैल पिता रमेश चुटैल उम्र 55 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 3 रायपुर। 08. मोहम्मद रफीक खान पिता शमसु जमा खान उम्र 35 साकिन हांडीपारा शिवनगर रायपुर। 09. रिजवान खान पिता अब्दुल सत्तार उम्र 45 साल पता तात्या पारा शराब दुकान के पास रायपुर। 10. रूपेश राव पिता रामचंद्र राव उम्र 24 साल पता गली न 5 शीतला मंदिर के पास गुडय़ारी। 11. मुकेश साहू पिता कुमार साहू उम्र 28 साल पता शिवनगर बढ़ई पारा रायपुर। 12. सुब्रत भक्त पिता श्यामल भक्त उम्र 29 साल पता बब्बू प्लाट पंडरी थाना पंडरी रायपुर। 13. देवदास बैरागी पिता कंट्रोल दास बैरागी उम्र 40 साल पता सड्डू कैपिटल सिटी के पास थाना देवेंद्र नगर। 14. पापा उर्फ मम्मा यूनुस पिता यूसुफ उम्र 48 साल पता पारस नगर शिव मंदिर के पास रायपुर।
लाखों के जुआ फड़ पर पुलिस ने दी दबिश, रायपुर के पांच जुआरी गिरफ्तार
शासन के आदेशानुसार रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाईन सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत लाल गंगा शॉपिंग मॉल के सामने स्थित टैक्सी स्टैण्ड में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताशपत्ती से जुआ खेलते कुल 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 44,750/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी : 01. मोह. शफीक पिता अब्दुल जब्बार उम्र 45 साल निवासी इन्दौर जलेबी के पास मौदहापारा रायपुर। 02. रियाजुद्दीन पिता हबीब बुररहमान उम्र 48 साल निवासी अन्नु हाजी घर के पास मौदहापारा रायपुर।03. शेख शाहिद पिता स्व. शेख शहजाद उम्र 59 साल निवासी बैजनाथ पारा कोतवाली रायपुर।04. दीपक राठौर पिता राम सनेही राठौर उम्र 38 साल निवासी सिद्धार्थ चौक टिकरापारा रायपुर।05. नरेश राठौर पिता राम भरोसी उम्र 40 साल निवासी सिद्धार्थ चौक टिकरापारा रायपुर।
अंबिकापुर में महादेव एप का ब्रांच ध्वस्त, 11 सटोरिए पकड़ाए
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुर्ग जिला पुलिस टीम ने एक बार फिर महादेव एप की ब्रांच को ध्वस्त किया है। एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि अंबिकापुर में दो ब्रांच को ध्वस्त करने के साथ ही अब तक आनलाइन बेटिंग एप की कुल 21 ब्रांच खत्म की जा चुकी है। इस कारोबार में लगातार युवाओं की संलिप्तता देखी जा रही है। अंबिकापुर में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट और आइटी एक्ट की गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अंबिकापुर में ध्वस्त की गई दोनों ब्रांच से कुल 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है?। इनसे 7 लैपटाप, 16 मोबाइल फ़ोन, पासबुक, एटीएम, रजिस्टर जब्त हुआ है। सभी आरोपियों को टीम भिलाई लेकर पहुंच गई है।एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सद्दाम हुसैन पिता जमालूद्दीन (32 वर्ष) निवासी फरीद नगर भिलाई, दीपक कुमार ध्रुव पिता रामकुमार (23 वर्ष) पता घासीदास नगर जामुल, अनय शर्मा पिता विजय शर्मा (20 वर्ष) निवासी ईडब्ल्यूएस 1259 हाउसिंग र्बो कालोनी भिलाई, हर्षदीप पिता मनजीत सिंह (19 वर्ष) निवासी अनिल किराना स्टोर के पीछे, बी एम शाह हास्पिटल के पास सुपेला, नवीन चौधरी पिता रघुवीर चौधरी (19 वर्ष) बीएम शाह हास्पिटल के पास सुपेला, फारुख रंगरेज पिता मुन्ना रंगरेज (25 वर्ष) संतराबाड़ी दुर्ग, पीयूष खेत्रपाल पिता हरीश खेत्रपाल (27 वर्ष) निवासी कादंबरी नगर दुर्गा मंदिर के पास दुर्ग, रोहित सिंह पिता जसवीर सिंह (23 वर्ष) निवासी जामुल, के गौतम पिता के शिवा (22 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार, शिवा पिता शशी (22 वर्ष) बालाजी नगर खुर्सीपार, सुधीर चौधरी पिता मोहन चौधरी (23 वर्ष) निवासी घासीदास नगर जामुल शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी ने छाता का सहारा लेते हुए कांग्रेस पर अपने अध्यक्ष की अवहेलना का आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जो गांधी परिवार से अलग हैं, उनका किस तरह से सम्मान किया ये पूरा देश जानता है. खड़गे दलित वर्ग के हैं, उन्हें किनारा किया जाता है. मोहन मरकाम को किनारा किया जाता है, सीएम उन्हें बैठक में लताड़ते हैं. ये दिखावे के लिए अध्यक्ष बनाते हैं, सरेआम बेज्जत करते हैं।
गौरतलब हैं कि पीएम मोदी ने कर्नाटक सभा में कांग्रेस अधिवेशन को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि अधिवेशन में कांग्रेस का झंडा फहराने के बाद सोनिया गांधी को छाता ओढ़ाया, लेकिन खड़गे को नहीं. इसी से पता चलता है कि कांग्रेस किसके हाथ में हैं. वहीं आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ में रणनीति को लेकर बीजेपी नेता केदार कश्यप ने कहा कि पार्टी की क्या स्थिति हैं? केवल दिल्ली और पंजाब में वे सरकार में हैं. एक बेवड़ा है वो क्या करेगा. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो जेल में बंद हैं।
अप्रैल में पीएम मोदी के मन की बात के 100 एपिसोड पूरा होने पर छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में भाजपा सभा करेगी. इस संबंध में केदार कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी की उपलब्धियां बताएंगे. अप्रैल में हमारे छत्तीसगढ़ में भी बड़े कार्यक्रम होंगे. उसके जरिए केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बीजेपी नेता केदार कश्यप ने कहा कि हम चाहते हैं कि विधानसभा की सिटिंग पूरी हो. कांग्रेस हमेशा समय से पहले सत्र को समाप्त करवाती हैं, मुद्दों से बचना चाहती हैं. हमारे सभी विधायक सक्षम हैं, सभी मुद्दों को अच्छे से उठाते हैं।