Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी की आबोहवा ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में यदि दिल्ली को पहले नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर माना जाता है तो दूसरे नंबर पर रायपुर शामिल हो गया। इसके दूसरे नंबर में शामिल होने में प्रदेश के विभागीय तंत्र है जो प्रदूषण खत्म होने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन धरातल पर कही भी प्रदूषण की मुक्तता का अनुभव राजधानी के रहवासियों को नहीं हो रहा है उल्टे वो श्वांस,दमा, दाद-खुजली एलर्जी जैसे सैकड़ों बीमारियों से घिरे हुए महसूस कर रहे है। राजधानी में प्रदूषण इतना बढ़ा हुआ है कि अस्पतालों में सबसे ज्यादा फेफड़ों से संबंधित मरीज पहुंच रहे है। जिन्हें श्वांस लेने में तकलीफ होने के साथ शारीरिक कमजोरी महसूस कर रहे है। हल्का बुखार और हाथ-पैर सिरदर्द के मरीज की संख्या अस्पतालों में बढ़ी है। इसके कारणों को जानने के लिए डाक्टरों से चर्चा करने पर जो खुलासा हुआ वह चौकाने वाला है। डाक्टरों ने कहा का रायपुर में स्वच्छता के अभाव के साथ सडऩ, दुर्गंध, और पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्डे जो भरे ही नहीं गए उसका धूल जो उडक़र सीधे फेफड़ों को इफेक्ट पहुंचता रहे है। साथ शहर की सकरी से सकरी गलियों को पाइप लाइन बिछाने गड्ढा खोद कर अमृत मिशन ने लोगों की जिंदगी में जहर घोल दिया है। लोगों को जब इस पाइप लाइन पानी पीने को मिलेगा तब तक लाखों लोग घायल चुके होंगे। यह जल जीवन मिशन रायपुर के रहवासियों को लिए नासूर साबित हो रहा है। जगह-जगह पूरे राजधानी के 70 वार्डों के साथ चौक-चौराहों गली मोहल्ले में लोग खोदे गए गड्ढे की लेबल जितना गड्डा नहीं भरने से वहां पड़े निर्माण सामग्री से गिर कर दुपहिया, साइकिल चालक घायल हो रहे हैं। शहर का मुख्य चौराहा स्तंभ चौक जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक 24 घंटे रहता है, वहां बीच सडक़ को खोद दिया गया। न तो वहां संकेतक लगाया गया और न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया है जिससे पता चले की यहां आवागमन बंद है।
निगम आयुक्त और पीएचई विभाग को लोग आते-जाते रास्ते में कोसते रहते हैं। विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। जो काम दो महीने में हो सकता था उसे पिछले दो साल से घिस रहे है? लेकिन अभी तक पूरे 70 वार्डों में आपूर्ति पाइप लाइन नहीं बिछा है सिर्फ गड्ढा खोदने का काम जोरों से चल रहा है। जो लोगों के जीवन में अमृत तो नहीं ला पा रहा है बल्कि जहर जैसी कड़वाहट फैला रहा है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 50 लाख परिवारों तक नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने में दो साल की देरी और धीमे काम पर सरकार बड़ा एक्शन लेने जा रही है। शुक्रवार को इस काम में शामिल 38 ठेकेदारों को लेटलतीफी और लापरवाही के आरोप में नोटिस जारी कर दिया गया है। इसका जवाब एक हफ्ते में मांगा गया है।
जवाब नहीं मिला तो संबंधित कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दे दी गई है। इनके पास अलग-अलग 25 करोड़ रुपए से लेकर 150 करोड़ रुपए अर्थात कुल 2.5 हजार करोड़ रुपए के काम हैं। छत्तीसगढ़ में 2019 से शुरू हुई जल जीवन मिशन के योजना में 50 लाख घरों तक नल से पानी मार्च 2024 तक पहुंचाना है। लेकिन अभी 19 लाख घरों तक पानी पहुंचाया जा सका है। समीक्षा में पाया गया कि इसमें देरी ठेकेदारों ने की है। विभाग का नियंत्रण नहीं था, कई जगह महीनों से काम बंद है। मिशन संचालक आलोक कटियार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ठेकेदार विभाग के निर्देश नहीं मान रहे हैं। काम में देरी, इसलिए कटियार ने 38 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। इसलिए मिशन डायरेक्टर ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। उनकी ओर से ठेकेदारों को भेजी गई चि_ी में कहा गया है कि जिन इलाकों में उन्हें योजना के तहत काम मिला है उनकी समीक्षा के दौरान कई खामियां पाई गई हैं। इनमें अधिकांश काम पिछले आठ महीनों से बंद है या जहां चालू है वहां काम की गति धीमी है। वहीं जिन कामों को पूरा कर लिया गया है वहां पर बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है तथा काम की क्वालिटी भी खराब है।
कुछ ठेकेदारों द्वारा अन्य फर्मों के नाम से ठेका लेकर काम किया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं कुछ ने ठेका लेकर उसे पेटी कांट्रेक्टरों को दे दिया है जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए पेटी ठेकेदार ग्रामीण इलाकों में अराजक और मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 50 लाख परिवारों तक नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने में दो साल की देरी और धीमे काम पर सरकार बड़ा एक्शन लेने जा रही है। शुक्रवार को इस काम में शामिल 38 ठेकेदारों को लेटलतीफी और लापरवाही के आरोप में नोटिस जारी कर दिया गया है। इसका जवाब एक हफ्ते में मांगा गया है। जवाब नहीं मिला तो संबंधित कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दे दी गई है। इनके पास अलग-अलग 25 करोड़ रुपए से लेकर 150 करोड़ रुपए अर्थात कुल 2.5 हजार करोड़ रुपए के काम हैं। छत्तीसगढ़ में 2019 से शुरू हुई जल जीवन मिशन के योजना में 50 लाख घरों तक नल से पानी मार्च 2024 तक पहुंचाना है। लेकिन अभी 19 लाख घरों तक पानी पहुंचाया जा सका है। समीक्षा में पाया गया कि इसमें देरी ठेकेदारों ने की है। विभाग का नियंत्रण नहीं था, कई जगह महीनों से काम बंद है। मिशन संचालक आलोक कटियार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ठेकेदार विभाग के निर्देश नहीं मान रहे हैं। काम में देरी, इसलिए कटियार ने 38 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। इसलिए मिशन डायरेक्टर ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। उनकी ओर से ठेकेदारों को भेजी गई चि_ी में कहा गया है कि जिन इलाकों में उन्हें योजना के तहत काम मिला है उनकी समीक्षा के दौरान कई खामियां पाई गई हैं। इनमें अधिकांश काम पिछले आठ महीनों से बंद है या जहां चालू है वहां काम की गति धीमी है। वहीं जिन कामों को पूरा कर लिया गया है वहां पर बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है तथा काम की क्वालिटी भी खराब है। कुछ ठेकेदारों द्वारा अन्य फर्मों के नाम से ठेका लेकर काम किया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं कुछ ने ठेका लेकर उसे पेटी कांट्रेक्टरों को दे दिया है जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए पेटी ठेकेदार ग्रामीण इलाकों में अराजक और मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में एक स्कूली छात्रा द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द की घटना है। जानकारी के अनुसार 6 मंजिला निर्माणधीन इमारत से स्कूली छात्रा ने छलांग कर आत्महत्या कर ली है। वहीं मौक़े पर ही छात्रा की मौत हो गई है। इसके अलावा छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण अज्ञात है। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। ये घटना आज दोपहर एक बजे की है। 
 वहीं छात्रा को निर्माणधीन इमारत पर खड़ा देख आसपास ने लोगों ने बचाने की कोशिश। लोगों के आवाज देने के बाद भी छात्रा नहीं रुकी और निर्माणधीन इमारत से छलांग लगा दी। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बाडी को पोस्टमाटम के लिए मेकहारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया है। बता दें घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ED की छापेमारी, सोने की माला और अधिवेशन को लेकर मीडिया से चर्चा की. जहां सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं. ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका. पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए. उनके बाद जो वेंडर था, उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए गए. उनके घर बैठे रहे।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं. वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किस प्रकार से उन्हें बता रही है, समझना चाहिए. यह उन राज्य में नहीं जाना चाहती, जहां भाजपा है. कांग्रेस को टक्कर नही दे पा रह हैं. अपने जगह ईडी से लड़ाई लड़ रही हैं. ED दूसरे जगह भाजपा को मदद करने को जाती है. उनको भी सद्बुद्धि दे सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।
वहीं सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा झूठी हवा फैलाने के लिए सक्रिय रहती है. इस प्रदेश की संस्कृति है. बांस की माला सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है. हमारे जनजाति विशेष प्रकार के गांव से माला बनाते हैं. भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए. उन्हीं के जिले में ये माला बनती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले के सिलसिले में रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया। नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीबीआई केंद्र सरकार का तोता है। उन्होंने आगे कहा कि, गलत तरीके से मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई है। मनीष सिसोदिया शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं जिससे भाजपा की सरकार डरी हुई है। इसलिए मनीष सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी व गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही अन्य सामग्रियों का निर्माण महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा हैं। गौमूत्र से फसल कीटनाशक और जीवामृत तैयार किये जा रहे हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना (रीपा) आत्मनिर्भरता और सफलता की नई इबारत लिख रही है। इन सबके साथ अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का काम भी पूरे प्रदेश में शुरू हो चुका है महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्व सहायता समूहों के माध्यम से पेंट का निर्माण कर रही हैं।
गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण, सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण के लिए राज्य में 42 उत्पादन इकाइयों को स्वीकृती दी गयी है। इनमें से 13 उत्पादन इकाइयों की की स्थापना हो चुकी है जबकि 21 जिलों में 29 इकाइयां स्थापना के लिए प्रक्रियाधीन हैं। शासन का निर्देश है कि सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल हो।
15 दिनों के अंदर ही 60 हजार रूपए तक के गोबर पेंट का विक्रय
कोरिया जिले के ग्राम मझगंवा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत यहां गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की इकाई शुरू हो गयी है। यहां प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर पेंट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। 15 दिनों के अंदर ही समूह ने 800 लीटर पेंट बनाया है जिसमें से 500 लीटर पेंट का विक्रय किया जा चुका है। पेंट की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। गोबर से बने प्राकृतिक पेंट को सी-मार्ट के माध्यम से खुले बाजार में बेचने के लिए रखा जा रहा है।
पर्यावरण के अनुकूल है प्राकृतिक पेंट
गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती, भारी धातु मुक्त, अविषाक्त एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं।
पेंट निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को हो रहा लाभ
गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया में पहले गोबर और पानी के मिश्रण को मशीन में डालकर अच्छी तरह से मिलाया जाता है और फिर बारीक जाली से छानकर अघुलनशील पदार्थ हटा लिया जाता है। फिर कुछ रसायनों का उपयोग करके उसे ब्लीच किया जाता है तथा स्टीम की प्रक्रिया से गुजारा जाता है। उसके बाद सी.एम.एस. नामक पदार्थ प्राप्त होता है। इससे डिस्टेम्पर और इमल्सन के रूप में उत्पाद बनाए जा रहे हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा प्राकृतिक पेंट का उत्पादन उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रहा है, प्राकृतिक पेंट की मांग को देखते हुए इसका उत्पादन भी दिन ब दिन बढ़ाया जा रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्ष की सरकार है, वहां बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी बीजेपी शासित राज्यो में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी विपक्ष का दमन करने वाली है. इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं ।
वहीं कांग्रेस अधिवेशन में नेताओ के स्वागत के दौरान पहनाए गए माला को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने नेताओं को पहनाए गए माला को सोने का बता रही है. इस पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि- हां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोने की माला से अपने अतिथियों का स्वागत किया है. वो सोने की माला जो माटी पुत्रो ने अपने हाथ से तैयार किया था. छत्तीसगढ़ के स्वर्णभूमि के घास से बनी थी. बीजेपी के लोग इतने ज्यादा नीचे स्तर पर गिर जाएंगे किसी ने कल्पना नहीं की थी. 15 साल तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ियावाद का दामन करने वाले लोगो को कैसे बर्दाश्त होता ।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। एम्स में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैा पीडि़ता की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर कबीरनगर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जून-2022 में राजेश सिंह अपने साथ कबीरनगर थाना इलाके में अपने घर लेकर गया था। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन आरोपी राजेश ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी तो उसने शिकायत नहीं की। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से गलत नजरों से देखना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने एम्स के आंतरिक शिकायत समिति से शिकायत की। इधर, एम्स प्रबंधन का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर मामले की जांच की गई। दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी गई है। महिला के मानसिक उत्पीडऩ की जांच समिति कर रही है।
 पीडि़ता शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। पति के साथ तालाक की बात चल रही है, जिसकी जानकारी आरोपी राजेश को थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले एक फेयरवेल पार्टी में भी आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी, लेकिन उस दौरान वह होश में थी। आरोपी ने गलत हरकत करने की कोशिश की थी लेकिन विरोध करने के बाद माफी मांगने लगा था। जून 2022 में घटना के बाद आरोपी वाट्सएप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। दिसंबर 2022 में एम्स प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी।
 शिव शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, एम्स ने बताया कि एम्स में ऐसे मामलों की जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित है। पीडि़ता की शिकायत पर जांच के बाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचित किया गया है। मानसिक उत्पीडऩ की जांच समिति कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी एम्स के डाक्टरों पर भी गंभीर आरोप लग चुका है। सन 2021 में भी एम्स दिल्ली के मेडिसीन विभाग में कार्यरत सीनियर रेजिडेंस डाक्टर पर बलात्कार का आरोप लग चुका है उस वारदात में भी इसी तरह कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया गया था साथ ही वहीँ के पीजी स्टूडेंट पर भी एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है जिसकी शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भी की गई थी।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आगाज सोमवार से हो गया है. ये मड़ई 4 मार्च तक चलेगा. मड़ई की शुरुआत स्कूटर रैली निकालकर की गई. जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुईं. ये स्कूटर रैली तेलीबांधा तालाब से लेकर आमानाका चौक तक निकाली निकाली गई. जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. बता दें कि 4 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रैल में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया खुद स्कूटी से राजधानी वासियों को संदेश देने निकली.  मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि राज्यस्तरीय महिला मड़ई आज से शुरू हुआ है. काफी अच्छा ये कार्यक्रम होने वाला है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. अमित शाह 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं. जहां केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दौरे पर जाएंगे. इस दौरान अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं. चुनावी साल में अमित शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. शाह भाजपा नेताओं को चुनावी मंत्र भी देंगे।
अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मार्च माह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आएंगे. अमित शाह 15 से 18 मार्च के बीच छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. इस दौरान शाह बस्तर जिले में आयोजित सीआरपीएफ के जनरल परेड के कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिलहाल निर्धारित शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री आजाद की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मातृभूमि की आजादी के लिए उनमें अद्भुत जुनून था। आजाद जी ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 
श्री बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर जी के बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। उनका बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।