Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण श्रीमती तीजनबाई को संगीत नाटक आकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) एवं सुविख्यात लोक गायिका तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि श्रीमती तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक गायन परंपरा पंडवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में उनका अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. मोक्षदा चंद्राकर का यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोककला का सम्मान है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्रीमती तीजन बाई को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) एवं डॉ मोक्षदा चंद्रकार को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद महाधिवेशन की शुरुआत हो चुकी है. पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भाषण होगा, फिर संविधान में संशोधन का प्रस्ताव आएगा. इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा. आज दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पर फूल बिछाए गए थे। हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया जाना जरूरी है, इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार का यह फैसला वनाचंल के वनवासियों तथा आदिवासियों के हित में अहम् साबित हो रहा है। लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि होने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज संग्रहित होता है, जो देश में अव्वल है। सरकार ने संग्राहकों के हित में लघु वनोपजों की संख्या में 9 गुना वृद्धि करते हुए 7 से बढ़ाकर 65 लघु वनोपजों की खरीदी करने का निर्णय लिया। यही कारण है कि इन चार सालों में संग्राहकों की संख्या में भी 4 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है, वर्ष 2018-19 में संग्राहकों की संख्या 1.5 लाख थी जो आज बढ़कर 6 लाख हो गई है।
इस दौरान लघु वनोपज संग्रहण पारिश्रमिक वर्ष 2019-20 में 23 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि का भुगतान संग्रहकों को किया गया। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 158 करोड़ 65 लाख रूपए़, वर्ष 2021-22 में 116 करोड़ 79 लाख रूपए और वर्ष 2022-23 में (जनवरी 2023 की स्थिति में) 57 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि का भुगतान संग्राहकों को किया जा चुका है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में चार वर्षों में 356 करोड़ 44 लाख रूपए मूल्य का लघु वनोपज क्रय किया गया।
गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में समर्थन मूल्य के अंतर्गत खरीदी की जा रही लघु वनोपजों में संग्रहण दर मालकांगनी बीज (सूखा) 100 रूपए, बायबडिंग 94 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-1-35 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-2-31.50 रूपए, आंवला (बीज रहित) सूखा 57 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसी तरह रंगीनी लाख/छिली लाख (सूखा) 220 रूपए, रीठा फल (सूखा) 14 रूपए, वन जीरा बीज 63 रूपए, सतावर जड़ (सूखा) 107 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-1-16 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-2-14.50 रूपए, शहद 225 रूपए तथा नागरमोथा (सूखा) 30 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। माहुल पत्ता 15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-13.50 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-17 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-15.30 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए तथा गिलोय (सूखा) ग्रेड-1-40 रूपए, गिलोय (सूखा) ग्रेड-2-36 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।
इसी तरह कुसुमी लाख/छिली लाख (सूखा) 300 रूपए, वन तुलसी बीज 14.50 रूपए, भेलवा 9.75 रूपए, शिकाकाई फल्ली (सूखा) 50 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-1-36 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-2-33 रूपए, इमली फूल (बीज रहित) 69 रूपए, इमली बीज 11 रूपए तथा महुआ फूल (सूखा) 30 रूपए, महुआ बीज 29 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। झाडू फूल (घास) 50 रूपए, कौंच बीज 21 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-1-37 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-2-33.50 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-1-126 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-2-115 रूपए, करंज बीज 24 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-1-30 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-2-27 रूपए तथा कुल्लू गोंद 125 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। काजू गुठली ग्रेड-1-90 रूपए, काजू गुठली ग्रेड-2-81 रूपए, साल बीज 20 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-1-23 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-2-20.70 रूपए, नीम बीज (सूखा) 27 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-1-42 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-2-38 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।
इसी तरह मालकांगनी फल कच्चा (लाल रंग) 17 रूपए, कालमेघ/भुईनीम (कच्चा)- 5.50रूपए, हर्रा कच्चा 6 रूपए, बहेड़ा कच्चा 5 रूपए, गिलोय कच्चा 5.50 रूपए, हर्रा बाल 30 रूपए, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड) 10 रूपए, झाडू छिंद (घास) 15 रूपए, कोदो 30 रूपए, कुटकी (काला) 31 रूपए, कुटकी (भूरा) 31 रूपए, रागी 35.78 रूपए, अमचूर (सफेद) 120 रूपए तथा अमचूर (भूरा) 80 रूपए, रैली कोसा (भादो) दर नग में ग्रेड-1-4.20 रूपए, रैली कोसा (भादो) दर नग में ग्रेड-2-3.60 रूपए,रैली कोसा (भादो) दर नग में ग्रेड-3-2.80, रैली कोसा (चौती) दर नग में ग्रेड-1-1.50 रूपए तथा रैली कोसा (चौती) दर नग में ग्रेड-2-1.25 रूपए,रैली कोसा (चौती) दर नग में ग्रेड-2-0.7 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी।
इसके अलावा संग्रहण दर आंवला फल (कच्चा) 28 रूपए, रंगीनी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) 275 रूपए, कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) ग्रेड-1-550 रूपए, झाडू कांटा (घास) 25 रूपए, बेलफल (कच्चा) 10 रूपए, जामुन फल (कच्चा) 23 रूपए, सवई घास 15 रूपए, पाताल कुम्हड़ा कंद (सूखा) 20 रूपए, सफेद मूसली कंद (सूखा) 650 रूपए, तीखुर कंद (कच्चा) 17 रूपए, अश्वगंधा जड़ (सूखा) 180 रूपए, कोरिया बीज (इन्द्र जौ) (सूखा) 50 रूपए, कुटज छाल (सूखा) 12 रूपए तथा पलाश फूल (सूखा) 11.50 रूपए प्रति किलोग्राम है।
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस अधिवेशन स्थल में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज ध्वजारोहण किया। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया जाना जरूरी है, इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।
आज अधिवेशन में शामिल बड़े नेता देश के तीन बड़े मुद्दों पर बात करेंगे। ये मुद्दे हैं राजनीतिक हालातों पर, अर्थव्यवस्था पर और इंटरनेशनल अफेयर्स पर। इस बैठक में देश में सेंट्रल एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल किए जाने, देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कैसे संभाल या बेहतर कर सकती है इस पर और देश की विदेश नीतियों पर चर्चाएं होंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक इन मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह से अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसके बाद शाम के वक्त कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि देश को दस साल रिमोट से कंट्रोल करने वाली पार्टी भारत का लोहा सारी दुनिया में मनवाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर बता रही है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा को सोनिया गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने कमजोर प्रधानमंत्री देश पर क्यों थोपा था।
प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मीडिया को नहीं दबा रही। कांग्रेस की सरकार ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। राज्यसभा टिकट से वंचित खेड़ा कांग्रेस के लिए ही बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं। देश की जनता तब तब मोदी जी को मजबूत करती है, जब जब कांग्रेस उन्हें गाली देती है, उनका अपमान करती है। कांग्रेस के लिए खेड़ा जैसे नेता खतरनाक साबित होंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया. प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को बेकार की कवायद करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस उसी ढ़र्रे पर चलती रहेगी, जिस पर चलती आ रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शामिल न होने तथा उस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव न कराये जाने का फैसला लिए जाने को सुनियोजित ड्रामा बताते हुए कहा कि कांग्रेस में अब भी सब कुछ एक परिवार के हुक्म पर हो रहा है। कुछ भी नहीं बदला।
कांग्रेस में लोकतंत्र है ही नहीं। प्रधानमंत्री तक थोपे जाते हैं। नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सरदार पटेल से इस्तीफा दिलवाया गया था। आज भी कांग्रेस पर इसी खानदान का कब्जा है। जब आगामी लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित हार को देखते हुए राहुल गांधी ने पल्ला झाड़ लिया, एक मुख्यमंत्री ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का ऑफर ठुकरा दिया, तब एक दलित नेता को मोहरा बना दिया गया है। कांग्रेस ने अध्यक्ष चुनाव का नाटक किया है। कांग्रेस का मालिक एक ही परिवार है। यदि अध्यक्ष का निष्पक्ष चुनाव हुआ है तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नॉमिनेशन क्यों?
प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कंपनी के मालिकों ने पहले पटकथा भेज दी और उस पर फिल्मांकन करा दिया। तब वे अपनी बाजीगरी के बाद यह जाहिर करने रायपुर चले आये कि कांग्रेस फैसला ले रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस ये लोकतंत्र विरोधी फैसले किसके निर्देश पर ले रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है और आज कांग्रेस का 85वां अधिवेशन का दूसरा दिन है। इस मौके पर आज प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। उनके स्वागत के लिए नया रायपुर स्थित एयरपोर्ट से कई किमी की सड़कों पर गुलाब के फुल सजाए गए हैं। वहीं सेवा दल के लोग सेक्यूरिटी में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि आज कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है और आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मुस्तैद रखी गई है।
आज के कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह 9 बजे AICC, PCC डेलीगेट्स इकट्ठे होंगे। जिसके बाद सुबह 10 बजे फ्लैग होस्टिंग होगी। फिर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। वहीं 11.30 बजे सोनिया गांधी भाषण देंगी। 12 बजे से राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बता दें कि कांग्रेस का 85वां अधिवेशन के पहले दिन संचालन समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। वहीं, संचालन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक बयान सामने आया है. टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है और अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी सीएम बनेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है. मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था. मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा. हालांकि, प्रधानमंत्री के चेहरे पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम के चेहरे के लिए चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर अधिक उपस्थिति है.
बता दें कि रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।
सुबह से चल रही अनिश्चितता की खबरों के बाद दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया।