Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
मोदी-शाह ने डलवाये ईडी के छापे पर डटे रहे भूपेश

K.W.N.S.-रायपुर। साल 2024 के आम चुनाव में अभी भले ही एक साल से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसकी तैयारी साफ नजर आ रही है। कांग्रेस ने साल 2024 के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्ष की एकता और मजबूती पर नए सिरे से जोर दिया है। साथ ही कांग्रेस ने 85वें महाधिवेशन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की घोषणा की है। पार्टी ने तीसरा मोर्चा बनाने की पहल करने वाले दलों को निशाने पर लिया और कहा कि 2024 में तीसरी ताकत की कोई पहल सीधे-सीधे भाजपा-राजग को फायदा पहुंचाएगी।
कांग्रेस महाधिवेशन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस दिशा में अब तक कांग्रेस से दूरी बनाते रहे दलों को साधने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने का एलान करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के लिए पार्टी कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है।
खरगे ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने संप्रग के रूप में समान विचारधारा वाले दलों का नेतृत्व कर देश की मजबूती से सेवा की। मनमोहन सिह के रूप में एक बेहद ईमानदार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोक हितकारी सरकार को साजिश के तहत बदनाम किया गया। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की दावेदारी पेश करते हुए खरगे ने कहा कि मौजूदा कठिन परिस्थितियों में कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सक्षम और निर्णायक नेतृत्व प्रदान कर सकती है।
उन्होंने कहा कि एकजुट विपक्ष की तत्काल आवश्यकता है। किसी तीसरी ताकत के उभरने से भाजपा-राजग को ही फायदा होगा। इसके जरिये तृणमूल कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी, जदएस जैसे उन दलों को घेरने की कोशिश की गई है, जो कांग्रेस से किनारा करते हुए विपक्षी एकता के प्रयासों में जुटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने एक ष्टि पत्र तैयार करने की भी बात कही है, जिसमें बेरोजगारी, गरीबी उन्मूलन, महंगाई, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा। अ
कांग्रेस महाधिवेशन में खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी के छापे पड़वाए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। ईडी के छापे का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि अब रोेने से काम नहीं चलेगा। जिस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बिना डरे लड़ाई लड़ी, ऐसे ही आगे लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा। देश मेें एक तरफ तोड़ने की संस्कृति चल रही है, तो एक तरफ जोड़ने की।
सिर्फ़ चार महीने की तपस्या से सबने देखा देश में कैसे जान आ गई

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी और PM मोदी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही BJP और RSS पर अटैक किया। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मामले की जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बैठाई जा रही है। अडानी और मोदी एक हैं। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है। अडानी की सच्चाई जब तक नहीं आ जाती है रुकेंगे नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि RSS-BJP के लिए एक शब्द है सत्ताग्राही। ये सत्ता के लिए किसी के सामने भी झुक जाएंगे। पार्लियामेंट में मैंने अदाणी पर आक्रमण किया। पूछा कि 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंच गए? आस्ट्रलिया, श्रीलंका जैसे हर जगह उन्हें ही फ़ायदा मिलता है। कांट्रैक्ट मिल जाता है। किसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दबाव डालकर कॉंट्रेक्ट दिलवाया है। मैंने पार्लियामेंट में सिर्फ़ इतना पूछा कि आख़िर रिश्ता क्या है? पूरी की पूरी सरकार, मंत्री अदानी की रक्षा करने लग गए।
राहुल गांधी ने कहा कि कहते हैं कि अदाणी पर जो आक्रमण करता है, वो देशद्रोही है। मतलब अदाणी देश के सबसे बड़े भक्त हो गए। क्या है इस अड़ानी में, जिससे बीजेपी आरएसएस को इसकी रक्षा करनी पड रही है। शैल कंपनियों से हज़ारों करोड़ रुपये बाहर भेजा जा रहा है। ये कंपनियां किसकी है? हिंदुस्तान की सरकार को क्या ये नहीं मालूम कि ये शैल कंपनियां किसकी हैं? जेपीसी का गठन क्यों नहीं हो रहा?
राहुल गांधी ने कहा कि एलआईसी का जो इन्वेस्टमेंट है। उसमें नुक़सान हो रहा है। स्टेट बैंक एक बिलियन डॉलर का लोन अदाणी को दे रहा है। उस टेबल पर मोदी क्यों बैठे हैं? क्या रिश्ता है अदाणी के साथ उनका। मोदी कह देते कि अदाणी के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं, लेकिन रिश्ता है। अदाणी और मोदी एक हैं। देश का पूरा का पूरा धन एक ही व्यक्ति के हाथ जा रहा है। डिफ़ेस, एग्रीकल्चर। डिफ़ेंस सब एक ही व्यक्ति के हाथ जा रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि हम जब सिर्फ़ ये पूछ दें कि रिश्ता क्या है ? हमारी पूरी की पूरी स्पीच हटा दी जाती है। जब तक अदाणी की सच्चाई सामने नहीं आ जाती हम सवाल पूछते रहेंगे। अदाणी की कंपनी में जो लोग काम कर रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि यह कंपनी देश को नुक़सान पहुंचा रही है।
राहुल ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई भी एक कंपनी से शुरू हुई थी। उस कंपनी ने भी हिंदुस्तान का सारा धन उठा लिया था। इतिहास रिपीट हो रहा है। देश के ख़िलाफ़ काम हो रहा है। देश के ख़िलाफ़ काम होगा तो कांग्रेस पार्टी खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि ये पुजारियों की पार्टी नहीं तपस्वियों की पार्टी है। सिर्फ़ चार महीने की तपस्या से सबने देखा देश में कैसे जान आ गई। तपस्या बंद नहीं होनी चाहिए। हर नेता को इस तपस्या में शामिल होना चाहिए। सबका पसीना निकलना चाहिए। सीनियर नेता बैठे हैं। तपस्या का प्रोग्राम बनाइए। अपना खून पसीना देश को देंगे। हम जैसे ही तपस्या में खड़े हो जाएंगे। पूरा देश इसमें शामिल हो जाएगा.
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के महाधिवेशन के दूसरे दिन राजनीतिक मामलों पर 58 बिंदुओं का संकल्प लेने के लिए 11 पन्ने का प्रस्ताव पेश किया गया. कांग्रेस ने शांति को बहाल करने का संकल्प लिया. साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
बता दें कि, कांग्रेस ने अपने राजनीतिक संकल्प में कांग्रेस ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और अखंडता को बनाए रखने का वादा किया है.स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने वाले कानूनों की व्यापक समीक्षा शुरू करेगी. 2014 के बाद दलबदल कर सरकार गिराने के मसले पर संविधान में संशोधन करेगी. पुलिस सुधार के तहत राज्य महिला कांस्टेबल और अधिकारियों की सीधी भर्ती में समाज के कमजोर तबके को आरक्षण देगी. कांग्रेस राष्ट्रीय चुनाव कोष स्थापित करेगी, चुनाव के दौरान राजनीतिक दल को धन आवंटित करेगी।
वहीं Evm के मसले पर अन्य राजनीतिक दलों के साथ सहमति बनाएगी. साथ ही डेटा संरक्षण कानून बनाने पर जोर दिया गया. घृणा अपराधों को रोकने के लिए नया कानून बनाया गया. इसके अलावा विसिल ब्लोअर कानून बनाने का कांग्रेस ने वादा किया।
इतना ही नहींं स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी का अधिकार देगी. राजस्थान की चिरंजीवी योजना राष्ट्रीय स्तर पर लागू की जाएगी. 24-25 में स्वास्थ्य का बजट दोगुना करके GDP का 3 प्रतिशत खर्च करेगी. कांग्रेस ने राज्यपालों को अपने कार्यों के लिए सार्वजनिक रूप से जवाबदेह बनाने की बात कही है. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रयास करेगी. हिमाचल, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और नार्थ ईस्ट के प्रदेशों को विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल करेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रायपुर पहुंचे. वे शाम 4.40 बजे आईआईएम रायपुर के वाई-20 समिट कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे. एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. उन्होंने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा, आखिर इतना भ्रष्टाचार क्यों है? छत्तीसगढ़ में ऐसे कितनी लूट मची है, जिसके कारण एजेंसियों को कार्रवाई करनी पड़ती है।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना 2014 में हमने संकल्प लिया था. एजेंसी अपना काम करती है. उसमें सरकार का सीधे तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. जो भ्रष्टाचार करता है उसके खिलाफ एजेंसियां पहले भी कार्रवाई करती थी. सात दशक का रिकॉर्ड उठाकर देख लो एजेंसियां अपना काम करती है, आगे भी करेगी।
कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा, माफिया सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी, जहां छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटकर यहां की सत्ताधारी लोग खा गए. सरकारी खजाने के बजाय अपने जेब भर गए वहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिस गरीब के लिए पक्का मकान बनाने का काम नल से जल देने का काम बाकी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने का काम मोदी सरकार कर रही है उसको छत्तीसगढ़ के गरीबों से दूर रखने का काम यहां की कांग्रेस सरकार कर रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ को लेकर अभी विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री का तो घेराव कर रहे है. 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के घेराव करने का हमने निर्णय लिया है. यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक के समाप्त होने के बाद मीडिया से चर्चा में कही. भाजपा की बैठक में 5 जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रभारी जिलाध्यक्ष समेत हर जिले के 5 सदस्य मौजूद रहे. बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि जिले की समिति और कार्यकाल और बैठक आज संपन्न हुई. बैठक में योजना-रचना बनी है. इसी प्रकार राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर सभी जगह कार्यक्रम होगा उसको लेकर योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बात कही है. वर्षों तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है. गरीबी का नारा देकर पार्टी गरीब कल्याण की योजना बनाती रही, लेकिन गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने काम किया है. किसानों गरीबों के लिए बैंक के दरवाजे खुले, अच्छी स्वास्थ सुविधा और गरीब कल्याण की योजना नरेंद्र मोदी के सरकार में बनी है. गांव-गरीबी और किसानों का काम भाजपा सरकार में हुआ है. कांग्रेस में कभी ये काम नही हुआ है. उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण योजना का चावल मिल रहा है, इसे बड़ी कोई योजना नहीं है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर मिल रहा है, इससे बड़ी कोई योजना नहीं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दुनिया में भारत का मान बढ़ा है. ये कितनी बड़ी बात है. आज मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी टीकों का निर्माण करवाया है. ना केवल दुनिया में 101 देशों को हमने टीका देना का काम किया है।
कांग्रेस अधिवेशन को लेकर अरुण साव ने कहा कि यह अधिवेशन हम केवल प्रदेश की जनता के नजरों देख रहे हैं. 2018 चुनाव में जनघोषणा पत्र के माध्यम से वादे किए थे. ये 15 क्विंटल धान खरीदी को सीमा समाप्त कर देंगे. बेरोजगारी भत्ता के हकदार युवा पूछ रहे हैं 5 साल के एक 1 लाख 50 हजार रूपए कब मिलेंगे. पेंशन लेने के लिए वृद्ध महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि कब पैशन मिलेगा? शराबबंदी कब बंद होगी. माताएं-बहनें भी वेट कर रही हैं. संविदा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, कर्मचारी, पंचायत कर्मी इंतजार कर रहे हैं कि ये वादे कब पूरे होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। 85वें कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत गुलाब की पंखुड़ी से किया गया. गुलाब का इंतजाम महापौर ऐजाज ढेबर द्वारा किया गया था. एक बीच स्वागत के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा है. जिसमें प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मी ने रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर को धक्का देते नजर आ रहे है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां ऐजाज ढेबर पर की जा रही है. ट्विटर यूजर कमल साहू ने लिखा – पूरे रायपुर को फ्लेक्स पोस्टर से लादने का इनाम मिला है महापौर एजाज ढेबर को….!! चल निकल यहाँ से…ऐसा राजकुमारी का कहना है।
वही रवि मिश्रा ने लिखा – *#कांग्रेसी कार्यकर्ता और कितना नीचे गिरेंगे। भीड़ में एक कार्यकर्ता बाल बाल बचा है। #एजाजढेबर को जोड़दार धक्का। 2 km सड़क को फूलो से सजाने। 40 फीट कट आउट लगाने का फल आज मिला है।
K.W.N.S.-रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केन्द्रित राष्ट्रीय कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उभयलिंगी व्यक्तियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक स्थिति संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों एवं छत्तीसगढ़ से लगभग एक हजार अतिथि एवं प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है. हम देश के लिए लड़ते हैं. अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें. धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें. इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी।
इससे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ राहुल गांधी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि खरगे ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी मिसाल है. खरगे का संघर्ष पार्टी के लिए सबसे बड़ी पूंजी है. सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा को देश में प्रेम सद्भाव और समानता के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा कि राहुल जी की लगन और निष्ठा से यात्रा सफल रही. उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को भी इसकी सफलता के लिए बधाई दी।
सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल है. भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. देश की आर्थिक स्थिति खराब है. देश की महिलाएं, अनुसूचित जाति आदिवासी और अल्पसंख्यक परेशान हैं. अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया. इसे सभी ने हाथ उठाकर समर्थन दिया. संविधान में संशोधन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सभी फॉर्म में पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा. 85वें संशोधन में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 85 संशोधन किए गए हैं. अंबिका सोनी के स्थान पर रणदीप सिंह सूरजेवाला ने संशोधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमेटियों में 50 प्रतिशत पद महिला, एसटी एससी ओबीसी के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है. इसी तरह 50 प्रतिशत पद महिलाओं और युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।
अब कांग्रेस पार्टी पेपरलेस वर्किंग की ओर बढ़ेगी. अब से सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी और डिजिटली रिकॉर्ड रखा जाएगा.
कांग्रेस के कार्यक्रमों या प्रस्तावों में थर्ड जेंडर को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस की सबसे निचली कमेटी बूथ कमेटी होगी. इसके बाद पंचायत, वार्ड, इंटरमिडिएट (जनपद, मंडल), ब्लॉक, जिला और प्रदेश की संरचना होगी।
पार्टी के सारे फॉर्म में संशोधन किए गए हैं. अब पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम लिखा जाएगा.
कांग्रेस के सभी चुने जनपद जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और नगर पालिका व कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ब्लॉक व जिले के ऑटोमेटिक डेलीगेट चुने जाएंगे।
पहले 8 पीसीसी डेलीगेट में एक एआईसीसी मेंबर होते थे. अब 6 पीसीसी डेलीगेट पर एक एआईसीसी मेंबर होंगे. इस तरह इनकी संख्या 1240 से 1653 हो जाएगी. वहीं, 15 प्रतिशत के स्थान पर 25 प्रतिशत मनोनीत सदस्य भी होंगे।
कांग्रेस कार्यसमिति की संख्या 23 जमा दो पर निर्धारित थी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 35 सदस्य होंगे. इनमें 50 प्रतिशत महिला, एसटी एससी ओबीसी और अल्पसंख्यक होंगे।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, लोकसभा व राज्यसभा के नेता कार्यसमिति के सदस्य होंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व लोक निर्माण मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने अटल नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन अटल नगर में चल रहा है। यह भाजपा शासनकाल में बनाया गया है। उन्होंने कहा आज आप भारतीय जनता पार्टी की विकास की सोच, सुंदर सुव्यवस्थित परिकल्पना पर आधारित शहर के अंदर कांग्रेस का अधिवेशन कर रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच है। रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, मंत्रालय बिल्डिंग से लेकर गार्डन तक, जंगल प्रभारी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, लॉ यूनिवर्सिटी तक कैसे बनाया जा सकता है। यह भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने 15 साल में जो एक शहर बसाया है, उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देखें।
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि विकास का पर्याय भाजपा है। अटल नगर में कांग्रेस अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत है। हम आमंत्रित करते हैं कांग्रेस के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व को, वे भाजपा शासन में बने अटल नगर को देखने आएं। जानें कि कैसे एक विकास कार्य संकल्पना से अत्याधुनिक विकास की गाथा लिखी जा सकती है।