Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी छापे के बाद सियासत गरमा गई है. सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल के घर के बाहर पहुंचकर सड़क पर बैठे गए है. साथ ही ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं महापौर एजाज ढेबर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के घर के बाहर प्रदर्शन पर बैठकर ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
बता दें कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है. कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है. बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, संसदीय सचिव/विधायक चंद्रेदेव राय, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई हुई है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों के विरोध में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता विरोध करने जुटे हैं। कुछ देर बाद कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन करने जाएंगे। पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास के सामने विधायक कुलदीप जुनेजा, मेयर एजाज ढेबर सहित कई पार्षद व कार्यकर्ता बाजे गाजे के साथ विरोध करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजाराम ईडी को सन्मति दे भगवान भजन गाया। वही ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मोदी-अडानी के मुखौटे पहने नजर आए।
बता दें कि ईडी की अलग अलग टीमों ने सोमवार को तड़के संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेव राय, देवेंद्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी सहित कई जगहों पर छापे मारे हैं। ईडी के छापों का सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि वे ईडी के छापों से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन जारी की। इस योजना के हितग्राहियों को अब तक 412.19 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही इस योजना के शुरू होने से अब तक कुल 105 लाख 63 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को आज 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद 211 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि प्रदान कर दी गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौपालकों, पशुपालकों, महिला समूहों तथा गौठान समितियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से लाभान्वित पशुपालकों में 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और गोबर खरीदी में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हमने शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया, वह मूर्ति प्राकृतिक पेंट द्वारा पोताई की गई थी, यह अच्छी बात है कि गोबर से बनाए पेंट का आमजनता द्वारा उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतरित की जा रही कुल राशि में से 04 करोड़ 76 लाख रुपए का भुगतान गोबर खरीदी के एवज में की गई। इसमें से 02 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा और 02 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि स्वावलंबी गौठानों द्वारा भुगतान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10 हजार 732 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 09 हजार 720 निर्मित होकर संचालित हो रहे हैं, इसका मतलब यह है कि स्वीकृत गौठानों में से 91 प्रतिशत गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। 07 प्रतिशत गौठानों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना पूरी सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। इससे अनेकों हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर से पेंट बनाने के लिए 21 जिलों में 45 इकाई स्वीकृत हुई हैं, इनमें से 13 इकाईयां प्रारंभ हो चुकी हैं। शेष 32 यूनिट का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। अभी तक 30 हजार 218 लीटर पेंट का उत्पादन हो चुका है। इनमें से 14 हजार 358 लीटर पेंट का विक्रय हो चुका है। इससे 29 लाख 16 हजार 300 रूपए की आय प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि 99 गौठानों में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। अभी तक 01 लाख 33 हजार 484 लीटर गौमूत्र की खरीदी की जा चुकी है। इसका मूल्य 05 लाख 37 हजार 936 रूपए है। गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र कीट नियंत्रक और जीवामृत वृद्धि वर्धक के निर्माण तथा विक्रय से अब तक 28 लाख 96 हजार 845 रूपए की आय हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान बराबर की भागीदारी निभाने लगे हैं। बीते कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यय की राशि अपनी पूंजी से कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
# छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
# तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2022-2023 का विधानसभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
#बजट अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते, पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# टाटा टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के साथ पार्टनशिप में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उन्नयन योजना का अनुमोदन किया गया। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 36 आई.टी.आई. के विकास पर कुल 1216.80 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इससे आई.टी.आई संस्थाओं में मैकेनिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल, बेसिक डिजाइनर एवं वर्चुअल वेरीफायर (मेकेनिकल), मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एण्ड आटोमेशन, एडंवास्ड सीएनसी मशीनिंग, इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजीटल मैन्युफैक्चरिंग एवं आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स सहित अन्य शार्ट टर्म कोर्सेस भी संचालित होंगे।
# छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का इक्कीसवां वार्षिक प्रतिवेदन (एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के लिए) विधानसभा के पटल पर रखे जाने और अग्रिम कार्यवाही के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधिकृत किया गया।
# छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। राज्य नवाचार आयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में नवाचार को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव के साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में दक्षता बढ़ाने, घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु सुझाव तथा समय-समय पर दिए गए अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सुझाव देगा।
# छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के सोलहवां सत्र माह मार्च-2023 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।
# गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर से प्रति किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट के रूपांतरण का प्रतिशत 40 से 33 होने से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन में लगने वाले अतिरिक्त गोबर की लागत राशि एक रूपए की प्रतिपूर्ति सेस की राशि से भुगतान करने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह नगरीय निकाय के गोठानों में अतिरिक्त गोबर की लागत राशि एक रूपए की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा नगरीय निकाय के गोठानों को गोबर क्रय हेतु प्रदाय राशि से किया जायेगा तथा शेष उपलब्ध राशि का उपयोग गोबर क्रय हेतु रिवाल्विंग मनी के रूप में किए जाने तथा वर्मी कम्पोस्ट के सुरक्षित भंडारण के लिए जिला कलेक्टर के अनुमोदन से गोठान परिसर मंे अन्य शासकीय योजनाओं के अभिसरण से गोदाम निर्माण का निर्णय लिया गया।
# छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत ( उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2019 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को एकल स्त्रोत से क्रय/उपार्जन के संबंध में छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम से छूट प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।
# चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।
# मालयानों से एकमुश्त (जीवनकाल/वैकल्पिक) कर उद्ग्रहण हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम-1991 (क्रमांक 25 सन् 1991) में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
# छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान-1991 के नियम 158 छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) अधिसूचना दिनांक 31 दिसंबर 2013 के कंडिका (5) में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
# छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की द्वितीय अनुसूची के भाग-एक में मोटर कारवां का मोटरयान कर निर्धारण करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
# सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के अन्त्योदय एवं प्राथमिकता परिवारों को चना वितरण हेतु भारत सरकार के बफर स्टॉक से 8000 रूपए प्रति टन की सब्सिडी योजना अंतर्गत चना क्रय करने का निर्णय लिया गया।
# औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मेें बंद एवं बीमार उद्योगों के लिए विशेष प्रोत्साहन नीति लागू करने का निर्णय लिया गया। यह एक नवंबर 2019 के पश्चात् बंद एवं बीमार हुए उद्योगों पर लागू होगी। यह नीति केवल विनिर्माण उद्योगों पर लागू होगी।
# छत्तीसगढ़ राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं वेयर हाउसिंग हब के रूप में विकसित करने छ.ग. राज्य लॉजिस्टिक्स नीति 2022 को लागू करने का निर्णय लिया गया।
₹ छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्ति के निपटान हेतु विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न भू-उपयोग अंतर्गत आबंटित भूमि/बिल्टअप स्पेस पर आबंटियों से शेष प्रीमियम अदायगी पर अधिरोपित ब्याज एवं सरचार्ज में छूट देने हेतु वन टाईम सेटलमेंट स्कीम लागू करने का निर्णय लिया गया।
# राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री सह प्रधानमंत्री आवासीय योजना में विधवा, विधुर, परित्यागता एवं अविवाहित पुरूष एवं महिला को शामिल करने का निर्णय लिया गया तथा आवास के लिए पंजीयन की तिथि 31 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई है।
# छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 (संशोधन) विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# मंत्रालय के लिए प्रमुख सचिव/सचिव का एक अस्थाई असंवर्गीय पद के निर्माण निर्णय लिया गया।
# छत्तीसगढ़ राज्य के भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक / अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक छ.स.बल (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय के एक नवीन असंवर्गीय पद को अस्थायी रूप से दो वर्ष की अवधि के लिए सृजन का अनुमोदन किया गया।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राजनांदगांव में नक्सल मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत और दंतेवाड़ा में एक प्रधान आरक्षक की हत्या पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने छत्तीसगढ़ की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वह अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इनका सदैव ऋणी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी शहीद जवानों के परिवार के साथ है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED के अफसर पहुंचे है. इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज़्यादा कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ है। रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार द्वारा ED का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है। हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। “भारत जोड़ो यात्रा” की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है। मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने “परम मित्र” के महाघोटालों पर रेड करें। लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद यानी 24 फरवरी को कांग्रेस का अधिवेशन होना है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल भी आएंगे। इससे पहले ED ने छापे मारे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये कार्रवाई अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी की सच्चाई खुलने और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हताश हो चुकी भाजपा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। पार्टी रायपुर में ED दफ्तर का घेराव करेगी। यह घेराव दोपहर बाद होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
बता दें कि, राजनंदगांव जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सली घटना हुई है। राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने चेकप्वाइंट लगाया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। 2 दिन पहले पुलिस ने 180 पेटी शराब पकड़ी थी। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर प्वॉइंट लगाए गए थे। सोमवार को बोरतालब थाने में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए। फिलहाल नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने मोहन भागवत के मस्जिद दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पिछले साल सितंबर के महीने में आरएसएस प्रमुख एक मस्जिद में गए थे। तोगड़िया ने इस पर कहा है कि ‘सरसंघचालक धर्म धुरंधर है। वह जो चाहे करें। मैं उन पर कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता। मगर चाहे मेरा सिर कट जाए मैं कभी मस्जिद नहीं जाऊंगा। मुझमे ताकत होगी तो उन्हें शिव मंदिर जरूर लाऊंगा’।
पुराने दिनों को याद करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मोहन भागवत मेरे लिए पूजनीय है, ‘हम 40 साल तक एक साथ बैठकर गप्पे लड़ाया करते थे। मोहन भागवत के मस्जिद जाने के मसले पर प्रवीण तोगड़िया कुछ भी कहने से बचते दिखे मगर उन्होंने यह जाहिर जरूर किया कि मोहन भागवत का यह कदम तोगड़िया को रास नहीं आया था।
पिछले साल सितंबर के महीने में दिल्ली स्थित एक मस्जिद में अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ उमर इलियासी से मुलाकात करने मोहन भागवत मस्जिद पहुंचे थे। दावा किया गया था कि इस दौरान 40 मिनट तक RSS चीफ के साथ इस्लामिक नेताओं की सार्थक चर्चा हुई थी।
K.W.N.S.-रायपुर। ईडी की कार्यवाही पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े है यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है अत्याचार है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है भाजपा द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं ईडी की कार्यवाही में नगद ,सोना डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कम से कम छह नेताओं के यहां प्रवर्तन निदेशालय-ED का छापा पड़ा है। केंद्रीय एजेंसी के अलग-अलग दस्तों ने सोमवार तड़के रायपुर और भिलाई में स्थित इन नेताओं के घरों पर दस्तक दी। छापे वाली जगह के बाहर पूरी गली में सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं। कांग्रेस ने इस कार्यवाही को उनका राष्ट्रीय महाधिवेशन डिस्टर्ब करने की साजिश बताया है। बताया जा रहा है, ED के अफसरों ने रायपुर के श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा और भिलाई में छापा मारा है। इस कार्रवाई की जद में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी आए हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और उनके भाई और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव के यहां भी ईडी का छापा पड़ा। एक दिन पहले ही विधायक देवेंद्र यादव का जन्मदिन था। सोमवार तड़के ईडी की तीन अलग-अलग टीमें देवेंद्र यादव के सेक्टर 6 बंगले, हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास जहां भाई धर्मेंद्र यादव रहते हैं और रायपुर में विधायक देवेंद्र के शासकीय बंगले में पहुंची। ईडी के अधिकारियों ने किसी को भी अंदर से बाहर नहीं जाने दिया है। बंगले के बाहर समर्थकों और मीडिया कर्मियों की भीड़ लगी हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य योजना आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई ‘छत्तीसगढ़ एस. डी. जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021’ का विमोचन किया एवं ‘एस. डी. जी. डैशबोर्ड’ लांच किया। साथ ही छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाइब्रेरी का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।
8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 2.06 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.70करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। राज्य में अब तक 5064 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 43.19 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।