Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।
K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में मिलेट्स को शामिल किया जाना चाहिए। इससे देशभर के बच्चों को जहां भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे वहीं मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मिलेट्स उत्पादों के बाजार की समस्या नहीं रहेगी और किसानों को फायदा भी होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल’ का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने और इनसे मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में जन जागरूकता के लिए वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ पहले ही मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के मामले में काफी आगे है और धीरे धीरे मिलेट्स हब के रूप में उभर रहा है। आज जब मिलेट्स फसलों का रकबा जब पूरी दुनिया में सिमट रहा है, तब हमारे राज्य में इसका रकबा बढ़ रहा है। राज्य सरकार से मिलेट्स उत्पादक किसानों को मिले प्रोत्साहन से प्रदेश में मिलेट्स फसलों के रकबा में लगभग 3 गुना वृद्धि हुई है, पहले 70 हजार हेक्टेयर रकबा में मिलेट्स की खेती होती थी, अब यह रकबा बढ़कर 1 लाख 65 हजार हेक्टेयर हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट्स के अंतर्गत मुख्य रूप से कोदो, कुटकी और रागी की खेती होती रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने वाला और समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य सरकार द्वारा कोदो और कुटकी का तीन हजार रूपए समर्थन मूल्य घोषित किया गया और राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलेट्स उत्पादक किसानों को 9 हजार रूपए प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देने के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का उत्पादन बढ़ा। हमारे किसानों का उत्साह बढ़ा और पहले ही साल में 55 हजार क्विंटल मिलेट्स की खरीदी की गई। मिलेट्स की डिमांड बढ़ने के कारण खुले बाजार में इसकी खपत हो रही है, इसके कारण इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 35 हजार क्विंटल की खरीदी ही हो पाई। कोदो, कुटकी एवं रागी का बाजार मूल्य भी बढ़ा, पहले 12 से 15 रुपए प्रति किलो मिलेट्स का बाजार मूल्य होता था, आज बढ़कर 25 से 28 रुपए तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलेट्स प्रसंस्करण के मामले में भी छत्तीसगढ़ बहुत आगे निकल गया है। मिलेट्स प्रसंस्करण का देश का सबसे बड़ा प्लांट छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नथिया नवागांव में बनाया गया है, जिसमें 22 प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। मिलेट्स के उत्पादन, महिला स्व-सहायता समूहों और वनधन समितियों के माध्यम से संग्रहण और प्रसंस्करण के जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार मिला। मिलेट्स की खेती के प्रति किसानों का आकर्षण बढ़ा, उनकी आय में भी वृद्धि हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषक गुणों के कारण आज मिलेट्स की डिमांड देश-विदेश में। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोदो, कुटकी और रागी छत्तीसगढ़ में यह हमेशा से बोया जाता रहा है। यह फसल ग्रामीण क्षेत्रो में उन जमीनों पर लगाई जाती थी, जहां सिचाई नहीं के बराबर होती थी। पहले छत्तीसगढ़ के बड़े किसान भी कोदो को संग्रहित करके रखते थे, क्योंकि सूखे के समय यही पेट भरने के काम आता था। कोदो के बीज 12 वर्ष तक सुरक्षित रहते हैं। इसकी फसल में बीमारी नहीं लगती इस कारण इसमें पेस्टिसाइड का उपयोग नहीं होता। आज फसलों में उपयोग किए जाने वाले पेस्टिसाइड भी लाईफ स्टाईल के साथ बीपी, शुगर, कैंसर जैसे रोगों की वजह है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पानी पड़ने के बाद कोदो का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, इससे फूड पाईजनिंग का खतरा रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलेट्स विशेष रूप से कोदो को मेहनतकश लोगों का भोजन समझा जाता था, कोदो मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर है, शुगर इसमें कम से कम है। आज कोदो अमीरों का भोजन बन गया है। क्योंकि डायबिटिज सबसे ज्यादा इस वर्ग के लोगों में है। मुख्यमंत्री ने कोदो, कुटकी और रागी, लघु वनोपजों की खरीदी और प्रसंस्करण के कार्य में वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलेट्स के गुणों को देखते हुए इसे भोजन की थाली में शामिल किया जाना चाहिए। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मिलेट्स के गुणों को देखते हुए ‘सेहत के मोती, कोदो-कुटकी-रागी’ के स्लोगन के साथ छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इस कार्निवाल के माध्यम से हमें मिलेट्स की खूबियों के बारे में जानने को मिलेगा। कोदो, कुटकी और रागी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 10 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ मिलेट्स मिशन शुरू किया गया। राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स को प्रोत्साहन देने का अभियान छत्तीसगढ़ में सफल रहा, इससे मिलेट्स की बाजार में मांग बढ़ गई है। यह प्रशंसनीय है।

K.W.N.S-रायपुर। खाद्य मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 01 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की ओर से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत इस सम्मेलन में शामिल होंगे। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण से संबंधित मंत्रालय द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में राज्यों के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेशों के खाद्य मंत्री भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्री अपने राज्यों में खाद्यान्नों की खरीदी, भंडारण, संग्रहण और वितरण के संबंध में बेस्ट प्रेक्टिसेस को साझा करेंगे।
K.W.N.S-रायपुर। बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, नक्सली घर में घुसकर मारेंगे तो कौन क्या कर सकता है। बीजेपी के चक्काजाम को लेकर उन्होंने कहा भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत पर राजनीति कर रही है। इन्हें शर्म आना चाहिये मैं इसकी निंदा करता हूं, जनता सब समझ रही है। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी के बयान पर निशाना साधा और कहा- भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत पर राजनीति कर रही है। इन्हें शर्म आना चाहिए, मैं इसकी निंदा करता हूं जनता सब समझ रही है। बीजेपी सरकार के समय हमारे नेता मारे गए थे। ताड़मेटला में 700 घर खाली हुए थे, उस समय बीजेपी के नेता सोए थे क्या। घटना का हमें भी दु:ख है, हमारी सरकार सतर्क है।
मंत्री लखमा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं को नक्सली यदि घर में घुसकर मारेंगे तो कौन क्या कर सकता है। इसके बाद भी हमारी पुलिस की जिम्मेदारी है। भूपेश बघेल की सरकार बस्तर में काम कर रही है। उकसाने का काम भाजपा कर रही है, बस्तर में इस बार भी एक सीट ये नहीं जीतेंगे। हुक्का बार को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा- हमारी सरकार ने सालभर पहले हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाया था, बीजेपी की सरकार में ऐसे लोग फल फूल रहे थे और दलाली कर रहे थे। हुक्का बिकेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्निवाल का आयोजन सुभाष स्टेडियम में 17 से 19 फरवरी तक होगा। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शाम 7.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे मीडिया सिटी महोबा बाजार पहुंचेंगे और वहां आयोजित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात महोबा बाजार से प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस आएंगे।

K.W.N.S.- रायपुर। बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर प्रदेश में सियासत जारी है. बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, बीजेपी लाशों पर राजनीति कर रही. उनके पास कोई मुद्दे नहीं है. जब बीजेपी की सरकार थी तो छत्तीसगढ़ नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था. बीजेपी की सरकार थी तब कांग्रेस के बड़े नेताओं की हत्या हुई थी. अब नक्सलवाद में कमी आई है तो भाजपा लाशों को लेकर राजनीति कर रही।
कांग्रेस के लाश पर राजनीति करने के आरोपों पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता लगातार मारे जाए और हम लोग चुपचाप बैठे रहे. कांग्रेस यही चाहती है. यदि कोई दूसरी घटना कांग्रेसियों के साथ घट जाए तो कांग्रेस सीबीआई, एसआईटी और न्यायायिक जांच की मांग करते हैं. झीरम के सबूत मुख्यमंत्री के जेब में है तो भी कुछ नहीं होता. झीरम की जांच एफबीआई, सीआईए से करवानी चाहिए.विधायक चंद्राकर ने कहा, हमारी जान मुर्गे के बराबर है. हमें एनआईए की जांच से आपत्ति नहीं है. छत्तीसगढ़ पुलिस और गृह मंत्री अक्षमता स्वीकार कर ले कि राज्य की एजेंसी से जांच नहीं करवा सकते. भूपेश बघेल कब से एनआईए और केंद्रीय संस्थाओं पर भरोसा करना सीख गए हैं. यह आश्चर्य का विषय है।
हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित करने पर बीजेपी प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा, हुक्का में दारू को क्यों नही जोड़ देते? 5 कांग्रेसियों का नाम बता दूंगा जहां पुलिस हुक्काबार में घुस के बताए. हुक्का, ऑनलाइन सट्टा, जुआ ये कांग्रेस सरकार के मुख्य स्टार्टअप हैं. ये उनके लिए जनता की सेवा है. कल्याकारी राज्य की अवधारणा है. हुक्का बार को लेकर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, हुक्का बार पर कार्रवाई की जा चुकी है. कहीं भी चोरी छिपे इस प्रकार की गतिविधियों में किसी की संलिप्तता दिखती है तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा।
K.W.N.S.- रायपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों की हत्या पर बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, थोड़ी भी शर्म होती तो मौत पर राजनीति नहीं करते. छत्तीसगढ़ की जनता समझती है, वोट पाना, कुर्सी पाना मुद्दा है, मौत पर राजनीति करते हैं, मैं इसकी निंदा करता हूं. मंत्री लखमा ने कहा, ताड़मेटला में 700 गांव खाली हो गया. 300 घर जला दिए उस समय सोए थे? झीरम में कांग्रेस के बड़े नेता शहीद हुए तब कहां गए थे ? घटना का हमें दुख है. हमारी सरकार सतर्क है. कोई घर घुस के मारेगा तो उसमें कौन क्या कर सकता है? उसके बाद भी हमारी सरकार भूपेश बघेल का एक ही नारा है विकास, सुरक्षा और शांति. बस्तर में शांति हो रहा है. उसको बिगाड़ने का काम बीजेपी कर रहे हैं. हुक्का बार कप अवैध घोषित करने को लेकर कवासी लखमा ने कहा, हमारी सरकार सालभर पहले हुक्का को प्रतिबंधित किया. बीजेपी सरकार में ये फल फूल रहे थे. बीजेपी दलाली कर रही थी. हमारी सरकार ने बंद करने का प्रयास किया. भारत सरकार से भी अनुमति मांगी, अनुमति दी गई है. हुक्का कहीं भी बिकेगा सख्त कार्रवाई होगी. अपराधियों को जेल होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप के हर्षित लैंडमार्क की ग्रेंड लॉन्चिग 18 से शुरू होगी। 18 से 20 फरवरी तक चलने वाले महाशिवरात्री स्पेशल ऑफर रायपुर में प्रिमियम प्रापर्टी खरीदने के सुनहरे सपने को साकार करने जा रहा है सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप। तो देर किस बात की जल्दी आइए और किफायती दरों में कांक्रीट की मजबूती के साथ पाएं अपने सपनों का घर।
हर्षित लैंडमार्क के A, B, C, D, E ये पांच ब्लॉक में करीब 250 से ज्यादा खुशहाल परिवार निवासरत हैं और सर्व सुविधा युक्त परिसर का आनंद ले रहे हैं।
हर्षित लैंडमार्क 750 फ्लैट भव्य और विशाल प्रोजेक्ट हैं। इसमें बजट फ्लैट्स से लेकर बड़े और शानदार लग्जरियस फ्लैट हैं।
लग्जरियस फ्लैट
लग्जरियस फ्लैट की श्रृंखला में G और F टावर्स की भव्य लॉचिंग इस महाशिवरात्रि यानि 18,19,20 फरवरी को किया जा रहा है।
कमर्शियल स्पेस
हर्षित लैंडमार्क के जी टावर्स में सभी प्रकार के कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। भूतल एवं प्रथम तल पर बहुत ही शानदार और बुटिक शॉप्स उपलब्ध हैं और द्वितीय तल पर ऑफिस स्पेस उपलब्ध है।
प्रिमियम कॉलोनी में ओपन गार्डन के साथ ये सब कुछ…..
हर्षित लैंडमार्क प्रिमियम कॉलोनी में ओपन गार्डन, सीसीटीवी कैमरा, जिम, पूजा स्थल एवं बच्चों के खेलने के लिए किड जोन के साथ कॉलोनी की सुरक्षा के लिए मजबूत बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है। हर्षित लैंडमार्क में पर्यावरण मानकों के अनुरूप में हरियाली वाले प्लांट आपको यहां लक्जरी मैट्रो लाइफ का अहसास कराएंगे।
आप भी अगर रायपुर स्मार्ट सिटी में अपने लिए फ्लैट की तलाश में हैं तो हर्षित लैंडमार्क में बुकिंग करना फायदेमंद सौदा है। हम आपको अपने परिवार सहित हमारे साइट का विजिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
साइट वेन्यू..? हर्षित लैंडमार्क, हीरापुर चौक के पास रिंग रोड.2 रायपुर छत्तीसगढ़।
हेड आफिस: सिंघानिया बिल्डकॉम प्रा. लि. एम्स हास्पिटल के पास. रायपुर, छत्तीसगढ़ फोन नंबर- 9827-321-321

K.W.N.S.- रायपुर। नशे के विरुद्ध छग के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि हमें सभी बच्चों को अपने बच्चों की तरह ही समझना होगा। प्रदेश में हुक्का बार संचालन अवैध घोषित करने का निर्णय हमारे युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक एवं राज्य में एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। हुक्का बार संचालन अब गैर जमानती अपराध है।
बता दें कि प्रदेश में हुक्का बार के संचालन को अवैध घोषित करते हुए नया कानून लागू कर दिया गया है। अब हुक्का बार का संचालन करते पाए जाने पर गैर जमानतीय अपराध दर्ज होगा। हुक्का बार संचालन की रोकथाम के लिए अधिनियम में संशोधन करते हुए कठोर प्रविधान किए गए हैं। संशोधित अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रदेश के भोजनालय, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तंबाकू एवं अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बारों पर कठोर कार्रवाई करते हुए समस्त हुक्का बारों को बंद करने के निर्देश दिए थे। संशोधन अधिनियम के तहत राज्य में किसी भी प्रकार के हुक्का बार के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है।
रायपुर में 18-19 फरवरी को होंगे चार मैच

K.W.N.S.-रायपुर। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(सीसीएल) का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 18 व 19 फरवरी को होगा। इसमें बालीनुड के कलाकारों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो, हीरोइन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अगले वर्ष से छत्तीसगढ़ के फिल्मी कलाकार भी इसमें हिस्सा लेंगे। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के संचालक आनंद बिहारी यादव ने बताया कि इस वर्ष 2023 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया है।
18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे। दर्शकों के लिए 200 रुपये से 5000 रुपये तक अलग-अलग कैटेगरी में टिकट उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक छत्तीसगढ़ के तमाम कलाकारों, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के साथ हुई।बैठक में भोजपुरी टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव ने कहा कि अगले साल छत्तीसगढ़ के कलाकारों की भी एक टीम इस लीग में उतारी जाएगी। क्रिकेट मैच खेलने हिंदी, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं सांसद रविकिशन, सांसद कलाकार मनोज तिवारी, सांसद निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली, महिमा गुप्ता, बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बाबी देओल,अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला समेत 100 कलाकार आ रहे हैं।