Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1265

Browsing: रायपुर

48 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं प्रदर्शन जारी, सीएम हाउस का घेराव करने का लिया निर्णय

रायपुर February 16, 2023

 

K.W.N.S-रायपुर। 48 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को बूढ़ातालाब धरना स्थल में अल्टीमेटम के नोटिस की कॉपी जलाकर प्रदर्शन करेंगे. वहीं 20 फरवरी को रैली निकालकर सीएम हाउस का घेराव करेंगे. राजधानी में संयुक्त मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 6 सूत्रीय मांगो को लेकर मोर्चा खोला है. एक लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं. उनकी मांग है कि सहायिका को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाएग, सुपरवाइजर पद पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लें, कार्यकर्ताओं को प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के रूप में दर्जा दिए जाए. मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी किया जाए और सेवा वृद्धि के बाद 5 लाख रुपए एकमुश्त दिया जाए।
 
 

नर्स अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अब सड़कों पर, निकाली वादा निभाओ रैली

रायपुर February 15, 2023

रायपुर। प्रदेश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत नर्स अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अब सड़कों पर उतर आई हैं। रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल से जेल रोड तक नर्सों ने वादा निभाओ रैली निकाली। इसमें रायपुर के अलावा महासमुंद, राजनांदगांव और महासमुंद की नर्स भी शामिल हुईं। नर्सेस ऑफ़ियर्स एसोसिएशन के बैनर तले निकाली गई रैली में शामिल हुईं नर्सों की मांग ग्रेड पे बढ़ातरी, स्टॉफ में बढ़ोतरी, नर्सिंग ऑफिसर पदनाम – जिसमें कोई वित्तीय भार न हो, औऱ नर्सिंग भत्ता है. मांग पूरी न होने पर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतवानी दी है। रैली में शामिल होने के लिए शासन से सिर्फ 100 नर्सों को ही अनुमति मिली थी, जिसकी वजह से केवल 100 नर्सें ही रैली में शामिल हुईं।

संघ की प्रांताध्यक्ष रीना राजपूत ने कहा कि हमारी मुख्य ग्रेड पे में बढ़ोतरी है। शासन ने 2018 में कमेटी बनाई थी, जिसकी अनुशंसा अभी तक लागू नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने खुद वादा किया था, आश्वासन दिया था। इसके अलावा सबसे ज्यादा दिक्कत स्टाफ शॉर्टेज की है, जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। नर्स दुर्गेश्वरी यादव ने कहा कि मांगों को लेकर शासन की ओर से पहल नहीं होने पर 15 मार्च के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की घोषणा करेंगे। 2018 में हमने ऐतिहासिक आंदोलन किया था, जेल जाकर भी हमने कई प्रताड़नाएं सही थी। भूपेश बघेल ने हमसे वादा किया था, उनका शासन आएगा तो हमारी मांगों को प्रमुखता से रखेंगे। लेकिन 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उनकी तरफ से किसी भी तरह से कोई भी पहल नहीं की गई है।

 
 

20 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 125 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर February 15, 2023

10वीं पास युवाओं के लिए जॉब

 बलोदाबाजार। जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 20 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक एक्यूरेट होम केयर द्वारा नर्सिंग असिस्टेंट के 30 पद, योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष, वेतन 7 हजार से 10 हजार रूपये तक देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।

 

फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा फायर मेन के 20 पद, योग्यता डिप्लोमा फायर सेफ्टी उत्तीर्ण एवं अनुभव, सेक्यूरिटी गार्ड के 30 पद, योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, ड्रायविंग हैवी लायसेंस के 10 पद, योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, उम्र 22 वर्ष से 40 वर्ष, वेतन 9 हजार से 15 हजार रूपये तक देय होगा, कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा। सुमीत बाजार रायपुर द्वारा सेल्स एक्सक्यूटीव के 35 पद, योग्यता दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 7 हजार से 9 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र सिमगा होगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण, पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727- 222143 में सम्पर्क कर सकते है।

राजधानी में पैसे के लिए प्रेमिका की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रायपुर February 15, 2023

रायपुर। राजधानी में मुर्रा भट्टी इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर दिया है। आरोपी प्रेमी मोहम्मद सुलतान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका इमराना की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी और महिला एक ही बिरयानी सेंटर में दो ढाई साल पहले मिले थे, जहां दोनों के बीच आपस में बातचीत शुरू हुई और बातचीत के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चला। इसके बाद आज सुबह युवक महिला के घर पहुंचा और वह उससे पुराने पैसे की बात करने लगा।

युवक का कहना था कि वह 8 महीने से खुद का बिरयानी सेंटर चला रहा था, जिसमें उसको नुकसान हुआ है। महिला ने युवक को पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ और युवक ने महिला की हत्या कर दी. महिला के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक की शादी देखने के लिए कुछ दिन पहले वह यूपी गई हुई थी. वहीं पति नारायणपुर में लगे मेले में बच्ची के साथ गया हुआ है। आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि हत्या की सूचना प्राप्त हुई है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और मृतका के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद को लेकर हत्या करना समझ आ रहा है। आरोपी के विरुद्ध हत्या की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल 

रायपुर February 15, 2023

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन समारोह का आयोजन शाम 4.30 बजे पी.टी.एस. माना कैंप, रायपुर में किया जाएगा। समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे । यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट की तर्ज पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो खेलों रस्सा-कसी और गेंडी दौड़ को भी शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिले की पुलिस और सभी बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की फेंसिंग टीम, कराटे टीम, पुलिस डॉग एवं अश्व दल के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
 

लोकसभा चुनाव को लेकर पवन बंसल और तारिक अनवर रायपुर पहुंचे दिया बड़ा बयान

रायपुर February 15, 2023

 
K.W.N.S.- रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव तारिक अनवर रायपुर पहुंचे. इस दौरान पवन बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण अधिवेशन नहीं हो रहा है. लोकसभा की तैयारियां निरंतर चलती रहती हैं।
अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने महासचिव तारिक अनवर के साथ रायपुर पहुंचे पवन बंसल ने एक बार पहले भी हम आए थे, और आज फिर आए हैं. पार्टी की छत्तीसगढ़ इंचार्ज यहां पहले ही आई हुई हैं. हमें मालूम है कि तैयारियां जोरों से हो रही है. देशभर से 12 हजार नेता इसमें पहुंचेंगे. इसके प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ऑल इंडिया प्रदेश कमेटी के नेता यहां पहुचेंगे. और कुछ मेहमान भी होंगे. कुल मिलाकर यह सेशन 24, 25, 26 मार्च चलेगा. पवन बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण अधिवेशन नहीं हो रहा है. कांग्रेस का यह 85 वां अधिवेशन है, कोई पहला अधिवेशन नहीं हो रहा है. लोकसभा की तैयारियां निरंतर चलती रही है. 25 तारीख को इसकी चर्चा होगी. जब सभी शामिल होंगे. अधिवेशन में बैठक के बाद रेगुलेशन तय किया जाएगा।
 

रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेसी हुए हैरान, दौरे पर पहुंची है कुमारी शैलजा

रायपुर February 14, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट के अंदर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता कांग्रेसी गमछा और गुलदस्ता देकर स्वागत करना चाह रहे थे, लेकिन कुमारी शैलजा ने उन्हें रोक दिया. इससे कार्यकर्ता मायूस हुए, लेकिन मुस्कुराकर उन्होंने गमछा और गुलदस्ता मरकाम सहित अन्य नेताओं को भेंट कर दिया. एयरपोर्ट के अंदर लाउंज में कुछ देर रुकने के बाद कुमारी सैलजा मुस्कुराती हुई बाहर निकली, लेकिन नाराज दिख रही थी. आज पहली बार ऐसा हुआ कि उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात भी नहीं की. पत्रकार आवाज लगाते रहे लेकिन मैडम बिना कुछ कहे चली गईं।
एयरपोर्ट के अंदर से लेकर बाहर जो कुछ भी दिखा उससे यही चर्चा थी कि कांग्रेस प्रभारी क्या नाराज हैं ? उनकी नाराजगी के पीछे की वजह क्या हो सकती है ? वैसे बीते दिनों केसी वेणुगोपाल, पवन बंसल और तारिक अनवर के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कुछ विषयों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी की खबर चर्चा में रही थी. वहीं एआईसीसी से प्रदेश कांग्रेस के दो नेता अरविंद नेताम और अमरजीत चावला को नोटिस भी हुआ है।
 

सीएम भूपेश बघेल ने पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन

रायपुर February 14, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। पुलवामा हमले के शहीदों को सीएम भूपेश बघेल ने नमन किया और कहा – पुलवामा हमले की हृदयविदारक खबर और दृश्य आज भी हम सबकी आँखों के सामने महसूस होते हैं। हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हम उनका, उनके परिवारों का ऋण कभी नहीं चुका पाएँगे।हम सब कोटि-कोटि नमन एवं श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं।
बता दें कि पुलवामा में हुए टेरेरिस्ट अटैक को आज 4 साल पूरे हो गए हैं. 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3:00 बजे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी. पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर द्वारा सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. CRPF के काफिले में 78 बसें थीं. इस अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इस काफिल में सीआरपीएफ के लगभग 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर की यात्रा कर रहे थे. हालांकि भारत ने महज 12 दिनों में ही ‘नापाक’ पाक से बदला ले लिया. भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट एयरस्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को ढेर कर दिया था।
 

 हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी  

रायपुर February 14, 2023

 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास नवजात बच्ची का शव मिला है. इसकी सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के अस्पतालों से बच्ची के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. आसपास के स्थानीय रहवासियों से भी पूछताछ की जा रही है।
आजाद चौक सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिला है. आसपास के जितने भी अस्पताल हैं. उनमें बच्ची के संबंध में डिटेल निकलवाई जा रही है. दो तीन दिनों में कितने बच्चे हुए हैं. बच्ची के मां बाप कौन हैं, कहां के हैं, कौन यहां छोड़कर गया है. पुलिस छानबीन में लगी हुई है. आसपास के जितने भी स्थानीय घर हैं, सभी से पूछताछ की जा रही है।
 

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल 22 फरवरी को लेंगे शपथ 

रायपुर February 14, 2023

 
 K.W.N.S.-रायपुर। देशभर के कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके भी शामिल हैं. उनकी जगह नए राज्यपाल की जिम्मेदारी बिस्वा भूषण हरिचंदन को सौंपी गई है. अब राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि तारीख फिक्स हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुसुईया उईके की जगह 22 या 23 फरवरी को शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में प्रारंभित तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 बिस्वा भूषण हरिचंदन के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बने और जनता पार्टी बनने तक वो राज्य महासचिव से पद पर रहे. आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था. बता दें कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की जगह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को यहां की कमान सौंपी गई है. 84 वर्षीय बिस्वा भूषण हरिचंदन ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. वह ओडिशा की भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 बार विधायक रह चुके हैं. 1980 से 88 के दौरान वे 8 साल तक बीजेपी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भी रहे. 2004 में वह राज्य की बीजद-भाजपा सरकार में मंत्री बने।
 
 

Previous 1 … 1,263 1,264 1,265 1,266 1,267 … 2,035 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.