Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। 11 से 14 फरवरी को वाराणसी में आयोजित मास्टर्स नेशनल गेम्स की प्रतियोगिता के लिए छग से वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग की टीम आज रवाना हुई छग वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन मास्टर्स के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि 12 फरवरी को वेट लिफ्टिंग और 13 फरवरी को पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी प्रतियोगिता के लिए चयनित वेट लिफ्टिर खिलाड़ी इस प्रकार से है।
1 दिलीप कुमार बिलासपुर 2 सीतलेश पटेल छग पुलिस 3 आशा तिग्गा कोरिया 4 राजकुमारी ठाकुर तखतपुर 5 आरती खड़कवंशी चिरमिरी 6 मानिक ताम्रकार रायपुर उसी प्रकार पावर लिफ्टिंग के खिलाडी 1 मुन्नू स्वामी बस्तर 2 प्रमोद कच्छ कोरबा 3 बाबु लाल बंसोड खैरागढ़ 4 राजेश पैदाम खैरागढ़ 5 नरेश कुमार रायपुर 6 मानिक ताम्रकार रायपुर 7 कमला देवी मंगतानी शामिल है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कल होने वाले बस्तर दौरे से पहले छत्तीसगढ़ का सियासी माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कि हमारी पार्टी में क्या होता है और क्या नहीं होता है, सीएम को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्व मंत्री ने यहां तक कह दिया कि 2023 भाजपा की सरकार आती है तो महज अधिकारी ही नहीं अपितु राडार में सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री भी है। साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि ऐसे अधिकारी भी हैं जिनको जीवन में 35 साल सर्विस करना है। कहीं ना कहीं वह गलत काम कर अपने भविष्य को खराब कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों का ध्यान देना चाहिए। उनके 13 मंत्रियों में एक भी मंत्री उनसे खुश नहीं है। एक भी मंत्री की बात अधिकारी सुनते नहीं है। उनके अनुसार काम नहीं होता है। वहीं मोदी जी की सरकार को देखिए, पूरे देश में उसका नाम हो रहा है।
हाथियों द्वारा लगातार उत्पात मचाए जाने पर बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश का वन विभाग है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। जितने मद हैं वह अधिकारियों की पॉकेट मनी बन चुकी है। कैंपा मद में 5 हजार करोड़ रुपए आए हैं। एलीफेंट कॉरिडोर क्यों नहीं बन रहा है। हाथी और मानव द्वंद में हमें हाथियों की भी रक्षा करना है। मानव की भी रक्षा करना है। राज्यपाल को भेजे गए नोटिस को हाईकोर्ट की तरफ से वापस लेने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट में मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण नोटिस जारी कर दिया। संवैधानिक संस्थाओं में आपसी विवाद उत्पन्न नहीं हो इस दृष्टि से हाईकोर्ट ने अपना नोटिस वापस लिया है। यह हमारे संविधान की रक्षा करेगा।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र द्वारा आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। हाई स्कूल परिसर, डूंडा रायपुर में आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में आज 108 जोड़ो का विवाह किया जा रहा है। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक रायपुर पश्चिम एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय तथा विधायक रायपुर शर्मा भी मौजूद।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। देशी कट्टा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी फैजल खान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना स्थित शराब भठ्ठी पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेवरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधान सभा उदयन बेहार द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को कट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। 
जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम फैजल खान निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा फैजल खान की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा कट्टा को मध्य प्रदेश से लाना बताया गया। जिस पर आरोपी फैजल खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग देशी कट्टा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 66/23 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 गिरफ्तार आरोपी – फैजल खान पिता साजिद खान उम्र 22 साल निवसी छतरपुर बेनी गंज मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर (म.प्र.) हाल पता चैरसिया कालोनी टिकरापारा, रायपुर। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट से सउनि प्रेम राज बारिक, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, आर. आशीष राजपुत, राजकुमार देवांगन, तथा थाना खम्हारडीह से सउनि रमेश यादव एवं आर. सबरूद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आजाद चौक अनुभाग में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल द्वारा दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना आजाद चौक में 25, थाना सरस्वती नगर में 13, थाना आमानाका में 14, कबीर नगर में 11 इस प्रकार कुल 63 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 16600/- रूपये जुर्माना किया गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। फसल की अच्छी पैदावार के लिए उचित देखरेख के साथ पर्याप्त सिंचाई भी जरूरी है। भौगोलिक दृष्टि से पहुंचविहीन और अविद्युतीकृत क्षेत्रों में किसानों के लिए खेतों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या रही है। इन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा बड़ी सहूलियत बन कर उभर रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में सैकड़ों किसान सौर सुजला योजना के माध्यम से अपने खेतों में सोलर पंप लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। इससे खेतों को भरपूर पानी मिलने लगा है, जिससे उत्पादन भी बढ़ा है। पानी की सुविधा होने से कई किसान खेतों के बीच मछली पालन और अतिरिक्त फसल लेकर अतिरिक्त कमाई भी करने लगे हैं। सौर ऊर्जा से पंप चलने से जहां किसानों को बिजली गुल की समस्या तथा भारी भरकम बिजली बिलों से छुटकारा मिला है, वहीं रात में वाटर रिचार्जिंग का समय मिलने से जमीन का जलस्तर भी नहीं गिरता है।
सुदूर वनाच्छादित दुर्गम स्थलों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा इन क्षेत्रों में रियायती दर पर किसानों को सोलर पम्प दिए जा रहे हैं। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 5 हॉर्स पावर का पम्प अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को 10 हजार रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग को 15 हजार रूपए और सामान्य वर्ग को 20 हजार रूपए में प्रदान किये जा रहेे हैं। इसी तरह 3 हॉर्स पावर के पम्प अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को 7 हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग को 12 हजार और सामान्य वर्ग को 18 हजार रूपए में प्रदान किये जाते हैं। अब सूरज की रोशनी खेतों की प्यास बुझाने लगी है, कांकेर जिले में ही योजना के तहत 6 हजार 821 किसानों के खेतों और 268 गौठान चारागाह में 7 हजार 89 पम्प स्थापित किये गए हैं। क्रेडा द्वारा 5 साल तक सोलर पंप का मेंटेनेंस भी किया जाता है। जिससे किसानों के लिए सिंचाई अब आसान हो गई है।
खेती किसानी के लिए अब बारिश पर निर्भरता नहीं
दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम सुरूंगदोह के किसान सीताराम ने बताया कि उनका खेत पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण विद्युत लाईन पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। सिंचाई सुविधा के अभाव में वे खेती-किसानी के लिए वर्षा के जल पर ही निर्भर थे। सौर सुजला योजना के बारे में पता चलने पर उनके सामने बिना बिजली के सिंचाई का एक नया विकल्प आया। उन्होंने अपने खेत में तीन हार्स पावर का सोलर पंप स्थापित कर लिया। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से वे मक्का उत्पादन के साथ सब्जी की खेती और मछली पालन भी कर रहे है, इससे उन्हे अच्छी आमदनी हो जाती है।
पानी का साधन मिलने से बढ़ी किसानों की कमाई
जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के सैकड़ों किसान भी सौर सुजला योजना का लाभ ले रहे हैं। क्षेत्र के राम कृष्णपुर के किसान परिमल बोस ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में 05 हार्स पावर का सोलर पंप लगाया है। सोलर पंप के माध्यम से वे तालाब में पानी भरकर मछली पालन कर रहे हैंं। इससे एक साल में उन्हें लगभग 03 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। साथ ही खेतों में मक्के की खेती से 04 लाख की कमाई हो रही है।
अब साल भर लहलहाते हैं खेत
इसी तरह अंतागढ़ विकासखण्ड के दुर्गम एवं वनांचल ग्राम उसेली के किसान झिटकू राम तारम ने बताया कि उनकी दो एकड़ जमीन दूध नाला के समीप स्थित है। जमीन में वर्षभर जल स्तर बने रहने के बावजूद वह सिंचाई साधन के अभाव में खेती नहीं कर पाते थे। सौर सुजला योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने खेतों में 5 हार्स पावर का सौर ऊर्जा चलित सिंचाई पंप लगवा लिया। सिंचाई की समस्या दूर होने से अब वह मिर्च, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों के साथ-साथ दलहनी फसलों का उत्पादन भी कर रहे हैं, इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। अब पूरे वर्ष खेतों में हरियाली रहती है, जिससे वे बहुत खुश हैं। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम निशानहर्रा की किसान श्रीमती सुकोन्तिन शोरी का खेत भी पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण विद्युत पहुंच से दूर था। पहले वह वर्षा आधारित खेती करती थीं। अब वह तीन हार्स पावर के सोलर पंप के माध्यम से खेतों की सिंचाई करने लगी हैं। ड्रिप सिस्टम के माध्यम से सिंचाई कर टमाटर, करेला, लौकी जैसी अन्य सब्जियों का उत्पादन कर वह अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय मैनपाट दौरे लिए रवाना हुए. दौरे में जाने से पहले सीएम बघेल ने सड़क हादसे में 7 बच्चों की मौत पर शोक जताया और कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहायता राशि दी जा रही है. वहीं आरक्षण मुद्दे पर एक बार फिर राजभवन पर निशाना साधते हुए कहा, राजभवन बीजेपी के हाथों में खेल रहा है, हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम के सवाल को लेकर जवाब देते हुए कहा कि हमारे पास जो पैसा जमा रहेगा वो देंगे. इसमें सारे कंडीशन है. कांकेर में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर सीएम बघेल ने कहा, यह बहुत दर्दनाक घटना है. उन्होंने संवेदना व्यक्त किया और कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जा रही है।
आईएएस नीरज बंसोड़ को गृहमंत्री के निजसचिव बनाये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह सवाल उनसे पूछना चाहिए जहां चुनाव हो रहे है. वही के अधिकारियों की क्यो नियुक्ति हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पं.नेहरू को लेकर की गई टिप्पणी पर सीएम बघेल ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री सीना ठोक-ठोक के बात कर रहे थे. जो बात कहनी थी वो बात नहीं किये. पीएम मोदी ने अडानी के बारे में कुछ नहीं बोला. देश जो सुनना चाहता है उसके बारे में वो नहीं बोले. अडानी दूसरे से 23 नंबर पर कैसे पहुंच गए।
राज्यपाल की आपत्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा, व्यक्तिगत तौर पर मैं राज्यपाल का बहुत सम्मान करता हूँ, वो मेरी बड़ी बहन हैं, लेकिन राजभवन भारतीय जनता पार्टी के हाथों में खेल रहा है, यह हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. आर्टिकल 200 के तहत तीन ही काम राज्यपाल कर सकती हैं, या तो दस्तखत करे, या लौटा दें या अनंत काल तक अपने पास रोक दें, लेकिन अनंत काल का मतलब इतना लंबा समय नहीं होता. राज्यपाल छोड़े गए ग्रे एरिया का दुरुपयोग कर रही हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। पीएम मोदी और अडानी पर जुबानी हमला करते सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से बातचीत में बघेल ने कहा – 2 नंबर का अमीर व्यक्ति खिसककर 23वें नंबर पर पहुंच गया। इससे ज्यादा घोटाले का क्या सबूत चाहिए प्रधानमंत्री जी? 
बता दें कि कभी ​दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहने वाले अरबपति गौतम अडानी को इस साल बड़ा नुकसान झेलना पड़ा और वे पिछले हफ्ते तक 22वें स्थान पर पहुंच चुके थे. हालांकि गौतम अडानी (Gautam Adani in Rich List) ने मंगलवार को 5 पायदान की उछाल दर्ज की है और अब ये 17वें नंबर पर आ चुके हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, इनकी कुल नेटवर्थ 60.8 अरब डॉलर है.फोर्ब्स की लिस्ट में बिलेनियर गौतम अडानी को 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जबकि मुकेश अंबानी की दौलत में 264 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. अब ताजा आंकड़ों में मुकेश अंबानी की दौलत गौतम अडानी की नेटवर्थ से 22 अरब डॉलर ज्यादा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी ने साल 2022 के दौरान तमाम अमीरों को पीछे छोड़कर अच्छी कमाई की थी, लेकिन 2023 के दौरान और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की दौलत तेजी से गिरी है. सिर्फ 13 दिनों में ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 117 अरब डॉलर कम हुआ है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। चुनावी घोषणापत्र में किये गये वादे को पूरा करने सिंचाई कर माफी संबंधी जारी किये गये जल संसाधन विभाग के आदेश ने 4 वर्षों का नियमित सिंचाई कर अदा करने वाले 90 प्रतिशत किसानों को सकते में डाल रखा है । वे इस आदेश को डिफाल्टरो को इनाम और नियमित सिंचाई कर अदा करने वाले किसानों को सजा ठहरा रहे हैं । इस संबंध में सन् 2021 में शासन का ध्यानाकर्षण कर इन 90 प्रतिशत किसानों से वसूल किये जा चुके राशि को आगामी वर्षों में समायोजित करने अथवा उन्हें लौटाने की‌ मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने व विभाग द्वारा सिंचाई कर वसूली की प्रक्रिया पुनः शुरू कर दिये जाने से एक बार फिर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ ने सिंचाई मंत्री रवीन्द्र चौबे को मेल से ज्ञापन भेज व्यापक किसान हित में शीध्र निर्णय लेने का आग्रह किया है ।
रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने बंगोली सिंचाई उपसंभाग के सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों की हुयी बैठक के बाद प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी है कि जल संसाधन विभाग द्वारा बकायादार किसानों का सिंचाई कर माफ कर दिये जाने संबंधी सन् 2021 के 3 मई को जारी आदेश से यह स्थिति उत्पन्न हुयी है । ज्ञापन में सिंचाई कर अदा करने संबंधी कानून का उल्लेख करते हुये जानकारी दी गयी है कि हरेक कृषि वर्ष में 15 मार्च तक सिंचाई कर अदा करना होता है और इसके बाद पेनाल्टी वसूल की जाती है । कृषि वर्ष सन् 2017 – 18 का सिंचाई कर इस तकनीकी आधार पर माफ न किये जाने कि वह बकाया की परिधि में नहीं आता की जानकारी देते हुये ज्ञापन में आगे बतलाया गया है कि सन् 2021 में बकायादार किसानों का सिंचाई कर माफ किये जाने संबंधी आदेश जारी होने के पूर्व ही प्रदेश के 90 प्रतिशत किसान कृषि वर्ष 2018 – 19 , 2019 – 20 व 2020 – 21 का सिंचाई कर या तो निर्धारित समयावधि में या फिर कालान्तर में पेनाल्टी सहित जमा कर चुके थे इस वजह से इस आदेश का लाभ सिर्फ उन रसूखदारों व प्रभावशाली किसानों को मिला जिनसे कर वसूल कर पाने की हिमाकत विभागीय अधिकारी नहीं कर पाते । ज्ञापन में इस संबंध में पूर्व में सन् 2021 के 11 अगस्त को सौंपे गये ज्ञापन की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये लिखा गया है कि नियमित कर अदा कर चुके 90 प्रतिशत किसानों का राशि समायोजित करने अथवा वापस लौटाने संबंधी मांग अभी तक शासन के पास विचाराधीन रहने व विभागीय कर्मियों द्वारा सन् 2021 – 22 का राशि पेनाल्टी सहित व वर्तमान कृषि सत्र 2022 – 23 की राशि अदा करने दबाव बनाया जा रहा है जिसे कि समायोजित करने की स्थिति में अदा करने की जरूरत नियमित सिंचाई कर अदा करने वाले किसानों को नहीं पड़ता । इस संबंध में शीघ्र ही शासन से व्यापक किसान हित में निर्णय कराने का आग्रह चौबे से किया गया है । शर्मा ने जानकारी दी है कि इस संबध में विचार करने आहूत बैठक में फरफौद सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे गोविंद चंद्राकर , मालीडीह से अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , भानसोज से अध्यक्ष रहे थानसिह साहू , संडी से अध्यक्ष रहे प्रहलाद चंद्राकर , बोडरा से अध्यक्ष रहे धनीराम साहू , लखौली से अध्यक्ष रहे तुलाराम चंद्राकर , आरंग से अध्यक्ष रहे मनमोहन गुप्ता , भोथली से अध्यक्ष रहे भारतेन्दु साहू तथा फरहदा से अध्यक्ष रहे योगेश चंद्राकर सहित क्षेत्र के‌ प्रबुद्ध किसान मौजूद थे ।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के फेक फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों से पैसे मांगे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ठग के साथ ठगी. जिन्होंने महिलाओं, किसानों और पूरे राज्य को ठगा, आखिर उन ठग महाराज के साथ किसने ठगी की.. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में देते हुए बताया कि उनके नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि ऐसे किसी भी संदेश के छवाले नें न आएं और ऑनलाइन ठगी से बचें.