Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की चुनौती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कवासी के नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। एनआईए से केस वापस कराएं हम सबका नार्को टेस्ट कराएंगे। सीएम ने मीडिया से चर्चा में अजय चंद्राकर के बयान पर कहा कि आयोग फैक्ट फाइडिंग नहीं कर सकती, जांच एजेंसी ही असली जांच करती है। उन्होंने कहा कि एनआईए को झीरम घाटी का केस वापस करना चाहिए। हम जांच करा लेंगे, फिर डॉ.रमन सिंह मुकेश गुप्ता सबका नार्को टेस्ट होगा। कवासी लखमा भी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार है। अगर वह नार्को टेस्ट चाहते हैं, तो तैयार हो, और जांच के लिए केस तो वापस करें।
 बता दें कि जस्टिस सतीश अग्निहोत्री झीरम न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल फिर से बढ़ाने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ होनी चाहिए। मंत्री कवासी लखमा को सब जानकारी है। लखमा घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। झीरम नक्सल कांड पर पीडि़त परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला। लखमा जिसे भी दोषी बताए उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। मुझे दोषी बताएं तो मुझे फांसी पर चढ़ा दें। जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाने से कुछ नहीं होगा ?चंद्राकर ने कहा कि लखमा से सरकार को तत्काल इस्तीफा लेकर पूछताछ करनी चाहिए। झीरम के मामले में सिर्फ राजनीति ही होती रही है। कांग्रेस सिर्फ न्याय देने की बात कहती रही।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार से क्लब में शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रस्तावित प्रावधान के बारे में सदस्यों ने अपने विचार रखें। 
 बैठक में राजीव युवा मितान क्लब योजना हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट मंे स्वीकृत राशि में से एक निश्चित राशि प्रशासकीय व्यय हेतु रखने और शेष राशि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय के निर्देश पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय समिति के बैंक खाते में अंतरित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी तरह से राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अनुदान राशि का व्यय करने वित्तीय नियमों का पालन कर राशि का आहरण तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक की तत्काल भुगतान आवश्यक ना हो। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री एन.एन. एक्का, जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, प्रभारी अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब श्रीमती रानू साहू, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता सिन्हा, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्यान जी.एल. सांकला सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में कवर्धा के लिए रवाना होंगे। जानकारी सीएम सचिवालय ने दी है. जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 12 बजे कवर्धा के लिए रवाना होंगे। जहां जी श्याम पैलेस लालपुर रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर फेकारी जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.30 बजे वे रायपुर लौट आएंगे।
   
 

 K.W.N.S.-रायपुर। झीरम नक्सल कांड मामले में फिर सियासत गरमाने लगी है. BJP विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा तो भाजपा इतना तिलमिला क्यों रही है ?. सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह से पूछताछ होनी चाहिए. नक्सल घटना के दौरान डॉ. रमन सिंह की सरकार थी. रमन सरकार में मंत्री रहे सदस्यों से पूछताछ होनी चाहिए. अजय चंद्राकर को कुछ पता है तो उन्हें जांच आयोग के पास जाना चाहिए. जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा तो भाजपा इतना तिलमिला क्यों रही है।
अजय चंद्राकर ने कहा था कि मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ होनी चाहिए. मंत्री कवासी लखमा को सब जानकारी है. लखमा घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं. झीरम नक्सल कांड पर पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला. लखमा जिसे भी दोषी बताए उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए. मुझे दोषी बताएं तो मुझे फांसी पर चढ़ा दें. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा था कि लखमा से सरकार को तत्काल इस्तीफा लेकर पूछताछ करनी चाहिए. झीरम के मामले में सिर्फ राजनीति ही होती रही है. कांग्रेस सिर्फ न्याय देने की बात कहती रही।
 अजय चंद्रकार ने कहा था कि जांच आयोग बनाने की जरूरत नहीं थी. झीरम का सत्य तो सामने है. कांग्रेस को राजनीति करनी है. अगर जांच पूरी हो गई तो राजनीति कैसे करेगी. कितनी ही कमेटियां बना दी गई ? किसकी जांच पूरी हुई ? जब प्रत्यक्षदर्शी सरकार में मंत्री है तो उनका इस्तीफा लेकर उनसे पूछताछ होनी चाहिए. अजय चंद्रकार ने कहा था कि कवासी लखमा को तो सब पता है. उनसे बंद कमरे में रोज पूछताछ होनी चाहिए. वो जिसे दोषी बताए उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए. मुझे दोषी बताते हैं, तो मुझे फांसी पर लटका दे. इस मामले में सिर्फ राजनीति हो रही है. कांग्रेस सरकार आने के बाद पीड़ित परिवार को क्या मिला ? जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाने से कुछ नहीं होगा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा सचिवालय से जारी हुई अधिसूचना में बताया गया कि विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 14 बैठके होंगी। अन्य कामकाज के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट होगा पेश। तो वहीं अब सत्र को लेकर बयानवाजी का दौर शुरू हो गया है। बता दें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है यहां बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है। 
बजट सत्र को लेकर बीजेपी के विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि अब तक का सबसे छोटा सत्र बुलाया गया है। 13 दिन का सत्र मजबूरी में बुलाया गया है। राज्य सरकार को सत्र 2 दिन का बुलाना चाहिए जिसमें पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हो वहीं दूसरे दिन बजट पेश कर समाप्त कर देना चाहिए। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने अच्छे काम किए है तो फिर विधानसभा से क्यों भार रही है। ये अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक विचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के दौरान रायपुर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एस.एल. निगम, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र और ग्राम सिरपुर निवासी प्रधान पाठक आदित्य सिंह ठाकुर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। इतिहासकारों ने संगोष्ठी में उपस्थित स्कूली बच्चों के सिरपुर और उससे जुड़ी इतिहास की जिज्ञासा और संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया। इस दौरान इतिहासकारों ने सिरपुर के वैभवशाली इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी का आयोजन सिरपुर के कांवरिया शेड मेला मैदान में किया गया। संगोष्ठी में इतिहास में रुचि रखने वाले स्कूल, कॉलेज सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी उपस्थित थे। 
संगोष्ठी के दौरान पुरातत्वविद डॉ.एल.एस. निगम ने कहा कि हम अपने पुरातात्विक चीजों को सहेज कर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सिरपुर के ऐतिहासिक मन्दिर को बचा कर रखा है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इतिहासकार डॉक्टर रमेंद्रनाथ मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में दक्षिण कौशल में जो भी स्थापनाएं हुई वो आज पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। सिरपुर के माटी-माटी में भगवान निवास करते है। आरंग और सिरपुर में ताम्र-पत्र मिले जिसे हमने शासन की मदद से सहेज कर रखा है। 
उन्होंने कहा कि जन जागरण में युवाओं की जिम्मेदारी है विकास के लिए कार्य करें ताकि हम अपनी संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों को बचा पाएं और इसके लिए हमें खुद जिम्मेदारी उठानी होगी। वक्ता आदित्य सिंह ठाकुर ने विचार में बताया कि छत्तीसगढ़ में कई ऐतिहासिक धरोहर है।उनमें सिरपुर सबसे प्राचीन व विश्व प्रसिद्ध है। अभी भी इस शानदार जगह में कई अनछुए पहलू हैं। प्राचीन काल में यहाँ घने जंगल थे, महानदी के इस तट पर मिट्टी के बड़े-बड़े टीले थे। जिनके नीचे लक्ष्मण देव मंदिर, बोध प्रतिमाएँ आदि प्राचीन मूर्तियाँ मिली। संगोष्ठी के समापन के बाद अतिथियों और स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार व्यक्त अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने किया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री यहां रायपुर आर्च डायसिस स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे भारत और नेपाल के लिए वेटिकन के राजदूत श्री लियोपोल्डो जिरेल्ली, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा भी समारोह में उपस्थित हैं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कांकेर के लिए रवाना हो चुके है. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा- संगठनात्मक प्रवास है, मेरा कोशिश रहेगी कि प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता से सीधा संवाद हो, आज भी प्रवास पर जा रहे हैं, प्रभारी का काम संगठन को निचले स्तर पर सक्रिय करना है। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के नक्सलवाद पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य जी जो भी शब्द बोलते हैं, बहुत सोच समझकर बोलते हैं. उन्होंने जो कहा प्लानिंग से कहा होगा. इतने बड़े संत के बारे में हम कमेंट करना उचित नहीं समझते. बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि नक्सलवाद पैदा क्यों हुआ, इस पर भी विचार करना पड़ेगा. नक्सलवाद के विषय पर इतने बड़े संत ने कुछ बात कही है तो संपूर्ण राष्ट्र को एक होना चाहिए इसमें कहां दिक्कत है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के दरभा घाटी के झीरम में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के काफिले पर किए गए हमले की जांच के लिए गठित जांच आयोग का कार्यकाल अब 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। शासन के समक्ष आयोग ने सौंपा गया कार्य पूरा नहीं होने का हवाला दिया था। जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की सूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। विदित हो कि 25 मई 2013 को कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेते हुए दरभा घाटी के झीरम पहुंचे थे कि, तभी नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कांग्रेस नेताओं और उनके सुरक्षा गार्ड को संभलने का मौका तक नहीं मिला। नक्सलियों ने कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को ढूंढकर गोली मारी। उसके बाद नक्सलियों ने एक एक कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को मौत के घाट उतार दिया।
 इस हमले में महेंद्र कर्मा के अलावा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के 29 नेताओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इलाज के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की भी जान चली गई थी। इस नरसंहार के 10 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब भी झीरम के जख्म हरे हैं। आंसुओं और दर्द में आज भी झीरम के पीड़ित डूबे हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दूसरी ओर इस घटना पर राजनीति लगातार जारी है। यही वजह है कि 9 साल बाद भी हम झीरम के गुनहगार तक नहीं पहुंच पाए हैं।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर/कांकेर। कांकेर के शासकीय राशन दुकान विक्रेता संघ मंगलवार से सड़क पर उतरकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते जिले के 485 राशन दुकानों में तालेबंदी हो गई है और राशन वितरण ठप्प हो गया है।
दरअसल, संघ के कर्मचारी लंबे समय से राशन वितरण की विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें खाद्यान कटौती, सर्वर की समस्या, मानदेय व्यवस्था, कमीशन राशि सहित खाद्यान शॉर्टेज की मांगें प्रमुख हैं। अपनी इन मांगों को पूरी नहीं करने पर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने बताया कि कांटा कनेक्टिविटी पूर्णता ई पास मशीन में बंद होना चाहिए। सरवर बंद होने पर हितग्राहियों और विक्रेताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
प्रदेश में लगातार समस्या आ रही है क्योंकि एक राशन कार्ड में चार बार एंट्री कॉल करने पर 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। जब से काटा कनेक्टिविटी हुई है, तब से सरवर की समस्या लगातार बनी हुई है। जिसके कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गया है। इसलिए काटा कनेक्टिविटी को पूरी तरीके से बंद किया जाए और एक ही फिंगर से खाद्यान्न सामग्री की ई पोस मशीन में पुष्टि की व्यवस्था की जाए ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से क्रियान्वयन हो सके।