Browsing: रायपुर

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज कांकेर और जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। बता दें कि वे दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे शाम पांच बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। सिंहदेव शाम छह बजे जगदलपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। वे शाम सात बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 15 फरवरी को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर के कुम्हारपारा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन करेंगे। वे सवेरे 11 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। सिंहदेव दोपहर 01:20 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 01:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। यह कहानी है हौसलों की उस उड़ान की, जो उन लोगों द्वारा एक संकल्प और विश्वास के साथ शुरू की गई है, जिन्हें उड़ने की तमन्ना तो है, लेकिन कभी उड़ान भरा नहीं। वे जिंदगी की सफर में ठीक से चल ही नहीं पाये, क्योंकि उन्हें अब तक ऐसा कोई मिला नहीं, जो उन्हें यह बता सकें कि कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है और मंजिल पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ना भी पड़ता है। अब जबकि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में प्रारंभ किये गये ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा से मदद तथा जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से प्रेरणा मिल गई है तो इनके अपने मंजिल पर पहुंचने का सफर भी धीमी चाल से शुरू हो गया है, और संभव है कि इस सफर की रफ्तार बढ़ेगी, कई ख्वाहिशें पूरी होंगी। 
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम पेण्ड्री के गौठान में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरूवात हो गई है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जहां इन रीपा कार्यक्रमों में ग्रामीण बेरोजगारों को प्राथमिकता से आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की है, वहीं गौठानों के आसपास संचालित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को भी रोजगार से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने की कोशिश की है। जिला प्रशासन की इन्हीं प्रयासों के बदौलत पेण्ड्री के गौठान में जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह के रूप में 12 ऐसी महिलाएं और पुरूष भी है, जिनमें से 10 सदस्य शारीरिक रूप से दिव्यांग है और मशरूम की खेती अपनाकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन्हें खुशी है कि जिला प्रशासन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठान में मशरूम के व्यवसाय से जोड़ा और शेड़ बनाकर देने के साथ उत्पादन को बढ़ाने में आर्थिक सहयोग की। कुछ दिन पहले समूह के कार्यों को देखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इनके प्रयासों को सराहा और सफलता की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने आपको दिव्यांग न समझिए, कुछ लोग शारिरिक रूप से ठीक होकर भी कुछ प्रयास नहीं करते, लेकिन आप सभी ने आत्मनिर्भर बनने जो हौसला दिखाया है वह काबिल ए तारीफ है।
 वैशाखी नहीं, हमारे प्रयासों को देखिये… समूह में अधिकांश सदस्य किसी न किसी रूप में शारीरिक रूप से प्रभावित है। ग्राम पेण्ड्री की रहने वाली इन महिलाओं में अध्यक्ष तिरूपति कश्यप बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग है और वैशाखी कैलिपर सपोर्ट से चलती है। सचिव रनिया कश्यप एक पैर से दिव्यांग है। अन्य सदस्य श्यामकली कश्यप, उर्मिला कश्यप, आनंद राम, जय प्रकाश, गीता कश्यप, कृष्ण कुमार, रामकृष्ण, बिंदु बाई है, जिसमें से कुछ सदस्य पैर से तो कुछ आंख या अन्य रूप से दिव्यांग है। समूह की अध्यक्ष तिरूपति कश्यप कहती है कि हमारी पूरी कोशिश है कि हम शासन और जिला प्रशासन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा मशरूम का उत्पादन कर आगे बढ़ेंगे। वह बताती है कि पहले वे सभी बेरोजगार थीं और घर पर आश्रित थीं। अब उन्हें आर्थिक सहयोग जिला प्रशासन के माध्यम से मिला है। मशरूम की खेती से आमदनी बढ़ने पर ऋण की राशि लौटायेंगी। अध्यक्ष तिरूमति कश्यप ने यह भी बताया कि दो कमरों में लगभग 19 सौ बैग मशरूम लगाई है। बाजार में लगभग 150 रूपये किलों में बेचना तय हुआ है। एक बैग से एक माह में 3 किलो मशरूम का उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वे गौठान परिसर में आकर अपने कामकाज में व्यस्त हो जाती है। दिव्यांग होने से चुनौती और व्यवसाय में बाधा आने के सवाल पर वह मुखर होते हुए कहती है कि हमारे साथ वैसे तो दो सहयोगी भी है, जो दिव्यांग नहीं है, लेकिन आप हमारे प्रयासों को देखिये, वैशाखी को नहीं…।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर एवं कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामसिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं। आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पाटनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन जानने के लिए मैं यहां पर आया हूं। 
इससे पहले वे चंपारण पहुंचकर आज महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है। उन्होंने भूमिपूजन के पश्चात क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी।
 


K.W.N.S.- रायपुर। अभनपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चंपारण स्थित जगतगुरु श्रीमद वल्लभाचार्य जी और श्री चम्पेश्वर महादेवजी का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी साथ थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के उस कथन पर तंज कसा है, जिसमें पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा था कि नाना (नेहरू) का सरनेम लिखने में शर्म आती है। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं को दादा के बजाए नाना का सरनेम लिखना चाहिए।बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में भारत टॉप टेन में नहीं है। ऐसे में कैसे विश्व गुरु बनेंगे? उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से जरूर हम आगे हैं, लेकिन भुखमरी, गरीबी, शिक्षा सब में हम लोग निचले पायदान पर हैं। जो पड़ोसी देश है नेपाल बांग्लादेश उससे भी निचले स्तर पर हैं, तो फिर विश्व गुरु कैसे बनेंगे? 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कहा निर्मला कभी प्याज नहीं खाती। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि मैं कितनो पर भारी पड़ रहा हूं, सब पर भारी पड़ते अगर प्रधानमंत्री अडानी के बारे में बोल देते। अडानी ही सब पर भारी पड़ गए। सत्ता पर अदानी भारी पड़ गए इसलिए सत्ता पक्ष के लोग एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं। प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे तो नितिन गडकरी के अलावा सभी ने थपथपाया। नड्डा के बस्तर दौरे पर सीएम ने कहा चुनाव आ रहे हैं तो दौरे पर आएंगे ही। बाकी समय पर तो नहीं आएंगे। चुनाव नजदीक आ रहे तो सभी आएंगे। हम लोग उत्तर प्रदेश जाते थे तो 144 धारा लग जाता था। छत्तीसगढ़ में हम लोग नहीं लगाएंगे। नड्डा जी अपने गृह प्रदेश को नहीं बचा पाए। यहां क्या कर लेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की बात पर कहा बजट सत्र में लाएंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर आज महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है। उन्होंने भूमिपूजन के पश्चात क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू भी उपस्थित रहे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बस्तर दौरे पर है. नड्डा नारायणपुर भी जाएंगे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. शुक्रवार रात नक्सलियों ने सागर साहू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. सागर साहू 25 साल से भाजपा से जुड़े हुए थे। 
बता दें कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की शुक्रवार को नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. नारायणपुर के छोटे डोंगर थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया जिस समय वारदात हुई उस समय सागर साहू घर में बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान दो बाइक में सवार होकर चार आरोपी पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी. घटना के बाद उन्हें पहले छोटेडोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के बाद 43 किलोमीटर दूर नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस रायपुर के अधिकारियों ने जांच में पाया कि मेसर्स पुष्पक ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स फाइव स्टार ट्रेडिंग कंपनी बिना किसी खरीदी-बिक्री के बोगस कंपनी बनाकर अस्तित्वहीन सप्लायर्स बनने का झांसा देने वाले संचालक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला 15 करोड़ से उपर का है लेकिन पकड़ाया 6.75 करोड़। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) जोनल कार्यालय रायपुर ने 6.75 करोड़ के फर्जी आईटीसी पास करने के मामले में फर्म के संचालक आशीष बंसल को गिरप्तार किया है। तीन फर्मों के माध्यम से 44,21,98,621 करोड़ के इनवाइस जारी कर स्क्रैप की खरीदी -बिक्री दर्शाई गई थी। यह कंपनी वर्ष 2020-21 से फर्जी बिल जारी कर रही थी, शुरूआत में कम गड़बडिय़ां की गई थी, सूचना के आधार पर अधिकारियों ने उपरोक्त फर्म के रजिस्टर्ड पतों पर कबीर नगर और उनके सक्रिय संचालक के आवास पर छापामार कार्रवाई की गई थी, जांच में पाया गया कि आशीष बंसल व्दारा इन फर्मों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय सेवाकर आसूचना महानिदेशालय जोनल कार्यालय रायपुर के अफसरों ने कहा कि विभाग ऐसी गड़बडिय़ों पर लागातर नजर रख रही है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूएस-एड (USAID), इनजेंडर हेल्थ (Engender Health) और ममता संस्था के सहयोग से लिंग आधारित हिंसा (Gender Based Violence) तथा यौन हिंसा के पीड़ितों के लिए चिकित्सा-कानूनी सहायता (Medico-legal Care) और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में एम्स (AIIMS) रायपुर और बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने रायपुर संभाग के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टॉफ नर्सेज को प्रशिक्षण दिया। 
कार्यशाला में बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज के डीन एवं फोरेंसिक मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. देवीदास और रायपुर एम्स में फोरेंसिक मेडिसीन विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. शगुन ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, उप संचालक डॉ. टी.के. टोंडर और डॉ. वी.आर. भगत, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ. अमर सिंह ठाकुर तथा यूएस-एड की सुश्री अनिता शर्मा भी शामिल हुईं। कार्यशाला में कुल 95 डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सेज ने भाग लिया।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर रेलवे-स्टेशन के बाहर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर द्वारा रायपुर मंडल के भाटापारा, रायपुर,भिलाई,बीएमवाई ईएलएस , ङब्लू आर एस ,दूर्ग एवं मंदिर हसौद के रेसुब पोस्टो को कर्तव्य पालन के बेहतर सुविधा और अपराध नियंत्रण के लिये आधुनिक दो पहिया वाहन हीरो एक्सट्रीम 160 सी सी मोटरसाइकिल प्रदान किया।इस दौरान मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त रायपुर और सम्बंधित पोस्टो के अधिकारी एवम बलसदस्य मौजूद रहे।