Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1264

Browsing: रायपुर

भाजपा के 4 नेताओं की निर्मम हत्या सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं – डॉ. रमन सिंह 

रायपुर February 16, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार और भूपेश बघेल अपना पल्ला झाड़ने के लिए आज एनआईए जांच की बात कर रहे हैं. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र सामने आया है. भाजपा के 4 नेताओं की निर्मम हत्या हो रही है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा वापस ली जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने हमले का संकेत भी प्रशासन को दिया था. यहां तक की वो अपनी जान का खतरा बताकर पत्र लिखते है. इसके बाद भी पुलिस सुरक्षा नहीं दे पाई. अब डीजीपी एनआईए को पत्र लिख रहे हैं।
 कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में कांग्रेस के राज में लूट और फुट दिख रहा है. इसका प्रमाण हर दिन सामने आ रहा है. राहुल गांधी की यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आई, इसलिए यहां अधिवेशन हो रहा है. मुख्यमंत्री अपने आप को एकमात्र नेता साबित करने में लगे हैं. मोहन मरकाम जैसे नेता की फोटो पोस्टर से गायब है. प्रधानमंत्री आवास मामले को लेकर रमन सिंह ने कहा 16 लाख आवास छीने गए हैं. ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ी गई है. मकान छीनकर मुख्यमंत्री ने अपराध किया है. जिसे प्रदेश की जनता देख रही है. इस चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिल जाएगा. चार माह से निराश्रित पेंशन बंद है. सभी संगठन आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की सड़कें गड्ढे में परिवर्तित हो गयी है।
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा- देश का भविष्य है आज की युवा पीढ़ी

रायपुर February 16, 2023

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज की युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है,देश और राज्य को आप लोगों से काफी उम्मीदें हैं,इसलिए आप सभी कोई ऐसा कदम हरगिज न उठाएं, जिससे आपके परिवार, समाज, राज्य और देश को शर्मिंदा होना पड़े। उक्त उदगार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने शासकीय हाई स्कूल बूचीपारा के वार्षिकोत्सव में प्रमुख अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। स्कूल प्रांगण में पहुंचते ही विद्यार्थियों और शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सुश्री कौशल का आत्मीय स्वागत किया,विद्या की देवी सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना कर रत्नावली कौशल ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आप सभी विद्यार्थी उम्र के जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह बड़ा ही नाजुक दौर होता है। जो विद्यार्थी इस कठिन दौर में खुद को सम्हाल लेता है, वही कामयाब इंसान बन पाता है।
रत्नावली कौशल ने कहा कि आप युवावस्था की दहलीज पर हैं, आप वास्तव में देश के भविष्य हैं। आगे चलकर आप में से कोई डॉक्टर बनेगा, कोई इंजीनियर बनेगा, कोई शिक्षक शिक्षिका बनेगा तो कोई सफल किसान बनकर देश की सेवा करेगा। आप सभी से आग्रह है कि फूंक फूंककर कदम रखें, नेक राह पर चलें। आपकी जरा सी भी चूक आपके करियर को चौपट कर सकती है, आपके परिवार की उम्मीदों को रौंद सकती है। परिवार, समाज, राज्य और देश को आपकी जरूरत है, आपसे सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। बुरी संगत और बुरी आदतों से बचते हुए आगे बढ़ें। मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ रहेंगी। सुश्री कौशल ने कहा कि आप सभी में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आप अपने टैलेंट को सामने रखकर करियर चुनें। जिस फील्ड में आपकी रूचि है, उसे ही अपने करियर के रूप में चुनें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम जैसी शख्सियतों से प्रेरणा लें और कोशिश करें कि उन्हीं की तरह आप लोग भी आदर्श स्थापित कर सकें। स्कूल के प्राचार्य नेम कुमार बंजारे, मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका हिमेश्वरी बंजारे, शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए रत्नावली कौशल ने कहा कि आप सभी के कुशल मार्गदर्शन में यहां के विद्यार्थी अनुशासन का अच्छा परिचय दे रहे हैं, जो सराहनीय है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्राचार्य श्री बंजारे व प्रधान पाठिका हिमेश्वरी बंजारे और गुरुजनों ने जिस मेहनत से तराशने का काम किया है, उस मेहनत को मैं नमन करती हूं। मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर इन विद्यार्थियों ने आप शिक्षक शिक्षिकाओं को वास्तविक गुरु दक्षिणा दे दी है, यह आप लोगों की सबसे बड़ी थाती है। रत्नावली कौशल ने स्कूल के प्राचार्य नेम कुमार बंजारे व प्रधान पाठिका हिमेश्वरी बंजारे से अपेक्षा की कि विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ये बच्चे आगे चलकर देश के काम आ सकें। इस दौरान छात्र – छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नातिकाओं आदि का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। अजा विकास प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल ने काफी देर तक स्कूल परिसर में मौजूद रहकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठाया और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महति योजना चला रखी है। उच्च शिक्षा का सारा खर्च सरकार उठाती है। बच्चे इस अभिनव योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने प्राथमिक स्तर से अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए शासन द्वारा खोले जा रहे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल को शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर बताते कहा कि अब निजी महंगे स्कूलों पर निर्भरता कम होती जा रही है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में स्तरीय शिक्षा दी जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य भी शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है। समारोह में प्राचार्य नेम कुमार बंजारे, प्रधान पाठिका हिमेश्वरी बंजारे, शिक्षक राजेश खांडेकर, चंद्रप्रकाश धृतलहरे, अत्रिप्रताप ठाकुर, हरीश वैष्णव, राजेश यादव, श्रीमती अमरौतिन पात्रे, सुरेंद्र कोशले समेत सैकड़ों नागरिक और पालक उपस्थित थे।
 

सिंघानिया बिल्डकॉन के महाशिवरात्री स्पेशल ऑफर में प्राइम प्रापर्टी खरीदने का सुनहरा मौका

रायपुर February 16, 2023

18 को हर्षित लैंडमार्क के लग्जरियस टावर की ग्रेंड लॉन्चिग 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप के हर्षित लैंडमार्क की ग्रेंड लॉन्चिग 18 से शुरु होगी। 18 से 20 फरवरी तक चलने वाले महाशिवरात्री स्पेशल ऑफर में रायपुर में किफायती दरों में प्रापर्टी खरीदने के सुनहरे सपने को साकार करने जा रहा है सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप। तो देर किस बात की जल्दी आइए और किफायती दरों में कांक्रीट की मजबूती के साथ पाएं अपने सपनों का घर।

हर्षित लैंडमार्क करीब 750 से ज्यादा रिहायशी फ्लैट की श्रृंखला है जिसमें करीब 100 से ज्यादा परिवार निवास कर रहे हैं। हर्षित लैंडमार्क के ए से लेकर ई ब्लाक के सभी फ्लैट में लोग निवास कर रहे हैं।

अब सिंघानिया बिल्डकॉन के हर्षित लैंडमार्क प्राइम कॉलोनी के एफ और जी लग्जरियस ब्लाक की भव्य लॉन्चिंग होने जा रही है। लग्जरियस ब्लॉक एफ और जी सर्व सुविधायुक्त है, सभी फ्लैट्स में बड़े साइज बालकनी और सभी चीज व्यवस्थित तौर पर बनाया गया है।

हर्षित लैंडमार्क प्राइम कॉलोनी में ओपन गार्डन, जिम, पूजा स्थल एवं बच्चों के खेलने के लिए किड जोन के साथ कॉलोनी की सुरक्षा के लिए मजबूत बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है। हर्षित लैंडमार्क में पर्यावरण मानकों के अनुरूप में हरियाली वाले प्लांट आपको यहां लक्जरी मैट्रो लाइफ का अहसास कराएंगे।

सिंघानिया बिल्डकॉन के हर्षित लैंडमार्क में वो सब कुछ है जिसकी आपको तलाश है। हर्षित लैंडमार्क रिंग रोड.2 पर हीरापुर चौक के पास प्राइम लोकेशन पर बना है। जहां से मात्र कुछ मिनटों की दूरी में एम्स हास्पिटल, रेलवे स्टेशन, माल्स और एजूकेशन हब के अनेक संस्थान इसे प्राइम प्रापर्टी खरीदने वालों के लिए उनकी पसंदीदा स्थान बनाते हैं।

आप भी अगर रायपुर ​स्मार्ट सिटी में अपने लिए फ्लैट की तलाश में हैं तो हर्षित लैंडमार्क में बुकिंग करना फायदेमंद सौदा है। हम आपको अपने परिवार सहित हमारे साइट का विजिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

साइट वेन्यू..​ हर्षित लैंडमार्क, हीरापुर चौक के पास रिंग रोड.2 रायपुर छत्तीसगढ़।

हेड आफिस.सिंघानिया बिल्डकॉम प्रा. लि. एम्स हास्पिटल के पास. रायपुर, छत्तीसगढ़ फोन नंबर.9827-321-321

 पोस्टर वार को लेकर मंत्री सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, पोस्टर में मरकाम की फोटो नहीं 

रायपुर February 16, 2023

 
  K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. मंत्री सिहदेव ने कहा, कांग्रेस महाअधिवेशन छत्तीसगढ़ की धरती में पहले नहीं हुआ है. हम सबके लिए यह गौरवपूर्ण आयोजन है. पोस्टर वार को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कहा, व्यक्तिगत तौर पोस्टर लगाया गया था. पार्टी की ओर से कोई पोस्टर नहीं लगाया गया था. पोस्टर लगाने को लेकर पार्टी की तरफ से निर्देश जारी किया गया है. कुछ व्यवहारिक सुधार राष्ट्रीय अधिवेशन पर हो रहा है. प्रोटोकॉल के तहत ही पोस्टर लगाए जाएंगे।
 छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा, ईडी का दृष्टिकोण सिर्फ राजनीति का है तो उसे बंद कर देना चाहिए. अगर और कहीं गड़बड़ी आती है तो उसकी जांच होनी चाहिए. इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को तोता तक कह दिया था. प्रक्रिया अगर उजागर होती है तो जांच की प्रक्रिया राजनीति से अलग होनी चाहिए. त्रिपुरा चुनाव पर उन्होंने कहा, जनता का आशीर्वाद किसे मिलता मतगणना के बाद पता चलेगा. वहां की राजनीतिक परिस्थिति बिल्कुल अलग है. कांग्रेस पूरी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है. 20 सीटें पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्य है. बता दें कि पोस्टर में मरकाम की फोटो नहीं थी. मीडिया में खबर चलने के बाद जोड़ा गया।
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

रायपुर February 16, 2023

 

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. साव ने कहा, लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीका इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराना कायरता है. सरकार ने इस प्रकार की हरकत कर बता दिया है कि वह विपक्ष से कितनी डरी हुई है. साव ने कहा, आपने बस्तर से राजनीतिक हिंसा शुरू की है. हम आज वही पहुंचकर चुनौती देंगे और कल पूरे छत्तीसगढ़ की जनता इस राजनीतिक हत्याकांड के विरोध में छत्तीसगढ़ जाम रखेगी. भूपेश बघेल याद रखें छत्तीसगढ़ बनने के तुरंत बाद प्रथम 3 वर्ष में कांग्रेस की हत्यारी सरकार को जनता ने 15 वर्ष तक सत्ता से दूर कर दिया था. इस समय जनता हमेशा के लिए आपको छत्तीसगढ़ से बाहर कर देगी।
 

छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

रायपुर February 16, 2023

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाए जाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के संवेदनशील रवैये के साथ नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विकास,विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण ही प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। 
 प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले चार वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है। बीते वर्ष सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर और छत्तीसगढ़ पुलिस के संवेदनशील व्यवहार के कारण 555 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जो एक बड़ी सफलता है। इसी दौरान 46 नक्सलवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत भी हुई है। बीते चार वर्षों में नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में 900 से अधिक परिवारों को मुकदमों से मुक्ति दिलाई जा चुकी है जो सरकार की आदिवासियों के हित में दूरदर्शी सोच और पुलिस की संवेदनशीलता से संभव हो पाया है। 
बस्तर को लेकर चार वर्ष पहले तक देश में कई भ्रांतियां थीं। लेकिन इन चार वर्षों में सरकार ने सुरक्षा और विश्वास को लेकर कार्य किया है। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, नए अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी जमीनें वापस कराई गई है। 
 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच की मांग की है। श्री जुनेजा ने कहा है कि माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ रहा है, केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली है और इससे नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
 

राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत भूपेश बघेल का राजनीतिक ग्राफी बहुत बड़ा 

रायपुर February 16, 2023

महापौर ऐजाज ढेबर ने नवा रायपुर को बैनर-पोस्टर से पाटा
 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन के लिए राजधानी पूरे तरीके से सज-धज कर तैयार है. नई राजधानी क्षेत्र में हर जगह विशाल कटआउट विशाल फ्लेक्स और कांग्रेश के झंडों से भरमार कांग्रेसी नेताओं का फोटो फ्लेक्स से भरमार ऐसा लगता है कि जैसे पूरे भारत में कांग्रेस की सरकार हो और बहुत बड़ा जश्न मनाया जा रहा है, ऐसा भव्य आयोजन आयोजन स्थल से लेकर एयरपोर्ट रोड, माय फेयर और राजधानी की हर सड़कों पर भव्य नजारा देखने को मिल रहा है, गौरतलब है कि रायपुर शहर के एजाज ढेबर सब पर सबसे ज्यादा बैनर पोस्टर लगाने पर बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं, और एजाज ढेबर नई राजधानी को साफ-सफाई कलर पेंट , बैनर पोस्टर लगाने में दिन-रात अपनी टीम को लगा दिए हैं. ऐसा लगता है कि एजाज ढेबर ने सब नेताओं पर अपनी बाजी मार ली है. सभी चीजों का जलवा 3 दिनों तक राष्ट्रीय अधिवेशन के समय तक बरकरार रखने के लिए एजाज ढेबर की टीम 24 घंटे मुस्तैद नजर आ रही है. राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद और प्रतिभा खुलकर सामने आएंगी. कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर भूपेश बघेल बहुत आगे निकल गए हैं। 
 1 वर्ष पहले ही भूपेश बघेल के भविष्य के बारे में लेख, राइट अप और न्यूज़ लगातार छपते रहे इस राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत भूपेश बघेल का राजनीतिक ग्राफी बहुत बड़ा हो जाएगा ऐसा जानकार मानते हैं राष्ट्रीय राजनीतिक पटल में भूपेश बघेल अपने कमिटमेंट के लिए और अपनी बात को ईमानदारी से निभाने के लिए पार्टी में सबसे चर्चा का विषय बने हुए हैं, भूपेश बघेल के बारे में दिल्ली के हर बड़े नेता यह कहते हैं कि भूपेश बघेल ने बड़ी मेहनत की है, और जो बोला वही वह कार्य जनता के बीच में करते हैं, इसलिए भूपेश बघेल की छवि दिन प्रतिदिन निखरती जा रही है. कांग्रेस पार्टी में सर्वोच्च नेता के रूप में देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत कांग्रेस में सबसे उभरता हुआ सितारा के रूप में भूपेश बघेल ही माने जाएंगे. ऐसा राजनीतिक पंडितों का कहना है, राजधानी के आसपास के सभी बड़े होटल, लग्जरी गाड़ियां और सभी प्रकार के ट्रेवल्स बस बुक कर दी गई है. सारी व्यवस्था का देखरेख और कमान अपने हाथों में रखे हुए रामगोपाल अग्रवाल , गिरीश देवांगन , विनोद वर्मा तीनों की टीम रात दिन मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री के तीनों विश्वसनीय सलाहकार मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं. सभी कांग्रेसजन इससे प्रेरणा पाकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निर्वाहन कर रहे हैं. अधिकांश कांग्रेसियों ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत करते पहली बार देखा जा रहा है. हर कांग्रेसी पर बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि मेहमानों का स्वागत सत्कार बड़ी ईमानदारी और तरपता से करें।
 

कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर February 16, 2023

K.W.N.S.-कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री अकबर 12.45 बजे ग्राम दुल्लापुर में सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात अकबर 01 बजे कलेक्टर कार्यालय कवर्धा में नवीन प्राथमिक शाला एवं आंगनबाडी भवनों का लोकर्पण करेंगे, 01.30 बजे बोड़ला विश्राम भवन में किसानों से भेंट मुलाकात करेंगे, 03 बजे ग्राम कुरकी में भेंट मुलाकात करेंगे, 03.45 में ग्राम भुरसीपकरी में भेंट-मुलाकात करेंगे, 4.30 बजे ग्राम पीपरखुंटा में भेंट मुलाकात, 4.55 बजे ग्राम कोयलारी में पूर्व जनपद सदस्य उत्तम मरकाम के निवास में भेंट मुलाकात करेंगे, 5.25 बजे ग्राम चेन्द्रादादर में भेंट मुलाकात करेंगे।
मंत्री अकबर 6 बजे ग्राम दलदली में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना रीपा का निरीक्षण और भेंट मुलाकात करेंगे। शाम 07 बजे सहसपुर लोहारा में परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। 7.25 बजे ग्राम भिंभौरी में झूलाराम साहू के सुपुत्र एवं पुत्रवधु के आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे।
 

 NIA से जांच हो जानी चाहिए, दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए-बीजेपी नेता राजेश मूणत

रायपुर February 16, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। बस्‍तर में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों की हत्या मामले में पुलिस महानिदेशक की ओर से NIA को पत्र लिखे जाने पर प्रदेश भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NIA से जांच हो जानी चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। किसके संबंध किसके साथ है यह स्पष्ट होना चाहिए।
राजेश मूणत ने कहा कि एनआईए झीरम घाटी की जांच कर रही थी तो उसको नौटंकी करार दे रहे थे। सीएम भूपेश बघेल कहते थे झीरम घाटी के सबूत के दस्तावेज है। दस्तावेज है तो 4 साल से मुख्यमंत्री हैं एनआईए को क्यों नहीं दिए? पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी लाश के ऊपर राजनीति करती है। समस्या का समाधान नहीं चाहती। बस्तर में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा नेता आवाज उठा रहे हैं, तो उनको दबाया जा रहा है।
 

प्रेस क्लब का चुनाव पिछले 4 साल से विवादों में फंसा, दामू की चाल कामयाब, मिला स्टे

रायपुर February 16, 2023

 
 
 
 
K.W.N.S-रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। ज्ञात हो कि इस संबंध में रजिस्ट्रार फम्र्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक 1955 दिनांक 31 जनवरी 2023 अनुसार रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन की कार्यवाही को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर मे याचिका दायर होना पाया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित नहीं करने का आदेश पारित किया गया है। रजिस्ट्रार फम्र्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के उक्त पत्र के परिपालन मे एतद् द्वारा प्रेस क्लब रायपुर के निर्वाचन संबंधी आगामी कार्यक्रम घोषित नहीं किये जायेंगे। गौरतलब है कि राजधानी के प्रेस क्लब का चुनाव पिछले 4 साल से विवादों में फंसा हुआ है, वर्तमान में क्लब में कोई निर्वाचित कमेटी कार्यरत नहीं है। पिछले 4 सालों से दामू आंबेडारे हाई कोर्ट से स्टे लेकर अकेले प्रेस क्लब का संचालन कर रहे है। एक पत्रकार ने स्टे लाकर चुनाव प्रक्रिया में अडंगे लगा दिया है। इस संबंध में जब दामू अंबेडारे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि न तो मैं कोर्ट गया हूं और न ही स्टे लाया हूं।
प्रेस क्लब में चुनाव नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तंज कस चुके है। दिसंबर में एक बार फिर विरोधी गुट सक्रिय हुआ और कलेक्टर से मिलकर क्लब का चुनाव संपन्न कराने और क्लब में विगत 4 साल से एक ही व्यक्ति के एकाधिकार को संवैधानिक तरीके से खत्म करने की मांग की। जिसके बाद कलेक्टर ने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिए थे। चुनाव अधिकरी ने 10 फरवरी तक मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। समयावधि गुजरने के बाद चुनाव की तारीख घोषित होनी थी इससे पहले ही दामू आंबेडारे ने एक बार फिर हाईकोर्ट से स्टे लेकर चुनावी प्रक्रिया पर फिर से रोक लगा दी।
दामू आंबेडारे पिछले 4 साल से प्रेस क्लब का संचालन कर रहे है उसके साथ निर्वाचित अन्य पदाधकारियों ने मतभेदों के चलते अपने पदों से इस्तीफा दे दिए थे। पिछले 4 सालों से प्रेस क्लब का चुनाव नहीं होने को लेकर प्रशासन स्तर पर भी चर्चा है। प्रेस क्लब के ही एक कार्यक्रम में सीएम बघेल ने दामू आंबेडारे को नहीं हटा सकने को लेकर पत्रकारों पर चुटकी ली थी। आपको बता दें कि शासन एवं पत्रकारों का एक गुट ये चाहता था कि इस साल प्रेस क्लब में चुनाव हो मगर एक बार फिर से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है।
 

Previous 1 … 1,262 1,263 1,264 1,265 1,266 … 2,035 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.