Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा की बैठकों पर अमरजीत भगत के बयान पर बीजेपी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा हमारे पास मुद्दे है कि नहीं इसकी चिंता कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए..23 साल के इतिहास में सबसे छोटा बजट सत्र बुलाया गया है..कांग्रेस में हिम्मत है तो विधानसभा का सामना करें भाग क्यों रहे हैं? क्या लोकतंत्र में आंदोलन को लिमिटेड किया जाना चाहिए? कांग्रेस हर मुद्दे पर बात करें जो उनके मुद्दे हैं..107 क्विंटल धान खरीदी का आज बड़ा बड़ा विज्ञापन दिया गया है, छत्तीसगढ़ में 40 लाख किसान है, लेकिन 25 लाख किसानों की धान खरीदी हुई बाकियों के धान क्यों नहीं खरीदे गए।
बता दें कि आगामी बजट को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि इस बार का बजट धमाकेदार होने वाला है..107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई, किसानों के पॉकेट में इस बार 25 हजार करोड़ गया है..बजट का आकार भी वैसा ही होगा। वहीं मोहन भागवत व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि चाहे भागवत जी हो या अविमुक्तेश्वर महाराज सबको प्रणाम, हमेशा दूसरे भावना का ख्याल रखना चाहिए। सम्मान करना चाहिए..सब की भावना का ध्यान रखेंगे तो हिंदुस्तान मजबूत होगा, समूह विशेष को लेकर चलेंगे तो कड़वाहट आएगी..जो सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं मैं ऐसी विचारधारा का समर्थक हूं।
एथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी थी, लेकिन केंद्र ने अनुमति नहीं दी थी..अब इसकी शुरुआत हुई तो अच्छी बात है, जब जागे तब सवेरा। रितेश्वर महाराज के बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि संतो का काम लोगों को सही रास्ता दिखाना है..राजनीतिक लोगों का काम राजनीति करना है सब अपने अपने क्षेत्र में रहकर कार्य करें, एक दूसरे के विषय पर कटाक्ष करेंगे इसे मैं उचित नहीं समझता..राजनीतिक विषय काफी क्रिटिकल और पेचीदा है, इसका ना कोई सूत्र है ना कोई फार्मूला।
 

 K.W.N.S.- रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज यानि 7 फरवरी को राजिम में आयोजित पुन्नी मेला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. टेकाम रायपुर से 8 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 1 बजे आयोजित मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे राजिम से प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। विशेष लेख सिरपुर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है यह एक विशाल नगर हुआ करता था तथा यह दक्षिण कोशल की राजधानी थी। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर आज भी यहाँ का दर्शनीय स्थान है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। 
 अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आकर्षण का केन्द्र था और वर्तमान में भी ये देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
 सिरपुर महोत्सव का आयोजन सिरपुर के एतिहासिक महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से प्रत्येक वर्ष यहां पर सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का हर किसी को इंतजार रहता है। रविवार को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सभी प्रदेश वासियों को माघी पूर्णिमा सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। 
गंधेश्वर महादेव का मंदिर सिरपुर का एक अन्य मंदिर गंधेश्वर महादेव का है। यह महानदी के तट पर स्थित है। इसके दो स्तम्भों पर अभिलेख उत्कीर्ण हैं। कहा जाता है कि चिमणाजी भौंसले ने इस मन्दिर का जीर्णोद्वार करवाया था। सिरपुर से बौद्धकालीन अनेक मूर्तियाँ भी मिली हैं। जिनमें तारा की मूर्ति सर्वाधिक सुन्दर है। सिरपुर का तीवरदेव के राजिम-ताम्रपट्ट लेख में उल्लेख है। 14वीं शती के प्रारम्भ में, यह नगर वारंगल के ककातीय नरेशों के राज्य की सीमा पर स्थित था। 310 ई. में अलाउद्दीन खलिजी के सेनापति मलिक काफूर ने वारंगल की ओर कूच करते समय सिरपुर पर भी धावा किया था, जिसका वृत्तान्त अमीर खुसरो ने लिखा है।
 आधुनिकता के दौर में बौद्ध विरासत, लोककला एवं संस्कृति का केंद्र सिरपुर महोत्सव आधुनिकता के दौर में भी अपनी प्राचीन संस्कृति और भव्यता को बनाये हुए है। युवा पीढ़ी को यहाँ की बौद्ध विरासत तथा लोककला एवं संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। सिरपुर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है जिसे देखने और महसूस करने के लिए देश विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में हर तरफ विकास के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनायी है जिससे स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
 

 K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अजा यानि 7 फरवरी मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज और समोदा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम समेत राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से आरंग के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे आरंग के ग्राम भानसोज में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे ग्राम समोदा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम समोदा में मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के शंकर राइस मिल पहुंचेंगे और इंदिरा चौक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन और बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.55 बजे आरंग के रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 6.55 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर आएंगे। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जेपी नड्डा के बस्तर प्रवास को लेकर भाजपा पार्टी स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस, भाजपा समेत राजनीतिक दल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता CG के विभिन्न मुख्य विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो कोई भी राजनीतिक पार्टी बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को जीत जाए तो सत्ता का रास्ता आसान होता है। इसलिए सभी पार्टी बस्तर पर ज्यादा फोकस कर रही है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, जेपी नड्डा की आयोजित होने वाली सभा के लिए स्थल का चयन अभी तय नहीं किया गया है।
 


K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण मामले में राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाइकोर्ट के फैसले के आधार पर ही तो आरक्षण रुका है. 56 प्रतिशत आरक्षण पर हाइकोर्ट ने रोक लगाया है तो फिर 82 प्रतिशत कैसे वैलिड होगा, सवाल इसी में था. 56 प्रतिशत आरक्षण निरस्त करने वाला हाइकोर्ट ही है. वहीं आरक्षण मामले में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, राजभवन को हाईकोर्ट से नोटिस जारी हुआ है. इससे उम्मीद है कि राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर करेगी।
मंत्री चौबे ने कहा, हाईकोर्ट ने जारी नोटिस में 17 तारीख तक जवाब देने के लिए निर्देशित किया है. हम उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ के नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जो विधेयक पारित किया है उस पर राज्यपाल हस्ताक्षर कर उसको मंजूरी देंगी. कोर्ट के निर्णय से यह साफ हो चुका है कि राज्य सरकार जनता के हित में फैसला लेती है. सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट पर रमन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए जो कदम उठाए हैं वह ऐतिहासिक है. किसानों की बेहतरी के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइज फिक्स करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रधानमंत्री की है. सीएम ने ट्वीट कर कहा था, जब-जब भाजपा की सरकार आती है किसानों पर प्रहार होता है. बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की है. इस मामले में पूर्व सीएम डाॅ. रमन ने कहा, बीजापुर में बहुत दुखद घटना हुई. राजनीति में चुन-चुन कर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख लोगों की हत्या की जा रही है. यह बेहद चिंताजनक है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बघेल आज अपने निवास कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को गोबर क्रय तथा लाभांश राशि के आॅनलाईन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रय में 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रय को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान से जुड़े रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अधिकतर जगहों पर क्रियाशील हो रहे हैं। अब यह पूर्णरूप से कार्य करें उसके पहले हमें ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की दिशा में कार्य करना होगा इसके लिए संबंधित विभाग जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे कि जब पूर्ण रूप से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्य करना प्रारंभ करेंगे तो इनसे जुड़े हितग्राहियों को बैंक से ऋण लेना तथा अन्य व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके।
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों सहित गौठान से जुड़े महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार रिकाॅर्ड बना रहे हैं। 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। इसी प्रकार गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। उन्होंने गोबर से बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई बिजली यूनिट पर खुशी जाहिर करते हुए, इन यूनिटों से उत्पादित बिजली को पाॅवर ग्रिड से जोड़ने और बिजली की कीमत तय करने के निर्देश दिए। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। अभी तक जो गौठान समूह जो दीया, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि बना रहे थे अब वे बिजली उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बिजली उत्पादन के लिए एमओयू किए गए थे, उनमें बेमेतरा और बस्तर की यूनिट जमीनी स्तर पर मूर्त रूप ले चुकी है। अब इसे उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड से जोड़ने और इससे उत्पादित बिजली की कीमत तय करने का कार्य जल्द पूरा करें।
मुख्यमंत्री ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई की समीक्षा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 21 जिलों में 23 पेंट की इकाई प्रक्रियाधीन हैं, 13 ईकाई पूर्ण हो गई हैं। 17 हजार लीटर से अधिक पेंट का उत्पादन हो गया है और 22 लाख रूपए से अधिक की राशि की आय अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में बड़ी मात्रा में पेंट की आवश्यकता होगी अतः हमें मांग और पूर्ति में संतुलन बनाकर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन करना होगा ताकि सही समय में आवश्यकतानुसार पेंट की पूर्ति की जा सके। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र और वर्चुअल रूप से उपस्थित लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पूरा देश खासकर मध्यम वर्गीय परिवार चिंतित है मोदी सरकार द्वारा अडाणी समूह मे एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थाओ के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशको एलआईसी एवं एसबीआई के खाताधारको कर के ऊपर प्रतिकुल प्रभाव डाला है। जिसके विरोध मे आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया।
 जयस्तंभ चैक स्थित एसबीआई कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अडानी समूह से जो लेनदेन हुआ है उसकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या संयुक्त संसदीय समिति के तहत निष्पक्ष जांच होए उन्होने कहा कि एलआईसी एसबीआई व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको के जबरदस्त निवेश पर संसद मे चर्चा की जानी चाहिए और निवेशको की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने जाने चाहिए। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि अडानी समूह की जा शेयर्स एसबीआई और एलआईसी ने खरीदे है उसकी जेपीसी के जरिए जांच हो या यह पैसे क्यो दिया गया किन शर्तो पर दिया गया इसकी जांच होनी जरूरी है। नुक्कड़ नाटक के जरिए मोदी और अडानी की दोस्ती दिखाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चैक पर नुक्कड़ नाटक भी किया जिसमे उद्योगपति गौतम अडानी एवं नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए है प्रदर्शन के माध्यम से दोनो मे गहरी दोस्ती दिखाई गई।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय सेना ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत नियमों में बड़े बदलाव किये गए है। जिसके तहत अब सेना में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) देना होगा। जिसके बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो जाएंगे। उसके बाद उनका फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया गया है। बता दें कि उम्मीदवार बिना पंजीयन के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है। इसके साथ ही सेना के सूत्रों ने शनिवार को कहा है कि फरवरी के मध्य तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।फ़िलहाल इस विषय में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, सेना की भर्ती रैली में बहुत सारे युवा आते हैं और मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के दौरान भारी भीड़ होती है। इसमें सेना को काफी संसाधन लगाने पड़ते हैं। प्रक्रिया में बदलाव के बाद लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेस एग्जाम पास करने वालों का ही फिर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और तब मेरिट के हिसाब से उनका अग्निवीर बनने के लिए चयन होगा।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। रामचरित मानस विवाद पर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, धर्मग्रंथों को लेकर सियासत हो रही है. लगातार इस देश में राजनीति ध्रुवीकरण का प्रयास करती रहती है. पहले भी मंडल-कमंडल के नाम से इस तरह की राजनीति की गई है. आगे उन्होंने कहा, कई तरह से ध्रुवीकरण के प्रयास किए जाते हैं. धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण हो रहा है. हिंदू समुदाय को दो भागों में बांटने की साजिश चल रही है।
 उन्होंने यह भी कहा कि, धर्म ग्रंथ के बारे में बोलने का अधिकार केवल धर्माचार्य को होना चाहिए, राजनीतिज्ञ को नहीं. जब राजनीतिज्ञ धर्म ग्रंथ के बारे में बोलता है, तो समझ लेना चाहिए कि धर्म ग्रंथ को मुद्दा बनाकर राजनीति की जा रही है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने विभागों सहित केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर और कवासी लखमा से संबद्ध विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बघेल ने बैठक में ऊर्जा विभाग, विमानन, सामान्य प्रशासन, वित्त, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री बघेल सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बघेल आज अपने निवास कार्यालय मेें आयोजित कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को गोबर क्रय तथा लाभांश राशि के ऑनलाइन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रय में 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।
 मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रय को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान से जुड़े रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अधिकतर जगहों पर क्रियाशील हो रहे हैं। अब यह पूर्णरूप से कार्य करें उसके पहले हमें ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की दिशा में कार्य करना होगा इसके लिए संबंधित विभाग जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे कि जब पूर्ण रूप से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्य करना प्रारंभ करेंगे तो इनसे जुड़े हितग्राहियों को बैंक से ऋण लेना तथा अन्य व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों सहित गौठान से जुड़े महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार रिकाॅर्ड बना रहे हैं। 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। इसी प्रकार गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। उन्होंने गोबर से बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई बिजली यूनिट पर खुशी जाहिर करते हुए, इन यूनिटों से उत्पादित बिजली को पाॅवर ग्रिड से जोड़ने और बिजली की कीमत तय करने के निर्देश दिए। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। अभी तक जो गौठान समूह जो दीया, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि बना रहे थे अब वे बिजली उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बिजली उत्पादन के लिए एमओयू किए गए थे, उनमें बेमेतरा और बस्तर की यूनिट जमीनी स्तर पर मूर्त रूप ले चुकी है। अब इसे उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड से जोड़ने और इससे उत्पादित बिजली की कीमत तय करने का कार्य जल्द पूरा करें।