Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटायी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है । हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है । ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है । उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली । हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाये । देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है । कार्यक्रम में दुर्ग एसपी श्री अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है।
वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग के उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री से बात करते हुये कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था । रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा । लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से आज मुझे 9 लाख रूपये वापस मिल रहा है । इससे मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है। खुर्सीपार की तीजनबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मेरा 3 लाख रूपये वापस मिल रहा है । अब मैं अपने बच्चों की शादी आसानी से कर पाउंगी । मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिलेगा।

K.W.N.S.- रायपुर/नोएडा। छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग जिला पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके में बने एक सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पुलिस ने तीन लैपटॉप 15 मोबाइल और नकदी बरामद की है। यह आरोपी महादेव नाम के मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने इसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मोबाइल ऐप से करोड़ों का सट्टा चलाने वाले इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ पुलिस के इस कार्रवाई की भनक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना की लोकल पुलिस को भी नहीं लगी। करीब 2 महीना पहले छत्तीसगढ़ में महादेव मोबाइल ऐप के जरिए देशभर में युवाओं को सट्टा खिलाने का खुलासा हुआ था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने धंधे से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि महादेव ऐप के मुख्य निर्माता दुबई में बैठा हुआ है। इस गैंग के सभी आरोपी महादेव मोबाइल ऐप के जरिए मैच आदि पर सट्टा लगाते हैं। सट्टा लगवाने के लिए युवाओं को वेतन पर भर्ती किया जाता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की भनक सूरजपुर पुलिस को इस नही लगी है।
दुर्ग पुलिस के अनुसार दुर्ग-भिलाई के सौरभ चंद्राकार , रवि उत्पल, कपिल चेलानी और रायगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने नीलकर ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप शुरू किया था. आरोपियों ने हैदराबाद के सबसे बड़े सटोरियों से लिंक किया। पूरे देश में उनका एप चल रहा है. उसके बाद विदेश शिफ्ट हो गए. इसमें सरिया, सरफाम कपड़ा , स्क्रैप वालों ने पैसा लगाया है. दुर्ग-रायपुर में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज है. लेकिन किसी भी सरगना की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस और प्रशासन के कई कर्मचारी खुद आईडी लेकर चला रहे है।
बता दें कि दुर्ग-भिलाई के चर्चित ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले सरगना की 14 फरवरी को शादी है. भिलाई की 26 साल की युवती से रिश्ता तय हुआ है.युवती का परिवार विदेश चला गया है. पिछले 10 दिनों से सरगना की शादी का आमंत्रण कार्ड बंट रहा है. राज्य के कई कारोबारी, बड़े नेता से लेकर अधिकारियो समेत 700 लोगों को न्यौता भेजा गया है. इस शादी पर ED की भी नजर है. जो लोग शादी में जाएंगे। उन पर भी ED की नजर रहेगी। आमंत्रण कार्ड लगभग एक किलों का है. जिसमें महंगे गिरफ्त और ड्राई फ्रूट्स है. 300 लोगों को एयर टिकट भी भेजा गया है. चर्चा है कि सरगना की शादी क्रूज में होगी। शादी के लिए 4 क्रूज बुक किए गए है. दुबई से क्रूज रवाना होगा। इसमे हल्दी रस्म से शुरुआत होगी। मलेशिया में फेरे के साथ शादी की रस्म पूरी होगी। शादी में करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे है. बॉलीवुड के कुछ स्टार्स को भी बुलाया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पुत्री डॉ. शुभकीर्ति अग्रवाल का विवाह आज राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में बड़ा डोम बनाया गया है। विवाह में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कुछ राज्यों के राज्यपाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के कई मंत्री भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का राजनीति के क्षेत्र में कद बड़ा माना जाता है, वे छत्तीसगढ़ के पहले मप्र में भी मंत्री रहे हैं। ऐसे में उनकी पुत्री के विवाह की बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विवाह के लिए किसी भी होटल की जगह कम पड़ सकती है, इसे देखते हुए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में भव्य डोम बनाया गया है, ताकि विवाह समारोह में आने वालों को परेशानी न हो। वहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की जाएगी।
विवाह समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ वीआईपी आएंगे। अब तक जिनका आना तय हुआ है, उनमें सबसे अहम मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री हैं। चौहान अपने मंत्रियों के साथ सोमवार की रात 8 बजे यहां पहुंचेंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी रात को ही वापस लौट जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, संजय जोशी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, अरुण सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, रेणुका सिंह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मप्र के स्पीकर गिरीश गौतम आएंगे, वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजधानी पहुंच चुके हैं। इसी के साथ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, रितेश्वर महाराज भी विवाह समारोह में शामिल होने आएंगे। प्रदेश भाजपा के सारे नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद भी शिरकत करेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं वे सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे. बैठक में सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में लोकसभा और संभाग प्रभारियों समेत 33 लोग शामिल होंगे. ओम माथुर के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दा विहीन पार्टी को खड़ा करने की कोशिश में है।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी परेशान है. उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा. यहां 80 प्रतिशत आबादी किसानों की है. उनके लिए सरकार काम कर रही. किसानों, मजदूरों के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही. इस तरह की व्यवस्था हिंदुस्तान में कहीं नहीं है. मंत्री भगत ने कहा, मिटेल्ट्स प्रोग्राम, गोधन न्याय योजना को पूरे हिंदुस्तान में लागू करने की बात पीएम ने कही तो इन्हे घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा. हमारी पार्टी ने राम वनपथ गमन का विकास किया. कौशल्या माता मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया इसलिए बीजेपी मुद्दा विहीन पार्टी को खड़ा करने की कोशिश कर रही. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मंत्री अमरजीत ने पलटवार करते हुए कहा, इन्हे बहुत देर से ये बात समझ आई. भागवत को इस बात को समझना चाहिए कि मनखे मनखे एक समान. बीजेपी जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है. सभी एक समान है. सभी ईश्वर के बनाए हुए हैं, इसमें भेद नहीं होना चाहिए. यही बात सभी बोल रहे, कांग्रेस पार्टी के लोग बोल रहे. सभी धर्म का सम्मान होना चाहिए।
कलेक्टोरेट से जारी हुआ आदेश, एक सौ से अधिक आंदोलनकारी नहीं कर सकेंगे बूढ़ातालाब के सामने धरना प्रदर्शन
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अब बड़े धरना-प्रदर्शन बूढ़ातालाब के सामने नहीं होंगे। ज़िला प्रशासन ने बड़े धरना-प्रदर्शनों के लिए नवा रायपुर के तूता गाँव में राज्योत्सव मैदान के सामने की जगह तय कर दी है। अब एक सौ से अधिक आंदोलनकारियों वाले धरना-प्रदर्शन नवा रायपुर के सेक्टर 23 स्थित तूता ग्राम में राज्योत्सव मैदान के सामने ही होंगे। इस बारे में आज देर शाम कलेक्टोरेट से आदेश भी जारी कर दिया गया है।जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज बताया कि जन भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल को नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान के सामने स्थान्तरित किया जा रहा है. इस बारे में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है. अब बूढा तालाब के सामने वाले स्थल पर केवल एक सौ लोग ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे. एक सौ से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के लिये राज्योत्सव मैदान निर्धारित किया गया है।एक सौ या उस से कम आंदोलनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन बूढ़ातालाब धरना स्थल पर कर सकेंगे।
ग़ौरतलब है कि बुढ़ातालाब धरना स्थल में आंदोलनकारियों के धरना-प्रदर्शन के कारण सराफा बाजार, सिटी कोतवाली, सत्ती बाजार में जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं। लोगो के जमावड़े और भीड़ से आम जनों, राहगीरोंको आने जाने में असुविधा के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है, साथ ही आम नागरिकों को भी रोजाना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। वर्तमान समय में राज्य शासन के समस्त कार्यालय नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित है और आन्दोलनकारियों की मांगें भी राज्य शासन से संबंधित होती है। प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण, तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अभनपुर से धरना प्रदर्शन स्थल के लिए संयुक्त रूप से अवलोकन- निरीक्षण कराया था और टीम ने सेक्टर-23 ग्राम तूता राज्योत्सव मैदान के सामने 3.09 एकड़ भूमि को धरना प्रदर्शन के लिए उपयुक्त जगह के लिहाज़ से चिह्नांकित किया है। वर्तमान में धरना प्रदर्शन हेतु नियत स्थल बूढ़ातालाब शहर के मध्य होने, यातायात का अत्याधिक दबाव होने, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनो के द्वारा आपत्ति करने एवं स्थानीय निवासियों के दैनिक दिनचर्या में कठिनाई होने के कारण अब बड़े धरना-प्रदर्शन के लिए अनुपयुक्त हो गया है।
नवा रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण की सेक्टर – 23 की ग्राम तूता, राज्योत्सव मैदान के सामने तीन एकड़ से अधिक भूमि, तहसील अभनपुर, जिला रायपुर को नये धरना स्थल के लिये चयनित किया गया है । चयनित स्थल आवागमन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार एवं सभी प्रकार की निस्तारी सुविधा की दृष्टिकोण से भी उपयुक्त है। इसीलिए प्रशासन ने नवा रायपुर के इस मैदान को वृहद स्वरूप के धरना एवं प्रदर्शन के लिए नियत कर दिया है, परन्तु यदि धरना – प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की संख्या एक सौ या उससे कम हो तथा धरना का स्वरूप शांतिपूर्ण है तो ऐसे छोटे आंदोलन धरना स्थल बुढ़ातालाब के पास हो सकेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने सरकार से नाराजगी के सवाल पर कहा कि एक्सपेक्टेशन सभी को होती है. लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है, उनके कार्यों की वजह से सरकार से किसी को कोई शिकायत नहीं है. हमारे विधायक और संगठन के नेता आपस में ताल-मेल मिलाकर कार्य कर रहे हैं. मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की विधायकों से चर्चा को लेकर कहा कि विधायकों से क्षेत्र के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है. किस तरह से 2023 की तैयारी की जाएगी, इस पर चर्चा हुई. इसके साथ रायपुर में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन पर भी चर्चा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन को लेकर सभी विधायकों से प्रभारी की सकारात्मक चर्चा हो रही है. अभी तो अधिवेशन को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे है. सैलजा के प्रभारी बनने के बाद विधायकों के साथ यह पहली बैठक है, जिसमें उनका मार्गदर्शन मिल रहा है. प्रभारी लगातार विधायकों से चर्चा कर रही हैं. इसमें उनके इंटरेस्ट के मुताबिक कौन-कौन से कार्य बांटे जाएंगे उस पर चर्चा हो रही है. रामचरित मानस और राम-रामायण पर हो रही राजनीति पर बयानबाजी पर चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता ही यही है. हिंदुस्तान में लगभग लोग रामचरित मानस और रामायण का गुणगान करते हैं. हमारे देश के लगभग लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं. जो सनातन को नहीं भी मानने वाले हैं वह रामचरितमानस का अनुसरण करते हैं. मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा कहते हैं कि यह प्रदेश राम का ननिहाल और कौशल्या माता का जन्म स्थान है. इसलिए यहां के कण-कण में राम विराजते हैं, लोगों के मन मे श्री राम बसते हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सदैव राम नाम का दुरुपयोग कर राजनीति करती है।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया से दिल्ली प्रवास के दौरान आज अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को आचार्य लोकेश ने ”वसुधैव कुटुम्बकम” के संदेश को चरितार्थ करने वाले ”मानवीय एकता सम्मेलन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया। राज्यपाल उइके ने भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता के इस ऐतिहासिक कालखंड में उक्त संगोष्ठी के आयोजन के विचार को सराहा। साथ ही उन्होंने यथासंभव सहयोग करने की बात भी कही।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर रेल मंडल में संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, रेल मदद के माध्यम से मोबाइल चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर मंडल टास्क टीम बिलासपुर एवम भाटापारा का सूचनाओं का सहयोग लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मंडल टास्क टीम रायपुर द्वारा रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी थाना रायपुर के प्र. आ. पी. लटारे, प्र. आ. व्ही के टोप्पो , व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के मेन गेट नंबर 02 के सामने आटो स्टैंड के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम पता- सोना राम कैवर्त्य ,पिता -धनी राम कैवर्त्य , उम्र-32 साल, निवासी- ग्राम मोहतरा, वार्ड नं 05,थाना- कसडोल, जिला- बलौदा बाजार (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 01 नग मोबाइल मिला जिसे गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से स्लीपर कोच से किसी सोए हुए यात्री का सीट पर रखा मोबाइल फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया उसके पास सैमसंग गैलेक्सी F 13 , ब्लू कलर कीमती 15000/ रुपया,( पन्द्रह हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया । एवं उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया, उक्त आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक-05/2023 धारा- 41(1+4) CrPc, 379 आईपीसी दिनांक 04-02-2023 मामला पंजीबद्ध किया गया।

K.W.N.S.- रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (KTU) में पीएचडी में प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री से की गई है. ये शिकायत देवेश तिवारी द्वारा की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित कराने के स्थान पर एक विभाग द्वारा आयोजित कराई गई. जबकि विश्वविद्यालय ही परीक्षा कराने के लिए अधिकृत होता है. विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के दौरान लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के प्राप्तांक भी घोषित नहीं किए गए, जो की चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए आवश्यक था. उच्च शिक्षा मंत्री को दिए गए शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि पीएचडी प्रवेश हेतु जारी चयन सूची में कोई भी प्रतीक्षा सूची नहीं दर्शाई गई और निर्धारित समय बीतने के बाद अपने चहेते को उपकृत करते हुए प्रतीक्षा सूची का छात्र बताते हुए प्रवेश दिया गया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि KTU में केवल जनसंचार विभाग ही ऐसा विभाग है, जहां लिखित परीक्षा में 50% के अलावा विभागाध्यक्ष ने अपने पास 50% अंक रखे हैं. जिससे छात्रों की विवशता हो जाती है, विभागाध्यक्ष के इशारे पर नाचना.

K.W.N.S.-रायपुर। देश की सबसे बड़ी नगर विकास योजनाओं में से एक कमल विहार में अब सीमित संख्या में ही प्लॉट रह गए हैं। इसमें व्यावसायिक के 5 और आवासीय के 86 प्लॉट विक्रय के लिए उपलब्ध है। योजना में अब काफी संख्या में नए मकानों का निर्माण आवंटितियों व्दारा किया जा रहा है। वहीं विकसित हो चुकी कमल विहार योजना को अब नगर पालिक निगम रायपुर को रखरखाव के लिए सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कमल विहार योजना में दो हजार वर्गफुट से कम के 7 और दो हजार से बड़े प्लॉटों की संख्या 79 रह गई है। आवासीय में 832 से 1771 वर्गफुट के 7 प्लाट उपलब्ध हैं।
इसकी ऑफसेट दर 1979 प्रति वर्गफुट है। बड़े आवासीय भूखंडों में 2064 वर्गफुट से 8836 वर्गफुट के 79 प्लॉट उपलब्ध हैं। इसकी निर्धारित ऑफसेट दर 1884 रुपए प्रति वर्गफुट है। वहीं सेक्टर लेबल शॉपिग सेन्टर हेतु 11942 वर्गफुट का एक ही प्लॉट रह गया है। इसकी ऑफसेट दर रुपए 2267 रुपए प्रति वर्गफुट है। वहीं स्कीम लेवल में 11402 वर्गफुट से 13560 वर्गफुट तक के 3 प्लाट रह गए हैं। इसकी ऑफसेट दर रुपए 2707 रखी गई है। व्यावसायिक मिश्रित में 15244 वर्गफुट का एक प्लॉट विक्रय के लिए उपलब्ध है जिसकी ऑफसेट दर रुपए 3373 प्रति वर्गफुट रखी गई है। प्राधिकरण व्दारा गत 19 जनवरी को जारी निविदा विज्ञापन के अनुसार पहली निविदा के बाद बचे हुए प्लाटों का हर माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को निविदा से आवंटन किया जाएगा। इसमें ऑफसेट दर से ज्यादा दर देने वाले आवेदकों को ही प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं।
प्लॉट लेने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निविदा के माध्यम से प्लॉट क्रय कर सकते है। धर्मेश कुमार साहू ने आगे बताया कि प्राधिकरण ने पिछले साल कुछ बड़ों भूखंडों को छोटा करने के लिए राज्य शासन के पास अभिन्यास संशोधन कर प्रस्ताव भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने पर कुछ और संख्या में भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध होगें।