Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व के 13 हजार करोड़ रूपए के लक्ष्य के विरूद्ध माह दिसम्बर 2022 तक 8672 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जानकारी संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में एक फरवरी को आयोजित विभाग के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं जिला खनिज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई।
बैठक में प्रदेश में मुख्य एवं गौण खनिजों के ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु नवीन ब्लॉक्स का चयन, अनुसूचित क्षेत्रों हेतु रेत खानों के संचालन, आबंटन विषयक नवीन निर्देश, कोल ब्लॉक्स का Annual Grade Declaration, खनिज राजस्व वसूली की स्थिति, Natural Resource Account (NRA) से संबंधित जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा 12 नवीन खनिज ब्लॉकों का आबंटन किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में रेत खानों का संचालन का अधिकार पुन पंचायतों को सौंपा गया है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश के सूरजपुर एवं कोरिया जिले में कोल बेड मिथेन का ब्लॉक आबंटित हुआ है। कोल बेड मिथेन का औद्योगिक एवं राज्य के राजस्व हित में निहित महत्व को दृष्टिगत रखते हुए बैठक के दौरान इस पर महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन के प्रतिनिधि द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इसी प्रकार एक निजी कंपनी द्वारा आईटी आधारित खनिज परिवहन सर्विलियेस पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।
 

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। एकल अभियान से संबद्ध अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल कूद समारोह 5 से 7 फरवरी को उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित के. डी.सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न होने जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए वन बंधु महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि खेलेगा भारत — बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रांत के अंतर्गत अक्टूबर से दिसंबर माह में स्कूलों में खेल—कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसके बाद विजई हुए छात्रों को 30 स्कूलों के गुट, पश्चात 270 स्कूलों के गुट के चयनित प्रतिभागियों से स्पर्धा करवा राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन राजनांदगांव में किया गया जिसमे 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया एवं सचिव चंदन जैन ने बताया कि 27 राज्यों से कुल 864 चयनित प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन लखनऊ में करेंगे। छत्तीसगढ़ से चयनित प्रतिभागी आज रायपुर रेलवे स्टेशन में 5 कोच की देखरेख में गरीबरथ एक्सप्रेस से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल व महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के छात्रों के बीच लंबी कूद, दौड़, ऊंची कूद सहित कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।उक्त प्रतियोगिता में देशभर के करीब 32 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वन बंधु परिषद के समस्त पदाधिकारियों ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है की राष्ट्रीय स्तर में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश का परचम लहराएगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सूरजपूर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के किसान खेती-किसानी और फसल की देखरेख बिना किसी डर के आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें हाथी आने पर सुरक्षित स्थानों में पहुंचने में मद्द मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवो में 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर के ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अंधेरा होने के कारण हाथी आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान में शरण लेने के लिए अन्य स्थान आने-जाने में असुविधा का समाना करना पड़ता था। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से उन्हें सुरक्षित स्थान पर आने-जाने में मद्द मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर जिला प्रशासन, वन विभाग और क्रेडा के अधिकारियों ने फौरी अमल करते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सोलर हाईमास्ट लगाने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया। क्रेडा द्वारा चयनित स्थल पर 33 नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाए जा चुके हैं।
हाथी प्रभावित गांवो में सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से ग्रामीण प्रसन्न हैं। गांव से लगे आस-पास के वनों के पास अब प्रकाश की व्यवस्था हो गई है। इससे हाथी आने की जानकारी उन्हें पहले से मिल सकेगी। साथ ही शाम को खेतों से लौटते वक्त अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब वे फसल की देखभाल बिना किसी डर के कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें सुरक्षित ठिकाने जाने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की पहल पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाईट लगने पर उनके प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर। लीडरशिप डेवलपमेंट की बैठक को लेकर मंत्री शिव डहरिया का बयान समाने आया है. मंत्री डहरिया ने कहा, आगामी 2023 चुनाव को लेकर एससी-एसटी और ओबीसी मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय संयोजक के राजू मीटिंग लेंगे. 2024 में राहुल गांधी को किस प्रकार से प्राइम मिनिस्टर बनाना है, उसको लेकर सब तैयारी अभी से कर रहे हैं. आगे मंत्री डहरिया ने कहा, हमारे यहां पहले से ही यह बैठक गठित है और राजू साहब उसको देख रहे हैं. हमारे प्रदेश में किस तरह से काम चल रहा है वह देखने आए हैं. बीजेपी 4 साल में नहीं दिख रही थी, जिस साल चुनाव होता है उस साल बीजेपी दिखती है. बीजेपी के नेता गण कहां थे, इसीलिए उन्होंने अपने नेताओं को बदल दिया है. क्योंकि 4 साल इन्होंने कुछ काम ही नहीं किया है जनता पूछ रही है तो यह अपने नेता को बदलने का काम कर रहे हैं. भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. वह किसी वर्गों को लेकर चलती है तो सिर्फ व्यापारी वर्ग है. जैसे अदानी-अंबानी को लेकर केंद्र चल रही है. उसी तरह से यहां भी वैसे ही चल रहा है. भाजपा में ही फूट की स्थिति है।
 उन्होंने यह भी कहा कि, अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस की बैठक हमेशा होती रहती है. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय नेतागण हमेशा मीटिंग लेते रहते हैं. हम सब को लेकर चलते हैं. हमारी पहले से ही पार्टी चलती है. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और सभी समाज सभी धर्मों का सम्मान करती है. अल्पसंख्यकों को एससी-एसटी, ओबीसी के साथ सभी को लेकर चलती है।
 

 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों की टीम ने रायपुर में नकली दवा की फैक्ट्री पर रेड मारी। एक छोटे से दिखने वाले मेडिकल स्टोर के भीतर ये फैक्ट्री चल रही थी। दवा के अवैध कारोबार के इस अड्डे से करीब 10 करोड़ की फर्जी और मिलावटी दवाएं मिलीं हैं। इन्हें आयुर्वेदिक और स्वाथ्यवर्धक बताकर बेचा जा रहा था। लाखों लोगों तक इसे सप्लाई किया जा चुका है। रायपुर की 4 अलग-अलग दुकानों, एजेंसी में ये छापेमार कार्रवाई हुई है। दोपहर से चल रही इस छापेमार कार्रवाई में अब तक 25 बोरे से ज्यादा माल जब्त किया जा चुका है। विभाग के अफसर, सहायक ड्रग कंट्रोलर बसंत कौशिक को आयुर्वेदिक औषधि के नाम पर एलोपैथिक दवाएं बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद विभाग के अफसर डॉ परमानन्द वर्मा, किशोर ठाकुर राम ब्रिजेश की एक स्पेशल टीम गुरुवार को जांच के लिए निकली। इनपुट के मुताबिक अफसर पहले तो ग्राहक बनकर सिमगा में शारदा मेडिकल स्टोर गए। वहां दवाओं के बारे पूछा फिर टीम ने दुकान के भीतर जाकर छापा मारा। दुकान के भीतर कारोबारी ने अपनी प्रॉपर्टी में पूरा सेटअप लगा रखा था। करोड़ो की फर्जी दवा का स्टॉक मिला, इसे पूरे प्रदेश और आस-पास के राज्यों में भी बेचा जा रहा था। 
जांच में एलोपैथिक मिश्रण की पुष्टि : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शारदा मेडिकल स्टोर से मिली दवा को कालीबाड़ी स्थित शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में टेस्ट किया जांच में एलोपैथिक दवाइयां डिक्लोफेनिक एवं असक्लोफेनिक की मात्रा पाई गई है। आम लोग एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराना चाहते हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए इन कारोबारियों एलोपैथिक दवाएं मिलाकर जल्द स्वास्थ्य लाभ देने का दावा करते हुए दवा को बेच रहे थे। विभागीय अफसरों के मुताबिक जो एलोपैथिक दवाओं की मात्रा सैंपल्स में मिली हैं उसका स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर बुरा असर पड़ता है। 
राजधानी के अलावा बीरगांव, सिमगा में भी छापा : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई में रायपुर और आसपास के कुछ मेडिकल एजेंसीज में छापे मारे गए हैं। रायपुर के शंकर नगर में गीतांजलि नगर स्थित बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी में भी अफसरों ने जांच की। यहां से 12 लाख 66 हजार टेबलेट मिले हैं, जिनकी बाजार में कीमत 2 करोड़ है। इसी इलाके में याशिका ट्रेडिंग एवं मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर और बीरगांव स्थित वेयरहाउस से भी लाखों का सामान मिला है। सिमगा की शारदा मेडिकल स्टोर से 5 करोड़ की गोलियां और इन्हें तैयार करने की चीजें बरामद की गई है। 
कमीशन देकर बाजार में खपाने का खेल : ये सभी करोबारी समूह ऑनलाइन नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने का भी काम कर रहे थे। कुछ लोगों को कमीशन देकर दवा बाजार में खपाने का काम करते थे। ये कंपनियां 90 दिनों में बालों का उगना, कैंसर, जोड़ो का दर्द एक माह में दूर करने का दावा करते हुए बिजऩेस कर रही थीं। अफसरों ने बताया कि उज्जैन में निर्माण दिखा कर रायपुर में अवैध तरीके से दवा बनाई जा रही थी और इसकी पैकेजिंग की जा रही थी। छापे मार काईवाई में 11 औषिधि निरीक्षक सहित 20 अधिकारी शामिल थे। नीरज साहू, सुरेश साहू, टेकचंद, परमानंद, लक्ष्मी कौशिक, श्रुति, ओमप्रकाश एवं बलौदा बाजार तथा दुर्ग जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
 

K.W.N.S.- रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आजाद चौक अनुभाग में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल द्वारा दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना आजाद चौक में 07, थाना सरस्वती नगर में 10, थाना कबीर नगर में 02 एवं थाना आमानाका में 12 इस प्रकार कुल 31 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 9,300/- रूपये जुर्माना किया गया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज सुबह कांग्रेस नेता के राजू रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर मंत्री कवासी लखमा और शिव कुमार डहरिया ने उनका स्वागत किया। के. राजू अखिल भारतीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक (अनुसूचित जाति/जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग) की जिम्मेदारी संभाल रहे है. बता दें कि नवा रायपुर के मेला मैदान में अधिवेशन होगा. 5 से 6 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. वरिष्ठ पदाधिकारियों के रूकने के लिए बड़े होटल बुक किए जा चुके हैं. 16 समिति बनाकर काम बांटने की व्यवस्था की गई है. कुछ समितियों का जिम्मा संभावित मंत्रियों में बांट भी दिया है. हर कमेटी में एक मंत्री और एक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को रखा गया है.अधिवेशन के आयोजन के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। देश में बजट के बाद महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच आम जनता की कमर तोड़ने एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर बड़ा प्रहार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमुल कंपनी ने दूध के दाम 3 रुपए बढ़ा दिए हैं। यानी अमूल दूध के लिए अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। बता दें अमूल ताजा 500 ML पहले 26 रुपए था अब 27 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा अमूल ताजा 1 लीटर 51 रुपए था अब 54 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही बता दें कि अमूल गोल्ड दूध के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। देश में बजट के बाद महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच आम जनता की कमर तोड़ने एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर बड़ा प्रहार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमुल कंपनी ने दूध के दाम 3 रुपए बढ़ा दिए हैं। यानी अमूल दूध के लिए अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। बता दें अमूल ताजा 500 ML पहले 26 रुपए था अब 27 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा अमूल ताजा 1 लीटर 51 रुपए था अब 54 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही बता दें कि अमूल गोल्ड दूध के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं।
    

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके लिए जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री का शुक्रियादा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए 5,200 करोड़ का प्रावधान किया है। इसके लिए हमने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। G20 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मिली है, उसका भी अभिनंदन किया। 
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में 2023 में नड्डा जी की अगुवाई में चुनाव जीतेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अग्रणी श्रेणी पर आया है। G-20 में 200 बैठक होने वाली है, वो 56 शहरों में होगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत की संस्कृति और भाइचारा से अवगत कराएंगे। आजादी से लेकर 70 साल तक हमारा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। हमें पिछड़े गरीब लोगों की चिंता करनी है। देश का सर्वांगीण विकास हो यह प्रधानमंत्री का सपना है। सिद्दीकी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसे नेता मिले हैं, जो देश को फिर से सोने की चिड़िया बना सकते हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा स्कूटर रैली निकालकर मोदी जी की बातों को लोगों तक ले जाएंगे। सभी दलों ने वोट बैंक के रूप में काम किया है। बीजेपी में परिवारवाद और जातिवाद नहीं है। देश को जोड़ने का काम सूफी समाज कर सकता है। हम देशभर के सूफी संतों को जोड़ने का काम करेंगे।