Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खरसिया के पंथश्री हुजूर मुकुन्दमणिनाम साहेब सत्संग भवन में स्थित सद्गुरु कबीर साहेब के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब का दर्शन कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित रहे। खरसिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हुआ आत्मीय स्वागत – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ जिले के खरसिया हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी खरसिया पहुंचे। खरसिया हेलीपैड में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आईजी बिलासपुर रेंज बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में प्रदेश के पहले मोबाईल मिलेट कैफे ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर रागी से बना केक काटा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मिलेट के उपभोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने इस मोबाइल कैफे का संचालन करने वाली महिला समूह को अपनी शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन रायगढ़ की पहल पर शुरू हुआ यह ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ कैफे एक चलता फिरता मिलेट कैफे होगा। जिसमें रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन परोसे जायेंगे। इसे अनुभव महिला समूह संचालित करेगा। इस मोबाइल मिलेट कैफे में रागी का चीला, डोसा, मिलेट्स पराठा, इडली, मिलेट्स मंचूरियन, पिज्जा, कोदो की बिरयानी और कुकीज जैसे पकवान चखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर मिलेट मिशन चलाया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर की जा रही है खरीदी गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिलेट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया अपितु समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का रकबा डेढ़ गुना बढ़ा है और उत्पादन भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों और मीडिया के लिए मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में मिलेट कैफे भी प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नथिया-नवागांव में मिलेट्स का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान ने पिछले 21 वर्षों में हजारों मरीजों को नई जिंदगी दी है। यहां विभिन्न तरह के कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक उपचार सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है। कोरोना काल में भी क्षेत्रीय कैंसर संस्थान ने मरीजों की लगातार सेवा की। यहां उच्चतम तकनीक की दो लीनियर एक्सीलेटर मशीन, ब्रेकीथेरेपी मशीन, सीटी स्कैन मशीन तथा कोबाल्ट मशीन उपलब्ध है। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर संस्थान द्वारा 30 जनवरी से 3 फरवरी तक रायपुर के साथ-साथ महासमुंद, राजनांदगांव एवं कांकेर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया जिनसे सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए।
पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय द्वारा 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने मैराथन प्रतियोगिता ‘कैनेथान-2023’ का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के तेलीबांधा तालाब से चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान तक प्रातः साढ़े छह बजे से आयोजित मैराथन में चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध अस्पताल के छात्र, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। कैंसर के विरूद्ध जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, कैंसर सर्वाइवर सम्मान, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन सवेरे 11 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में उपचार प्राप्त कर स्वस्थ हुए 100 मरीजों का सम्मान किया जाएगा। इसमें दो साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। सम्मान प्राप्त करने राज्य के दक्षिण भाग बस्तर से लेकर उत्तर भाग जशपुर तक के मरीज आ रहे है। यहां इलाज कराकर स्वस्थ हुए मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा के मरीज भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ तथा अन्य कर्मचारियों ने भी अपने कैंसर का इलाज क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में प्राथमिकता से कराया है। ऐसे 10 कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही बाल मरीजों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में संस्थान में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ और सफाई कर्मचारियों को भी कैंसर के मरीजों के इलाज में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में कार्यरत पी.जी. छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शादी की सालगिरह मनाई है । सोशल मीडिया पर बड़े ही रोचक अंदाज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ तस्वीर साझा करते हुए दिलचस्प बातें लिखी हैं। प्रदेश के तमाम मंत्री, अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को शादी की सालगिरह की मुबारक बाद दी। देश की भी कई चर्चित राजनीतिक हस्तियों ने फोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। इसके बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो लिखा वह चर्चा में है।
भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा -शादी की सालगिरह पर शुभकामनाओं के लिए मुक्तेश्वरी और मेरी ओर से आपका बहुत धन्यवाद. अपना प्यार बनाए रखिए.जिन भतीजों ने यह सवाल पूछा है कि घर में कका की चलती है या काकी की, उन्हें मैं सही जवाब देना चाहता हूँ लेकिन पूछना पड़ेगा।
K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। उसी दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद मंत्री की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएसी सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया पूरे सनातन संस्कृति का अपमान करने का आरोप

K.W.N.S.-रायपुर। रामचरित मानस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री का एक बयान देखा है, जिसमें उन्होंने रामायण की समीक्षा की बात की है. मैं उन्हें विद्वान मानता हूं. हमारे जीतने धर्म ग्रंथ हैं. यह हमें संस्कार देते हैं प्रेरणा देते हैं. इसकी समीक्षा की बात कहकर पूरे सनातन संस्कृति का अपमान किया है. आगे बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, क्या मुख्यमंत्री तुलसीदास और वाल्मीकि से बड़े हो गए हैं. प्रभु राम की जीवनगाथा है. क्या इसे मुख्यमंत्री बदलेंगे. क्या गीता को मुख्यमंत्री बदलेंगे. मैं उनके बयान की निंदा करता हूं. मैं मांग करता हूं कि, मुख्यमंत्री इसके लिए माफी मांगे. सत्ता लोलुपता के चलते सनातन का अपमान किया गया. इससे बड़ा पाप दूसरा नहीं हो सकता
दरअसल, रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया था. उन्होंने कहा, रामचरित मानस को गहराई से पढ़ने की जरूरत है. इस पर विवाद करने की जरूरत नहीं. अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए. हर बात प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकती. हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है. जैसे किसी को करेला पसंद है, किसी को नहीं.आगे सीएम बघेल ने कहा, जो भी विवाद रामचरित मानस को लेकर हो रहा वह सब वोट के लिए है. चाहे कहीं भी हो, कहीं से भी. राम को घर-घर पहुंचाने का काम स्वामी तुलसीदास ने किया. रामचरित मानस विवाद सपा को भी भा रहा और बीजेपी को भी. मौर्या को भी भा रहा है और योगी आदित्यनाथ को भी।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर से लेकर मार्च-अप्रैल महीने तक पूरे प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों में मड़ई मेला का आयोजन किया जाता है और छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनाया जाता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न ग्रामों में मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा जिसमें मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। विगत दिनों गनौद, तुलसी एवं जावा में आयोजित मड़ई मेला में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ग्रामीणों के बीच पहुंचे तथा मड़ई मेलों में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला हमारे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे हम अपने पूर्वजों से पीढ़ी दर पीढ़ी देखते आए हैं। हमें भी इस सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना है तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचना है।
मड़ई मेला के अवसर पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों की मांग भी की, जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने मंच से एक करोड़ आठ लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने ग्राम गनौद में धान खरीदी केंद्र में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 69.46 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, पंखटिया तालाब में शेड निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, गौरा गौरी मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये, ग्राम तुलसी में शीतला मंदिर से नोहर के घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 14.76 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, मंगल भवन अहाता निर्माण हेतु 2.50 लाख रूपये और रंगमंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये, ग्राम जावा में मौली माता मंदिर में पेवर ब्लाक हेतु 05 लाख रूपये की घोषणा की गई है। मंत्री डॉ. डहरिया को संकरी के आश्रित ग्राम जावा के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि उन्हें राशन के लिए 07 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इसलिए हमारे गांव में राशन दुकान खुलवा दीजिए, जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने तत्काल घोषणा कर एक सप्ताह के भीतर गांव में ही राशन दुकान खुलवाने की घोषणा की। इस माह से ग्रामीणों को अब राशन दुकान से राशन वितरण शुरू कर दिया गया है, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। गांववासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
K.W.N.S.-रायपुर। डोंगरगांव में नलजल योजना के तहत खुदाई के दौरान मुगल शासनकाल के 65 सिक्के मिले हैं. इसके अलावा 3 नग बाघनखनुमा अंगूठियां और मिश्रित धातु के 2 नग कड़ा भी मिले हैं. सिक्के मुगल शासक अहमदशाह बहादुर 1748 से 1754 ई. के हैं. संस्कृति विभाग ने इन सिक्को का खुलासा किया है. जिला प्रशासन नल-जल योजना के तहत ग्राम बाजार नवागांव, ग्राम पंचायत बड़गांव-चारभांठा, विकासखंड डोंगरगांव में खुदाई का काम करा रहा. खुदाई के दौरान एक मटके में 65 नग चांदी के सिक्के, 3 नग बाघनखनुमा अंगूठियां और मिश्रित धातु के 2 नग कड़ा भी मिले हैं. प्राप्त सिक्के मुगल शासक अहमदशाह बहादुर 1748 से 1754 ई. के हैं, जिसमें अरबी लिपि अंकित है, सिक्के के निर्मित प्रतीक चिन्ह के अनुसार कटक ओडिशा के टकसाल से निर्मित प्रतीत हो रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के पूर्व चेयरमैन विवेक ढांड को ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां महानदी भवन, नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जाने वाले प्रशासनिक नवाचारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर राज्य सरकार की सुझाव देने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग’ का गठन किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल के काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।