Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग क्षेत्र के ग्राम गनौद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुये। डॉ. डहरिया गनौद में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुये। डॉ. डहरिया ने ग्राम के वृद्धजनों को सम्मानित किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम के सरपंच भुनेश्वरी डागेश्वर साहू एवं ग्रामवासियों के मांग पर मंत्री जी के द्वारा लगभग 80 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। जिसमें धान खरीदी केंद्र में सीसी रोड निर्माण हेतु 69.66 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, पनखटिया तालाब में शेड निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, गौरा गौरी मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। निर्माण कार्यों की घोषणा होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, खिलेश्वर देवांगन, सर्वश्री कोमल साहू, माखन कुर्रे, देवराज जांगड़े, ईश्वर जोगलेकर, भुनेश्वरी साहू, डोमन लाल साहू, चित्ररेखा निर्मलकर, मोतिम पटेल, पिंकी तारक, नारायण साहू, डागेश्वर साहू, रूपाली निषाद, पार्वती निषाद, श्रीमती देवकुमारी साहू, नीरा तारक, दीपा तारक, भारती धुव, दिनेश्वर निर्मलकर, कृष्णा निर्मलकर, दुष्यंत यादव, भारती गिलहरे, दुलेश गिलहरे, पिंकी बांधे, सरोज बांधे, और अनुज भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकारण आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरी कांग्रेस को मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए कि उनके मुखिया राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहरा पाए। यह आज का भारत है, जिसमें कश्मीर में कोई भी तिरंगा फहरा सकता है। जहां हमारे आदर्श डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी शहीद हुए थे, उस कश्मीर को मोदी जी ने देश के सभी लोगों के लिए खोल दिया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस के नेता श्रीनगर कश्मीर जाने से थरथर कांपते थे। तिरंगा फहराना तो दूर की बात है, वहां जाकर तिरंगा फहराने की सोच भी नहीं सकते थे। राहुल पहले कभी यूपीए सरकार में कश्मीर जाकर श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा नहीं फहरा सके।
क्योंकि उनके पिताश्री के नानाजी ने कश्मीर को व्यावहारिक रूप से भारत से तोड़ रखा था। जब मोदी जी ने इसे जोड़ दिया तब अब राहुल गांधी ने अपनी तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा में वहां पर तिरंगा फहराया है। इसीलिए ही भाजपा कहती है कि यह मोदी जी का नया भारत है। मोदी जी ने वहां से धारा 370 हटाई है। जिसके फलस्वरूप वहां अमन चैन शांति है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां शान से तिरंगा फहरा रहे हैं। मोदी जी ने यह अवसर विपक्ष को भी दिया है कि श्रीनगर के लाल चौक पर जाएं और तिरंगा फहराकर आज के भारत पर गर्व का अनुभव करें।यही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा को साकार करता है। राहुल गांधी और उनके भूपेश बघेल जैसे अनुयायियों को तो प्रायश्चित करना चाहिए कि कांग्रेस की कुनीतियों के कारण कश्मीर सत्तर साल तक देशवासियों से कटा रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को हिस्सेदारी दिए जाने को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर भाजपा सांसद सुनी सोनी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केवल हिस्सा मांगना जानती है, और खर्चे कुछ नहीं करना चाहती।
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो देना जानती है. जहां खर्चा करना चाहिए, वहां छोड़कर सब जगह खर्चा करते है, और आमदनी का जरिया बने. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अन्य राज्य से ज्यादा पैसा मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार नहीं दो बार डीजल-पेट्रोल कम किया है, लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया. सड़क पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सांसद सोनी ने कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति और दोहरा चेहरा उजागर हो रहा है. छत्तीसगढ़ में 4 साल से अधिक समय कांग्रेस सरकार को हो गया, लेकिन एक बार भी मुख्यमंत्री ने बैठक पर नहीं बुलाया है. दरअसल, राज्य सरकार नहीं चाहती है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, इससे हम लोग भी दुखी हैं।

K.W.N.S.- रायपुर। राजस्व मंडल से लेकर अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालयों में राजस्व मामलों के हजारों मामले सिर्फ मूल न्यायलयों के रिकार्ड नहीं पहुंचने के कारण बरसों से लंबित हैं । इसकी वजह से सस्ता , सुलभ व शीघ्र न्याय दिलाने के सरकार के उद्देश्य पर भी जिम्मेदार पलीता लगा रहे । इसके लिये कोताही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने व समय पर रिकॉर्ड पहुंचवाने की प्रभावी व्यवस्था की मांग मुख्यमंत्री , राजस्व मंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप की गयी है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मेल से तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को व्हाट्सएप के जरिये यह ज्ञापन रायपुर अधिवक्ता संघ के कई बार पदाधिकारी रह चुके भूपेन्द्र शर्मा ने बीते कल 29 जनवरी को भेजा है । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि राजस्व मंडल से लेकर अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालयों में अपील , पुनरीक्षण व पुनर्विलोकन का कानूनी प्रावधान है जिसके लिये मूल न्यायालयों के अभिलेखों ( रिकार्ड ) की जरूरत पड़ती है । मूल न्यायालय व अभिलेखागार को इन रिकार्डो का मांगपत्र में भेजे जाने के बाद भी कोताही बरते जाने से पक्षकारों सहित अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानी होने होने व न्याय में देरी न्याय से इंकार का सूक्त लागू होने का जिक्र करते हुवे ज्ञापन में आगे बतलाया गया है कि स्थिति इतनी बदतर है कि पक्षकारों व अधिवक्ताओं को मांगपत्र साथ ले जा रिकार्ड भिजवाने की सलाह दी जाती है और इसके लिये अधिकतर चढ़ौत्री की जरूरत पड़ती है । ज्ञापन में आगे बतलाया गया है कि अधिकतर इन न्यायालयों द्वारा आदेशिका पत्रक में तो रिकॉर्ड मंगवाने का आदेश पारित कर दिया जाता है पर इसके क्रियान्वयन में जाने – अनजाने कारणों से कोताही बरती जाती है । इस कार्य में होने वाले विलंब को दूर करने सुनिश्चित प्रभावी व्यवस्था का आग्रह करते हुये सुझाव दिया गया है कि मांगपत्र तामिली की सुनिश्चित जानकारी ले इसमें कोताही बरतने वालों के साथ – साथ तामिली के बाद भी कोताही बरतने वाले जिम्मेदार संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सुनिश्चित कार्यवाही की व्यवस्था करे व संबंधित अभिलेखागार प्रभारी सहित संबंधित पीठासीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा कार्यवाही की जावे ।
ज्ञापन में आगे मूल न्यायालय अथवा अभिलेखागार में रिकॉर्ड होने की स्थिति स्पष्ट न होने के परिप्रेक्ष्य में संबंधित पीठासीन अधिकारी को रिकॉर्ड भिजवाने के लिये जिम्मेदार बनाने का सुझाव दिया गया है । ज्ञापन में रायपुर में संभागायुक्त रह चुके सेवानिवृत्त ब्रजेश चंद्र मिश्रा के कार्यकाल में मांगपत्र जारी होने के बाद आगामी तिथि में रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाने संबंधी किये गये व्यवस्था का जिक्र करते हुये कहा गया है कि यदि शासन – प्रशासन चाहे तो उनके अनुभवों का लाभ ले सकता है । ज्ञातव्य हो कि श्री शर्मा रायपुर अधिवक्ता संघ के सचिव , कनिष्ठ व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ लेबर बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं ।

K.W.N.S.- रायपुर। युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। 15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबला, हारमोनियम के साथ चिकारा,लबाडा, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों के वादन से आधुनिकता के साथ पारंपरिकता की जुगलबंदी दिखाई दी। महासमुंद के बंधु राजेश्वर खरे ने अपनी कहानी में शीर्षक माटी के आसरा का वाचन किया। कहानी में लाखन मंडल के भरे पूरे परिवार के बारे में बताया गया।लाखन मंडल के गुजर जाने के बाद उसके बेटे बिसरू के शराब और जुए की लत से बिगड़ने और संपत्ति को नही बचाने की बात पर केंद्रित रहा। आपको बता दें कि युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन पहले सत्र में कहानी रचना एवं दूसरे सत्र में कविता पाठ का आयोजन होगा।
K.W.N.S.-रायपुर। एन आई ए ने बीजापुर जिले के टेकलगुड़ा में सीआरपीएफ बटालियन पर हुए हमले में शामिल महिला नक्सली को रविवार को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मड़कम उंगली , बीजापुर के ग्राम मुथमाडूगू की निवासी है। एनआईए इसे आज जगदलपुर के विशेष अदालत में पेश करेगी। एन आई ए केस नंबर 6/21 की जांच कर रही है। अप्रैल 2021 में हुई टेकुलगुडेम मुठभेड़ में मड़काम हूँगी मुत्तामड़गु आरोपी है. टेकुलगुडेम मुठभेड़ में 22 जवान शहीद और 30 जवान घायल हुए थे. मामले में बीजापुर के ताडे़म पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एनआईए ने 5 जून 21 को फिर से मामला दर्ज कराया था।
मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली की एक फरार महिला माओवादी बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम इलाके में छिपी हुई है. इस पर रायपुर से एनआईए की टीम मौके के लिए रवाना हुई और महिला माओवादी को पकड़ने में सफलता हासिल की.

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन समारोह आज शाम 4.00 बजे से होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग ले रहें है। अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी थी, वहीं अब एक बार फिर ठंड कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग से सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ में फिर हवा की दिशा बदलेगी, जिसके चलते आगामी दिनों में ठंड के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन देखने को मिलेगा और उत्तर से आने वाली हवा परिवर्तित होकर प्रदेश में ठंड का एहसास कराएगी। फिलहाल तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। बता दें कि महासमुंद में 33 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया, वहीं रायपुर में 32.6 डिग्री, तो दुर्ग और बिलासपुर का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन पहले सत्र में कहानी रचना एवं दूसरे सत्र में कविता पाठ का आयोजन होगा। पहले सत्र में कहानी रचना पाठ में 8 प्रतिभागी भाग लेंगे। दूसरे सत्र में कविता पाठ में 16 प्रतिभागी भाग लेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के पहले सत्र के अध्यक्ष डा.परदेशी राम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महासमुंद के श्री बंधु राजेश्वर खरे ने अपनी कहानी में शीर्षक माटी के आसरा का वाचन किया। कहानी में लाखन मंडल के भरे पूरे परिवार के बारे में बताया गया।लाखन मंडल के गुजर जाने के बाद उसके बेटे बिसरू के शराब और जुए की लत से बिगड़ने और संपत्ति को नही बचाने की बात पर केंद्रित रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों की लेट लतीफी पर नाराजगी जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा – राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आगे सीएम ने कहा – राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं, फरवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्व प्रकरणों की करूंगा समीक्षा। नामांतरण, सीमांकन , डायवर्सन समेत सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा होगी।