Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1278

Browsing: रायपुर

तबादलों का दौर जारी-  IPS अधिकारियों के तबादले, देखें नाम

रायपुर January 28, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रतिदिन राजधानी और समस्त जिलों में आईपीएस अफसरों के तबादले किए जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। आईपीएस अफसरों को तबादले के साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- पद्मश्री के लिए चयन कर केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कला और कलाकारो का किया सम्मान 

रायपुर January 28, 2023

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ से काष्ठ कला के लिए अजय कुमार मंडावी, कला के क्षेत्र में डोमार सिंह कुंवर और पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा यह छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का सम्मान है कलाकारों और छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई प्रेषित की।
 

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य सम्मेलन 2023 मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ शुरू हुआ 

रायपुर January 28, 2023

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023।मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ। युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में विधिवत शुभांरभ। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी उपस्थित। छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ।
 

लाला लाजपत राय की जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन 

रायपुर January 28, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करते हुए उन्होंने अपने जान न्यौछावर कर दिए। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाला जी की कही बात सच साबित हुई और उनकी शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ऐसे वीर अमर बलिदानी लाला जी के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर January 28, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ । उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी एक साल में राज्य से तीन हस्तियों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। वर्ष 2023 के लिए चुनी गईं तीन हस्तियों में दो आदिवासी समाज से हैं। 
इनमें डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बाल विवाह जैसी अनेक कुप्रथा रुकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले श्री मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं। दुर्ग की उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवँ पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। बारले लन्दन एवं न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है।
 

 राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर January 28, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है, यहां की युवाओं में अद्भूत प्रतिभा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सदभाव का वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षो में राज्य की युवा प्रतिभाओं को तरासने के लिए अनेक प्रकार का आयोजन जैसे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का कराए गए हैं। हमारा यह प्रयास रहा है कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि उनका रचनात्मक कार्यो में भी इस्तेमाल होता रहे। युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए राजीव एवं युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। डॉ.टेकाम ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं और इसके आयोजन से जुड़े खेल एवं युवा कल्याण विभाग बधाई और शुभकामनाएं दी।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव में कुल 38 विभिन्न विधाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 24 सांस्कृतिक विधाएं 6 खेल विधाएं तथा 7 अन्य विधाएं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी, कुड़ूख, सरगुजिहा इत्यादि बोलियों में साहित्य सृजन का आयोजन किया जा रहा है। इससे हमारे प्रदेश के साहित्यिक विधा संरक्षित होगी और उनका संवर्धन भी होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति एवं परम्पराओं का संगम है। शुभारंभ समारोह को संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, खेल एवं युवा विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का एवं संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्वेता सिन्हा उपस्थित थीं। 
 मार्च पास्ट में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न संभागों के युवाओं के दल ने अपनी परम्परागत लोक नृत्य को प्रदर्शित करते हुए मार्च पास्ट किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे-धजे युवाओं के नृतक दल ने विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। दुर्ग संभाग के पंथी और डंडा नृत्य, बस्तर संभाग के ककसार, बिलासपुर संभाग के राउत नाचा एवं डंडा नाच, सरगुजा संभाग के करमा एवं सरहुल, रायपुर संभाग के करमा और पंथी नृतक दलों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया। 
 विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
 राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तीन हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को दलीय खेलों में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार, द्वितीय स्थान के लिए साढ़े सात हजार, तृतीय स्थान के लिए 5 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे। एकल विधाओं में प्रथम स्थान के लिए एक हजार, द्वितीय स्थान के लिए 750 एवं तृतीय स्थान के लिए 500 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर January 27, 2023

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, संस्कृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, सचिव एस.भारतीदासन, सचिव अंकित आनंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

राजधानी में 28 जनवरी से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 

रायपुर January 27, 2023

छत्तीसगढ़िया खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ होंगे युवा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ में 30 और 31 जनवरी को बारिश की संभावना

रायपुर January 27, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। वर्तमान में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सो में बारिश होने के आसार हैं, वहीं महासमुंद, रायगढ़, जशपुर में भी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में मौसम में तब्दीली हुई है, लोगों को कोहरे और शीतलहर से निजात जरूर मिली है लेकिन अब बारिश ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बरसात हो रही है,पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का भी यही कारण है इसलिए उसने पहले से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर रखा है तो वहीं मैदानी राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका है।

 प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में फहराया राष्ट्रध्वज 

रायपुर January 26, 2023

K.W.N.S.- रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रध्वज फहराया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा – आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पारिवारिक कारण की वजह से अनुपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
यह इतिहास में पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया है। दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और डेढ़ दशक (15 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में डॉ रमन सिंह ने संगठन स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रहती है। 
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को तिरंगा फहराने का दायित्व प्राप्त होने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराना एक जिम्मेदारी के साथ-साथ ही बहुत सम्मान का विषय है, एक साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भारतीय जनता पार्टी ने केवल डॉ रमन सिंह का ही सम्मान नहीं किया है बल्कि छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया है, जिसके लिए वह सदैव भाजपा संगठन के आभारी हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने समस्त देशवासियों के प्रति गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
 

Previous 1 … 1,276 1,277 1,278 1,279 1,280 … 2,035 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.