Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर/ दिल्ली। RepublicDay 2023 पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए यह गौरव व सम्मान का विषय है कि राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने का अवसर मिला। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह दायित्व सौंपकर न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी का भी सम्मान किया है। आइए इस #गणतंत्र_दिवस पर हम सभी मिलकर अपने संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लें और उत्कृष्ट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखेगी. इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा. राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी. साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि होंगे.

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल उइके ने आसमान में उल्लास को प्रदर्शित करते तीन रंगों के गुब्बारे भी छोड़े।
समारोह में लयबद्ध और आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा उपस्थित रहे।
K.W.N.S.-रायपुर। आदिवासी पर्वों के लिए सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. प्रत्येक ग्राम पंचायत को हर साल 10 हजार रुपये मिलेगा, साथ ही मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा की है. सीएम ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लाल मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा — हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज हमर संविधान के जय-जयकार करे के दिन हवय। आज जम्मो रहवइया मन, जम्मो मनखे मन के घलोक जय-जयकार करे के दिन हे। काबर के गणतंत्र के बिचार म जम्मो मनखे के अधिकार समाय हवय। इही हमर संविधान के खूबसूरती हे जेखर बर हमर पुरखा मन सहादत दीन अउ अंगरेज मन ल खदेड़ के हमन ल आजादी दिलाइस। ओखर पाछू अइसन संविधान बनाइन जेला खुद ‘हम भारत के लोग’ मन ह, खुद ल अरपित करे हन। याने के हर मनखे के संविधान हे जेखर सेती मतदाता मन के वोट ले सरकार बनथे। अइसन संविधान अउ लोकतंत्र ल बचाय के जिम्मेवारी अब हमर अउ अवइया पीढ़ी के हवय।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी है। घोषणा-1 प्रदेश में आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है । आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान करेगी।
घोषणा-2 युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। घोषणा-3 महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन हेतु शुरू होगी नई योजना महिला समूहों महिला उद्यमियों, महिला व्यवसायियों एवं महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने हेतु नवीन योजना आरंभ की जायेगी। घोषणा-4 छत्तीसगढ़ राज्य में गठित होगा नवाचार आयोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने और संजोने के बाद छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिये राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन किया जायेगा।
घोषणा-5 राज्य में बनेगी एयरोसिटी रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिये मैं स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित की जाएगी घोषणा-6 राज्य में बनेगी ग्रामीण उद्योग नीति छत्तीसगढ़ में कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिये ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जायेगी। घोषणा-7 औद्योगिक इकाईयों को संपत्ति कर से मिलेगी मुक्ति
उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों को संपत्ति कर के भार से मुक्त किया जायेगा । घोषणा-8 जीवनदायनी खारून नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट रायपुर और दुर्ग जिले की जीवनदायिनी और जन आस्था का केंद्र खारून नदी व्यापार और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। खारून नदी पर उत्कृष्ट रिवर फ्रंट विकसित करने की मैं घोषणा करता हूँ। घोषणा-9 विद्युत शिकायत के निराकरण के लिए बनेगी आधुनिक ऑनलाईन निराकरण प्रणाली
बिजली बिल हाफ योजना को मिले उत्कृष्ट प्रतिसाद के बाद मैं घोषणा करता हूँ कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत एवं निराकरण प्रणाली विकसित की जायेगी। घोषणा-10 निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना होगी शुरू छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में लगातार तीन साल पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को स्वयं का मकान बनाने हेतु 50 हजार रूपये अनुदान देने की योजना लाई जायेगी । घोषणा-11 राज्य में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय रामायण / मानस महोत्सव का होगा आयोजन छत्तीसगढ़ की जनता की अगाध आस्था भांचा राम और माता कौशल्या में है। प्रत्येक वर्ष हम राष्ट्रीय रामायण / मानस मंडली महोत्सव आयोजित होंगे। घोषणा-12 चंदखुरी में प्रतिवर्ष आयोजित होगा माँ कौशल्या महोत्सव छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है अतः प्रतिवर्ष चंदखुरी में कौशल्या महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला में सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने बकावंड विकासखंड में ग्राम गिरौला से बेतझरन तूताबेड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, बकावंड मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय और बस्तर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण, बकावंड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जैतगिरी के नवीन शाला भवन के निर्माण, बजावंड उप स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बेतझरन, डुरकाबेड़ा और प्राकृतिक जलकुंड टोंगकोंगेरा के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने गिरोला में लगभग 131.61 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें इसमे 68.42 करोड़ लागत के 27 कार्यो का लोकार्पण एवं 65.18 करोड़ लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, देवगुड़ी व मातागुड़ियों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को केसीसी के तहत ऋण प्रदाय किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मुक्त बस्तर अभियान के तहत निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार फूड बास्केट, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के माध्यम से रोजगार हेतु ऋण, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत राशि, माटी कला बोर्ड द्वारा कुम्हारी कार्य के लिए इलेक्ट्रिक चाक, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हितग्राहियों को राशि व स्कूली विद्यार्थियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल माता हिंगलाजिन देवी के मंदिर आया था, तब गायता, पुजारियों ने मांझी, चालाकी की तरह मानदेय प्रदान करने की मांग की थी। उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सालाना 7000 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है । उन्होंने कहा कि पहले बस्तर में लोग महुआ सड़कों पर फेंकने के लिए बाध्य हो रहे थे, हमने लॉकडाउन के दौरान 30 रुपए किलो में महुआ और 31 रुपए किलो में इमली की खरीदी की। बस्तर में 65 प्रकार की लघु वन उपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता का 4000 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। बस्तर जिले में पिछले बार 18000 किसानों ने धान बेचा था, इस बार 34000 किसानों ने धान बेचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों, गरीबों, वनोपज संग्राहकों के पास पैसा है। बस्तर में बंद स्कूल खोले गए। हर विकासखंड में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया गया है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए बस्तर की संस्कृति की पहचान बने, लोगों के आस्था के केंद्र को मजबूत किया जा रहा है। वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित करने काम जो रोक दिया गया था, उसे फिर से प्रारम्भ किया गया हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम और अनूप नाग भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास विकास प्राधिकरण मद से निर्मित कराई गई 9 गुमटियों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी। प्राधिकरण द्वारा 1-1 लाख रुपए की राशि स्वरोजगार हेतु प्रत्येक हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। इसमें से 90 हजार रुपए की राशि से गुमटी बनाई गई है। पूजन सामग्री दुकान के संचालन के लिए 10 हजार रुपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है। योजना की हितग्राही मीरा और तिलकबति ने बताया कि पहले ठेला में पूजन सामग्री बेचते थे। अब गुमटी मिलने से उन्हें काफी सुविधा होगी। स्थाई ठिकाना मिल गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय संविधान का मूल तत्व उसकी प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग’ में समाहित है। संविधान की मूल भावना को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़, सजग और प्रतिबद्ध है और उसने पुरखों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजूबत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने लाने के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरूआत की गई है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों के उत्पादों के विक्रय के लिए सी-मार्ट खोले गए हैं।
बघेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना, डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से नागरिकांे को सुविधाजनक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की पहल की गई है। कौशल्या मातृत्व योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना जैसी जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास का नया युग प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण के साथ आत्मगौरव से विकास की भावना समाहित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। सभी एक हों और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 दिसंबर को गहमागहमी के बीच आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, लेकिन अब आरक्षण विधेयक सवाल बनकर टकराव में तब्दील हो गया है. छत्तीसगढ़ में आरक्षण विवाद गहराता जा रहा है. ऐसे में CM भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. राज्यपाल पर निशाना साधा है. CM भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल को जल्द हस्ताक्षर करना चाहिए. राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. जितना जल्दी हो फैसला होना चाहिए. अधिकारों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. क्वांटिफाइबल डाटा देना जरूरी नहीं है. अगर साइन नहीं करना है तो विधेयक वापस करना देना चाहिए।
बता दें कि राज्यपाल ने अब आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए मार्च की डेटलाइन तय की है. यहां विधानसभा में तीन दिसंबर 2022 को आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया गया था. इसके बाद से राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए लटका हुआ है. छत्तीसगढ़ में अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. मुख्यमंत्री ने लोकसेवा आरक्षण और शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया. सदन में चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से विधेयक पारित हुआ।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने रासुका को लेकर बड़ा बयान दिया है. बघेल ने कहा कि रासुका के बारे में बीजेपी के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. यूपी में छत भी गिर जाए तो इंजीनियर पर रासुका लगता है. स्कूली बच्चे नकल में पकड़ाए तो रासुका लग जाता है. मोदी और शाह के बाद सबसे बड़े नेता योगी आदित्यनाथ हैं. योगी आदित्यनाथ हर माह रासुका लगाते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में बात-बात में रासुका लग रहा है. इंजीनियर पर, शिक्षक पर कार्रवाई हो जा रही है और भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में सवाल उठाते हैं. बीजेपी के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
आरक्षण के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आरक्षण के मामले के बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है. विधानसभा में में पास कराते हैं और राजभवन में लटकाते हैं. बीजेपी के नेता राज्यापाल से अपील करें कि राज्यपाल हस्ताक्षर करे, ताकि बच्चों का नुकसान न हो. 9वीं अनुसूची में भी जोड़ने के लिए कहा जाए. 2 दिसबर को विधेयक पास हो गया. आज 25 जनवरी हो गया है. कितने दिन तक लटका कर रखेंगे. बीजेपी तोड़ मरोड़कर बात करती है. हस्ताक्षर करने में तकलीफ क्यों हो रही है. कर्नाटक में हस्ताक्षर हो गया, क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार है. रमन सिंह कहीं की बात को कहीं जोड़ने का प्रयास करते हैं. रमन सिंह के सपने में भूपेश बघेल दिखते हैं. पहली बार उनको दायित्व देते हैं, उनको बधाई।वहीं महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में महगाई बढ़ रही है. आटे की कीमत एक साल में 40 प्रतिशत महंगा हो गया है. प्रति व्यक्ति देश में कर्ज एक लाख से ऊपर हो गया है. यह इनकी उपलब्धि है।