Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू होगा. कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे. शोभा ओझा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में प्यार और दुलार मिला. हर वर्ग, हर जाति धर्म का व्यक्ति राहुल गांधी से मिला. स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाली यह यात्रा रही. इस यात्रा का जो मुख्य उद्देश्य था वह राजनीति से उठकर है. इस देश को जो जाति, धर्म, वेशभूषा से तोड़ना चाहती है उसे जोड़ने निकले थे. राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा में निकले हैं. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कल से शुरू होगा. इसका नेतृत्व ब्लॉक के नेता करेंगे।
उन्होंने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर घर तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे. आज देश को एकजुट होने की जरूरत है. महंगाई ने कमर तोड़ दिया है. देश में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहे हैं. आज लोग चीख चीखकर कह रहे हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार अब बस करो मोदी सरकार. केंद्र सरकार जीएसटी भी लगाकर लोगों को प्रभावित कर रही है. श्मशान तक जीएसटी पीछा नहीं छोड़ रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 फरवरी दिन शनिवार को संपूर्ण छ.ग. राज्य में किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत का आयोजन- रायपुर, गरियाबंद, तिल्दा, राजिम, देवभोग में भी किया जाएगा। इस संबंध में दिनांक 12/01/2023 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छ.ग. उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय श्री गौतम भादुड़ी की अध्यक्षता में संपूर्ण राज्य के जिला न्यायाधीशों, कुटम्ब न्यायायलय के न्यायाधीशों, श्रम न्यायायलय के न्यायाधीशों, स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीशों, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली गयी। न्यायमूर्ति ने इस नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक हितग्राहियों के प्रकरण निराकृत कर अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने हेतु सभी का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विदित है कि, इस बार नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निराकरण करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के माननीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय श्री संतोष शर्मा द्वारा नियमित रूप से समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली जा रही है तथा सूक्ष्मता के साथ लोक अदालत की तैयारी पर निगरानी रखी जा रही है। नेशनल लोक अदालत में क्लेम संबंधी, परिवार के विवाद संबंधी, श्रम संबध्ां, बैंक संबंधी, चेक बाउन्स संबंधी, यातायात संबंधी, जलकर, बीएसएनएल. नगर निगम संबंधी, विद्युत संबंधी , धारा 138 एनआईए. संबंधी मामलों को चिन्हांकित कर रखा जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के माननीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा द्वारा रायपुर के समस्त नगरवासियों से अपील की है कि, जिले के नागरिक जिनके राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस के मामले, राजस्व मामले, नगर निगम के मामले, आबकारी के मामले, यातायात के मामले, पारिवारिक मामले, विद्युत विधि के मामले, जन उपयोगी मामले, श्रम विधि के मामले, दूर संचार के मामले, बैंक इत्यादि के मामले लंबित है, सरल तथा सुलभ तरीके से राजीनामा के माध्यम से निराकृत करा सकते हैं, अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त करें। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि, राज्य का कोई भी सम्मानित नागरिक नेशनल लोक अदालत की अधिक जानकारी हेतु नालसा के हेल्प लाईन नंबर 15100 पर कॉल करके जानकारी ले सकता है या निकट के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तालुका विधिक सेवा समिति में भी सपर्क करके जानकारी ले सकता है।
K.W.N.S.-रायपुर। पुरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी बोगी से हो रही गांजा तस्करी का खुलासा रायपुर जीआरपी ने किया है. ये गांजा गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था. 2 गांजा तस्करों के पास से जीआरपी ने 33 किलो गांजा और एक देशी कट्टा भी बरामद किया है. जीआरपी प्रभारी एलएस राजपूत ने लल्लूराम को बताया कि जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए है. दोनों आरोपी कांटाभाजी (ओडिशा) से गांजा खरीदकर अहमदाबाद (गुजरात) में ब्रिक्री करने ले जा रहे थे।
पकडे गए आरोपियों में मोहम्मद समीर पिता समी उल्ला और अंसारी साबीर हुसैन पिता मोहम्मद अतीक निवासी चार टोला, गुजरात शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक एसएन अख्तर के निर्देशन में जीआरपी रायपुर पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी. चेकिंग के दौरान 24 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि टेªन नम्बर 20823 पुरी अजमेर एक्सप्रेस के बोगी नम्बर बी-2 में दो युवक गांजा लेकर ओडिशा से गुजरात जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर जीआरपी ने ट्रेन पुरी-अजमेर नंबर 20823 रेल्वे स्टेशन रायपुर प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने पर बोगी नम्बर बी 2 में दबिश दी. मुखबीर द्वारा बताए हुलिया के युवकों को उतारकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम मोहम्मद समीर गुजरात का रहने वाला बताया. उसके कब्जे से दो पिट्ठू बैग में 22 किलोग्राम गांजा, एक देशी पिस्टल और दो कारतुस जब्त किया गया. दूसरे आरोपी अंसारी साबीर हुसैन गुजरात के कब्जे से 01 पिट्ठू बैग से 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. दोनों आरोपी कांटाभाजी (ओडिशा) से गांजा खरीदकर अहमदाबाद (गुजरात) में ब्रिक्री करने ले जा रहे थे. आरोपियो के पास कांटाभाजी से अहमदाबाद का टिकट मिला है।

K.W.N.S.-रायपुर। अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बुधवार 25 जनवरी को सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल का स्थानीय अस्थाई हेलीपेड में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल की अगवानी की।

K.W.N.S.-रायपुर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए के लिए 7, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी है।
जारी सूची में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए आईपीएस अभिषेक पल्लव, आरआई वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई यशवंत श्याम, एसआई उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल उशरू राम कोर्राम तथा एपीसी स्व. कृशपाल सिंह कुशवाह का चयन किया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूची में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है। इसके अलावा मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी अनंत कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह का चयन किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। 24 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप मे एक व्यापक जनसंपर्क अभियान होगा। जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से प्रारंभ होगी। इस अभियान की रूप रेखा तैयार करने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी थी।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि यह यात्रा 2 महीने चलेगी जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से की जायेगी। विधानसभावार चलने वाली यह यात्रा रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरूआत होगी। 12 कि.मी. की यह यात्रा कोतवाली चैक से सदर बाजार पुरानी बस्ती लाखे नगर चैक सांई दरबार मंदिर हनुमान नगर आदर्श नगर दंतेश्वरी मंदिर गणपत सिंधी विद्यालय दुधाधारी मठ टिकरापारा हरदेवलाला मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर मे सभा के रूप मे यात्रा का समापन होगा। दो माह तक चलने वाली यह यात्रा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रो तक पहुचेगी। यात्रा मे राहुल गांधी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश आमजनता को बांटा जायेगा। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर दरवाजे पर चिपकाया जायेगा। हर घर झंड़ा लगाया जायेगा एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पदाधिकारियो के घर पर नेमप्लेट लगाया जायेगा।
साथ ही केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण देश मे बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी का चार्टशीट बनाकर आम जनता तक पहुचाया जायेगा। यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल मे गांव गरीब किसान मजदूर के हित मे किये गये कार्यो को भी आमजनता तक पहुचाया जायेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर दर पर वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रहीं. इनकी हड़ताल 27 जनवरी तक जारी रहेगी. इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है. गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है।
हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेशभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पहुंची हैं. इसके चलते बूढ़ा तालाब के पास जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा. नंदनवन हाईवे के पास भी आंगनबाड़ी महिलाओं ने चक्काजाम किया. प्रदर्शन में शामिल होने आ रही महिलाओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद महिलाएं सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगी, जिससे जाम लग गया।
प्रमुख मांगें
कलेक्टर दर पर वेतन
सुपरवाइजर पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति
प्राइमरी स्कूल में प्राइमरी शिक्षक का दर्जा और वेतन
रिटायरमेंट के बाद कार्यकर्ता को 5 लाख, सहायिका को 3 लाख पैसा एकमुश्त दें
मोबाइल के लिए रिचार्ज का पैसा दें.

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अनोखा मामला सामने आया हैं. नशे में धुत पति पत्नी ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी से भी बदसलूकी की गई हैं. जवान के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि रायपुर पुलिस ने नशे में धुत पति पत्नी को हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती शराब के नशे में अश्लील हरकत कर रहे हैं. मौके पर जब डायल 112 की टीम पहुंची, तो उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया. लेकिन दोनों शराब के नशे में धुत थे और पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी करने लगे. इसके बाद रायपुर पुलिस ने जब उन्हें गाड़ी में बैठने की बात कही, तो धक्कामुक्की करने लगे. इसके बाद बीच रास्ते पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोशंग ज्वाला और उसकी पत्नी जायथन ज्वाला को गिरफ्तार किया गया है. दोनों मिजोरम के रहने वाले हैं और वर्तमान में रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम भूपेश बघेल कई सौगात दे सकते हैं। इसमें अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और शराबबंदी के अलावा अगले खरीफ सीजन के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीद की राशि में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके कुछ नई घोषणा की तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी गणतंत्र दिवस है। सीएम बघेल जगदलपुर में झंडारोहण करेंगे। इस मौके को खास बनाने के लिए जनघोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए सीएम अपने भाषण में शामिल कर सकते हैं। बताया गया कि अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण घोषणा पत्र का प्रमुख बिन्दु रहा है। सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए सभी विभागों से अनियमित कर्मचारियों को लेकर जानकारी बुलाई थी। चर्चा है कि सीएम इस वादे को पूरा करने के लिए भाषण में घोषणा कर सकते हैं। यही नहीं, शराबबंदी पर भी सीएम कोई वादा कर सकते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों को उलझाने की नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कैबिनेट के फैसले के बाद लागू ओल्ड पेंशन योजना पर वित्त विभाग के जारी निर्देश ने कर्मचारियों के सामने समाधान की जगह नई समस्या पैदा कर दी है। यह सरकार किसी मुद्दे को सुलझाने में नहीं, उलझाने में भरोसा रखती है। ऐसा एक भी संवेदनशील मुद्दा नहीं है, जिसे इस सरकार की पैंतरेबाजी ने उलझाया न हो। इसी प्रकार ओल्ड पेंशन के नाम पर यह सरकार पेचीदगी खड़ी कर रही है। सरकार की नीयत में खोट है और कर्मचारी उस पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं हैं।
प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जो कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें शपथ पत्र देना होगा और एक शपथ पत्र देने के बाद कर्मचारी इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते। भूपेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि पुरानी पेंशन योजना में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को नवीन अंशदायी पेंशन योजना के खाते में जमा राशि, शासकीय अंशदान और आज दिनांक तक उस पर अर्जित लाभांश छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कोष में जमा करना होगा। यह राशि लगभग 17 हजार करोड़ है।यह राशि कर्मचारियों को सन 2004 से 2022 के बीच तत्कालीन सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी गयी है। यह कर्मचारियों की ही राशि है,जिस पर कांग्रेस सरकार अपनी गिद्ध दृष्टि डाली हुयी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार 4 साल में लगभग 62 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। कर्मचारी इस दिवालिया सरकार पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी उसे कैसे सौंपें। सवाल यह है कि भूपेश बघेल राज्य के कर्मचारियों की जमा पूंजी 17 हजार करोड़ रुपये पर गिद्ध दृष्टि क्यों गड़ाए हैं।