Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरोरा में भेंट मुलाकात स्थल पहुंचे है। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पार्पण व माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार के गायन से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सभी गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों का मंच से अभिवादन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री सरोरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पुरैना खपरी में दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद बलौदाबाजार जाएंगे और वहां 4.30 बजे गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.20 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 7 बजे बलौदाबाजार से कार से प्रस्थान कर 8.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश बीजेपी चीफ अरुण साव रायगढ़ लोकसभा प्रवास के दौरान विधानसभा कुनकुरी में स्थापित हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित की। साथ ही उन्होंने भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।
बता दें कि 2023 में त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल, भाजपा की तीन राज्यों (त्रिपुरा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश) में सरकार है। इसके अलावा पार्टी दो राज्यों (मेघालय, नगालैंड) में गठबंधन सरकार में शामिल है। ऐसे में तीनों शासित राज्यों में सरकार लौटना, दक्षिण में विस्तार और पूर्वोत्तर में दबदबा बनाए रखने के लिए भाजपा के लिए क्लीन स्वीप अहम है।
राज्य में भाजपा साल 2018 से ही बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। 90 सीटों में कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल कर भाजपा की रमन सिंह सरकार को बाहर कर दिया था। बीते साल हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वह भाजपा की 5वीं लगातार हार थी। इससे पहले भाजपा दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही और खैरागढ़ उपचुनावों में हार मिली थी।

K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात आज बलौदाबाजार विधानसभा के सरोरा में जारी है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ। धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा। भेंट-मुलाकात में खमरिया के नेमसिंग ने बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की। धन्नू लाल चतुर्वेदी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ।किराना दुकान चलाता हूँ ।नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की। नेवरा की श्रीमती जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाइन हेलिपैड से रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा के लिए रवाना। मुख्यमंत्री आज बलौदाबाजार विधानसभा के दो गांवों सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के पुरैना-खपरी गांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट कार्यालय में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बलौदाबाजार -भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरोरा हेलीपैड पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर किया उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीण जुटी। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन किया।

K.W.N.S.-रायपुर। मोहदा के परमेश्वरी ने बताया की राशन का समान मिलता है।मिट्टी तेल,गैस का मूल्य अधिक है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुरू करने पर बधाई दी।गांव में खेल मैदान की मांग की। मुख्यमंत्री जी को स्वरचित कविता पढ़कर सुनाई

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चो से छत्तीसगढ़ी में प्रश्न पूछा राज वर्मा ने धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलकर उत्तर दिया अंग्रेजी स्कूल के खुलने से ग्रामीण छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ।
धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा। भेंट-मुलाकात में खमरिया के नेमसिंग ने बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की।
धन्नू लाल चतुर्वेदी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ।किराना दुकान चलाता हूँ ।नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की। नेवरा की श्रीमती जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर रेल मंडल के मांढर – उरकुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 413 (किमी.819/17-19) टेकारी गेट पर रोड अंडर ब्रिज (आर यू बी) निर्माण किया जाना है। अतः पथ यातायात एवं रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 25.01.2023 को सुबह 06:00 बजे से समपार फाटक पर सड़क आवागमन पूर्णत्या बंद रहेगा । रेल प्रशासन सभी से रेल प्रगति कार्यो में सहयोग की आशा करता है ।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम भी मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘जय हिन्द’ और ‘दिल्ली चलो’ जैसे नारों ने आजादी की लड़ाई में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया। उनके द्वारा गठित आजाद हिंद फौज ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। नेताजी सभी भारतीयों के आदर्श हैं। उनका त्याग, संघर्ष और आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।