Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन का देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अपने प्राचीन धरोहरों को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम कर रही है।
बघेल ने कहा कि पुरातात्विक धरोहरों और प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का पर्यटन देश में अपनी पहचान स्थापित करता जा रहा हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं। सिरपुर में शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन मतों के सहअस्तित्व के पुरातात्विक प्रमाण है। सरगुजा के रामगढ़ में सीताबेंगरा गुफा, प्राचीनतम नाटयशाला, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं तक पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जन्मस्थली के रूप में चम्पारण का विशेष धार्मिक महत्व है। प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के साथ ही वहां मनोरंजन, ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था कर रिसोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि में जहां-जहां भगवान श्रीराम वनवास काल में गए उन्हें राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए। मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और फहीम खान को प्रदान किया। नईम ने बताया की चादर को 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमत्री भूपेश बघेल भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर सीएम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पहले वह बताएं कि उनकी पार्टी में कितनी स्वीकार्यता है. हमारा तो पूरा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से भाजपा बौखलाई हुई है, क्योंकि इसका कोई तोड़ नहीं है. सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर भाजपा को धन्यवाद देने पर कहा कि भाजपा बताए जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब उन्होंने धान खरीदी पर कितने बार धन्यवाद दिया था. वह दूसरे से कैसे अपेक्षा कर सकते हैं. बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में तो 50-55 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी भी नहीं पहुंचती थी. आज 23 लाख से अधिक किसान धान बेच रहे हैं. भाजपा के समय धान का रकबा कम होते जा रहा था।
भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब किसानों की संख्या बढ़ कर 23 लाख हो गई. भाजपा किसान विरोधी है. हमारी शासनकाल में उत्पादन दोगुना हो गया है. कांग्रेसी सरकार में लोगों का कृषि के तरफ रुझान बढ़ा है. 2023 को लेकर भाजपा की जशपुर में गढ़ वापसी को लेकर कहा कि इनके पास कुछ है ही नहीं. धर्मांतरण, संप्रदायिकता, दंगा फैलाना काम है. भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में देखो कैसे मारपीट कर रहे थे. ये सब दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं, इसमें इनकी मास्टरी है. आज भाजपा छटपटा रही है, जो आज उनके पांव उखड़ गए. कैसे यहां फिर पैर पसारे ये देख रहे हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश भोपाल रवाना होने से पहले भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के जशपुर में घर वापसी अभियान शुरू करेगी भाजपा वाले बयान पर कहा- भाजपा के पास सांप्रदायिकता और धर्मांतरण दो ही मुद्दे हैं। भाजयुमो के कार्यक्रम में पुलिस के साथ मारपीट की गई। नारायणपुर में एसपी पर पथराव किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना है। भाजपा के लोग सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। 
धान खरीदी को लेकर अरुण साव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – भाजपा नेता बताएं उनकी सरकार थी तो मनमोहन सिंह को कितने बार धन्यवाद दिए? बीजेपी तो 50-55 लाख टन खरीदी तक भी नहीं पहुंचती थी। हम तो 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी के शासन काल में धान का रकबा कम होता जा रहा था। हमारे शासनकाल में किसानों की संख्या और रकबा दोनों बढ़ा है। बीजेपी किसान विरोधी है, कृषि विरोधी है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन रायपुर में केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन उदित राज ने छत्तीसगढ़ के चेयरमैन आलोक पाण्डेय द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपा। बता दें कि उदित राज आज रायपुर पहुंचे है. जारी दौरा शेड्यूल के मुताबिक वे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी लगभग 10 महीने बाकी है, लेकिन सियासी गलियारों में पारा अभी से हाई है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के नेता अलग-अलग मुद्दे को लेकर लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण संशोधन विधेयक, धान खरीदी सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है। कांग्रेस आरक्षण देने वाली नहीं, बल्कि आरक्षण छीनने वाली है। प्रदेश में SC को 32% आरक्षण मिला था, कांग्रेस ने उसे छीन लिया। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस राजनीति करना और भ्रम फैलाना बंद करें। बता दें कि आरक्षण संशोधन विधेयक सदन से पास करा लिया गया है, लेकिन राज्यपाल ने अभी तक इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया है। 
वहीं, अब इस मामले को लेकर हाईकार्ट में याचिका दायर की गई है। वहीं, अरुण साव ने धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को ज्यादा राशि दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार को प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस के विधायक, मंत्री के प्रति जनता का आक्रोश दिख रहा है। कांग्रेस ने धरातल में कुछ काम नहीं किया, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास को रोका गया है। कांग्रेस वाले धीरे धीरे मानसिक संतुलन खो रहे हैं और वे लगातार असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बीते 21 जनवरी को खेले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सटोरियो की चांदी रही। इस मैच में भारत के पक्ष में जोरदार सट्टा लगा। खबर के अनुसार इस मैच में अकेले रायपुर में ही लोगों के 5हजार करोड़ से ज्यादा डूबे। इसका असर यह हुआ कि बाजार में नगदी का संकट हो गया है और कारोबारी रकम जुटाने हाथ-पांव मार रहे हैं। वन-डे मैच खेले जाने के पहले से ही राजधानी में देशभर के नामी सटोरियों से लेकर खाईवालों के एजेंट रायपुर में कैम्प जमा चुके थे। राजधानी के प्राय: हर होटल में सटोरियों ने डेरा जमा लिया था। अहमदाबाद-राजकोट, मुंबई-थाने से लेकर दूसरे बड़े शहरों और आनलाइन बैंटिग के हब दुबई से सट्टा आपरेट हो रहा था। सटोरिए अमर रावलानी, कमल रुपरेला से लेकर रायपुर के बड़े सटोरिये अनिल आलू के एजेंट भी राजधानी में इस मैच के दौरान कैम्प किए हुए थे।
 रात भर मना जीत का जश्न वन-डे मैच में भारत की जीत के बाद पूरी रात सटोरियों-खाईवालों ने एजेंट के साथ होटलों में पार्टी की। जश्न का पूरा दौर पुलिस की निगरानी में चला। डीजे-डांस और जाम के साथ बुकियों-खाईवालों ने भारत की जीत सेलिब्रेट किए। कैसे चलता है सट्टेबाजी का धंधा संचार के नए साधनों के आने के साथ ही सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग इतना बड़ा धंधा हो गया है कि सोचा नहीं जा सकता। इसका नेटवर्क बुहत ही व्यापक है। कराची, जोहानसबर्ग और लंदन जैसे शहर इसके प्रमुख गढ़ हैं। 80 और 90 के दशक में जब वन-डे क्रिकेट के आयोजन शारजाह में शुरू हुए तो इसे और पंख लगे। 
 रेट कैसे तय होते हैं भारत में क्रिकेट की जो सट्टेबाजी होती है, वो अवैध है। इसके रेट दुबई या पाकिस्तान में तय होते हैं। वहां से रेट की जानकारी भारतीय उपमहाद्वीप के सटोरियों और अन्य जगहों पर धंधे से जुड़े लोगों को पहुंचाई जाती है। ये रेट सबसे पहले मुंबई पहुंचते हैं। फिर वहां से बड़े बुकिज़ और फिर वहां से छोटे बुकिज़ के पास पहुंचते हैं। अगर किसी टीम को फेवरेट मानकर उसका रेट 80-83 आता है, तो इसका मतलब यह है कि फेवरेट टीम पर 80 लगाने पर एक लाख रुपए मिलेंगे। दूसरी टीम पर 83 हजार लगाने पर एक लाख जीत सकते हैं। लेकिन जिस टीम पर सट्टा लगाया है, वो अगर हार गई तो लगाया गया पूरा पैसा डूब जाएगा। मैच आगे बढऩे के साथ टीमों के रेट भी बदलते रहते हैं। 
 कैसे चलता है ये ‘खेलÓ सट्टे पर पैसे लगाने वाले को पंटर कहते हैं। वहीं सट्टे के स्थानीय संचालक को बुकी कहा जाता है। सट्टे के खेल में कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है। सट्टा लगाने वाले पंटर दो शब्दों खाया और लगाया का इस्तेमाल करते हैं। यानी किसी टीम को फेवरेट माना जाता है तो उस पर लगे दांव को लगाया कहते हैं। ऐसे में दूसरी टीम पर दांव लगाना हो तो उसे खाना कहते हैं। क्या होता है सट्टेबाजी का डिब्बा जिस इंस्ट्रूमेंट में ये रेट आते हैं, उसे सट्टेबाजी की दुनिया में डिब्बा कहा जाता है। ये दरअसल संचार का ही एक उपकरण होता है। जो टेलीफोन लाइन या मोबाइल के जरिए चलता है। इस डिब्बे पर सट्टेबाजी के रेट आते हैं। पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में लाइन का ही करोड़ों, अरबों का व्यवसाय है। ये डिब्बा आमतौर पर सटोरियों और मुख्य सटोरियों के पास होता है लेकिन पंटर भी ये कनेक्शन ले सकते हैं। इसके बदले उन्हें इसका कनेक्शन और किराया देना होता है। डिब्बे का कनेक्शन एक खास नंबर से होता है, जिसे डायल करते ही उस नंबर पर कमेंट्री शुरू हो जाती है। 
क्या होता रेट का कोड वर्ड 
मैच की पहली गेंद से लेकर टीम की जीत तक भाव चढ़ते-उतरते हैं। एक लाख को एक पैसा, 50 हजार को अठन्नी, 25 हजार को चवन्नी कहा जाता है। जीत तक भाव चढ़ते उतरते हैं। एक लाख को एक पैसा, 50 हजार को अठन्नी, 25 हजार को चवन्नी कहा जाता है। अगर किसी ने दांव लगा दिया और वह कम करना चाहता है तो फोन कर एजेंट को ‘मैंने चवन्नी खा ली कहना होता है।
 कहां तय होते हैं कोड वर्ड 
करोड़ों के सट्टे में बुकीज कोड वर्ड के जरिए हर गेंद पर दांव चलते हैं। हैरानी की बात है कि ये कोड नेम हिंदुस्तान से नहीं बल्कि जहां से सट्टे की लाइन शुरू होती है, वहीं इन कोड नेम का नामकरण किया जाता है। जी हां, ये कोड दुबई और कराची में रखे जाते हैं। कोड वर्ड का ये सारा खेल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से बचने के लिए किया जाता है।
 सट्टे की अनिवार्य शर्तें
 क्रिकेट मैच में सट्टा आंख बंद करके नहीं लगाया जाता। बुकीज और पंटर दोनों भाव लगाने व खोलने से पहले यह भी देखते हैं कि मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा। यही नहीं मैच किस जगह खेला जाएगा, पिच किस प्रकार की होगी, वहां का तापमान कैसा होगा तथा टीम में कौन-कौन खिलाड़ी होंगे। ये सब जानने के बाद किसी मैच में सट्टा भाव तय होता है। 
फिक्सिंग से अलग है सट्टेबाजी
 कई लोगों को लगता है कि सट्टेबाजी का मैच फिक्सिंग से गहरा ताल्लुक होता है, लेकिन सट्टेबाजी व फिक्सिंग दो अलग बातें हैं। 
खेलों में अवैध सट्टेबाजी और फिक्सिंग का कारोबार
 करीब पांच साल पहले सीबीआई के एक सेमिनार में वो तीन नाम उजागर किए गए थे। जो एशिया में बैठकर पूरी दुनिया में खेलों की अवैध सट्टेबाजी और फिक्सिंग को अंजाम देते हैं। ये वो लोग हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में सट्टेबाजी और जुए का बड़ा धंधा खड़ा किया। ये इतने सुव्यवस्थित तरीके से चलता है कि सोचा भी नहीं सकते। खेलों में सट्टेबाजी और जुए का बड़ा कारोबार भी संगठित और संरचनात्मक ढंग से एशिया में जड़ें जमा चुका है। वर्ष 2014 में खेलों में सट्टेबाजी 38 लाख डॉलर की मानी गई थी। 
ये तीन नाम हैं खेलों की सट्टेबाजी के दिग्गज
 इस धंधे के एशिया के बड़े माफियाओं में जिस तीन चार लोगों का नाम उभरता है- उनके नाम पेरूमल, सेंतिया और कुरुसामी हैं। पुलिस, इंटरपोल उन्हें तलाश रही है। लेकिन वो उनके आसपास भी नहीं पहुंच पातीं। खेलों का अवैध फिक्सिंग औऱ सट्टेबाजी का धंधा उतना छोटा और स्थानीय नहीं है, जैसा हम सोचते हैं बल्कि कहीं ज्यादा बड़ा और संगठित है। 
पहला अंतराष्ट्रीय मैच: बीसीसीआई से राज्यपाल अनुसुईया उईके खफा 
राजधानी में भारत न्यूज़ीलैंड के मध्य हुए पहला अंतराष्ट्रीय मैच में राज्यपाल अनुसुईया उईके को आमंत्रण नहीं मिला। क्चष्टष्टढ्ढ ने राज्यपाल को निमंत्रण नहीं दिया था। राजभवन की तरफ से इस पर आपत्ति जताई जा सकती है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत बुलाना चाहिए था, जो भी परिस्थितियां रही होंगी, उनका ध्यान आकर्षित करूंगी। जब अपने यहां कोई कार्यक्रम करवा रहा है, तो व्यवहारिक होती है। दरअसल, 21 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रायपुर का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शुभ रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से शिकस्त देकर एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल की थी। स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से जुटे दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो गया।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर/यूपी। बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों में हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मुलन समिति की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद विवादों में आए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में बागेश्वर धाम का दरबार लगाते नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फरवरी महीने की शुरुआत में प्रयागराज आएंगे. महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब यूपी में भी दरबार लगाएंगे. संगम नगरी प्रयागराज में 2 फरवरी से बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा. बताया जाता है कि प्रयागराज शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मेजा तहसील क्षेत्र में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होगा।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज में आयोजित मां शीतला कृपा महोत्सव में भी शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में भी पहुंच सकते हैं. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री माघ मेले में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं. गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को महाराष्ट्र के नागपुर में कार्यक्रम के दौरान अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने चमत्कार करके दिखाने की चुनौती दी थी।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नागपुर में कार्यक्रम निर्धारित समय से दो दिन पहले समाप्त हो गया था. अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अंधिवश्वास फैलाने और टोना-टोटका करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. समिति ने ये भी दावा किया था कि वे ये पता चलने के बाद नागपुर से दो दिन पहले ही पैकअप कर भाग निकले कि महाराष्ट्र में इस कानून के तहत गिरफ्तारी के बाद जल्दी जमानत नहीं मिलती।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस लगातार सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं. पाकिस्तान परस्ती दिखाते रहे हैं. यह देश के लिए दुर्भाग्यजनक है इसलिए जनता इनसे दूर हो गई है. कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है. देश की चिंता देश के प्रति इनकी भावना इस प्रकार से लगातार प्रदर्शित होती है. कांग्रेस आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है. कांग्रेस आरक्षण छीनने वाली है, देने वाली नहीं है. अनुसूचित जाति को 32 प्रतिशत आरक्षण मिला था, उसको छीनने का काम कांग्रेस ने किया है. आरक्षण के नाम पर कांग्रेस राजनीति करना और भ्रम फैलाना बंद करे. धान खरीदी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, ज्यादा राशि केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को दी गई है. छत्तीसगढ़ सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। 
 भाजपा जशपुर में गढ़ वापसी अभियान चलाएगी, इस पर साव ने कहा, बीजेपी सभी विधानसभा में पार्टी की जीत के लिए योजना बनाकर काम कर रही है. जशपुर हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है. वहां गढ़ वापसी का भी अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर साव ने कहा, कांग्रेस जनविरोधी, विकास विरोधी काम कर रही है. जनता कांग्रेस से आज दूर जा चुकी है इसलिए कांग्रेस को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाना पड़ रहा है. कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है. कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं. जनता के आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहे हैं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में हुए भारत न्यूज़ीलैंड के मैच में राज्यपाल अनुसुईया उईके को आमंत्रण नहीं मिला. BCCI ने राज्यपाल को निमंत्रण नहीं दिया था. राजभवन की तरफ से इस पर आपत्ति जताई जा सकती है. इस पर राज्यपाल ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत बुलाना चाहिए था, जो भी परिस्थितियां रही होंगी, उनका ध्यान आकर्षित करूंगी. जब अपने यहां कोई कार्यक्रम करवा रहा है, तो व्यवहारिक होती है।
दरअसल, 21 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रायपुर का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शुभ रहा. भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से शिकस्त देकर एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल की थी. स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से जुटे दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो गया।