Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर




K.W.N.S.–रायपुर। राजधानी रायपुर में कबीरनगर इलाके में दिनदहाड़े मर्डर हुआ है। जानकारी के मुताबिक वारदात आज सुबह 10 बजे की है. मृतक ठेकेदारी के साथ मजदूरी का भी कार्य करता था. वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, और शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में कबीरनगर इलाके में दिनदहाड़े मर्डर हुआ है। जानकारी के मुताबिक वारदात आज सुबह 10 बजे की है. मृतक ठेकेदारी के साथ मजदूरी का भी कार्य करता था. वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, और शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बागेश्वर बाबा ने किया नामकरण, सुल्ताना बेगम बनी शुभी

K.W.N.S.-रायपुर। बागेश्वर धाम के दरबार मे बिलासपुर की रहने वाली सुल्ताना बेगम ने हिन्दू धर्म अपना लिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मौजूदगी में उन्होंने हिन्दू धर्म को अपनाया है। आज सुल्ताना बेगम का नामकरण था, और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने उनका नाम शुभी रखा। साथ ही शुभी की इच्छा के तहत उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को राखी भी बांधी। इस दौरान जब शुभी मीडिया से मुखातिब हुई तो उन्होंने कहा कि वो कृष्णा की पूजा करती थी इसलिए उसे परिजनों ने निकाल दिया था। जहां वो काम करती थी वहां से भी पड़ताडित कर निकाल दिया गया। शुभी ने आगे कहा कि बहुत लोगों ने मेरे पर लांछन लगाए। मेरे काम से भी निकाला गया। पर अब मैं हिन्दू धर्म मे आकर बहुत खुश हूं। अब मेरे साथ मेरे भैया धीरेन्द्र शास्त्री का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैं बहुत खुश हूं…
महिला आगे कहती हैं, हिन्दू धर्म संस्कारों वाला धर्म है। इसमें भाई-बहन में शादियाँ नहीं होती। इसमें औरतों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। इसमें तीन तलाक नहीं होता। मैं लड्डू गोपाल की भी पूजा करती हूँ। बता दें शुभी (सुल्ताना बेगम) बिलासपुर की रहने वाली है। उसके तीन भाई भी और माता पिता भी है। मूर्ति पूजा की वजह से उसे घर से निकाल दिया गया था।


K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।
धान बेचने वाले किसानों में देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के, मुख्यमंत्री ने एक और उपलब्धि पर किसानों को दी बधाई

K.W.N.S.-रायपुर। चालू खरीफ विपणन सीजन में छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्रीय पुल में न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा योगदान दिया है, बल्कि देश में धान बेचने वाले कुल किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पिछले चार सालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश धान के कटोरे से धान की कोठी में तब्दील हो चुका है, खेती पर जागे किसानों के भरोसे के कारण ही यह चमत्कार हो पाया है।
भारत सरकार द्वारा आज प्रकाशित किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में इस साल 01 करोड़ 18 लाख 17 हजार 242 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, इनमें से 25 लाख 14 हजार 456 किसान छत्तीसगढ़ के थे। अब तक राज्य के 22 लाख 93 हजार 761 किसान धान बेच चुके हैं, जो देश में किसानों की सर्वाधिक संख्या है। राज्य में 1 करोड़ 03 लाख 70 हजार 243 मीटरिक टन धान का उपार्जन अब तक किया जा चुका है। इसके एवज में राज्य के किसानों ने अब तक 19 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक का समर्थन मूल्य प्राप्त किया है। इन किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि धान खरीदी की निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी तक हम 110 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित आंकडे़ को भी पार कर जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी और किसानों के जीवन में सुखद बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अलावा गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी से राज्य के किसानों को एक नई ताकत मिली है, जिसके चलते राज्य में किसानों की संख्या और खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से पिछले चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन संख्या में वृद्धि हुई है। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस साल राज्य में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए, जिसके कारण कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या 2617 हो गई है।
