Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए स्थल का कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया। बता दें कि कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए फरवरी माह का समय तय किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया था – मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। दिल्ली में बैठक से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।

K.W.N.S.-रायपुर। नया रायपुर के राज्योत्सव मैदान में होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन की तैयारियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों को अधिवेशन की तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है, ये बहुत खुशी की बात है।
अधिवेशन में 10 हजार से ज्यादा लोगों का आना एक ऐतिहासिक बात होगी. देश-विदेश के कांग्रेसजन आयेंगे. यहां से कांग्रेस पार्टी की मजबूती का संदेश लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मेजबानी का मौका मिला है. सफल मेजबानी के लिए सब मिलकर काम करेंगे. हमारी सरकार को प्रदेश में चार साल हो गए हैं. इस बात पर गर्व होता है कि छत्तीसगढ़ की स्कीम देशभर के लिए मिसाल बनी है. भाजपा का गुजरात मॉडल खोखला हो गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर घिरे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने इस्तीफा मांगा है. लखमा ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा नहीं लेने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जब तक यह (दुष्कर्म) मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक नारायण चंदेल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, जिसे हम आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे. आदिवासी इन्हें माफ नहीं करेंगे।
इसके साथ ही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में कार्यसमिति की इतनी बैठक नहीं देखी. यहां तो रोज कार्यसमिति की बैठक हो रही है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष को भाजपा तत्काल हटाए. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इतने ही आदिवासी के हितैषी हैं तो राज्यपाल से क्यों नहीं मिल रहे. अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन पर मंत्री ने कहा कि उनसे निवेदन करूंगा कि आंदोलन ना करें. उनका समर्थन कर रहे रमन सिंह ने 15 सालों में उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन सीएम भूपेश प्रयास कर रहे हैं. कोई ना कोई रास्ता निकलेगा. हड़ताल मत करें, ऐसे में जनता का काम रुक जाता है. हमसे मिले, हम उनसे बात करेंगे, कुछ समाधान करेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। मध्यप्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हो चुके बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र गिरी शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारा ऐलान है भारत का कोई भी पादरी, मौलवी सनातन की शक्ति के सामने टिक नहीं सकता है। हम चमत्कारी नहीं, भगवान की कृपा है तो चमत्कार हो जाते है। बता दें कि बागेश्वरधाम सरकार का आज दिव्य दरबार है। देश को पूरी मीडिया के सामने कथावाचक पंडित धीरेंद्र गिरी शास्त्री चमत्कार दिखायेंगे। चमत्कार पर सवाल उठाने वाले को जवाब दिव्य दरबार में जवाब देंगे। पंडित धीरेंद्र ने कहा कि नागपुर में जो चुनौती मिली उसी का जवाब है आज का दिव्य दरबार। नागपुर वाले विषय पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कभी पादरी पर उंगली क्यों नहीं उठाई गई? धर्मांतरण के ऊपर उंगली क्यों नहीं उठाई गई? हम कभी भी अंधविश्वास नहीं फैलाते। हनुमान जी के नाम से पूजा करते हैं। उनकी प्रार्थना करते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। अंबिकापुर में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है. दरअसल भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी है। दो दिन पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है। इसके बाद अब प्रदेश भाजपा की सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। भाजपा का फोकस इस चुनाव में भी बस्तर और सरगुजा है। ऐसे में जहां पिछले साल बस्तर में चिंतन शिविर किया गया, वहीं अब सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। इसमें प्रदेश के साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी जुटे है। कार्यसमिति के पहले दिन सुबह 10 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। दो घंटे की बैठक में एजेंडा तय की गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। रामकुंड निवासी नानकी देवी धुप्पड़ का आकस्मिक निधन हो गया है जो कि श्रीराम और सुभाष धुप्पड़ की माता एवं मनीष, सुनील और गौरव धुप्पड़ की दादी थीं। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे रामकुंड स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशान के लिए प्रस्थान करेगी। सीएम ने जताया शोक – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आरडीए के चेयरमैन सुभाष धुप्पड़ जी की माता श्रीमती नानकी देवी जी के निधन की सूचना दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों के करीब 3 हजार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। जूनियर डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। इलाज के लिए मरीजों को घंटों भटकना पड़ा। सामान्य जांच के अलावा सोनोग्राफी, खून जांच सहित अन्य तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठप है। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सीनियर डॉक्टरों पर दोहरी जिम्मेदारी है। मेकाहारा में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक सब कुछ सीनियर डॉक्टर संभाल रहे हैं। वहीं जूडा के प्रदर्शन को आईएमए का भी समर्थन मिला है।
उल्लेखनीय है कि, राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें लगभग 3 हजार जूनियर डॉक्टर, इंटर्न और मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जो सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं। लेकिन पिछले चार सालों से छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की गुहार जूनियर डॉक्टर सरकार से लगा रहे हैं, पर अब तक जूनियर डॉक्टरों को राहत नहीं मिली है। इसलिए अब डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के सभी 9 मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

K.W.N.S.- रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी जोरों पर है. आयोजन के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा करने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंच गई हैं. कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में है. 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में झंडा फहराया जाएगा. वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी, जो लगभग 2 महीने तक चलेगी. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता घरों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, कुमारी सैलजा सुबह 11 बजे प्रस्तावित महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण करेंगी. 21 जनवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. 22 जनवरी को सुबह 8.15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है. कांग्रेस ने इसे बहुत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जब एफआईआर हो गई है, तो नेता प्रतिपक्ष चंदेल को नैतिकता दिखाते हुए अपने बेटे को पुलिस के सामने सरेंडर करवाना चाहिए।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है. यह बहुत गंभीर मामला है. भाजपा का चरित्र सामने आ चुका है. देशभर में बीजेपी नेताओं पर महिलाओं के साथ शोषण और दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं, और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आंख मूंदे बैठा है. कांग्रेस ने नारायण चंदेल के बेटे को छिपाने का आरोप लगाया।

K.W.N.S.-रायपुर। एक दिनी क्रिकेट मैच के लिए भारत, और न्यूजीलैंड की टीम देर शाम यहां पहुंच रही है। दोनों टीमें होटल मैरियेट में रूकेंगी। यहां खिलाडिय़ों के लिए होटल प्रबंधन मिलेट्स के छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी तैयार कर रहा है। होटल प्रबंधन के अनुसार दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के लिए होटल बुक किया गया है। नई बुकिंग नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ही टीमों का डाईट चार्ट के मुताबिक ब्रेकफास्ट, और लंच-डिनर तैयार किया जाएगा।
प्रबंधन ने बताया कि भारतीय और न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों की डाइट थोड़ी अलग रहती है। न्यूजीलैंड की डाइट में वैस्टर्न फूड ही रहता है, इसमें हाई प्रोटीन फूड है। जैसे लैंप, चिकन आदि है। जबकि भारतीय खिलाडिय़ों के लिए प्रोटीन युक्त खाने की व्यवस्था की गई है। दोनों टीमों का डाइट चार्ट प्रबंधन को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स को प्रमोट किया जा रहा है, और इससे तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, और एनर्जी बार तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेडियम में भी खिलाडिय़ों की डाइट का इंतजाम भी होटल प्रबंधन ही करेगा। इसकी तैयारी चल रही है।