Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S-रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस वार्ता की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, और उद्योग मंत्री कवासी लखमा मौजूद रहे. इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक रिकार्ड बनने जा रहा है. भूपेश सरकार जनहितकारी है. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा क्यों कहा जाता है आज पता चल गया. मैं इस बड़ी उपलब्धि के लिए भूपेश सरकार को बधाई देता हूं।
कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि भूपेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आज सबके सामने है. राज्य में 101 लाख मीट्रिक धान की खरीदी हमने कर ली है. 21 हजार करोड़ की राशि किसानों को आबंटित की जा चुकी है. इस साल पूर्ण सुचारू रूप से धान की खरीदी हुई है. हमारा लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का है. हम इस लक्ष्य के अब बहुत करीब हैं. अगले 13 दिन में हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को 25 सौ रुपये देने का काम किया।
मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ न्याय हुआ है. मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं. मैं राज्य के किसानों को बधाई देता हूं. राज्य सरकार ने धान का कटोरा किसानों के माध्यम से भर दिया. छत्तीसगढ़ में धान अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तम्भ है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी में हमने शतक पूरा किया. धान खरीदी में रिकॉर्ड का टूटना और नया बनना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है. छत्तीसगढ़ की उपलब्धि में एक और कड़ी जुड़ गई है. क्रिकेट में जिस तरह से शतक मारने पर खुशी होती है. वैसे ही आज धान खरीदी में 100 लाख मीट्रिक धान खरीदी पर खुशी हो रही है. मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को और राज्य के किसानों को बधाई देता हूं. बीते 4 साल में जो उपलब्धि हमने हासिल की है, वे 4 साल बनाम 15 साल की सरकार में अंतर को दिखाता है. छत्तीसगढ़ सरकार का काम बोल रहा है।

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही छोटी-छोटी बच्चियों से बात की। उन्होंने बच्चियों के से पढ़ाई के बारे में पूछा और आश्रम में रहने के लिए सुविधाओं, भोजन, सुरक्षा, खेल-मनोरंजन के इंतज़ामों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों की हाज़िर जवाबी से मुख्यमंत्री खासे प्रभावित हुए। पहली से पाँचवीं क्लास में पढ़ रही बच्चियों का आत्मविश्वास और पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की ललक की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर दराज के इलाक़ों से आकर इस आश्रम में पहली से पाँचवी क्लास में पढ़ने वाली 36 बच्चियाँ अपना घर परिवार – अपने माता पिता को छोड़कर यहाँ रह रही है। पढ़ने के इस जुनून की मुख्यमंत्री ने भी तारीफ़ की और कहा कि अब छतीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता। बच्चों ने बताया की आश्रम में सब सुविधाएँ है। सोने के लिए बढ़िया बिस्तर पलंग है। पूरे समय पानी आता है। खाना भी अच्छा मिलता है। अंडा भी खाने को दिया जाता है। बालिकाओं ने बताया की अधीक्षिका और सुरक्षा के लिए गार्ड दीदी भी साथ ही रहती है। दीक्षा ने बताया कि कपड़े धोने के लिए आश्रम में वाशिंग मशीन भी है।
कक्षा पांचवी की छात्रा सुनिधि ने बताया कि वह खपरी के प्राथमिक शाला में पढ़ाई करती है। स्कूल और आश्रम दोनों में ही बेहतर व्यवस्थाए मिल रही है। सुनिधि ने कहा कि स्कूल के सभी टीचर अच्छे हैं सभी विषयों को अच्छे से समझाते हैं वही आश्रम में भी खाने पीने और रहने की अच्छी सुविधाएं मिल रही है। इसी प्रकार आश्रम में रहने वाली कक्षा चौथी की छात्रा संध्या ने बताया कि हमारे आश्रम में खेलकूद लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। आश्रम की अधीक्षिका और कर्मचारी भी हमारा बेहतर ख्याल रखते हैं।तखतपुर के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम में मुख्यमंत्री ने छोटी बालिकाओं के साथ केरम, लुडो- साँप सीढ़ी खेल खेले और उन्हें जीत के टिप्स भी दिए।मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी सम्भव सहायता और शासकीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बच्चियों को गिफ़्ट भी दिए और खूब मन लगाकर पढ़ने, आगे बढ़ने, छतीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने की समझाईश दी।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बेलपान में आयोजित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ कार्यक्रम में जनता से संवाद की शुरुआत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। सरकार ने अपना वादा पूरा किया, कल तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। उत्पादन दो गुना हो गया है। किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।
सरकारी योजनाओं से किसानों को ताक़त मिल रही है, किसानों की ताक़त बढ़ने से खेती लाभदायक हुई है। छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य में मूंग दाल, उड़द भी खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है। बिसाहू राम कश्यप ने बताया कि कर्ज माफी का लाभ मिला।70,000 रुपए का कर्ज था, पूरा माफ हो गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त भी प्राप्त हो चुका है। ग्राम बीजा के संतोष कुमार साहू ने बताया कि उनकी 5 एकड़ खेती है और 02 लाख का कर्जा माफ हुआ। इस पैसे से 15 बकरी ली है, अब 40 बकरियां हो गई है। एक बकरी को 5000 रुपये में बेचा। उन्होंने बताया कि मैं प्रतिदिन 10 से 15 किलो गोबर भी बेचते हूं।किसानी से हुई आय से ट्रैक्टर लूंगा।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को पहना और लाभांवित हितग्राहियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने रीपा औद्योगिक पार्क स्थल पर पीपल का पौधरोपण भी किया।
तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल बनाने, लोहे के उपकरण बनाने के काम करेंगे। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। बेलपान में 6 महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा।रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईट बनाई जाएंगी। जिनका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी तथा निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधा एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा। मसाला यूनिट में बने उत्पादों को क्षेत्रीय बाजारों के साथ-साथ मॉल, सी मार्ट और शासकीय संस्थाओं में भी भेजा जाएगा। रीपा के मशरूम यूनिट में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से आयसटर मशरूम यूनिट तैयार की जाएगी। इस यूनिट से कम कृषि भूमि वाले या भूमिहीन किसानों को मशरूम की खेती कर अधिक लाभ कमाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस यूनिट से उत्पादित मशरूम को लोकल बाजार के साथ-साथ सी मार्ट, प्रतिष्ठित होटल और शासकीय स्कूल और छात्रावास में भी उपयोग किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात आज जिला-बिलासपुर के ग्राम बेलपान में जारी है. मुख्यमंत्री से बात करते हुए दुकलहिन यादव ठाकुर खापा ने बताया कि अब तक 6 हज़ार रुपए का गोबर बेचा है। गोधन न्याय योजना से आमदनी हो रही है। तखतपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया पांडे ने बताया कि पहले आरबीएस तखतपुर स्कूल में पढ़ती थी, स्वामी आत्मानंद स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है, यहां पर लैब लाइब्रेरी आदि की अच्छी सुविधाएं मिल रही है। सरकार की पहल पर अच्छी गुणवत्ता की निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। तखतपुर के घनश्याम ने बताया कि उन्हें विशेष सहायता योजना से 20 लाख रुपए का लाभ वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा- मुझे लंग्स की बीमारी थी और मैं योजना से लाभाविंत होकर आज स्वस्थ हूं।
पपुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवरियो के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए। पापुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवरियो के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए। अन्नपूर्णा मानिकपुरी, ग्राम बहुरता ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि सरकारी योजना में बहन को रोजगार मिला, कोरोना काल में इसी से घर का खर्चा चला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों से बातचीत के लिए दिन भी कम पड़ जाएगा। कई योजनाओं की जानकारी ली, कई छूट गई। अपने हक़ के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सभी के लिए रोजगार की व्यवस्था और सभी के आय में बढ़ोतरी की योजनाएं चल रही हैं। किसान, मजदूर, महिला सभी के लिए रोजगार और आय में वृद्धि होनी चाहिए। अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। नौजवानों को रोजगार देने और आय बढ़ाने के लिए सरकार ने रुरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत की है। धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र के उन्नयन के लिए सरकार प्रयास कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों में नवीन देवगुड़ी की स्थापना और ठाकुर देव की स्थापना के लिए प्रयास कर रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मछली पालन को खेती का दर्जा मिलने से मछली पालन के लिए सुविधाओं में जहां वृद्धि हुई हैं, वहीं इस व्यवसाय से राज्य में कई महिला स्व-सहायता समूह जुड़ रही हैं। सरगुजा जिले की ऐसी ही एक महिला समूह है जिन्होंने कुंवरपुर डैम में केज कल्चर विधि से मछली पालन कर केवल 10 महीनों में 13 लाख रूपए की आमदनी अर्जित की है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मानकुंवर पैकरा ने बताया कि केज कल्चर विधि से मछली पालन के लिए मत्स्य विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन मिला और समूह में तिलापिया और पंगास मछली का पालन शुरू किया। उनके समूह ने लगभग 10 माह पहले मछली पालन करना शुरू किया था। अब तक लगभग 13 लाख रुपये का मछली बेचा है। इसके साथ ही लगभग 4 लाख के मछली बिक्री के लिए तैयार हो गए हैं। मछली पालन से सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
श्रीमती पैकरा बताया कि मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें 18 लाख का अनुदान दिया गया था। इसके पश्चात उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने डीएमएफ से 12 लाख का अनुदान प्रदान किया। समूह के द्वारा प्राप्त अनुदान से कुंवरपुर जलाशय में केज कल्चर मछली पालन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि मछली पालन के साथ ही समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न प्रकार के रोजगारमूलक कार्य भी करती हैं। श्रीमती मानकुंवर का कहना है कि उन्हें शासन के बिहान योजना के द्वारा रोजगार का जरिया मिल गया। इस सहायता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मत्स्य बीज उत्पादन में पॉचवे और मत्स्य उत्पादन में देश के छठवें स्थान पर हैं। प्रदेश में पिछले चार सालों में मत्स्य बीज उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब इसका उत्पादन 302 करोड़ स्टेण्डर्ड फ्राई हो गया है। साथ ही मछली पालन करने वाले किसानों को 40 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। राज्य में नील क्रांति और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के माध्यम से 9 चायनीज हेचरी और 364.92 हेक्टेयर संवर्धन क्षेत्र नया निर्मित हुआ है। इससे राज्य में मत्स्य उत्पादन में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह अब बढ़कर 5.91 लाख टन हो गया है। राज्य में पिछले चार वर्षों में 2400 से ज्यादा तालाब बनाए जा चुके हैं। इसी के साथ जलाशयों और बंद पड़ी खदानों में अतिरिक्त और सघन मछली उत्पादन के लिए 6 बाय 4 बाय 4 मीटर के केज स्थापित करवाए गए है। चार वर्षों में 3637 केज स्थापित हुए है। इस केज से प्रत्येक हितग्राही को 80 हजार से 1.20 लाख रूपए तक आय होती है। प्रदेश में चार सालों में 6 फीड भी निजी क्षेत्रों में स्थापित हो चुके है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में भेंट-मुलाकात के दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टे के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले, लोगों की आय बढ़े। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।
भेंट-मुलाकात में तिवरता (हरदी बाजार) के किसान रमेश कुमार जांगड़े ने वन अधिकार पट्टा अब तक नहीं मिलने की बात कही, उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में तीन पीढ़ी से भूमि पर काबिज होने का साक्ष्य सिद्ध हो गया है, इसके बावजूद भी पट्टा नहीं मिला। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कल तक उन्हें वन अधिकार पट्टा देने के अधिकारियों को निर्देश दिए और पंचायत सचिव अनिल कुमार केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछे जाने पर उर्तला गांव की आरती चौहान ने बताया कि उसका सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा, इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रकरण को देखकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
ग्राम नोनबिर्रा के किसान देवीप्रसाद पटेल ने बताया कि उन्होंने 75 क्विंटल धान बेचा, जिसके एक लाख रुपए खाते में आए हैं। उन्होंने बताया सब्जी का धंधा भी करता हूं। शासन की योजनाओं का लाभ ले रहा हूं। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर देवीप्रसाद ने कहा कि पत्नी और बहू के लिए दो-दो तोला सोना लिया है। ग्राम छिंदपुर के किसान देवसिंह राठौर ने बताया कि उनका 50 हजार रुपए ऋण माफ़ हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि ऋणमाफी से बचे हुए पैसों का क्या किया, इस पर देवसिंह ने बताया कि उनका उपयोग घर खर्चे में किया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में ज्यादा बिजली बिल आने की समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने बिजली बिल अनियमितता की शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारी से कारण पूछा और जल्द से जल्द इस समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी परिवारों के राशन कार्ड बनवाए हैं, चाहे बीपीएल परिवार हो या एपीएल परिवार हो। राशन कार्ड बनने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर छीर पानी की रहने वाली सुनीता पटेल ने बताया कि खाद्यान्न योजना के अंतर्गत पर्याप्त राशन मिल रहा है। मुफ्त में नमक भी मिल रहा है। सुनीता ने गैस के दाम कम करने की बात कही, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के दाम केंद्र सरकार तय करती है। सुनीता ने मुख्यमंत्री से गांव के आंगनबाड़ी में मितानिन न होने की जानकारी देते हुए मितानिन पदस्थ करने का आग्रह किया। ग्राम दमिया की रहने वाली चंद्रवती जगता और उनकी मां ने बताया कि उन्हें 30 साल से पट्टा नहीं मिला। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच करने एसडीएम को निर्देशित किया।
भेंट-मुलाकात में गोधन न्याय योजना के बारे में पूछे जाने पर निर्मला बाई कंवर ने बताया कि उन्होंने ढाई सौ क्विटंल गोबर बेचकर 50 हजार रूपये की आमदनी हुई है। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की। सैलागांव की रहने वाली रेखा विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 300 क्विंटल से ज्यादा खाद बनाया, इससे हुई आमदनी से सभी सदस्यों ने 26-26 हजार रुपए बांटा और उन्होंने सोने का झुमका लिया। सरोज करपे ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत हर सोमवार को गाड़ी आती है, फ्री में इलाज होता है। ग्राम भेलवाडोंगरी के श्री पोर्ते ने बताया कि उन्हें हाट बाजार क्लिनिक में बीपी की जानकारी मिली, जिसका इलाज करा रहे हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में एक किसान ने बताया कि ग्राम पंचायत बांधाखार के 78 लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। मानिकपुर के समूह की महिला ने गौठान की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव में गौठान देने के लिए कहा। तेंदूपत्ता संग्रहण के बारे में पूछे जाने पर मनशीला पैकरा ने बताया कि बेटे के 12वीं में फर्स्ट डिवीजन आने पर प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति मिली। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा देवांशी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। कक्षा 8वीं की छात्र संध्या कंवर ने बताया पहले मैं दीपका के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ती थी। कक्षा 8वीं से मैंने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन लिया। संध्या ने बताया कि यहां निःशुल्क अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है। स्कूल में मिड-डे मील भी दिया जाता है इसके साथ-साथ स्कूल में प्ले ग्राउंड, लैब और लाइब्रेरी आदि की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का राठौर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अंग्रेजी में बात की और स्कूल में चल रही पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में बताया। हरिबोल महिला समूह ने वनौषधि बेचकर कमाए 25 लाख, ‘एक करोड़ का मिला आर्डर, हवाई जहाज से सिंगापुर की यात्रा की भेंट-मुलाकात में हरि बोल स्व सहायता समूह वन धन विकास केंद्र डोंगानाला की सरोज पटेल और फूलबाई नरेटी ने बताया कि उनका समूह जड़ीबूटी से वनौषधि तैयार करता है। फूलबाई ने बताया कि पिछले साल 47 लाख का टर्न ओवर था जिसमे 20 लाख की आमदनी हुई थी। सरोज ने बताया कि अब तक 75 लाख की दवाइयां बेची है, जिससे 25 लाख की आमदनी हुई है। फूलबाई ने बताया कि शुगर, बी पी गठिया आदि की दवाइयां बना रही है। अभी आयुष विभाग द्वारा 1 करोड़ की दवाइयों का ऑर्डर मिला है। हमने अभी सिंगापुर की भी यात्रा की। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा हमारे गांव की बेटी ने अपने मेहनत के बल पर विदेश घूमने का भी सौभाग्य प्राप्त किया। नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने ग्राम नोनबिर्रा में भेंट-मुलाकात के दौरान अनेक घोषणाएं की। उन्होंने ग्राम नोनबिर्रा में नई आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (लैम्प्स) प्रारंभ करने, पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन, ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णाेद्धार, नोनबिर्रा के शिवसागर तालाब का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा देने, ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण, विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) के निर्माण और चौरा रानी में अहाता निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा क्षेत्र कटघोरा अंतर्गत ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 3 टन वजनी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है तथा यह प्रतिमा जमीन से 12.50 फीट ऊंची है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की और राजीव गांधी अमर रहे नारे लगवाकर उपस्थित सभी लोगो का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रंजना में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गोंड समाज के देवता बड़ा देव की पूजा की। उन्होंने भेट मुलाकात कार्यक्रम से पहले हाई स्कूल ग्राउंड में स्थित बड़ादेव ठाना की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख – समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान देव स्थल के पुजारी विशाल सिंह कोराम ने मुख्यमंत्री बघेल को विधि विधान से पूजा अर्चना करने में सहायता की। दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, कटघोरा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना की।

K.W.N.S.-बीजापुर। CRPF जवानों ने महिला और दो बच्चों की जान बचाई है. जानकारी के मुताबिक पामेड़ 151 केरिपु कैम्प के समीप निवासरत महिला के मकान में अचानक आग लग गई. जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे जवानों ने आग पर काबू पाया और 3 लोगों को नई जिंदगी दी. मौके पर स्वंय कैम्प कमाण्डर भी पहुंचे थे. घेरलू सामान को भी सुरक्षित निकाली गई ।