Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1290

Browsing: रायपुर

छत्तीसगढ़ के किसानों ने मवेशियों की भूख मिटाने बढ़ाया हाथ, अब तक 14 लाख क्विंटल पैरा दान कर चुके 

रायपुर January 16, 2023

K.W.N.S.- रायपुर। कई इलाकों में किसान द्वारा पैरा जिसे पलारी भी कहते हैं, उसे जलाने की बढ़ती प्रवृति मुसीबत का कारण बन गई है, क्योंकि इससे प्रदूषण बढ़ता है। मगर छत्तीसगढ़ के किसानों ने मवेशियों की भूख मिटाने के लिए हाथ बढ़ाया है। इसी का नतीजा है कि यहां के किसान अब तक लगभग 14 लाख क्विंटल पैरा दान कर चुके है। देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी पैरा जलाने से प्रदूषण फैलता है, दूसरी तरफ मवेशियों केा आसानी से भोजन नहीं मिल पाता था। लिहाजा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरादान करने की अपील की, परिणामस्वरूप प्रदेश भर में किसान पैरादान कर रहें है। पिछले दो माह में लगभग 13 लाख 89 हजार क्विंटल से अधिक पैरा गौठानों में संग्रहित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने पैरादान को महादान की संज्ञा देते हुए कहा है कि किसान अपने खेतों में पैरा जलाने के बजाए गौठान में दान करें, इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और पशुओं को चारा भी मिलेगा। इसके अलावा पैरा का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा सकेगा। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान करने की अपील कर रहें है। इसका असर अब गांव-गांव में दिखने लगा है। किसान स्वयं पैरादान करने पहुंच रहें हैं।
प्रदेश के सभी 33 जिलों में पैरादान हुआ है। दिसम्बर और जनवरी में इकी कुल मात्रा 13 लाख 89 हजार 374 क्विंटल है। इसमें रायपुर में एक लाख 88 हजार 656 क्विंटल, जांजगीर-चांपा एक लाख 41 हजार 809, धमतरी में एक लाख 21 हजार 766 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक लाख 4हजार 607 क्विंटल और मुंगेली में 80 हजार 01 क्विंटल पैरादान हुआ है।
रायपुर जिलें में फसल कटाई के पश्चात खेतों में पड़े पैरे एकत्रित करने के लिए शासन द्वारा बेलर मशीन की व्यवस्था की गई है। बेलर मशीन से एकत्रित पैरे का उपयोग गौठानों में पशुओं के लिए नि:शुल्क चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से पैरादान करने की अपील करते हुए कहा है कि किसान अधिक से अधिक संख्या में फसल अवशेष प्रबंधन करें, जिससे मुख्यमंत्री की मंशानुरूप निकटतम गौठानों में, पैरादान के माध्यम से पशुचारा उपलब्ध हो सके।
इसी तरह जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में पैरादान के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया गया, जिससे जिले के किसान स्वस्फूर्त आगे आकर सतत रूप से पैरादान कर रहे हैं, जिस कारण जांजगीर-चांपा में रिकॉर्ड पैरादान हुआ। यहां प्रथम चरण में 10 से 15 दिसम्बर तक और दूसरे चरण में 26 से 30 दिसम्बर तक पैरादान महोत्सव का आयोजन किया गया। परिणामस्वरूप जांजगीर-चापां के किसानों द्वारा 1 लाख 41 हजार 809 क्विंटल का पैरादान गोठानों में किया गया है।
जांजगीर-चांपा जिले में सुराजी गांव योजना के तहत बनाए गए गोठानों में गायों के लिए साल भर के लिए पैरा की कमी न हो और पैरा एकत्रित हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरा नहीं जलाने को लेकर सतत रूप से जागरूक किया जा रहा है।
 

प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा-  इस प्रदेश में दबाव की राजनीति कांग्रेस ने शुरू कर दी 

रायपुर January 16, 2023

K.W.N.S.- रायपुर। रासुका और धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में बयानबाजियो का दौर शुरू हो गया है। रासुका और धर्मांतरण के विरोध में बीजेपी आज रायपुर में प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में बीजेपी के कई दिग्गज नेता समेत मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी सरकार पर रासूका कानून को लेकर जनविरोधी निति लाने का आरोप लगा रही है। प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रदेश में दबाव की राजनीति कांग्रेस ने शुरू कर दी है। रासुका का विरोध होगा। पूरे प्रदेश में धर्मांतरण और रासुका को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। वहीं इस मामले में कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रासुका को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उनके समय में 9 अध्यादेश लाए गए थे। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और अब बीजेपी इसका विरोध कर रही है, बीजेपी के लोग भ्रम फैला रहे हैं और झूठ पर आकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी, पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह,और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है 

रायपुर January 16, 2023

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है। 
 1225 मीटर ऊंची गौर-लाटा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी है और भौगोलिक संरचना के अनुसार पाट प्रदेश से संबंधित है। इस चोटी से छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बड़े वन क्षेत्र की अद्भुत खूबसूरती नजर आती है। इस पहाड़ी पर कई गुफाएं और प्राकृतिक जलस्रोत भी हैं। फिलहाल ये स्थान स्थानीय लोगों के पर्यटन के लिए पहली पसंद है, लेकिन अब पर्यटन स्थल क्षेत्र घोषित होने से यह क्षेत्र बेहतर रूप में ऊभर कर सामने आएगा। जिले के सामरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह है और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है । यहां अक्सर प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रुप्स क्षेत्र को विकसित करने का संदेश लेकर गौर-लाटा की चढ़ाई करते हैं। हालांकि कठिन रास्तों के कारण पर्यटकों की अभी भी यहां से दूरी बनी हुई है। इस कठिनाई को आसान बनाने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले से ही प्रयास किया जाता रहा है और अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गौर-लाटा को बलरामपुर के गौरव के रूप में विकसित हो सकेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ ही पर्यटको को भी प्रकृति का प्यार मिल सकेगा।
 

 नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने की प्रेस वार्ता 

रायपुर January 16, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने आज भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर ,रजबंधा मैदान में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसके बाद सहकारिता प्रकोष्ठ प्रभारी देवजी भाई पटेल , प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी , अमरजीत बक्शी , सोमेश पांडे, विकास अग्रवाल, अभिषेक तिवारी,रायपुर शहर अध्यक्ष नीलम सिंह एवं ग्रामीण अध्यक्ष सिरिश तिवारी की प्रेस वार्ता हुई।
 

आज होगा तातापानी महोत्सव का समापन-मंत्री अमरजीत भगत 

रायपुर January 16, 2023

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन होगा। महोत्सव का समापन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। समापन समारोह के बाद मशहूर भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी एवं मोहन राठौर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके पहले स्कूली बच्चे नृत्य के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
 

रायपुर में एक बार फिर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर January 16, 2023

 
 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में एक बार फिर गोली चलने की ख़बर सामने आई है. मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर का है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चलाया है. जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार क्र JH01 DE 7751 के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम उमेश सिंह बताया। साथ ही 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करना स्वीकार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चलाई है. इस सूचना पर जाकर तस्दीक किया तो कार क्र श्रभ्01 क्म् 7751 में एक व्यक्ति मिला, जिसे पूछने पर अपना नाम उमेश सिंह बताया. उसने अपने 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करना बताया. मौके पर राइफल रखने के संबंध में नोटिस दिया. आरोपी ने राइफल के लाइसेंस की मियाद 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होना बताया. इसके बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 आरोपी का नाम – उमेश सिंह पिता स्वर्गीय सूरज नारायण उम्र 60 साल पता नवापारा चर्च के पास अंबिकापुर छत्तीसगढ़
 

 यातायात जागरूकता कार रैली को रायपुर एसएसपी आज झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

रायपुर January 16, 2023

 
 K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई अधिकारी तेलीबांधा तालाब (मरीनड्राइव) से यातायात जागरूकता कार रैली को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। कल पुलिस अफसरों ने किया था जुंबा डांस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के पांचवे दिवस शहर के बूढ़ा तालाब गार्डन में जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें रायपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं आम नागरिक 500 से अधिक संख्या में उपस्थित हुए। 
उक्त कार्यक्रम अंतर विभागीय लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर जयप्रकाश बढ़ाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, मुकेश वर्मा यातायात रायपुर सहित भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जुंबा डांस के दौरान यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लोगों में यातायात नियमों का पालन करने एवं दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक प्रकार से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
 

महादेव घाट में आज बड़ी संख्या में पहुंचें लोग, मकर संक्रांति पर लगाई डुबकी

रायपुर January 15, 2023

रायपुर। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही आज से उत्तरायण काल शुरू हो जाएगा। इस शुभ काल को देवताओं का दिन माना जाता है और इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति थी जिसकी वजह से लोग दो दिनों तक मकर का पर्व मना रहे हैं। संक्राति पर नदियों में पुण्य स्नान करने की परंपरा है। स्नान करने के बाद तिल, गुड़ का दान करने का महत्व है।

तिल, गुड़, वस्त्र दान से कालसर्प और पितृदोष दूर होता है। दान के पर्व के नाम से प्रसिद्ध मकर सक्रांति में एक दूसरे को गुड़ तिल का दान देने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है। रायपुर के महादेव घाट में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आमजनता का कहना है कि आज के दिन दान करने का काफी महत्व है स्नान कर भगवान की पूजा करने के बाद तिल, गुड़, अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।

बीजेपी राजनीति रोटी सेकने के लिए राम मंदिर और धर्मांतरण का कार्ड खेलते हैं: मंत्री कवासी लखमा

रायपुर January 15, 2023

रायपुर। कलेक्टरों को रासुका लगाने का अधिकार दिए जाने के भाजपा के आरोपों पर मंत्री कवासी लखमा में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में संविधान और कानून है, सबको पालन करना है। जो भी धर्मांतरण करेगा, उन सबके ऊपर कार्रवाई होगी। बीजेपी को क्या है। 

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है। बीजेपी के पेट में दर्द आखिर क्यों हो रहा है। जबरन धर्मांतरण होगा तो उस पर कार्रवाई होगी। 15 साल में कितने चर्च बने। राजनीति रोटी सेकने के लिए राम मंदिर और धर्मांतरण का कार्ड खेलते हैं। बीजेपी आदिवासी और छत्तीसगढ़िया लोगों को बदनाम करने का काम कर रही है। 

बीजेपी नेताओं के दिल्ली दौरे पर मंत्री लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी नेता दिल्ली आए-जाएं, उनका काम है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बस्तर को पैसे दिए जाते थे। बीजेपी के नेता दिल्ली जा रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ का जीएसटी का रुका हुआ पैसा दिलाने का काम करें। 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता सबक सिखाएगी। 

पूर्व विधायक के घर छापेमारी खत्म, 27 नेता-अफसर और कारोबारी ED जांच के दायरे में 

रायपुर January 14, 2023

 
K.W.N.S.-रायपुर। शुक्रवार को मारे छापे और जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सभी टीमें लौट आई हैं। ईडी अफसरों, जांच के घेरे में आए सभी लोगों को बिना अनुमति के राजधानी नहीं छोडऩे की हिदायत दी है। ईडी की दर्जनभर से अधिक टीमों ने शुक्रवार तडक़े पूर्व खनिज सचिव पी. अंबलगन, बीज निगम अध्यक्ष कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर, परिवहन कारोबारी विपुल परेल, मनसुख परेल और स्वतंत्र जैन के यहां दबिश दी थी। दिनभर चली जांच और पूछताछ के बाद सबसे पहले चंद्राकर निवास से टीम लौटी। उसके बाद शेष ठिकानों से लौटेगी। सूत्रों ने टीमें लौटने की पुष्टि की है, लेकिन छापों में नगदी, जेवर प्रापर्टी पेपर्स के सीजर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 
उनका कहना है कि जल्द ही मुख्यालय से अधिकृत प्रेस नोट जारी किया जाएगा। मनी लांड्रिग और कोयले पर लेनी वसूली के दर्ज मामलों में ईडी ने अब तक 13 अफसर कांग्रेस नेताओं से पूछताछ और उनके ठिकानों में छापेमारी की है। इनमें से पांच सीएम की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया, पूर्व खनिज संचालक समीर विश्नोई, कारोबारी, और सीएम के करीबी सूर्यकांत तिवारी, उसके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल को जेल निरूद्ध किया जा चुका है। अब आईएएस पी. अंबलगन से पूछताछ की गई है। सूत्रों ने बताया कि अभी उनकी पत्नी डी. अलरमेलमंगई से कोई पूछताछ नहीं हुई है। साथ ही 27 और नेता-अफसर और कारोबारियों को इंट्रोगेशन के लिए समन भेजा है।
 

Previous 1 … 1,288 1,289 1,290 1,291 1,292 … 2,035 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया
  • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.