Browsing: रायपुर

 
   K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है. भाजपा द्वारा आपातकाल लगाने की बात पर सीएम बघेल ने कहा, समय समय पर अलग-अलग कानून बनाया जाता है. यहां तो भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते हैं. वहीं दिल्ली के बारे में बोलो तो राष्ट्रविरोधी कहलाते हैं. साथ ही धर्मांतरण पर बहस करने की बात कही है. आगे सीएम बघेल ने कहा, 15 साल की भाजपा सरकार में एक भी प्रदेश से केंद्रीय मंत्री नहीं बना है. जबकि पहले ऐसा नहीं था, हम भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से कोई केंद्रीय मंत्री हो. आज तक प्रदेश से कोई केंद्रीय मंत्री नहीं मिला है. साथ ही सीएम भूपेश ने भाजपा सरकार में किए निवेश के आंकड़े भी दिए. उन्होंने बताया कि, बीजेपी के शासन में 1553 करोड़ निवेश हुआ. 2018 में 1 हजार 14 करोड़ हुआ. हमारे समय में 2020 में 73,567 करोड़, 2021 में 2494 करोड़ और 2022 में 2753 करोड़ निवेश किया गया. ये सभी आंकड़े भारत सरकार की वेबसाइट में है. साथ ही यह भी कहा, ये आंकड़े बताने के लिए काफी है कि भाजपा में क्या स्थिति थी और कांग्रेस में क्या स्थिति है।
 

K.W.N.S.-रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया। जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में वर्षा जल संचयन 878 कार्य, पारम्परिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार के 733 कार्य, नवीनीकरण और पुनर्भरण संरचना के 145, वाटरशेड विकास के 728, सघन वृक्षारोपण के 1.58 लाख पौधे रोपे गए। इसके अलावा जल स्रोतों की गणना एवं उनका जियो टैगिंग कार्य 19 एक हज़ार 740 किया गया है। इसके अलावा जल स्रोतों की जानकारी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक ‘डे-भवन’ के जीर्णोद्धार कार्या का शुभारंभ किया। राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान को संरक्षित करने ‘डे-भवन’ को स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया। 
 जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में वर्षा जल संचयन 878 कार्य, पारम्परिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार के 733 कार्य, नवीनीकरण और पुनर्भरण संरचना के 145, वाटरशेड विकास के 728, सघन वृक्षारोपण के 1.58 लाख पौधे रोपे गए। इसके अलावा जल स्रोतों की गणना एवं उनका जियो टैगिंग कार्य 19 एक हज़ार 740 किया गया है। इसके अलावा जल स्रोतों की जानकारी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी विकसित की जा सकती है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी और जिला प्रशासन के अफसर साइट विजिट के लिए पहुंचे। राज्य सरकार महासमुंद जिले के ग्राम बिरबिरा में जल्द फिल्म सिटी बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी बनने के बाद प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। संस्कृति मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल है। फिल्म सिटी के माध्यम से यहां स्थानीय संस्कृति एवं पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर अलग से पहचान मिलेगी। महासमुंद के कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि यहां राजस्व की लगभग 327 एकड़ जमीन चिन्हांकित की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा लगभग 4-5 किलोमीटर, नवा रायुपर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर ये स्पॉट स्थित है। रोड कनेक्टविटी भी बेहतर होने की वजह से यहां काम आसान होगा।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीटर पर लिखा – ‘लड़की हूं लड़ सकती हू्ं’ की पर्याय, हम सबकी नेता, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएँ। हम सब आपके सुखद और उज्जवल जीवन की कामना करते हैं। 
 प्रियंका गांधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर से भाजपा के दो दर्जन पार्षद स्थानीय सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडे और पूर्व मंत्री राजेश मूणत दिल्ली पहुंचे। सभी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। उनसे सभी नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि रायपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कुछ हो नहीं रहा मगर फंडिंग पूरी ली जा रही है। शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री पुरी से सभी ने इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के साथ इस पर जांच कराकर यथोचित कार्यवाही की जायेगी।
भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री पुरी को जो ज्ञापन दिया उसमें लिखा है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार है। वर्ष 2018 में स्मार्ट सिटी रायपुर का प्लान साइज 926.8 करोड़ रुपये की आई। जिसमें 70 मुख्य परियोजनाएं एवं 314 उप परियोजनाएं स्वीकृत हुई। सितम्बर 2022 में इनमें 185 योजना, जिसके लिए स्वीकृत राशि 388.74 करोड़ रुपये है, को पूर्ण बताया जा रहा है। रायपुर के स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिए, जानकारी भी दे दी की काम पूरे हैं। अब 129 प्रोजेक्टस के लिए स्वीकृत राशि 538.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि भौतिक सत्यापान आप किसी को भी भेज कर करवा सकते हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि धरातल पर बताये अनुसार काम नहीं नहीं हुए हैं।भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूर्व में यह कहा गया था कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत ए.बी.डी. एरिया में कार्य किया जायेगा। कुछ समय पश्चात ए.बी.डी. एरिया के बाहर छोटे- छोटे कार्यों को, जो कि नगर निगम के स्तर का था, महापौर के दबाव में स्मार्ट सिटी के अधिकारी करने लग गये। जिसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई। बहुत ही छोटे – छोटे चौक चौराहों के सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों का खर्चा दर्शाया जा रहा है, जो कि नामुनकिन है। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाई गई।

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 4 वर्ष तक कांग्रेस के कामों का बखान करने वाले भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है कि छत्तीसगढ़ में विधायकों के परफॉर्मेंस खराब है। और उनके टिकट काटे जाएंगे। कांग्रेस विधायक के परफारमेंस पर सीएम भूपेश ने दिया बड़ा बयान – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसे लेकर सियासी जगत में जमकर चर्चा हो रही है। सभी लोगों के जुबान पर ये बात है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में फला-फलां विधायकों का क्या होगा। धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में सत्तारूढ़ विधायकों के परफारमेंस पर कहा कि उनकी परफॉर्मेंस भी देखी गई है। 5 उपचुनाव हुए हैं, उसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है । इसका सीधा अर्थ यह है कि हमारा काम बेहतर है। 
 उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर विधायकों को समझाइश भी दी गई है कि अपने कामों को अपडेट कर लें और यदि वह नहीं कर पाते हैं और परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहती है, तो 2023 विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कटना तय है। 60 से ज्यादा विधानसभा पूरे हो चुके हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन और उसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच पा रहा है। इसके निरीक्षण के लिए यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। शासन प्रशासन दोनों इसमें शामिल हैं।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए सिहावा विधानसभा रवाना हुए. इस दौरान हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की. तीन चौथाई विधानसभा कवर करने पर और विधायकों की रिपोर्ट पर सीएम बघेल ने कहा, मुख्य रूप से शासकीय योजना गरीबों की योजना है. चाहे राशन देने की बात हो या भूमिहीन कृषक मजदूर योजना या अन्य योजना, सभी योजनाओं का लाभ आम जनता उठा रही है. सीएम बघेल ने कहा, 5 जगह चुनाव हुए, जहां रिजल्ट हमारे फेवर में आया. भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए विधायकों को भी लगातार उनके कार्य बताए जा रहे हैं. जब कार्य अच्छा होगा तो टिकट काटने जैसी कोई बात नहीं आएगी, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आगे निर्णय किया जाएगा।
 गोबर से भी पेंट बनाए जाने के सवाल पर सीएम ने कहा, गोबर से पेंट बनाए जाने के अलावा और भी अनेकों कार्य आगे किए जाएंगे. जैसे अब गोठान बिजली उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है. अब गांव की महिलाएं बिजली उत्पादन करेंगी. जो कार्य बड़े लोगों द्वारा किया जाता था वो अब ग्राम की महिलाए करेंगी. धर्मांतरण के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा धर्मांतरण के नाम पर राजनीति करती है. इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता की लोगों को इससे क्या तकलीफ है. मध्यप्रदेश में भी धर्मांतरण हो रहा है, लेकिन जहां इनकी सरकार नहीं है ये केवल वही विरोध करते हैं. नॉर्थ ईस्ट में तो इनकी सरकार है फिर वहां चुप क्यों है. भाजपा को वहां भी विरोध करना चाहिए, जहां उनकी सरकार है।
 

 
  K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जय ज्योत्सना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि ज्योत्सना ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी में 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में 500 मीटर स्प्रिंट यूथ गर्ल्स (अंडर 14) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की पहली बालिका हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक मिला है। वे अभी गुवाहाटी स्थित खेलो इंडिया एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल व्ही. आर. चन्नावार, ज्योत्सना के पिता अशोक कुमार एवं माता पद्मजा भी उपस्थित थीं।
 

 
 K.W.N.S.- रायपुर। जीवित महिला को मृत बताकर एक लाख रुपये निकालने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला बलौदाबाजार-भाटापारा का है. जहां जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना में धोखाधड़ी कर पैसा आहरण की गई थी. धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, वही आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाईस, मोबाईल फोन एवं घटना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए है।
आरोपियों के नाम 01. मंजू मनहरे पति माधो मनहरे उम्र 37 साल निवासी ग्राम गोड़ा थाना पलारी 02. राजेश कुमार मधुकर पिता भरोसा उम्र 36 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह चौकी लवन 03. अमरदास पिता समोखा रात्रे उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुड़ियाडीह थाना पलारी 04. गिरजाशंकर साहू पिता स्व रामसेवक साहू उम्र 31 साल निवासी बजरंग चौक कसडोल थाना कसडोल 05. भूपेन्द्र कोसले पिता जीरजोधन कोसले उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली,