Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को जन्मदिन की बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने नेताम के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें प्रारंभ होंगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई।
96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीद गया. गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय हुई. मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। आज से विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन सेक्टर 25 स्थित ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा करेंगे। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक रामसागर कौशले ने बताया कि शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय विकास उपाध्याय तथा विशिष्ठ अतिथि छ.ग. कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल होंगे।
नवा रायपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमे,क्रिकेट प्रभारी – संतोष वर्मा, सत्येन्द्र देवांगन, लोकेश वर्मा, गालव चंद्राकर, सुरेश ढिढी, सुमीत चौबे, राजेश ठक्कर, नीरज राय को शामिल किया गया है। बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु प्रभारी – देबाशीष दास, टाकेश ठाकुर बनाया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 63वां वार्षिक सम्मेलन 10 जनवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कालेज परिसर में आज होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहे वार्षिक सम्मेलन के प्रथम सत्र में जीएसटी पर कार्यशाला रखी गई है, जिसमें देश के प्रसिद्ध जीएसटी एक्सपर्ट जतिन हरजाई मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को काॅपियों से तौला जाएगा, उसके बाद इन कॉपियों को स्कूली छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा।
कोरोनाकाल के बाद प्रदेश की राजधानी में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक अधिवेशन को लेकर प्रदेशभर के व्यापारियों में खासा उत्साह है। सम्मेलन में बदलते परिवेश में भविष्य का व्यापार विषय पर दूसरे सत्र में अहम चर्चा रखी गई है, जिसमें कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया का व्याख्यान होगा। कोविड उपरांत परिवार एवं व्यापार विषय पर मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में गौरांग दास प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने मौजूद रहेंगे।चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया, प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों के प्रमुख, व्यापारी एवं उद्योगपति इस आयोजन में शामिल होने उत्साहित हैं। वार्षिक सम्मेलन का पहला सत्र जीएसटी पर केंद्रित रहेगा, जिसमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध जीएसटी विशेषज्ञ जतिन हरजाई होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। इसके लिए नए नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। मोहन मरकाम के सबसे नजदीक और विश्वासपात्र एक युवा और तेजतर्रार नेता ने इस पद पर अपनी नियुक्ति के लिए चालें तेज कर दी हैं अपनी रणनीति से उसने बड़े-बड़े नेताओं को चौंका दिया है। बहुत जल्दी शहर कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष के लिए मुसलमानों की ओर से भी मांग उठ रही है जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। कई मुस्लिम नेताओं में लाइन से इस पद को पाने की होड़ लगी हुई है। मुस्लिम नेताओं की फेहरिस्त में सबसे पहला नाम सलाम रिजवी और पार्षद कामरान अंसारी का आता है। वहीं दूसरी ओर अधिकतर मुसलमान नेताओं का यह भी कहना है कि अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन या फिर दक्षिण विधानसभा की टिकट किसी मुस्लिम नेता को दी जाए। ये दोनों नहीं हो सकता तो शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व की भांति मुस्लिम खाते में जाना चाहिए। पिछले 30 सालों से यही परंपरा रही है कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुस्लिम नेताओं को ही बनाया जाता है स्वर्गीय अब्दुल हमीद हयात और इकबाल अहमद रिजवी इसके जीता जागता उदाहरण है । वर्तमान चुनाव की परिस्थिति देखते हुए विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को टिकट देना काग्रेस पार्टी के लिए टेढ़ी खीर होंगी। अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष मुस्लीम समाज से नहीं बनाए जाने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर किसी मुसलमान को नियुक्त नहीं करने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी को मुसलमान को अध्यक्ष बनाने में किसी प्रकार का एतराज नहीं होना चाहिेए। मुसलमानों की मांग देखते हुए 3 पद में से एक पद किसी एक मुसलमान नेता को दिया जा सकता है इससे राजनीतिक पंडित भी इंकार नहीं कर रहे।
ऊहापोह में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की मुख्य समस्या यह है कि मुसलमानों को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद दे या दक्षिण विधानसभा की टिकट उनमें से दोनों बात नहीं बनती है तो अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन कौन से मुस्लिम नेता को बनाएं वही एक छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेसी नेता ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ी वाद चल रहा है और छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री विराजमान है तो क्यों ना इस बार छत्तीसगढ़ी शहर अध्यक्ष बना दिया जाए।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से प्रदेश में पारंपरिक खेलों के आयोजन ने जनसामान्य में उत्साह का संचार किया है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए खुशी एवं उल्लास देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दम-खम दिखाया है। हरदी ग्राम पंचायत रायपुर संभाग की 65 वर्षीया श्रीमती आशो बाई ने अपने जज्बे और हौसले से जीत हासिल की। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फुगड़ी में 01 घंटा 31 मिनट 58 सेकेंड तक फुगड़ी खेलकर जीत हासिल की। जीतने के बाद भी आशो बाई के फुगड़ी करते हुए कदम थम नहीं रहे थे। बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड की साहिन बाई ने भी शानदार जज्बे का परिचय देते हुए 01 घंटा 31 मिनट 53 सेकेंड तक फुगड़ी करते हुए आशो बाई को कड़ी टक्कर दी, तो वहीं बस्तर संभाग की गंगावती प्रधान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन महिलाओं के अधिक उम्र होने के बावजूद भी उनका छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय फुगड़ी प्रतियोगिता में गजब का उत्साह देखते बन रहा था। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन में उन्हें मंच देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

K.W.N.S.-रायपुर। पत्नी के बिना बताए घर छोडक़र जाने से दुखी एक किराना कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना न्यू राजेन्द्र नगर इलाके की है। किराना व्यवसायी चंद्रकिशोर तिवारी (51 साल) ने सोमवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि मृतक की पत्नी दो दिन पहले घर छोडक़र चली गई। किराना व्यवसायी ने राजेन्द्र नगर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पत्नी का मायका जबलपुर के पास गादरवारा है। वहां भी सूचना भेजी गई है। इससे किराना व्यवसायी काफी परेशान था और माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की।

K.W.N.S.-रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने छत्रपति शिवाजी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बता दें कि ओलंपिक के दूसरे दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। 0- 18 वर्ग में सरगुजा संभाग के भूपेंद्र कुमार राजवाड़े ने प्रथम तथा बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले के दीपक भास्कर ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया। 18-40 वर्ग में दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले के पुनेश धुर्वे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 प्लस वर्ग में बिलासपुर जिले के तखतपुर के आत्माराम ने मारी बाजी।
पारम्परिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 40 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आत्माराम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल है इससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. प्रतियोगिता में 18 से कम आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग से राजेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की सफिला कंवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की लक्ष्मीबाई सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य प्रशासनिक सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार सम्बंधित ज्ञापन देकर निराकरण के लिए अनुरोध भी किया है । इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य प्रशासनिक/नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. जीबन चक्रवर्ती, महासचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों और लाजवीर सिंह भी उपस्थित थे। चक्रवर्ती ने राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष डेय एवँ सदस्यों में सौमिल रंजन चौबे, डॉ. सूरज कश्यप, उमेश पटेल, हरवंश सिंह मिरी, जागेश्वर कौशल, जोगेन्द्र नायक, विरेन्द्र बहादुर पंचभाई, भारती चंद्राकर, भागवत जायसवाल, उमाशंकर बन्दे, श्री पुलक भट्टाचार्य, मनीष साहू दिव्या वैष्णव और रूचि शर्मा भी उपस्थित थीं

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच देखने को मिलेगा। 21 जनवरी को मुकाबला रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके लिए टिकट और खाने-पीने की चीजों के दाम तय कर दिए गए हैं। 300 रुपए से टिकट के दाम शुरू होंगे। 2 साल के बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी। बच्चों के लिए बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है स्टेडियम में। ये प्रदेश में पहला इंटरनेशनल वन डे मैच होगा। पहली बार टीम इंडिया के मैच की मेजबानी रायपुर को मिली है। इस रिपोर्ट में जानिए मैच को आप कैसे देख पाएंगे, क्या बंदोबस्त किए गए हैं।
सोमवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसमें बताया गया कि 300 रुपए से मैच के टिकट के दाम शुरु होंेगे। 300 रुपए वाला टिकट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा। 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चाें का भी टिकट लेना होगा। संघ की ओर से 500 लोगों को सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच के दौरान पार्किंग की व्यवस्था NRDA की ओर से की जाएगी। 300 रुपए वाली स्टूडेंट टिकट के बाद 500, 1000, 1250 और 1500 दाम के टिकट होंगे। इसके बाद सिल्वर 5000, गोलड 6000 और 7500 के टिकट होंगे। कारपोरेट बॉक्स के 10 हजार रुपए देने होंगे। टिकट ऑनलाइन पेटिएम के जरिए 12 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी टिकट बेचे जाने की व्यवस्था की जा रही है।