Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सिरकट्टी श्रीराम मंदिर और राजीव लोचन मंदिर में दर्शन राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे. सीएम बघेल राजिम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे रायपुर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे. गरियाबंद के सिरकट्टी में सुबह 11.30 बजे श्रीराम मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में शामिल होंगे. सीएम बघेल दोपहर 1 बजे राजिम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. राजिम में राजीव लोचन मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे. वे दोपहर 3.10 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी है। राज्य के कइ इलाकों में बदन पिघला देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। अधेड़ उम्र के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। राज्य के कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिए गए है। मौसम का हाल यही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य के सभी स्कूलों को बंद करना पड़े। प्रदेश में सर्दी तबाही मचा रही है। आज भी कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱ अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 रहेगा। जबकि कोरिया का अधिकतम 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की आशंका है। कोरबा का हाल भी बुरा रहने वाला है यहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 के आस पास रहने वाला है। कई रिपोर्ट्स की माने तो राज्य में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबित बस्तर संभाग में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं आज अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 के आस पास रहने वाला है। जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.2 रहेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना की. बता दें कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मरार पटेल समाज के लोगों को सीएम ने शाकम्भरी महोत्सव शुभकामनाएं दी।

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है। अधिवेशन का आगाज वीआइपी रोड़ स्थित निरंजन धर्मशाला में हुआ ….कार्यक्रम 06 जनवरी तक चलेगा…इस अधिवेशन 22 राज्यों के लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस 2 दिन से राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की महंगाई राहत रोककर राज्य सरकार अन्याय कर रही हैं, राज्य सरकार धारा 49 को विलोपित करने के मामले में गम्भीर नहीं है जबकि मध्यप्रदेश ने इसे विलोपित करने राज्य विधान सभा में आशासकीय संकल्प पारित किया है, छत्तीसगढ़ में सरकार को भी पारित करने में रुचि लेना चाहिए।
दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क सेवानिवृत्त अपर संचालक सुभाष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन के समय एकजुट दिखाई देते हैं लेकिन वहां से लौटने के बाद जाति, धर्म और अलग अलग वर्गों में विभाजित हो जाते हैं आगे उन्होंने कहा कि अगर पेंशनर्स को हक चाहिए तो एकजुट होकर अपनी लड़ाई खुद लड़ना पड़ेगा….वहीं पेंशनर्स को अपनी जिम्मेदारी भी तय करना पड़ेगा वहीं राष्ट्रीय भारतीय पेंशनर्स महासंघ के अध्यक्ष सीएच सुरेश ने कहा कि पेंशनर्स को इनकम टैक्स से मुक्त होना चाहिए। जब हमे सैलरी नहीं मिल रही है तो इनकम टैक्स क्यों लिया जा रहा है। इस अवसर पर महामंत्री वीरेंद्र नामदेव ने बताया बताया कि इस अधिवेशन में केन्द्र एव्ं राज्य सरकारों से जरूरी कार्यवाही हेतु पेंशनर्स हित में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। जिसमें प्रमुख रुप से आयकर में पूरी छूट, मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ के बीच 22 वर्षो से लम्बित पेंशनरी दायित्वों का बटवारा हेतु मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने, रेल व बस यात्रा में छूट,2000 मेडिकल भत्ता व केशलेस मेडिकल सुविधा, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के परिपालन में जून- दिसम्बर में रिटायर होने वाले को वेतन वृद्धि का लाभ, मृत्यु अनुदान, 65 वर्ष की आयु में अतिरिक्त पेंशन की पात्रता,आय कर से छूट, भूमि- भवन- फ्लेट आबंटन में 5% आरक्षण देने पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित कर उसे आगे राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि आज छेरछेरा पुन्नी पर्व है, केंद्र से आए चावल को जनता तक पहुंचाए

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक लोक पर्व छेरिक-छेरा पर्व शुक्रवार को प्रदेशभर में मनाया जा रहा है, लेकिन छेरछेरा पर्व के बहाने भी राज्य में सियासत हो रही है। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि आज छेरछेरा पुन्नी पर्व है। छत्तीसगढ़ की महान दान की संस्कृति का पर्व है। इस पर्व में मैं सीएम से मांग करता हूं कि केंद्र से आए चावल को जनता तक पहुंचाए। प्रति व्यक्ति को अतिरिक्त 5 किलो चावल मिलना है, उसे सीएम प्रदेश की जनता को देने की घोषणा करें। देखिए वीडियो- वहीं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ की बेटी, बहन बनकर मुख्यमंत्री जी से मांग करती हूं कि, प्रदेश की महिलाओं से किए गए शराबबंदी के वादे और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने की घोषणा को आज आप पूरा कर दान के इस महापर्व को सफल बनाएं।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर बनने की तारीख बताए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. सीएम बघेल ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मंदिर बन रहा है. राम वनगमन पथ बनाने हमें कोर्ट से आदेश नहीं मिला, फिर भी हम बना रहे हैं. हम वोट की राजनीति नहीं करते. ये वोट के लिए इस तरह का काम करते हैं. धर्मांतरण के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे पास भाजपा सरकार में बने चर्च की पूरी सूची है. उस समय चर्च बने तभी धर्मांतरण हुआ. भाजपा अब लड़ नहीं पा रही है. केवल धर्मांतरण और संप्रदायिकता दो ही मुद्दे की मास्टरी भाजपा को है. भाजपा कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा. राज्यपाल के बस्तर दौरे पर जाने पर सीएम ने कहा कि राज्यपाल के इस निर्णय से पूरे समाज में संतोष है, लेकिन आरक्षण बिल को लटकाए रखकर वे राजनीति कर रही हैं. ये बहुत दुर्भागजनक है. वहीं भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर शांति प्रिय इलाका है. भारतीय जनता पार्टी उसमें जहर घोलने का काम कर रही है. राज्यपाल उसको प्रश्रय देने का काम कर रही है. राज्यपाल अपनी हठधर्मिता छोड़े।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर क्षेत्र के सभी रेतघाट बंद हो चुके हैं। इसके बाद भी यहां आरंग क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जारी है। ऐसे में कुम्हारी रेतघाट से रेत की चोरी करते 9 हाईवा और 1 चैन माउंटिंग मशीन को आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग और आरंग पुलिस ने छापा मारकर जब्त किया है। कार्रवाई को देखे मौके से कई वाहनों के ड्राइवर भाग खड़े हुए। 1 चैन माउंटिंग मशीन और 2 हाईवा को रेतघाट में सील किया गया है, जबकि 07 हाईवा को आरंग पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है। इस दौरान आरंग तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बता दे कि आरंग क्षेत्र में संचालित होने वाले सभी रेतघाट की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन की मिल रही शिकायतों के बाद आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने टीम बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। विदित हो कि जिस कुम्हारी रेतघाट में एसडीएम ने कार्रवाई की है, वहां पर हथखोज (गरियाबंद) की रॉयल्टी पर्ची मिली है। एसडीएम ने 100 रॉयल्टी पर्ची भी जब्त की है। वहीं नदी में वाहनों के आने-जाने के लिए बने रेम को भी तोड़ दिया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराने के वायदे को पूरा करते हुए 28 दिसम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 72वें मण्डल सम्मेलन पर 08 नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया था, जिसमें प्रदेश के 06 बड़े शहरों की आवास योजनाओं में पंजीयन 04 जनवरी 2023 से शुरू कर दिये हैं। पंजीयन करा कर लोग अब किफायती दरों पर अपना मनचाहा घर खरीद सकते हैं। जिन 6 शहरों में आवास योजनाओं में पंजीयन शुरु हुआ है, उनमें रायपुर जिले के आरंग में राजीव नगर आवास योजना, दुर्ग जिले के सेलुद पाटन में राजीव नगर आवास योजना, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के बांधामुड़ा में सामान्य आवास योजना,, रायगढ़ जिले के गोढ़ी तमनार में सामान्य आवास योजना, महासमुंद जिले के मचेवा में अटल आवास योजना तथा बिलासपुर जिले के रतनपुर में सामान्य आवास योजना महामाया नगर शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि जैसा हमने हाल ही में वादा किया था कि प्रदेश की जनता को कम कीमत पर अच्छे आवास उपलब्ध करवाएंगे, उस वादे को पूरे करते हुए राजीव नगर आवास योजना के तहत आरंग जिला रायपुर तथा सेलुद पाटन जिला-दुर्ग में स्वतंत्र मकान, सामान्य आवास योजना बाधामुड़ा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, रतनपुर बिलासपुर तथा रायगढ़ जिले के गोढ़ी तमनार में स्वतंत्र भवन एवं अटल विहार योजना मचेवा महासमुंद में प्रकोष्ठ भवनों का शुभारंभ कर दिया गया है। आम जन अब ऑनलाईन
www.cghb.gov.in के माध्यम से बुक ऑनलाईन पर क्लिक कर किफायती दरों पर घर बुकिंग करा सकते हैं या टोल फ्री नं. 1800-121-6313 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी योजनाओं के लिए भवनों की बुकिंग हेतु आवेदन ऑनलाईन भरा जाएगा तथा पंजीयन राशि पेमेंट गेट-वे के माध्यम से जमा की जा सकेगी। वेबसाइट www.cghb.gov.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च 2023 तक मंजूर होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को स्कॉच ग्रुप द्वारा “Low Cost Housing” अंतर्गत नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 2022 को सम्मानित किया गया था। “Low Cost Housing” के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मिले स्कॉच सम्मान पर मण्डल अध्यक्ष द्वारा ये घोषणा की गई थी कि भविष्य में प्रदेश के निम्न तथा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए इसी प्रकार की अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे प्रदेश वासियों को और अधिक बेहतर किफायती आवास उपलब्ध हो सके।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आज सुबह रायपुर-दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में आयकर विभाग ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर, ट्रासपोर्टर्स सप्लायर, फाइनेंस कारोबारियो के ठिकानो पर आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश दी है। इसके अलावा रायपुर में आर.के.रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप के ठिकानों पर भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है।
बता दें आज तड़के सुबह आयकर विभाग के अफसरों ने दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी टीम में शामिल हैं। इसके साथ ही 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दबिश दी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इन ठिकानों के अलावा बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमारी की है। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। नारायणपुर जिले में मसीह समाज और आदिवासी समाज के बीच धर्मांतरण को लेकर चले रहे खूनी संघर्ष को सुलझाने में जिला प्रशासन सहित राजनीतिक दल जुटा है। जिले में तनावपूर्ण माहौल के बीच शांति बनाए रखने IG, कलेक्टर ने जिले के जनप्रतिनिधि, व्यापारी समेत विभिन्न वर्गों की बैठक ली। वहीं समाज के लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात कर गांव में तनाव की स्थिति से उन्हें अवगत कराया, जहां राज्यपाल ने आदिवासी समाज को मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया कि वे जिले का दौरा कर आदवासियों के बीच समस्याओं का निराकरण करेंगी।
विदित हो कि बस्तर के आदिवासी समाज प्रमुखों ने आज राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उईके से सौंजन्य मुलाकात की और नारायणपुर जिले के ग्राम गर्रा में चले रहे खूनी संघर्ष से उन्हें अवगत कराया। इस पर राज्यपाल ने आदिवासी समाज को भरोसा दिलाया कि वे जिले का दौरा करेंगी और आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण समाधान के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देंगी। राज्यपाल के नारायणपुर जिले के दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, वे प्रदेश की राज्यपाल है कहीं भी दौरा कर सकती हैं। वे दौरा करें राज्यपाल का स्वागत है, बस नेतागिरी ना करें। मंत्री ने कहा कि, पहले वे आरक्षण विधेयक पर वो हस्ताक्षर करें, आरक्षण में बीजेपी रोड़ा डाल रही है। बीजेपी पर वो ज्यादा भरोसा ना करें।