Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. रावटे के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न आदिवासी समुदायों (गोंड, धनवार, कोल, कमार, नगरची, सावरा, बैगा, बिंझवार, कोरवा, कोंड, गजवा, नगेसिया, प्रधान, पंडो, धनवा, पाव, धुलिया, भैना, बंधु, कंडरा, हल्बा, भूंइया, उरांव समाज) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल उइके ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे जिलों का दौरा करेंगी और स्थानीय प्रशासन को आदिवासी समुदाय की कठिनाईयों का समाधान करने के निर्देश देंगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले की तहसील छुरिया के ग्राम बादरा टोला में जंगल सत्याग्रह के दौरान 21 जनवरी 1939 को अंग्रेजों से लड़ते शहीद हुए रामाधीन गोंड की शहादत को याद करते हुए हर वर्ष 21 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष ग्राम बादराटोला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में गिरधारी लाल साहू, उषा चंद्रवंशी और गोपीदास साहू शामिल थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कलाकार श्रवण कुमार शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी सांसद रेणुका सिंह भी मौजूद रही. बता दें कि पीएम मोदी ने मुलाकात की फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है और तारीफ कर लिखा – छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कलाकार श्रवण कुमार शर्मा से मुलाकात हुई। वह वर्षों से पेंटिंग कर रहे हैं और आदिवासी कला के प्रति उनका बहुत जुनून है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हैं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अब चुनावी कार्ययोजना बनाने के लिए 8-9 जनवरी को राजनांदगांव में जुटेगी। इसमें प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सह प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी शामिल होंगे। तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की तर्ज पर राजनांदगांव के 165 बूथों में एक-एक पदाधिकारी जाएंगे। हालांकि 8 जनवरी को कोर ग्रुप की बैठक है, इसलिए इसमें शामिल 18 नेताओं को छूट दी गई है। कार्यसमिति का आयोजन सोमनी स्थित रिसॉर्ट में किया जाएगा।
 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार प्रदेश कार्यसमिति में शक्ति केंद्र प्रवास की पहल की जा रही है। राजनांदगांव संगठन जिले में 165 शक्ति केंद्र हैं। इन केंद्रों में एक-एक पदाधिकारी जाएंगे। कुछ पदाधिकारियों को दो शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ पूरा दिन बिताएंगे। कार्यसमिति स्थल से लगे शक्ति केंद्रों के प्रभारी रिसॉर्ट में ही रुकेंगे, बाकी किसी एक कार्यकर्ता के घर पर रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले तेलंगाना में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी। छत्तीसगढ़ के नेता भी इसमें शामिल हुए थे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी सांसद रेणुका सिंह का आज जन्मदिन है. उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई मिल रही है. केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है. रेणुका सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में वे केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। वे सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। 7 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह कोरबा पहुंच रहे है. अरुण साव ने सभा स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान शाह आकांक्षी जिलों में जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। नए साल में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भी शाह के दौरे को अहम माना जा रहा है। Also Read – बच्चों को स्कूल भवन तक नसीब नहीं, तस्वीर में देखें पढ़ाई का तरीका जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाह कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। वहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने की संभावना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा आकांक्षी जिले घोषित किए गए हैं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छेरछेरा पर्व पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहते हैं। इसे दान लेने-देने पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इस दिन छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी घर-घर जाकर अन्न का दान ग्रहण करते हैं। युवा डंडा नृत्य करते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन द्वारा बीते चार वर्षों के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के क्रम में स्थानीय तीज-त्यौहारों पर भी अब सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं। इनमें छेरछेरा (मां शाकंभरी जयंती) तिहार भी शामिल है। जिन अन्य लोक पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं वे हैं हरेली, तीजा, मां कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ। अब राज्य में इन तीज-त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें शासन की भी भागीदारी होती है। इन पर्वों के दौरान महत्वपूर्ण शासकीय आयोजन होते है तथा महत्वपूर्ण शासकीय घोषणाएं भी की जाती है। छेरछेरा पुन्नी के दिन स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी परम्परा का निर्वाह करते हुए छेरछेरा मांगते हैं। 
 छत्तीसगढ़ का लोक जीवन प्राचीन काल से ही दान परम्परा का पोषक रहा है। कृषि यहाँ का जीवनाधार है और धान मुख्य फसल। किसान धान की बोनी से लेकर कटाई और मिंजाई के बाद कोठी में रखते तक दान परम्परा का निर्वाह करता है। छेर छेरा के दिन शाकंभरी देवी की जयंती मनाई जाती है। ऐसी लोक मान्यता है कि प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ में सर्वत्र घोर अकाल पड़ने के कारण हाकाकार मच गया। लोग भूख और प्यास से अकाल मौत के मुँह में समाने लगे। काले बादल भी निष्ठुर हो गए। नभ मंडल में छाते जरूर पर बरसते नहीं। तब दुखीजनों की पूजा-प्रार्थना से प्रसन्न होकर अन्न, फूल-फल व औषधि की देवी शाकम्भरी प्रकट हुई और अकाल को सुकाल में बदल दिया। सर्वत्र खुशी का माहौल निर्मित हो गया। छेरछेरा पुन्नी के दिन इन्हीं शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। यह भी लोक मान्यता है कि भगवान शंकर ने इसी दिन नट का रूप धारण कर पार्वती (अन्नपूर्णा) से अन्नदान प्राप्त किया था। छेरछेरा पर्व इतिहास की ओर भी इंगित करता है। 
माई कोठी के धान ला हेर हेरा छेरछेरा पर बच्चे गली-मोहल्लों, घरों में जाकर छेरछेरा (दान) मांगते हैं। दान लेते समय बच्चे ‘छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा’ कहते हैं और जब तक गृहस्वामिनी अन्न दान नहीं देंगी तब तक वे कहते रहेंगे- ‘अरन बरन कोदो दरन, जब्भे देबे तब्भे टरन’। इसका मतलब ये होता है कि बच्चे कह रहे हैं, मां दान दो, जब तक दान नहीं दोगे तब तक हम नहीं जाएंगे। छेरछेरा पर्व में अमीर गरीब के बीच दूरी कम करने और आर्थिक विषमता को दूर करने का संदेश छिपा है। इस पर्व में अहंकार के त्याग की भावना है, जो हमारी परम्परा से जुड़ी है। सामाजिक समरसता सुदृढ़ करने में भी इस लोक पर्व को छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों में लोग उत्साह से मनाते हैं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर । छत्तीसगढ़ का उत्तरी भाग शीतलहर की चपेट में है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में जोरदार ठंड पड़ रही है। मंगलवार से लेकर अभी तक चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण न्यूनतम तापपमान की हालत भी पस्त है। खराब मौसम के कारण आम जन जीवन प्रभावित है। कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए है। इसी कड़ी में पत्थलगांव जिला प्रशासन ने शीतलहर के चलते 05 से 07 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। खराब मौसम के चलते अर्धवार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम जानकारों की माने तो पंडरापाठ, सन्ना क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहास तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से दिसंबर के पहले हफ्ते में भेजे गए कोरोना पाजिटिव 12 लोगों के सैंपल में से दो में ओमिक्रान बीएफ.7 सीरीज का वैरिएंट मिला है। बीएफ सीरीज के वैरिएंट चीन में मिल रहे हैं और उनसे दहशत है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मिला वैरिएंट काफी हल्का है। दिल्ली से आई महिला के सैंपल में बीएफ.7.4.1 सब वैरिएंट और रायपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के सैंपल में बीए.2.75.2 वैरिएंट मिला है। महामारी नियंत्रण के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि दिसंबर में केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर छत्तीसगढ़ से 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 7 की रिपोर्ट आ चुकी है, 5 की रिपोर्ट आनी बाकी है। ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट बीएफ.7 के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने पिछले माह जीनोम जांच पर फोकस बढ़ाने की हिदायत सभी राज्यों को दी थी। लेकिन इस बार भी जीनोम जांच में लेटलतीफी हो रही है। जिसका ताजा उदाहरण बुधवार को भुवनेश्वर की एडवांस लैब से आई जीनोम रिपोर्ट है। ये रिपोर्ट पूरे तीन हफ्ते प्रदेश को मिल पाई है। जिसमें बीएफ.7 सीरीज का वैरिएंट मिला। हालांकि जिन मरीजों के सैंपल में यह वैरिएंट मिला, दोनों ही स्वस्थ हैं।