Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी के विधानसभा सत्र में शपथग्रहण समारोह के बाद आज सत्र के दूसरे दिन युवा कांग्रेस कांकेर जिला अध्यक्ष अमन मंडावी के नेतृत्व में टर्निग पाइन शंकर नगर में आगमन पर बड़े ही जोर शोर से उनका स्वागत किया गया। बता दें कि सावित्री का भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले 30 साल से नाता है। सावित्री के पति दिवंगत विधायक मनोज मंडावी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 
 मनोज मंडावी को कांग्रेस ने पहली बार भानुप्रतापपुर से 1998 में प्रत्याशी बनाया था। इससे पहले मनोज युवा कांग्रेस और छात्रसंघ की राजनीति में सक्रिय थे। मनोज मंडावी युवा राजनीति से लेकर विधायक बनने और विधानसभा उपाध्यक्ष तक पहुंचने के दौरान भले ही क्षेत्र में सक्रिय थे, लेकिन घर पर मिलने वालों की समस्या सुनने का काम सावित्री करती थी। सावित्री मंडावी पेशे से शिक्षक हैं। पति के आकस्मिक निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और 30 साल तक खाली रहे इस क्षेत्र में अपनी जीत हासिल किया। बता दें कि इस उपचुनाव में सावित्री ने निर्णायक बहुमत से जीत हासिल की। बता दें इस सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम दूसरे स्थान और सर्व आदिवासी समाज की ओर से अधिकृत प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर रहे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल के साथ साथ चुनावी साल भी कदम रख चुका है। नए साल की शुरूआत के साथ कांग्रेस भी अपनी शक्ति दिखाना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने पहली बार प्रदेशभर में जन अधिकार महारैली निकाली। इसी दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने ने बीजेपी को प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी के दो चेहरा सबके सामने आ गया है। सदन में बीजेपी ने विधेयक को समर्थन दिया है। वहीं कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि बीजेपी सदन के बादर राजनीति कर रही है। वहीं आरक्षण पर हस्ताक्षर को लेकर कहा कि राज्यपाल के हस्ताक्षर करने से रोका गया है। वहीं जन अधिकार महारैली के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने आरक्षण मुद्दे को लेकर भी कहा कि आरक्षण के मुद्दे को हम जन-जन तक बताएंगे। यह मुद्दा हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में रहेगा। केंद्र सरकार कई मुद्दों पर आडंगा डाल रही है. 
आपको बता दें कि इस महारैली के राजनीति मायने भी अहम है। क्योंकि इस रैली को कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव आगाज माना जा रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सीधे हमला करने की बजाय राजभवन पर अटैक करने की कोशिश की है। इससे कांग्रेस केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा , पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत मंत्री मंडल के सदस्य और सारे विधायक इस रैली में हुंकारू भरे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। तात्यापारा के शेष परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत के सातवें दिवस व्यासपीठ से आचार्य शषांक देशपांडे ने बताया ईश्वर सर्वत्र हैं, सदैव हैं, सभी पर समान कृपा करते हैं। निर्भर करता है पुकारने वाला, प्रार्थना करने वाला कितने भक्ति से उसका स्मरण कर रहा है। भक्त ईश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं की मेरा उद्धार हो तो ईश्वर किसी सच्चे सद्गुरु या संत, महात्मा से आपको अवश्य मिलाते हैं और वे आगे आध्यात्म में आपका मार्ग प्रशस्त करते हैं।
 आगे की कथा में व्यास ऋषि भगवती के विषय में राजा जन्मेजय को बताते हैं, वेदों पुराणों में सृष्टि में पंच ब्रह्म बताएं हैं। वे विष्णु, शंकर, गणपति, शक्ति एवं सूर्य है। उनमें पराशक्ति अंबा है वह भगवती है। देवी भागवत में भगवती को अव्यक्त कहा गया है उनका वर्णन शेष नाग भी अपने सभी मुखों से नहीं कर सकते। संगीतमय देवी भागवत में हरमोनियम पर मनोहर शेवलीकर, तबले पर प्रमित शेष एवं गिरीश काले साथ दे रहे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहती भूपेश सरकार पहले अपने ही नेता से हाई कोर्ट में याचिका डलवाकर ओबीसी आरक्षण पर रोक लगवाई, अब जानबूझकर क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं, ताकि ओबीसी वर्ग को आरक्षण न मिल सके. भाजपा प्रवक्ताओं ने भी खोला मोर्चा भाजपा प्रवक्ताओं ने कांग्रेस की रैली के औचित्य पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं अमित साहू ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस यहां सरकार में है और राजभवन के खिलाफ रैली कर रही है। कांग्रेसी भूल गए हैं कि वे सत्ता में है। उन्हें चाहिए कि सारे तथ्य सदन में रखकर वह सभी वर्गों को उनकी संख्या के अनुपात में आरक्षण दें। क्या कांग्रेस को चार साल बाद भी ऐसा लगता है कि वह विपक्ष में है? ऐसा करके वे संवैधानिक स्थिति को संकट में डाल रहे हैं। कांग्रेस को समझना चाहिए कि उसकी रैली से वनवासी समाज अलग है, सतनामी समाज अलग है, आर्थिक रूप से पिछड़ा समाज अलग है तो उनके साथ है कौन?
 भाजपा प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं अमित साहू ने कहा की जन घोषणा पत्र में जब उन्होंने एससी समाज को 16 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था तो अब उससे पीछे क्यों हट रहे हैं। दूसरी तरफ हाईकोर्ट से अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण रुकवाने वाला व्यक्ति कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री के पद में बैठा है यह अन्य पिछड़ा वर्ग भुला नहीं है। भाजपा प्रवक्ता द्वय ने कहा कि आरक्षण पर सदन में विपक्ष के सवालों के जवाब देने के बजाए राज्यपाल पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी आखिर क्या चाहते हैं। क्या गड़बड़ है, जिसे छुपा रहे हैं? क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को क्यों दबाए हुए हैं? यह सरकार छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी कर रही है। आरक्षण को बचाने की बजाय इस पर राजनीतिक पैंतरे दिखा रही है। सरकार में रहते हुए भी यह रवैया अपनाना कांग्रेस को बेपर्दा करने के लिए पर्याप्त है। संवैधानिक संस्थाएं दबाव से नहीं बल्कि संविधान और नियम से कार्य करती हैं। कांग्रेस कितना भी तमाशा कर ले, जनता को जवाब तो उसे देना ही होगा। भाजपा प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी व अमित साहू ने कहा भाजपा राज्य सरकार से यही चाहती हैं कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सभी वर्गों को न्याय मिले। इसके विपरीत भूपेश बघेल सरकार भ्रमित कर रही है। इस सरकार की मंशा ही नहीं है कि छत्तीसगढ़ की जनता को उसका हक मिले। सरकार ने आरक्षण का मसला साजिश के तहत उलझा दिया है। जनता सब समझ रही है और सरकार को करारा जवाब देने तैयार है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दूसरे दिन भी बाधित हुई। शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था विधानसभा से विधेयक पारित हुए एक महीने हो चुके हैं, फिर भी दस्तखत नहीं होने के कारण अब तक आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। भाजपा ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। भाजपा विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण लागू किया। राज्यपाल के मांगने पर क्वांटिफाएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट नहीं दे रहे। यहां तक कि सदन में भी रिपोर्ट नहीं रखी जा रही है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की अपील की, लेकिन जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो उन्होंने कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।
 

K.W.N.S.-रायपुर/गोंदिया। 2 जनवरी को एक यात्री संदीप गिरधारी डोमडे, उम्र- 30 वर्ष, निवासी-वार्ड नंबर 06, काली मंदिर के पास कंटगी, जिला-बालाघाट (म.प्र.) समय 10.00 बजे गोंदिया से पुणे जाने के लिए कटंगी से गोंदिया स्टेशन आये एवं ट्रेन छूट जाने की वजह से गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर बैठे बैठे सो गये. बाद में जब उनकी नींद खुली तो समय उन्होंने पाया कि उनके जैकेट के उपर के जेब में रखा उनका स्मार्टफोन रेडमी 10 किसी ने चोरी कर लिया है. यात्री द्वारा घटना की शिकायत GRP गोंदिया में की गयी जहाँ दिनांक 02.01.23 को अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 379 IPC के तहत दर्ज किया गया।
 आरपीएफ गोंदिया को इस घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वी.के. तिवारी के निर्देशानुसार CCTV फुटेज का अवलोकन करते हुए चोर की तलाश शुरू की गई और अंततः संदिग्ध अवस्था मे उक्त मोबाइल चोर सूरज यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता राम विलास यादव, निवासी लोरमी, थाना मुंगेली, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी का स्मार्टफोन बरामद कर लिया गया और आगे की कार्यवाही हेतु GRP गोंदिया को सुपुर्द कर दिया गया।
इस गिरफ्तारी में गोंदिया पोस्ट के उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक आर.रायकवार, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह व मंडल टास्क टीम के आरक्षक विकास पटले की अहम भूमिका रही।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सोमवार को हुई विधानसभा की कार्रवाई के बीच कुछ ऐसा हो गया, जिसकी वजह से सिख समुदाय नाराज है। नाराजगी सड़कों पर भी दिखी। देर शाम प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के घर के बाहर सिखों ने धरना दे दिया। दोनों माननियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात इस कदर बिगड़ने लगे कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। विधानसभा की कार्रवाई के बीच कुलदीप जुनेजा वृक्षारोपण को लेकर सवाल कर रहे थे। मंत्री अकबर जवाब दे रहे थे। इस बीच सदन में पक्ष और विपक्ष के नेता शोर करने लगे। अजय चंद्राकर ने जुनेजा के सवाल पूछने के दौरान सरदार कहा…तभी सरदार शब्द के साथ कुछ आपत्तिजनक बातें मंत्री शिव डहरिया ने मजाकिया लहजें में कह दीं। 
सिख समुदाय के लोगों ने इसके बाद सदन की कार्यवाही का वीडियो देखा। शाम होते ही तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंध समिति के साथ सिख समुदाय के लोग शिव डहरिया और अजय चंद्राकर के बंगले के बाहर जा पहुंचे। सबसे पहले ये सभी अजय चंद्राकर के घर गए, चंद्राकर ने बाहर आकर सभी से मुलाकात की और बताया कि आपत्तिजनक शब्द मंत्री डहरिया ने कहे हैं, फिर भी मैं माफी मांगता हूं। चंद्राकर ने लिखित में खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से भी अधिकारों का हनन हो रहा है. यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. आज रैली के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी. यह बात रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कही. आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का एयरपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन इस पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं. आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचाना हमारा कर्तव्य बन गया है. उन्होंने बताया कि रैली के बाद रायपुर के राजीव भवन में मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बातचीत होगी. इसके अलावा शाम को विधायक दल की बैठक में भी विधायकों से बातचीत किया जाएगा।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मेडिकल अस्पताल में मरीजों को मुफ्त दवा नहीं मिल रही है। उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। इससे पैसे के अभाव में सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में ज्यादातर दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन मेकाहारा में प्राय: दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर बाहर से खरीद कर लाने के लिए परिजनों को पर्ची थमा दी जाती है। मरीज के परिजनों को जरूरी दवाइयां बाहर दवा दुकानों से खरीद कर लानी पड़ती है। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और वे मजबूरी में मरीज का उपचार रोकने अथवा कर्ज लेने मजबूर हो रहे हैं। दवा की अनुपलब्धता की शिकायत मेकाहारा के लिए नई नहीं है वहां प्राय: ऐसी ही स्थिति बनी रहती है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में जरूरी जांच के लिए मशीनें उपलब्ध नहीं होने के साथ दवा की कमी आम बात है। 
डाक्टर नहीं लिख रहे जेनेरिक दवा : सरकार ने मरीजों को जेनेरिक और सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों को जेनेरिक दवा प्रिस्क्राइब करने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद डॉक्टर जेनेरिक दवा नहीं लिख रहे हैं। अस्पताल में दवाई नहीं मिलने से और पर्ची में महंगी दवा लिखे होने के कारण मरीज के परिजन जेनेरिक दुकानों से दवा नहीं खरीद पा रहे हैं और मेडिकल दुकानों से ब्रांडेड दवाई खरीदने बाध्य हो रहे हैं। 
 दवाओं पर छूट भी अलग-अलग :धनवंतरी जेनेरिक दुकानों में दवाओं पर छूट का पैमाना भी अलग-अलग है एक दवा पर ही अलग-अलग शॉपों मे अलग-अलग सब्सिडी दी जा रही है। इन मेडिकल दुकानों में कहीं 65 फीसदी तो कहीं 72 फीसदी छूट दी जा रही है। अस्पताल में बड़ी जांच की मशीने भी नहीं : फेफड़े के कैंसर का पहली स्टेज पर पता करने, फेफड़े में गठान की जांच जैसी कई मशीनें डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भी नहीं हैं। करीब 60 लाख रुपए में आने वाली एंडोब्रोनिकल अल्ट्रासाउंड मशीन ईबीयूएस से सबसे खतरनाक माने जाने वाले फेफड़े के कैंसर का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस मशीन से राजधानी के सिर्फ दो ही प्राइवेट अस्पतालों में जांच होती है, जहां बीमारी को डायग्नोसिस करने के लिए की करीब 60 हजार रुपए लगते हैं। इसके अलावा एमसीआई की शर्तों में फेफड़ा कैसे काम कर रहा है, फेफड़ों में ऑक्सीजन कैसे पहुंच रहा है। इसके लिए होने वाली बॉडीबॉक्स जांच भी आंबेडकर अस्पताल में नहीं हो पा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस जांच के लिए 40 लाख रुपए की मशीन खरीदी के लिए टेंडर हुआ था। सीजीएमएससी को मशीन भी मिल गई थी, लेकिन कोरोना के दौरान 22 लाख रुपए खर्च हो जाने की बात कहते हुए यह मशीन अस्पताल को नहीं दी गई। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
आंबेडकर अस्पताल में कई विभागों में मशीनें धूल खा रही है। मशीनें मरम्मत, स्टॉफ की कमी, रिएजेंट नहीं मिलने आदि दिक्कतों के कारण बेकार पड़ी हुई हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। चार साल पहले 2018 में अस्पताल में स्पाइरोमीटर मशीन खरीदी गई थी, जो खराब है। नई मशीन के खराब होने के बाद भी उसे देखने कोई नहीं आया, जो अब बेकार पड़ी है। कैंसर की जांच के लिए 18 करोड़ रुपए की सीटी पेट स्कैन मशीन ढाई साल से अस्पताल में धूल खा रही है। इसका मामला हाईकोर्ट तक चला गया। इसके अलावा कई विभागों में मशीनें खराब पड़ी हैं। 
राजधानी में दो दिन से कोरोना के नए केस नहीं रायपुर। राज्य में पिछले दो दिनों से लगातार शून्य केस आ रहे हैं। रायपुर सहित किसी भी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। दो दिन से केस नहीं मिलने से प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या दहाई अंक से घटकर फिर ईकाई हो गई है। सोमवार को प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन की टीम उनकी मॉनीटरिंग कर रही है। फिलहाल जितने मरीजों में कोरोना का संकमण मिल रहा है, उन सभी का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि राज्य में कोई नया वैरिएंट तो एक्टिव नहीं हो गया है। दो दिनों से नया केस नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को एक साथ चार नए कोरोना संक्रमित मिल गए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रायपुर में हैं। यहां 3 इसके अलावा दुर्ग में 2, बालोद, बिलासपुर और गरियाबंद और कांकेर जिले में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित है। सभी घर में इलाज चल रहा है। सभी छत्तीसगढ़ के लोकल हैं। विदेश से आने वालों में अब तक एक यात्री में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं. इस्पात नगरी भिलाई के एक निजी चिकित्सालय में उनकी बहू ने मंगलवार को पुत्र को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में आज सुबह करीबन 10 बजे बेटे को जन्म दिया है। डॉ. नम्रता की निगरानी में मां-बेटे की देखभाल की जा रही है। बता दें कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बीते साल 6 फरवरी को ख्याति वर्मा से शादी हुई थी।