Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। संतराम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे. नेताम ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे. मनोज मंडावी के निधन के बाद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था. इसके लिए केशकाल के विधायक संतराम नेताम का चयन किया गया है।

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

K.W.N.S.- रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत के नेतृत्व में आज भाजपा नेता निर्माणाधीन चौपाटी साइंस कोलेज के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि यह केवल एक शैक्षिणिक संस्थान नही यह छत्तीसगढ़ का शैक्षणिक केंद्र है जहाँ पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अलावा विज्ञान महाविद्यालय , एन.आई.टी, संस्कृत महाविद्यालय, आयुर्वेदिक कॉलेज , केंद्रीय विद्यालय , सरस्वती शिशु मंदिर , नालंदा परिसर पुस्तकालय , विप्र महाविद्यालय , ऑडिटोरियम जैसे शैक्षणिक संस्थान है जहाँ प्रदेश भर के युवा अपने उज्वल भविष्य निर्माण हेतू शिक्षा ग्रहण करने आते है जिसका व्यवसायी करण नियमो को ताक में रखकर किया जा रहा है केंद्र द्वारा स्मार्टसिटी के मदों से जो पैसे आबंटित किए जा रहे है उनका निगम प्रशासन इस तरह दुरुपयोग कर रहा है।
जिसका स्थानीय अभिभावक , छात्र और यहाँ तक कि शिक्षकों का समूह भी विरोध में है । भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि यह केवल एक दिन की लड़ाई नही या इसका मकसद राजनीतिक हितों को साधना भी नही यह लड़ाई तो युवाओं के हमारे आने वाले कल के भविष्य निर्माण की लड़ाई है हमे तय करना होगा कि हम शैक्षिणिक केंद्र में क्या चाहते हैं हमें अपने बच्चों के लिए एक साफ सुथरा शिक्षा के लिए उत्तम माहौल चाहिए या फिर चौपाटी की आड़ में आवारा लोगो के अड्डेबाजी की जगह और नशे का केंद्र बनाना है , यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अनीति के खिलाफ मुखर होकर लड़े । और इसलिए हम सभी भाजपा के सिपाहियों ने मिलकर निर्णय किया है की किसी भी हाल में शैक्षणिक केंद्र का मूल स्वरूप नही बदलने देंगे और हम सभी ने मिलकर तय किया है कि हम अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे जब तक यह अनैतिक मनमानी का निर्णय वापस नही लिया जाता। जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने कहा कि अब समय आ चुका है कि हमे इस दिशाहीन सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ कमर कस लेना चाहिए ।
विधानसभा में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री और खाद्य मंत्री देंगे सवालों के जवाब

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दो दिनों तक आरक्षण विधेयक पर हंगामा मचे रहने के बाद आज तीसरे दिन विपक्ष सरकार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है. विधानसभा में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सवालों के जवाब देंगे. इसके अलावा 4 ध्यानाकर्षण की भी सूचना है. बता दें कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही आरक्षण विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हो रहे तकरार को लेकर कई बार स्थगित करनी पड़ी थी. अंत में जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो आसंदी ने दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी थी. उधर दूसरी ओर सदन में सरकार को आरक्षण विधेयक पर घेरने के बाद अब भाजपा मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने जा रही है. आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज रायपुर के अंबेडकर चौक में भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री और सांसद दल दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना देंगे. पार्टी आरक्षण का आधार बताए जा रहे क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी।
शीतकालीन सत्र: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टी गृहमंत्री का कर सकती है घेराव

K.W.N.S.-रायपुर। आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरिय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सवालों का सामना करेंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री का घेराव विपक्ष कर सकती है। गृहमंत्री से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बलात्कार,चोरी व हत्या के आंकड़ो व उसमे जांच उपरांत चालान प्रस्तुति की जानकारी मांगी गई है। साथ ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पुलिस कर्मियों के आवास व बच्चों की शिक्षा हेतु पुलिस कल्याण कोष में चार वर्ष में दी गयी रकम की जानकारी चाही गई है। इसके साथ ही उनसे सड़को के लिए रकम स्विकृति व लोक निर्माण विभाग में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से मोर जमीन मोर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, योजना अंतर्गत मकानों की स्विकृति, अमृत मिशन के कार्यो की जानकारी के अलावा दिनदयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यरत राज्य स्तरीय मिशन समन्वयकों की योग्यता की जानकारी चाही गयी है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी के साथ ही प्रदेश में पर्यावण संरक्षण हेतु ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी मांगी गई है।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से धान की बिक्री करने वाले फर्जी पंजीयन की जानकारी, कस्टम मिलिंग के लिए पंजीबद्ध मिलरों की जानकारी व उनके खिलाफ गड़बड़ियों पर शिकायतों की जानकारी, राशन दुकानों के लिए गोदामो का निर्माण व उन्नयन के अलावा बीपीएल व एपीएल कार्ड बनाने का आधार व नाम काटने का आधार व तय मापदंड की जानकारी मांगी गयी है। इसके अलावा राशन दुकानों को दिए गए कमीशन के बारे में जानकारी मांगी गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा का आज प्रश्नकाल प्रारंभ होने से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बधाइयों से सदन गूंज उठा। दरअसल, आज महंत को स्पीकर की जिम्मेदारी संभाले चार साल पूरे हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बने और कवासी लखमा का आज जन्मदिन है। स्पीकर महंत के आसंदी पर बैठते ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सबसे पहले स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद बधाइयों से सदन का माहौल खुशनुमा हो गया। आमतौर पर प्रश्नकाल में सवालों और जवाबों को लेकर काफभ् गरमागरमी रहती है। मगर आज नजारा बदला बदला सा था। स्पीकर महंत और सीएम भूपेश दोनों ने सदस्यों को बधाईयों के लिए धन्यवाद दिया।

K.W.N.S.- रायपुर। प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच आज कांग्रेस ने जन अधिकार रैली का आयोजन किया है। रैली की शुरुआत राजधानी स्थित साइंस कॉलेज मैदान से हो चुकी है। कांग्रेस की इस महारैली में मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है। राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए।
मंत्री TS सिंहदेव ने यह भी कहा कि राज्यपाल को विधेयक पर हां या ना कहना चाहिए। साथ कांग्रेस महारैली को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा कि राज्यपाल को अपने पद को छोड़ देना चाहिए। एकात्म परिसर से राजभवन चल रहा है।

K.W.N.S.- रायपुर। रमन सिंह ने भूपेश बघेल को दादा बनने की बधाई दी और ट्वीट कर लिखा – घर में नए सदस्य के आगमन पर बहुत शुभकामनाएं। पोते को ढ़ेर सारे स्नेह के साथ अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं. इस्पात नगरी भिलाई के एक निजी चिकित्सालय में उनकी बहू ने मंगलवार को पुत्र को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में आज सुबह करीबन 10 बजे बेटे को जन्म दिया है. डॉ. नम्रता की निगरानी में मां-बेटे की देखभाल की जा रही है. बता दें कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बीते साल 6 फरवरी को ख्याति वर्मा से शादी हुई थी।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार नवजात शिशुओं को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा एक दिन भी नहीं है जहां सरकारी अस्पतालों कि लापरवाही के कारण लोगों कि जान न गई हो। लगातार स्वास्थ व्यवस्था की लापरवाही के कारण मासूमों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदना विहिन हो गई है और कांग्रेस सरकार की लापरवाही से इन मासूमों की जान की गई है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से, स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण हुए नवजात शिशुओं की मृत्यु पर प्रश्न उठाया, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण में जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की गई है, जिसमें 2 डॉक्टरों को निलंबित किया गया, 1 डॉक्टरों को कार्यमुक्त किया गया तथा 1 डॉक्टर का वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति जारी की गई। इसके साथ ही पिछले 2 वर्षो पर हुए शिशुओं के मृत्यु के आंकड़े बताये गए। आंकड़े अनुसार पिछले दो वर्षो में लगभग 1044 बच्चों की मृत्यु हुई। जिसमें 2021-22 में लगभग 720 बच्चों की तथा 2022-23 में 324 बच्चों की मृत्यु हुई हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आलम यह है यह सब जानकर भी प्रदेश की लापरवाह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, लगातार बच्चों के मृत्यु की खबर हमें पढने व देखने मिलती है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में इस लापरवाह कांग्रेस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राजभवन में लटके आदिवासी आरक्षण विधेयक के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया. सीएम भूपेश ने कहा कि किसी वर्ग के साथ सरकार अन्याय नहीं करेगी. हमने सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा है. छत्तीसगढ़ की जनता आरक्षण विधेयक के साथ है. भूपेश बघेल ने कहा कि महीना बदल गया, साल बदल गया, लेकिन राज्यपाल ना तो हस्ताक्षर कर रही हैं, ना ही विधानसभा को विधेयक को लौटा रही हैं. राजभवन अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहा है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार रोजगार छीन रही है, आरक्षण छीन रही है, सावर्जनिक उपक्रमों को छीनने का काम कर रही है. भाजपा आरक्षण विरोधी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नौकरी देना चाहती है, लेकिन राज्यपाल ऐसा नहीं चाहतीं. केंद्र सरकार राज्य की योजनाओं पर अड़ंगा लगाती है. सरकार को घाटा मंजूर है, लेकिन किसान का नुकसान नहीं होने देंगे. मुख्यमंत्री ने संबोधन के अंत में ‘लड़ेंगे’ का नारा भी लगवाया.