Browsing: रायपुर

 

 K.W.N.S.-रायपुर। अभनपुर में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करते हुए ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी। आधी रात में ट्रक में चोरी-छिपे 65 भैंसे हैदराबाद ले जाते हुए सिंगारभाठा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत मे पलट गई. मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की बेदम पिटाई की। मेकाहारा में इलाज जारी है। ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक है। छग कृषि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 

   

K.W.N.S.-रायपुर। लंबित नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज करने जा रहे हैं. इस बारे में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने प्रान्तीय बैठक आयोजित की. जिसमें निर्णय लिया गया है कि संविदा कर्मचारी 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज करेंगे।
महासंघ प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि “महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में समस्त विभागों, संघों के प्रतिनिधि, जिला तथा विकासखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया है कि सामूहिक रूप 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे प्रदेशभर में संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और मुख्यमंत्री महोदय से 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा करने के लिए अपील करेंगे. शासन प्रशासन का कोई सकारात्मक रुख ना होने की स्थिति में 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा।
इस संबंध में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कुर्रे ने बताया कि “छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पहले कई बार शासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए समय मांगता रहा है. हम संवाद के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते थे. किंतु शासन द्वारा संवाद हेतु महासंघ को किसी भी प्रकार का कोई जवाब ना देने के कारण राज्य के संविदा कर्मचारी अब आंदोलन पर जाने पर विवश हो गए हैं।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23के दूसरे दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। 0- 18 वर्ग में सरगुजा संभाग के भूपेंद्र कुमार राजवाड़े ने प्रथम तथा बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले के दीपक भास्कर ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया। 18-40 वर्ग में दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले के पुनेश धुर्वे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 प्लस वर्ग में बिलासपुर जिले के तखतपुर के आत्माराम ने मारी बाजी। 
पारम्परिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 40 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आत्माराम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल है इससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. प्रतियोगिता में 18 से कम आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग से राजेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की सफिला कंवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की लक्ष्मीबाई सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर लड़ेगी. यह बात कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के छत्तीसगढ़ में (भाजपा में) चुनाव लड़ने के लिए चेहरा तय नहीं होने पर कही. मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा में क्राइसिस है, जिसकी वजह से किसी का नाम नहीं तय कर पा रहे हैं. मुझे याद है कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के विष्णु देव साय को हटाया और बेइज्जती की. उसी दिन आदिवासी समाज आहत हुआ. बहुत सारे लोग इनके विरोध में है. वहीं धर्मांतरण पर प्रदेश में गरमा रही सियासत को कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आरएसएस और भाजपा का गुप्त एजेंडा करार दिया. उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सल समस्या से काफी हद तक निजात पाने के बाद नई समस्या खड़ी करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये गुप्त एजेंडा है। 
अमरजीत भगत ने कहाकि धार्मिक उन्माद फ़ैलाने वाले, आईटी, ईडी इनके (भाजपा) विंग्स हैं. अलगाव पैदा करने की कोशिश है. हमारी सरकार का नज़रिया साफ़ है कि जो भी उन्माद फैलाएगा, कार्रवाई होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव नज़दीक हो, वहां आरएसएस को जिम्मेदारी दी जाती है. विंग सक्रिय हो जाता है. मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ में अच्छे से चल रही है, किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आ रही है. हमारा अनुमान था कि 1 लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी करेंगे, उसके बिल्कुल करीब आते जा रहे हैं. किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करने में चुनौतीपूर्ण काम है. पूरे हिंदुस्तान में जहां कही भी किसानों का आंदोलन होता है, वह मांग उठती है कि छत्तीसगढ़ की तरह धान खरीदी को लेकर सकारात्मक पहल हो। 
 

मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने इसे जन आंदोलन बनाने के लिए  पहल करने का किया आग्रह

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे जन आंदोलन बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की शामिल करने, केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मिलेट फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर संग्रहण करने के संबंध में निर्णय लेने और राज्य सरकारों को रियायती दर पर अनाज वितरण तथा पोषण आहार से संबंधित योजनाओं में उपयोग हेतु रियायती दर पर मिलेट प्रदाय करने का निर्णय लेने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत सरकार की पहल पर वर्ष 2023 को ’अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ घोषित किया गया है। एनीमिया एवं कुपोषण के नियन्त्रण में मिलेट फसलों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। दुर्भाग्य से विगत वर्षों में विपणन व्यवस्था के अभाव के कारण देश में मिलेट फसलों के उत्पादन में कमी आयी है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के उपायों की जानकारी देते हुए पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मिलेट फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु ’मिलेट मिशन’ की स्थापना के साथ ही राज्य में पैदा होने वाले कोदो, कुटकी एवं रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर इनके संग्रहण एवं विपणन की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। राज्य में इन मिलेट उत्पादकों को 9,000 रूपए प्रति एकड़ ’इनपुट सब्सिडी’ भी दी जा रही है। देश के किसी भी राज्य में मिलेट फसलों के उत्पादकों को इतनी अधिक सहायता नहीं दी जा रही। इन कारणों से विगत 02 वर्षाे में राज्य में मिलेट फसलों के रकबे एवं उत्पादन में दो गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे ’जन आन्दोलन’ बनाये जाने हेतु यह निर्णय लिया जाना उचित होगा कि ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की हो। केन्द्र सरकार द्वारा यदि राज्य सरकारों को मिलेट फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर संग्रहण करने एवं उक्त योजनाओं में उपयोग हेतु रियायती दर पर प्रदाय करने का निर्णय लिया जाये तो इससे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से संबंधित विभागों को उपरोक्तानुसार निर्णय शीघ्र करने के निर्देश प्रसारित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय स्पर्धाओं का आगाज

K.WN.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर साल छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने टॉस कर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय कबड्डी खेल की प्रतियोगिता की शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार उपस्थित थे।

 प्रथम तीन विजेताओं को दी जाएगी नगद पुरूस्कार राशि

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद संभाग स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया परम्परा में बसी हमारी खेल विधाओं को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में इन खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गांव-गांव में खेलों के प्रति एक अच्छा वातावरण निर्मित हुआ। महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शादी की बाद जो महिलाएं ससुराल चली गई थी, उनकी भी इन खेलों में बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला गांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गेंड़ी लेकर आई एक 40 वर्षीय महिला ने बताया कि इस प्रतियोगिता की वह विजेता रही हैं। महिला ने बड़े उत्साह के साथ बताया कि ससुराल आने के बाद खेलने का मौका नहीं मिलता था। आपने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की इससे हम लोगों को खेलने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत 06 अक्टूबर को हुई थी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य स्तरीय स्पर्धा में सबसे छोटी 06 वर्ष की बालिका फुगड़ी में और 65 वर्षीय बुजुर्ग गेंड़ी दौड़ में खेल रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे। उनको प्रोत्साहित और बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। तीज-त्यौहारों में छुट्टी की घोषणा के साथ पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख और नगरों में 1.30 लाख लोगों की रही भागीदारी

ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख और नगरों में 1.30 लाख लोगों की रही भागीदारी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 1900 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। ये स्पर्धाएं 10 जनवरी 2023 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों के 25 लाख से ज्यादा और नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी, छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

राज्य स्तरीय आयोजन

14 पारंपरिक खेलों को किया गया है शामिल

14 पारंपरिक खेलों को किया गया है शामिल

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

K.W.N.S.-रायपुर। वन विभाग में पदोन्नत हुए रेंजरों को सम्मानित करने के लिए स्टार अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. वन मंत्री के बंगले में आयोजित इस समारोह में 66 उपवन क्षेत्रपाल जो वन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत हुए हैं, उन्हें वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्टार लगाकर सम्मान किया. वही 8 प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र पाल को प्रमाण पत्र दिया गया. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने रेंजरों को स्टार लगाते हुए जिम्मेदारी दी कि उन्हें आने वाले समय में वन की सुरक्षा, हाथियों की समस्या जैसे काम पर गति देना है. बता दें कि इस समारोह में वन विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए. समारोह के मुख्य अतिथि वन मंत्री मोहम्मद अकबर और मुख्य सरंक्षक वन बल प्रमुख संजय शुक्ला थे। 
 वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि वन विभाग में पदोन्नति का मामला वर्तमान में कभी लंबित नही हुआ है. एक दिन के लिए भी PCCF बनाए गए हैं, जिनका रिटायरमेन्ट का वक़्त आ गया, वो एक दिन के लिए भी PCCF बनाए गए, उन्हें उनके पद्दोन्नति का हक दिया गया. 2018 में सरकार बनने के बाद वन विभाग ने कई महत्वपूर्ण काम किए. नरवा, गरवा, घुरुआ बारी, का क्रियांवयन वन विभाग करता हैं, प्रदेश में 16 दल के 300 हाथी विचरण करते हैं, इनके लिए लेमरू रिजर्व क्षेत्र 452 वर्ग किलोमीटर से 1995 वर्ग किलोमीटर किया गया. देश भर में एक ऐसा राज्य जहां लघुवनोपज की खरीदी 74% अकेले खुद छत्तीसगढ़ खरीदता हैं. प्रदेश के 13 लाख तेंदूपत्ता संग्रहको को 2500 रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा किया गया। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। एजुकेशन हब में अवैध चौपाटी के विरोध का मामला और गहरा गया है। नगर निगम के अमले ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत भाजपा के पोस्टर -बैनर को निकाल दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। पोस्टर निकालने से भाजपा के कार्यकर्ता भडक़ गए हैं। नगर निगम प्रशासन और महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। निगम की कार्रवाई पर मूणत ने कहा कि शांतिपूर्वक चल रहे धरने को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों का न करें हनन, अन्यथा कार्यकर्ता करारा जवाब देंगे।
 

 
   K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थित श्री राम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। अमित शाह के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी और उनके मंत्री एक एजेंडे पर काम कर रहे. जहां चुनाव हो रहा है, वहां इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे. शांत बस्तर में अशांति फैले, ये इनका गुप्त एजेंडा है. ये विकास के काम नहीं किए. हम उम्मीद करते हैं कि अमित शाह छत्तीसगढ़ को विकास कार्यों का सौगात देंगे. मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ आप सौतेला व्यवहार करेंगे तो कितना फलेगा? धान खरीदी में दिक्कत हुई केंद्र ने कहीं से मदद नहीं की. सेंट्रल ने पैरामिलिट्री फोर्स के पेमेंट भुगतान भी नहीं किया। 
 वहीं धर्मान्तरण मामले में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि घटना की तह तक जाएंगे तो बहुत से लोग मिलेंगे जो आग लगाने का काम कर रहे हैं. इस तरह के मुद्दे को छेड़ना नहीं चाहिए. मामले की जांच कराएंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि उनके (भाजपा के) कई पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं, ऐसी घटना में किसी एक का नाम सामने आए तो पार्टी के अन्य लोग भी जुड़े होते हैं. कहीं से भी ऐसी कोशिश नहीं करनी चाहिए।