Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके में एक कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 10 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। घटना में दो अन्य घायल है, जिन्हें उपचार के लिए एम्स भेजा गया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के शुभम के मार्ट के पास कबाड़ी दुकान की है। घटना के बाद कबाड़ी संचालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि अभी ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
K.W.N.S.-रायपुर। वर्ष 2023-24 के मुख्य बजट और नवीन मद प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्रियों से चर्चा करेंगे। राज्य शासन द्वारा आगामी मंत्री स्तरीय चर्चा हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 40 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक राशि के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और 32 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस तरह कुल 73 करोड़ 1 लाख 78 हजार रूपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए नर्मदा नदी पर निर्मित टिहुलाडीह एनीकेट, सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तखतपुर का उन्नयन कार्य, तहसीलदार कार्यालय सकरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 सड़क निर्माण सकरी से एन.एच. 130 परसदा व्हाया चिचिरदा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 एन.एच. 130 सम्बलपुरी से लाखासार व्हाया बहतराई, भुंडा से मंगला, भैसाझार सड़क निर्माण व्हाया भौहाकांपा, सकरी से डलडलीहापारा सड़क नवीनीकरण कार्य, खपरी-करगीरोड से साल्हेकापा सड़क नवीनीकरण कार्य, टी-02 मुरू से खरकेना सड़क नवीनीकरण कार्य, जिले के मोछ से मेड़पार मुख्य जिला मार्ग का उन्न्यन एवं नवीनीकरण कार्य, बिलासपुर के घुटकू पहुंच मार्ग का उन्नयन एवं डामरीकरण कार्य, बिलासपुर के भरनी मेनरोड मेला स्थल से परसदा की ओर मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के लिम्हा से फुलतराई मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के कोटा मेन रोड से पेंडारी मेन रोड तखतपुर तक मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के बराही से चुलहट मार्ग का निर्माण और बिलासपुर के चोरमा से पकरिया मार्ग के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर पुलिस ने आज 160 अपराधियों का जुलुस निकाला है. दरअसल अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 06 बजे अलग – अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।
छापेमार कार्यवाही के तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, सिविल लाईन, खम्हारडीह, विधानसभा, उरला, खमतराई, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गोलबाजार, गंज, धरसींवा, न्यू राजेन्द्र नगर, कोतवाली, मौदहापारा, आजाद चैक, सरस्वती नगर एवं आमानाका क्षेत्र में कुल 60 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आम्र्स एक्ट (जिनमें हिस्ट्रीशीटर व पुराने अपराधी मुकेश बनिया सहित अन्य लोग भी शामिल है) की कार्यवाही, थाना तेलीबांधा में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही, थाना गुढ़ियारी में 01 महिला आरोपी से 03 किलो ग्राम गांजा, थाना डी.डी.नगर में 04 आरोपियों से 06 किलो गांजा एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग कार, थाना टिकरापारा में 02 आरोपी (01 महिला सहित) से 03 किलोग्राम गांजा, थाना कबीर नगर में 03 आरोपी/01 अपचारी से लगभग 07 किलोग्राम गांजा तथा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत न्यू बस स्टैण्ड में गांजा की तस्करी करते 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से लगभग 15 किलोग्राम गांजा इस प्रकार कुल 12 आरोपियों/अपचारी से कुल लगभग 34 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिचा वाहन, 01 नग दोपहिया वाहन एवं आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन जप्त कर संबंधित थानों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही चोरी के 01 वारंटी को भी दबोचा गया। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 87 अपराधियों के विरूद्ध संबंधित थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेजा गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। लो वोल्टेज के संबंध में अधिकारी ने बताया कि एक सौ 16 ट्रांसफर लगा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बिजली की समस्या नहीं होगी, मुख्यमंत्री ने कृषि पम्प कनेक्शनों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि पोड़ी कला विंध्यसार खम्हरिया के स्कूलों में शिक्षक नहीं आते, जिला शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण कर समस्या दूर करने एवं अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों से जुड़ी शिकायत सुनीता यादव, हर प्रसाद भास्कर ने की है, कलेक्टर को जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के ख़िलाफ़ रिश्वत की शिकायत आ रही है, एसडीएम जाँच कर कार्रवाई करें, ऐसा नहीं होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश। पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारी मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें।
सहकारी बैंक में पहली बार शिकायत आई कि 49 हज़ार ही निकाल पा रहे हैं एक दिन में, इस पर मुख्यमंत्री ने विसंगति दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक ATM, NFT, RTGS के बारे में भी बताते हुए लिमिट को खतम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की शिकायत आ रही है, कैम्प लगाकर बनाने के निर्देश। मुख्यमंत्री ने कहा कि भैसाझार परियोजना के प्रभावितों के मुआवज़ा वितरण के लिए कैम्प लगाए और जल्द खतम करें। अधिकारी ने बताया कि 40 प्रकरणों में विवाद है इसलिए लेट हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने जून तक निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में किसानों को उपकरण योजना आदि के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। कृषि विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराएं।
पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारी मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें। कानून एवं व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी। जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर लिया संज्ञान। चाकूबाज़ी पर लगाम लगाएं। गुंडा गर्दी करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करें। ज़मीन विवाद एक कारण है तो राजस्व और पुलिस समन्वय कर गुंडागर्दी को रोके वरना दोनो विभागों और नगरीय प्रशासन के अधिकारियों पर होगी करवाई अतिक्रमण को रोके, राजस्व संबंधी विवादों को तत्काल सुलझाए इससे अपराध कम होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से खराब सड़कों के मरम्मत के स्थिति की जानकारी ली और कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल करें। तखतपुर में खारे पानी की समस्या की जानकारी लेटव हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी बनी है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। पीएचई के अधिकारी को पानी की सप्लाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश। मुख्यमंत्री ने तखतपुर में खारे पानी की समस्या से निपटने के लिए खुड़िया जलाशय से पानी की सप्लाई की घोषणा की है, उन्होंने इसकी कार्ययोजना जल्द बनाने को कहा। नल जल योजना के बारे में अधिकारी ने बताया कि 464 योजनाओं के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। नल जल योजना के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 200 नल कनेक्शन लिया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चित हड़ताल पर चले गए है। जिसके चलते आज सभी सरकारी अस्पतालों में स्वाथ्या सेवा प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार करीबन 3000 से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर चले गेय है। साथ ही अपनी स्टाइपेंड बढ़ाए जाने को लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने इकट्ठा होकर हड़ताल कर रहे है। जिसमे प्रदेश के कोई सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हुए है। बता दें कि ये हड़ताल न सिर्फ बिलासपुर, रायपुर, जबलपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के मुख्य द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वही रायपुर में मेकाहारा के मेडिकल कॉलेज के सामने ये आंदोलन चल रहा है। तमाम इंटर जूनियर डॉक्टर ने कामकाज बंद कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते रायपुर में सभी कंसल्टेंट डॉक्टर की छुट्टियां रद्द कर काम पर बुलाया गया है। फिलहाल सभी ओपीडी में सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे है।
दरअसल, राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज हैं, इसमें लगभग 3 हजार जूनियर डॉक्टर, इंटर्न, बोंडेड डॉक्टर्स और मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं जो सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं। लेकिन पिछले चार सालों से छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसलिए डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ सकती हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में सारा काम इंटर्न और जुडो के भरोसे रहता है ।ऐसे में इनके हड़ताल से सारी सर्विसेज ठप पड़ने की संभावना है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्कूली विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास और लोक तांत्रिक व्यवस्था से युवाओं को परिचित कराने के लिए ‘युवा संसद’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रायपुर संभाग में 27 जनवरी से शुरू होगी। प्रथम चरण में विकासखंड में 27 जनवरी से 5 फरवरी तक, जिला स्तर पर 6 फरवरी से 15 फरवरी तक युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अंतिम चरण में संभाग स्तरीय युवा संसद का आयोजन होगा। संभाग स्तर पर यह प्रतियोगिता 18 से 25 फरवरी तक होगी।
युवा संसद प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 9वंी और कक्षा 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। युवा संसद की बैठक अवधि 50 मिनट की होगी। इसमें 20 मिनट का प्रश्नकाल, शेष 30 मिनट-शपथ ग्रहण, निधन संबंधी उल्लेख, नए मंत्री का सदन से परिचय, विशेषाधिकार हनन, राज्य सभा से संदेश, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक-संकल्प-प्रस्ताव पर चर्चा, स्थगन प्रस्ताव, मत विभाजन, एवं पारित करना आदि प्रक्रियाओं का प्रदर्शन होगा। युवा संसद की भाषा प्रतिभागी विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार हिन्दी अथवा अंग्रेजी का उपयोग कर सकते है। शपथ-ग्रहण के लिए भारतीय संविधान की आठवीं सूची में उल्लेखित भाषाओं में से किसी एक का प्रयोग किया जा सकता है। स्पीकर की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थी को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं आना चाहिए।
निर्णयक मूल्यांकन समिति के 3 सदस्यीय निर्णायों की समिति 100 अंकों पर मूल्यांकन करेगी। इसमें अनुशासन एवं मर्यादा पर 10 अंक, संसदीय प्रक्रियाओं का पालन पर 20 अंक, प्रश्नों एवं अनुपूरक प्रश्नों के लिए विषय चयन व उत्तर की गुणवत्ता पर 20 अंक, वाद-विवाद के विषयों के चयन पर 10 अंक, भाषा की गुणवत्ता एवं वाद-विवाद के स्तर पर 30 अंक और संपूर्ण प्रदर्शन के सामान्य मूल्यांकन पर 10 अंक निर्धारित किए गए है। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त वाले दल को सामूहिक ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार में दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ स्पीकर, मंत्री की भूमिका, सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता, वक्ता पक्ष एवं विपक्ष को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। शेष सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नोडल नियुक्त कर 27 जनवरी के पूर्व संकुल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। रायपुर संभाग के पांच जिलों- रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदबाजार-भाटापारा के शासकीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं से 9वीं और 11वीं तक विद्यार्थियों का दल प्रतियोगिता में शामिल होगा। प्रत्येक जिले दल में 48 सदस्य होंगे। इनमें छात्रों की संख्या 25 और छात्राओं की संख्या 23 तक रहेगी। पत्रकार दीर्घा में तीन स्थानीय विद्यार्थी रहेंगे। सदन के पक्षीय सदस्य 21, विपक्षीय सदस्य 18, सदन अध्यक्ष एक, सदन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी 4, दो मार्शल, प्रभारी पुरूष एवं महिला शिक्षक एक-एक होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक सप्ताह शनिवार को बैग लेस डे रखा गया है। इस दिन कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूरे संभाग में भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षक द्वारा तैयार कर बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा जाएगा। इसमें शाला विकास समिति के सदस्यों को भी सम्मिलित किया जाएगा। विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले ‘युवा संसद’ प्रतियोगिता में कार्यक्रम के दौरान संविधान संबंधित प्रश्नोत्तरी दर्शक दीर्घा से भी पूछा जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने कहा गया है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नवाचारी योजनाओं पर स्टॉल, प्रदर्शनी लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। एक ही मुख्यालय पर संचालित बालक और कन्या विद्यालयों की संयुक्त टीमें बनायी जाए अथवा सह शिक्षा संस्थाओं की टीमों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया जाए।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने रायपुर पुलिस ने अब कमर कस ली है। पुलिस ने आज तड़के छापेमार कार्रवाई करते हुए लगभग 30-40 गुंडे बदमाशों को पकड़ा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसपी-टीआई और क्राइम की टीम सहित 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी शामिल है।
दरअसल, राजधानी में पिछले कुछ दिनों से क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा चाकू बाजी और आम्र्स एक्ट की घटनाएं शामिल है। बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रायपुर पुलिस आज सुबह छह बजे से पुरानी बस्ती, सिविल लाइन, आज़ाद चौक, विधानसभा, उरला सहित कोतवाली के सब डिवीजन थानों में ये कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने चाकू रखने वाले, निगरानी बदमाश, चौक चौराहे, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मोहल्ले में छापेमारी की। हर थाने का स्टाफ और अफसर सड़क पर उतरा। निगरानी बदमाशों की सूची अफसरों के हाथ में थी। घरों में छापे में मारे गए। इस दौरान जो सामने आया उसे पकड़ लिया गया। घर में गायब बदमाशों को तुरंत थाने पहुंचने का फरमान भेजा गया।
कार्रवाई में करीब 40 लोगों को पकड़ा गया। साथ ही कई आरोपियों के घरों से चाकू और नशे का सामान भी जब्त किया गया। छापेमार कार्रवाई में 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 20 टीआई, 70 कॉन्स्टेबल सहित एसीसीयू की पूरी टीम शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। 26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है. रायपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव आज बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कमेटी के अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सीएम बघेल का दौरा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वे इससे पहले सुबह 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके बाद पूर्वान्ह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
K.W.N.S-रायपुर। अंबिकापुर में होने वाली बीजेपी की बैठक को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथ लिया है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसा है. मंत्री भगत ने कहा, प्यासे को पानी पिलाया नहीं अब अमृत पिलाने से क्या फायदा. 15 साल कुछ नहीं किया, अब बैठक से क्या फायदा. साथ विकास पर बहस करने के लिए चुनौती तक डे डाली. अल्पसंख्यक समाज से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, PM मुसलमान, ईसाई को टॉर्चर कर उनके साथ बैठते हैं, बाद में उनके साथ मुलाकात करने बोलते हैं. अल्पसंख्यक समाज से BJP नेताओं की मुलाकात को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी धोखेबाज और मौकापरस्त हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश को धोखा दिया है. PM मुसलमान, ईसाई को टॉर्चर कर उनके साथ बैठते हैं, बाद में उनके साथ मुलाकात करने बोलते हैं।